1 of 16 Almora Road Accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे वाली जगह पर सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बस जैसे ही गड्ढे पर गई, चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद स्थिति इसलिए और बिगड़ गई क्योंकि सड़क के किनारे सुरक्षा गार्डर (क्रैश बैरियर) नहीं थे। घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय निवासी दीपक रिखाड़ी ने बताया कि बस के गड्ढे में जाने के बाद बस का स्टेयरिंग सिस्टम फेल हो गया। बताया जा रहा है कि झटके के कारण स्टेयरिंग का नट गिर गया जिससे चालक चाहकर भी वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और स्टेयरिंग नहीं कट पाई। अल्मोड़ा के विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर हुए दर्दनाक बस हादसे के पीछे सिर्फ एक चूक नहीं बल्कि सड़क और सुरक्षा से जुड़ी कई गंभीर खामियां सामने आ रही हैं। प्रारंभिक जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के कम से कम पांच बड़े कारण बताए जा रहे हैं जिन्होंने इस दुर्घटना को भयावह बना दिया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 16 विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास बस खाई में गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी इसके अलावा जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां सड़क अत्यंत संकरी है और उसी बिंदु पर लगभग 45 डिग्री का अंधा मोड़ मौजूद है। मोड़ पर न तो पर्याप्त संकेतक लगे हैं और न ही सुरक्षा के अन्य इंतजाम जिससे हादसे की आशंका पहले से बनी रहती है। 3 of 16 विनायक-भिकियासैंण मोटर मार्ग पर सिरकौन के पास बस खाई में गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी ग्रामीणों का कहना है कि वह लंबे समय से इस मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर प्रशासन को अवगत कराते रहे हैं लेकिन समय रहते सुधार नहीं किया गया। अब इस लापरवाही …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें