Weather: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, कई जगह पारा 5 डिग्री से नीचे; शीतलहर ने बढ़ाईं मुश्किलें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। इसके चलते पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री रहा। उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में शीतलहरी चली। पहाड़ी इलाकों में लद्दाख के द्रास में पारा शून्य से 14.2 डिग्री नीचे चला गया। पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। भीषण शीतलहर को देखते हुए यूपी में 12वीं तक के सभी स्कूलों को एक जनवरी तक बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी ठंडी हवाओं ने लोगों को सताया। असम के गुवाहाटी में भी शीत लहर का प्रकोप रहा। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हुई।दिल्ली से रविवार दोपहर में इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-7324 अपने तय समय 1:05 बजे पंतनगर पहुंची, लेकिन कम दृश्यता के चलते उसे उतरने की अनुमति नहीं दी गई। विमान कुछ देर हवा में चक्कर लगाता रहा। बाद में दिल्ली लौटना पड़ा। विमान में 78 यात्री सवार थे। वहीं, पंतनगर से भी दिल्ली के लिए 76 यात्रियों ने टिकट बुक कराया था। विमान के नहीं उतर पाने से इन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।मौसम के तीखे तेवर से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति और खराब हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार शाम चार बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 390 दर्ज किया गया। 40 में से 19 निगरानी केंद्रों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में रह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 2 min · National Desk

TOP News: SC में आज अरावली-सेंगर मामले पर अहम सुनवाई; ट्रंप की जेलेंस्की संग बैठक; ठंड-धुंध की दोहरी मार जारी

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है और शीतलहर के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा है। मौसम की मार के बीच सुप्रीम कोर्ट में आज दो अहम मामलों पर नजर रहेगी, जहां उन्नाव दुष्कर्म केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबन से जुड़ी याचिका पर सुनवाई होगी, वहीं अरावली पर्वतमाला विवाद पर भी अहम बहस संभव है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूक्रेन संकट को लेकर फ्लोरिडा में हुई ट्रंप-जेलेंस्की मुलाकात के बाद जेलेंस्की ने शांति योजना पर 90 प्रतिशत सहमति बनने का दावा किया, जबकि ट्रंप ने संकेत दिए कि सब कुछ ठीक रहा तो कुछ हफ्तों में बड़ा फैसला हो सकता है। इस बीच घने कोहरे के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गुवाहाटी फ्लाइट रद्द हो गई, हालांकि वे आज असम पहुंचेंगे और उनके तय कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उधर, भीषण शीतलहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल एक जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 2 min · National Desk

Andhra Pradesh: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो कोच में लगी आग, एक की मौत; फोरेंसिक टीमें जांच में जुटीं

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं आंध्र प्रदेश के येलामांचिली इलाके में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो कोच में आग लग गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। आग लगने की वजह अभी पता नहीं है और इसकी फोरेंसिक जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि जिन दो कोच में आग लगी, उनमें से एक में 82 तो दूसरे में 76 यात्री सवार थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 1 min · National Desk

Trump-Zelenskyy Meet: 'शांति योजना पर 90% सहमति', बैठक के बाद जेलेंस्की; ट्रंप बोले- सब ठीक रहा तो कुछ हफ्ते

#WATCH | On being asked how long it will take to get this last little bit finished, US President Donald Trump says, “A few weeks if it goes well. If it goes really poorly, it’s not going to happen. That would be a shame…” (Source: The White House) pic.twitter.com/eQAXCh1TQT— ANI (@ANI) December 28, 2025 #WATCH | Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy says, “…We had great discussions on all the topics, and we appreciate the progress that the Americans and Ukrainian teams made in these recent weeks…We discussed all the aspects of the peace framework…There has been 90 per… pic.twitter.com/JsOkfMEqMd — ANI (@ANI) December 28, 2025 इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हमारी एक शानदार मीटिंग हुई। हमने बहुत सी बातों पर चर्चा की। जैसा कि आप जानते हैं, मेरी राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक बेहतरीन फोन कॉल हुई। यह दो घंटे से अधिक चली। हमने बहुत से बिंदुओं पर चर्चा की। मुझे लगता है कि हम बहुत करीब आ रहे हैं, शायद बहुत करीब। राष्ट्रपति और मैंने अभी यूरोपीय नेताओं से बात की। हमने उस युद्ध को खत्म करने पर बहुत प्रगति की है, जो शायद दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे घातक युद्ध है।“शांति प्रक्रिया में कितना समय लग सकता है? इस पर ट्रंप ने कहा, ‘अगर सब कुछ ठीक रहा तो कुछ हफ्तों में बात बन सकती है। अगर हालात खराब रहे तो यह नहीं होगा, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा।’ अभी भी अनसुलझे ‘सबसे मुश्किल मुद्दों’ के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “जमीन। उस जमीन का कुछ हिस्सा ले लिया गया है। अभी डील करना बेहतर होगा।‘वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 2 min · National Desk

सुप्रीम कोर्ट: आज दो अहम मामलों पर होगी नजर; सेंगर की उम्रकैद निलंबन पर सुनवाई, अरावली विवाद पर भी होगी बहस

सुप्रीम कोर्ट में आज सोमवार को दो ऐसे मामलों पर सुनवाई होनी है, जिन पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। एक ओर उन्नाव दुष्कर्म मामले में भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से जुड़ा मामला है, तो वहीं दूसरी ओर अरावली पर्वतमाला की परिभाषा को लेकर उठा विवाद भी शीर्ष अदालत के सामने है। सुप्रीम कोर्ट आज केंद्रीय जांच ब्यूरो की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबित करने के फैसले को चुनौती दी गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 23 दिसंबर को सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबित कर दी थी, जिसके बाद सीबीआई ने इस फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख किया। इस मामले में अधिवक्ता अंजलि पटेल और पूजा शिल्पकार की ओर से दायर याचिकाओं पर भी सुनवाई होनी है। उन्नाव दुष्कर्म मामला देश के सबसे संवेदनशील और चर्चित मामलों में से एक रहा है, ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का रुख बेहद अहम माना जा रहा है।इससे पहले उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता और उसकी मां ने रविवार को जंतर मंतर पर कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में हाथों में बैनर व तख्तियां लिए पहुंचे। पीड़िता की मां ने बताया कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि वहां से उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने बताया कि उनपर केस वापस लेने का दवाब बनाया जा रहा है। हम बिना किसी डर के अपनी कानूनी लड़ाई लड़ना चाहती है और इसके लिए उसे सुरक्षा की जरूरत है। पीड़िता ने कहा मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करती हूं कि मुझे इस तरह सुरक्षा दी जाए, जिससे मैं निडर होकर अपनी लड़ाई लड़ सकूं।दूसरे अहम मामले में सुप्रीम कोर्ट अरावली पर्वतमा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 2 min · National Desk

सर्दी, घने कोहरे और प्रदूषण की तिहरी मार: सफेद चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, सुबह से ही बेहद खराब रही हवा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार और सोमवार की रात घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में सर्दी, घने कोहरे और वायु प्रदूषण की मार से लोगों का हाल बेहाल है। राजधानी में रविवार सुबह से ही कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जो कि शाम होने तक और भी ज्यादा घना हो गया। जिससे सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई। विजिबिलिटी कम होने की वजह से सड़कों पर वाहन पार्किंग लाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आए। दिल्ली में सराय काले खां समेत कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। #WATCH | Delhi | Visibility in the national capital is affected as a layer of dense fog engulfs the city. (Visuals from Sarai Kale Khan) pic.twitter.com/InDpUjZRTW— ANI (@ANI) December 28, 2025 #WATCH | Delhi: A thin layer of fog blankets the Dhaula Kuan area as the cold wave continues in the National Capital. pic.twitter.com/DLGyYkD286 — ANI (@ANI) December 28, 2025 राजधानी दिल्ली में रविवार को भी हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। रविवार सुबह राजधानी में धुंध और कोहरे की मोटी परत छाई रही, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के अनुसार, कई इलाकों में एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।आनंद विहार इलाके के आसपास जहरीली धुंध की परत छाई रही, जिससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली प्रभावित हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 445 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में है। वहीं चांदनी चौक में एक्यूआई 415, द्वारका में 404, आईजीआई एयरपोर्ट क्षेत्र में 321, आईटीओ मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 2 min · National Desk

Trump Zelenskyy Talks: 'यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर जोर, कोई समयसीमा नहीं'; जेलेंस्की ने की ट्रंप से मुलाकात

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को फ्लोरिडा स्थित अपने मार ए लागो रिजॉर्ट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का स्वागत किया। रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने को लेकर दोनों नेताओं के बीच अहम बातचीत होनी है। मुलाकात से पहले मार ए लागो रिजॉर्ट के बाहर दोनों नेताओं ने मीडिया से बात की। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत अपने अंतिम चरण में है, लेकिन इसके लिए कोई तय समयसीमा नहीं रखी गई है। उन्होंने कहा कि अगर समाधान नहीं निकला तो यह संघर्ष लंबे समय तक चल सकता है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 1 min · National Desk

'अमेरिका अब असली संयुक्त राष्ट्र': डोनाल्ड ट्रंप का दावा- रुकवाया थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष; यूएन को लगाई लताड़

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की भूमिका पर कड़ा सवाल उठाते हुए कहा है कि अमेरिका अब ‘वास्तविक संयुक्त राष्ट्र’ बन गया है, क्योंकि वैश्विक संघर्षों को सुलझाने में यूएन बहुत कम मदद कर पाया है। ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय दिया, जब उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रही लड़ाई के रुकने की घोषणा की। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हालिया संघर्ष अब रुक जाएगा और दोनों देश पहले से मौजूद संधि के अनुसार शांति से रहने पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने दोनों देशों के नेताओं की सराहना करते हुए इसे ‘तेज और निष्पक्ष फैसला’ बताया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 1 min · National Desk

यूपी: प्रदेश में भीषण शीतलहर का असर, कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल एक जनवरी तक बंद; सीएम ने दिए आदेश

उत्तर प्रदेश में हो रही भीषण ठंड लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और वहां से आ रही सर्द पछुआ हवाओं के साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। माैसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले तीन दिनों तक इस गलन और कोहरे से राहत की संभावना नहीं है। सोमवार के लिए प्रदेश के 37 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर समेत 12 जिलों में दिन के तापमान में भारी गिरावट यानी शीत दिवस की चेतावनी जारी किया गया है। रविवार को घने कोहरे की वजह से आगरा, प्रयागराज, कानपुर और सहारनपुर में दृश्यता शून्य हो गई। वहीं फतेहपुर में 10 मी., मेरठ में 15 मी. और हमीरपुर में 20 मीटर दृश्यता दर्ज हुई। 6.7 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ मेरठ और इटावा में सबसे ठंडी रात रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत के आसार नहीं हैं। अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कोहरे का प्रकोप रहेगा। इसके बाद दिन में हल्की धूप और पारे में मामूली बढ़त से राहत की परिस्थितियां बनेंगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 2 min · National Desk

Trump Putin Talks: जेलेंस्की से मुलाकात से पहले ट्रंप ने पुतिन से की बात, युद्ध खत्म होने की बढ़ी उम्मीद

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ट्रंप ने कहा, मैंने आज दोपहर एक बजे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ अपनी बैठक से पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ फोन पर एक बहुत ही अच्छे और बेहद अच्छे नतीजे देने बातचीत की। ट्रंप ने कहा, यह बैठक मार-ए-लागो (ट्रंप का आवास) के मुख्य डाइनिंग रूम में होगी। पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष शुरू हुए चार साल होने वाले हैं। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से शांति की सभी कोशिशें अब तक नाकाम रही हैं। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध को जल्द खत्म करने के दबाव और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से पीछे न हटने की चेतावनी के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की कुछ दबाव में दिखने लगे हैं। इसका असर यह हुआ है कि जेलेंस्की अब रविवार को ट्रंप के साथ एक बार फिर संघर्ष रुकवाने के लिए शांति समझौते के प्रस्ताव के साथ चर्चा करेंगे। रूस-यूक्रेन संघर्ष की ताजा स्थिति क्या है? रूस-यूक्रेन में युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिकी मध्यस्थता के साथ शांति वार्ता जारी है। वहीं दूसरी ओर जमीन पर जबरदस्त युद्ध भी चल रहा है। रूस ने बीते दिनों यूक्रेन के प्रमुख शहरों और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। ये भी पढ़ें: कूटनीतिक उच्च-स्तरीय बैठकों का दौर जारी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की आज फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले हैं। इस बैठक का मकसद अमेरिका की ओर से प्रस्तावित 20-सूत्रीय शांति योजना पर चर्चा और इसके अधिकतर मुद्दों पर सहमति बनाना होगा। जेलेंस्की ने घोषणा की है कि यह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 2 min · National Desk