1 of 7 अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI Link Copied भारतीय टी20 टीम के उभरते सितारे अभिषेक शर्मा अब खुद को सिर्फ छोटे प्रारूप तक सीमित नहीं रखना चाहते। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहचान बना चुके अभिषेक अब 50 ओवर के क्रिकेट में भी चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने के मिशन पर हैं। विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) उनके लिए वह मंच बन सकती है, जहां से वह वनडे टीम इंडिया में अपनी दावेदारी को मजबूती दे सकें। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI ट्रेनिंग सेशन में दिखा साफ इरादा रविवार को पंजाब टीम के ट्रेनिंग सेशन के दौरान अभिषेक शर्मा का इरादा और सोच दोनों साफ नजर आए। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही वह नेट्स में बल्लेबाजी करने आए, उन्होंने साथी खिलाड़ी गौरव चौधरी से एक सवाल पूछा, ‘फील्ड क्या है?’ यह सवाल किसी वास्तविक मैच का नहीं, बल्कि एक काल्पनिक फील्ड प्लेसमेंट को लेकर था। इसका जवाब मिला, ‘मिड-ऑफ सिंगल बचाने के लिए रखा है।’ इस छोटी-सी बातचीत ने ही बता दिया कि अभिषेक नेट्स में भी खुद को मैच जैसी स्थिति में ढालकर तैयारी कर रहे हैं। 3 of 7 अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI एक घंटे की बल्लेबाजी, 45 छक्के इसके बाद जो हुआ, वह अभिषेक शर्मा के अंदाज का परिचय था। करीब एक घंटे तक चली बल्लेबाजी में उन्होंने रक्षात्मक खेलने का कोई इरादा नहीं दिखाया। रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक ने अनंतम क्रिकेट ग्राउंड पर लगभग 45 छक्के जड़े। यह सिर्फ ताकत का प्रदर्शन नहीं था, बल्कि आक्रामक सोच और आत्मविश्वास का संकेत भी था, वही गुण, जिसने उन्हें टी20 क्रिकेट में खास बनाया है। 4 of 7 अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI स्पिन के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें