Ram Mandir Pran Pratishtha Dwadashi live: रक्षा मंत्री बोले-भगवान राम के बाद माता जानकी का भी बनेगा भव्य मंदिर

02:22 PM, 31-Dec-2025 इस पावन भूमि पर आकर मैं बहुत अभिभूत हूं- रक्षा मंत्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सियावर रामचंद्र की जयघोष के साथ अपना संबोधन शुरू किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री ने कहा कि आज इस पावन भूमि पर आकर मैं बहुत अभिभूत हूं। आज मुझे सब कुछ मिल गया। आज से दो वर्ष पूर्व प्रभु श्रीराम 500 वर्षों के इंतजार के बाद भव्य मंदिर में विराजमान हुए थे। रामलला का यह मंदिर हजारों वर्षों तक भगवान श्रीराम के जीवन का गुणगान करता रहेगा। राम मंदिर बनना दुनिया के ग्रैंड नैरेटिव में से एक है। राम मंदिर से बड़ा आंदोलन, दुनिया में दूसरा आंदोलन नहीं हुआ। आज हमारे ध्वज समंदर पार भी गगन से बातें कर रहे हैं। अयोध्या में धर्म की ध्वजा लहरा रही है। आज डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में अयोध्या ंआगे बढ़ रही है। सोलर सिटी, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ अयोध्या विकास की अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। धर्म, कर्तव्य, नीति और मर्यादा के कोई साक्षात स्वरूप हैं तो वह हमारे राम हैं। राम धर्क के रक्षक ही नहीं धर्म के अनुशीलक भी हैं। राम वह चेतना है जो मनुष्य को मनुष्य बनाए रखती है। जहां किसी ने आखिरी आशा छोड़ी नहीं, वहां राम हैं। राम की चर्चा करते हुए रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि राम की मर्यादा हमारी पहचान है। राम शत्रु से युद्ध करते हुए भी अपनी मर्यादा नहीं लांघते नहीं हैं। कहा कि रक्षामंत्री होने के नाते आपरेशन सिंदूर की जरूर चर्चा करना चाहूंगा। आपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने भी मर्यादा का पालन किया। हमने आतंकियों और उनके आकाओं को सबक सिखाया। हमने अंधाधुंध नहीं बल्कि सीमित और नियंत्रित कार्रवाई की। आपरेशन सिंदूर ने साबित किया कि भारत, राम का असली उत्तराधिकारी है। भगवान राम के अलावा सीतामढ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk

Khaleda Zia Funeral: ढाका पहुंचा खालिदा जिया का पार्थिव शरीर, परिवार ने दी अंतिम विदाई; एस जयशंकर भी पहुंचे

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का पार्थिव शरीर बुधवार को ढाका के गुलशन इलाके में स्थित उनके आवास ‘फिरोजा’ पहुंचा। यहां परिवार के सदस्यों और करीबी रिश्तेदारों ने उनकी नमाज-ए-जनाजा से पहले अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस बात की जानकारी बांग्लादेशी अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट करके दी। उन्होंने बताया कि खालिदा जिया का पार्थिव शरीर फिरोजा लाया गया, जहां उनके परिवार और रिश्तेदारों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। बता दें कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख बेगम खालिदा जिया का मंगलवार को 80 वर्ष की उम्र में ढाका में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन के बाद से देशभर में शोक का माहौल है। खालिदा जिया बांग्लादेश की तीन बार प्रधानमंत्री रह चुकी थीं। देश की राजनीति में उनके अतुल्य योगदान को देखते हुए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने तीन दिनों के लिए राजकीय शोक और एक दिन की छुट्टी का एलान किया है।जब खालिदा जिया का पार्थिव शरीर गुलशन इलाके में स्थित उनके आवास ‘फिरोजा’ पहुंचा तब बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष और खालिदा जिया के बेचे तारीक रहमान को अपनी मां को श्रद्धांजलि देते हुए देखा गया। वे हाथ में दुआ की किताब लिए शांत भाव से बैठे थे।इसी बीच भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर बुधवार को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ढाका पहुंचे। विदेश मंत्री जयशंकर को ढाका हवाई अड्डे पर बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने स्वागत किया। भारतीय दूतावास के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि बांग्लादेश की सरकारी समाचार एजेंसी को की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk

चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, देर रात युवती को लिफ्ट देकर की थी हैवानियत

घर में मां से हुई कहासुनी पीड़िता फरीदाबाद की ही रहने वाली है। पीड़िता की बहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात लगभग साढ़े 8 बजे उनके पास बहन की कॉल आई थी। उसे बताया गया कि घर में मां से कहासुनी हो गई है और मैं अपनी सहेली के घर जा रही हूं। पीड़िता ने कहा था कि सहेली के घर से 2-3 घंटे में वापस आ जाऊंगी। देर रात लगभग 12 बजे युवती दो नंबर चौक से कल्याणपुरी तीन नंबर चौक तक जाने के लिए सवारी वाहन के इंतजार में थी। इस दौरान एक वैन आकर रुकी जिसमें दो युवक सवार थे। आरोप है कि लिफ्ट देने के बाद दोनों युवक वैन को कल्याणपुरी चौक की बजाय गुरुग्राम रोड की ओर ले जाने लगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 1 min · National Desk

Cabinet: वोडा-आइडिया को राहत; कैबिनेट ने ₹87,695 करोड़ के AGR बकाये पर लगाया 'फ्रीज', 2032 से शुरू होगा भुगतान

केंद्र सरकार ने कर्ज के बोझ से दबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया को एक बड़ी राहत दी है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को एक विशेष राहत पैकेज को मंजूरी दी, इसके तहत कंपनी के एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाये को 87,695 करोड़ रुपये पर फ्रीज कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले का टेलीकॉम सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बनाए रखना और वोडाफोन आइडिया में सरकार की 49% हिस्सेदारी के मूल्य की रक्षा करना है। कैबिनेट द्वारा मंजूर किए गए इस पैकेज के अनुसार, वोडाफोन आइडिया को इस फ्रीज किए गए बकाये का भुगतान तत्काल नहीं करना होगा। सूत्रों ने जानकारी दी है कि ₹87,695 करोड़ के इस बकाये का भुगतान वित्त वर्ष 2031-32 (FY32) से वित्त वर्ष 2040-41 (FY41) के बीच किया जाना है। AGR बकाया राशि को 31 दिसंबर, 2025 की स्थिति के अनुसार फ्रीज किया गया है।दूरसंचार विभाग (DoT) इस बकाये की राशि का फिर से आकलन करेगा ताकि सटीकता सुनिश्चित की जा सके। राहत के बावजूद, कंपनी को कुछ भुगतानों के लिए मौजूदा समयसीमा का पालन करना होगा। सूत्रों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2017-18 और 2018-19 से संबंधित AGR बकाये के भुगतान की शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह राशि वोडाफोन आइडिया को वित्त वर्ष 2025-26 से 2030-31 के बीच पूर्व-निर्धारित किस्तों में चुकानी होगी।सरकार फिलहाल वोडाफोन आइडिया में सबसे बड़ी शेयरधारक है, जिसकी हिस्सेदारी लगभग 49% है। सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट के इन कदमों का उद्देश्य न केवल सरकारी निवेश को सुरक्षित करना है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि देश का टेलीकॉम बाजार ‘डुओपॉली’ (केवल दो कंपनियों का वर्चस्व) बनने से बचा रहे। राहत पैकेज से कंपनी को अपनी सेवाओं के विस्तार, विशे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk

Rajasthan: DST की बड़ी कार्रवाई, यूरिया के कट्टों में छिपा 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त, दो गिरफ्तार

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं कार की गहन जांच में पुलिस को इसके अलावा 200 खतरनाक एक्सप्लोसिव कार्टेज और सेफ्टी फ्यूज वायर के 6 बंडल भी मिले। प्रत्येक बंडल में लगभग 183 मीटर फ्यूज वायर था, इस तरह कुल मिलाकर 1100 मीटर से अधिक फ्यूज वायर जब्त की गई है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बूंदी जिले के रहने वाले सुरेंद्र पटवा और सुरेंद्र मोची को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी कार में विस्फोटक सामग्री लेकर बूंदी से टोंक सप्लाई देने आ रहे थे। यह भी पढ़ें- Kota News: ‘साल 2026-27 ला रहा है विकास की कई सौगातें’, स्पीकर ओम बिरला ने गिनाईं योजनाएं कार की गहन जांच में पुलिस को इसके अलावा 200 खतरनाक एक्सप्लोसिव कार्टेज और सेफ्टी फ्यूज वायर के 6 बंडल भी मिले। प्रत्येक बंडल में लगभग 183 मीटर फ्यूज वायर था, इस तरह कुल मिलाकर 1100 मीटर से अधिक फ्यूज वायर जब्त की गई है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बूंदी जिले के रहने वाले सुरेंद्र पटवा और सुरेंद्र मोची को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी कार में विस्फोटक सामग्री लेकर बूंदी से टोंक सप्लाई देने आ रहे थे। राजस्थान के टोंक जिले में डीएसटी (DST) टीम ने बड़ी और गंभीर कार्रवाई करते हुए विस्फोटक सामग्री की एक बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने एक कार की तलाशी के दौरान करीब 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया है, जिसे यूरिया खाद के कट्टों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk

Quad: बीजिंग में हुई क्वाड देशों के राजदूतों की बैठक, अमेरिकी राजनयिक ने जारी की तस्वीर

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं क्वाड देशों के राजदूतों ने मंगलवार को चीन की राजधानी बीजिंग में बैठक की। यह बैठक चीन स्थित अमेरिकी दूतावास में हुई, जिसमें चारों क्वाड देशों अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के राजदूत शामिल हुए। बैठक के बाद अमेरिकी राजदूत डेविड पर्ड्यू ने सोशल मीडिया पर बैठक की तस्वीर भी जारी की। पोस्ट में उन्होंने लिखा ‘क्वाड एक स्वतंत्र और मुक्त हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र को बनाए रखने में एक अच्छी ताकत है।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 1 min · National Desk

कैप्टन की वापसी पर घमासान: दो खेमों में बंटी कांग्रेस... माझा एक्सप्रेस स्वागत के मूड में, विरोध में नई पीढ़ी

पार्टी के भीतर इस मुद्दे पर दो साफ खेमे बन चुके हैं। एक गुट कैप्टन की वापसी को कांग्रेस के लिए संजीवनी मान रहा है, जबकि दूसरा इसे बीते दौर की राजनीति बताकर विरोध में खड़ा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह को अब भी एक कद्दावर नेता माने जाते हैं।2014 में उन्होंने अमृतसर सीट पर नरेंद्र मोदी लहर के बीच अरुण जेतली को हराकर अपनी सियासी ताकत साबित की थी। माझा क्षेत्र के प्रभावशाली नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को इस पूरी कवायद का केंद्र माना जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 1 min · National Desk

Rashifal 2026: नववर्ष का पहला महीना कैसा रहेगा और किसका होगा भाग्योदय ? पढ़ें जनवरी मासिक राशिफल

1 of 13 जनवरी मासिक राशिफल 2026 - फोटो : अमर उजाला January Rashifal 2026: सभी को नए साल के आगमन का इंतजार बेसब्री से रहता है। लोगों के मन में नए साल को लेकर तरह-तरह की उम्मीदें और इच्छाएं होती हैं, कुछ के सपने अधूरे रहते हैं और नए सपने भी होते हैं जिनको पूरा करने का संकल्प नए साल के शुरू होने पर लिए जाते हैं। हर वर्ष 01 जनवरी को नया साल शुरू होता है। अंग्रेजी कैलेंडर में जनवरी साल का पहला महीना होता है और इसी के साथ सभी नए वर्ष में प्रवेश कर जाते हैं। सभी के लिए जनवरी का महीना उम्मीदों और खुशियों से भरा हुआ होता है। जनवरी में न सिर्फ साल बदलता है बल्कि हमारे अंदर कई तरह के परिवर्तनों को भी लेकर आता है। आइए जानते हैं साल 2026 का पहला जनवरी सभी 12 राशियों के लिए उनके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ रहा है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 13 Mesh Rashifal 2026 - फोटो : adobe मेष मेष राशि के जातकों के लिए साल का पहला महीना जनवरी अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस माह आपको बीते कुछ समय से चली आ रही बड़ी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर हो सकते हैं। माह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार में कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है, जिससे आपके घर में खुशियों का माहौल रहेगा। इस माह मनचाही सफलता और लाभ आपके भीतर आत्मविश्वास को बढ़ाने का कार्य करेगा। हालांकि माह के मध्य का समय सेहत और संबंध की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान मौसमी बीमारी से सतर्क रहें और वाहन सावधानी के साथ चलाएं। संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए अभिमान से बचें और लोगों की भावनाओं की कद्र करें। माह के उत्तरार्ध में एक बार फिर आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk

High Court: बीएमसी आयुक्त के कोर्ट कर्मियों की चुनावी ड्यूटी लगाने से हाईकोर्ट नाराज, अधिकार पर उठे सवाल

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस चंद्रशेखर और जस्टिस अश्विन भोबे की पीठ ने मंगलवार रात को मुख्य न्यायाधीश के आवास पर हुई विशेष सुनवाई के दौरान कहा कि बीएमसी कमिश्नर, जो जिला चुनाव अधिकारी के तौर पर भी काम कर रहे हैं, उन्हें हाईकोर्ट या निचली अदालत के स्टाफ को चुनाव ड्यूटी के लिए उनकी सेवाओं की मांग करते हुए कोई भी पत्र या संचार का अन्य कोई भी माध्यम जारी करने से रोका जाता है।पीठ ने कहा, हाईकोर्ट की प्रशासनिक समिति ने सितंबर 2008 में फैसला किया था कि हाईकोर्ट और निचली अदालत के स्टाफ को चुनाव ड्यूटी से छूट दी जाएगी। उच्च न्यायालय ने बीएमसी कमिश्नर के पत्र पर स्वतः संज्ञान लेकर यह सुनवाई की।गौरतलब है कि जिस दिन बीएमसी कमिश्नर ने चिट्ठी जारी की, उसी दिन चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने बीएमसी कमिश्नर और मुंबई के कलेक्टर को सूचित किया कि हाईकोर्ट के निचली अदालतों के स्टाफ के बारे में लिए गए एक प्रशासनिक फैसले के तहत, कोर्ट स्टाफ को चुनाव ड्यूटी से छूट देने का अनुरोध किया गया है। इसके बावजूद बीएमसी कमिश्नर ने 29 दिसंबर को निचली अदालत के स्टाफ को चुनाव ड्यूटी से छूट देने का अनुरोध अस्वीकार कर दिया।सुनवाई के दौरान बीएमसी की तरफ से पेश वकील कोमल पंजाबी ने कमिश्नर द्वारा जारी पत्र को वापस लेने की मांग की, लेकिन उच्च न्यायालय ने अनुरोध अस्वीकार कर दिया। हाईकोर्ट ने बीएमसी कमिश्नर को एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है, जिसमें उन शक्तियों का उल्लेख करने को कहा गया है, जिनके तहत कमिश्नर ने अदालत के स्टाफ को चुनाव ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करने का निर्देश दिया। साथ ही पीठ ने चुनाव आयोग, राज्य चुनाव आयोग और महाराष्ट्र सरकार को भी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट अब इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk

Almora Accident: सड़क की खामियों ने लील लीं सात जिंदगियां... सामने आई गंभीर चूक; इन पांच बड़े कारणों से हादसा

1 of 16 Almora Road Accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे वाली जगह पर सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बस जैसे ही गड्ढे पर गई, चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद स्थिति इसलिए और बिगड़ गई क्योंकि सड़क के किनारे सुरक्षा गार्डर (क्रैश बैरियर) नहीं थे। घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय निवासी दीपक रिखाड़ी ने बताया कि बस के गड्ढे में जाने के बाद बस का स्टेयरिंग सिस्टम फेल हो गया। बताया जा रहा है कि झटके के कारण स्टेयरिंग का नट गिर गया जिससे चालक चाहकर भी वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और स्टेयरिंग नहीं कट पाई। अल्मोड़ा के विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर हुए दर्दनाक बस हादसे के पीछे सिर्फ एक चूक नहीं बल्कि सड़क और सुरक्षा से जुड़ी कई गंभीर खामियां सामने आ रही हैं। प्रारंभिक जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के कम से कम पांच बड़े कारण बताए जा रहे हैं जिन्होंने इस दुर्घटना को भयावह बना दिया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 16 विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास बस खाई में गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी इसके अलावा जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां सड़क अत्यंत संकरी है और उसी बिंदु पर लगभग 45 डिग्री का अंधा मोड़ मौजूद है। मोड़ पर न तो पर्याप्त संकेतक लगे हैं और न ही सुरक्षा के अन्य इंतजाम जिससे हादसे की आशंका पहले से बनी रहती है। 3 of 16 विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास बस खाई में गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी ग्रामीणों का कहना है कि वह लंबे समय से इस मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर प्रशासन को अवगत कराते रहे हैं लेकिन समय रहते सुधार नहीं किया गया। अब इस लापरवाही …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk