IGL Reduced Prices: घरेलू पीएनजी के दामों में कटौती, जानें दिल्ली-नोएडा और गुरुग्राम में क्या होंगी नई कीमतें

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने नए साल के आगमन के साथ अपने उपभोक्ताओं के लिए घरेलू पीएनजी कीमतों में कटौती की घोषणा की है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में उपभोक्ताओं को प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) 0.70 रुपये की राहत मिलेगी। इस कटौती के बाद, दिल्ली में पीएनजी की नई कीमत 47.89 रुपये प्रति एससीएम होगी। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं गुरुग्राम में यह 46.70 रुपये प्रति एससीएम और नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में 47.76 रुपये प्रति एससीएम हो जाएगी। आईजीएल ने स्वच्छ ऊर्जा को सुलभ और किफायती बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है, जो 2026 में कदम रखते हुए उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 1 min · National Desk

Delhi Traffic Advisory: नववर्ष का जश्न मनाने के लिए बाहर निकलने से पहले पढ़ लें एडवाइजरी; पुलिस रहेगी मुस्तैद

दिल्ली पुलिस ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शहर भर में शराब पीकर गाड़ी चलाने, बाइक स्टंट करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए एक अभियान शुरू किया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य नव वर्ष समारोह के दौरान दुर्घटनाओं को रोकना और जन सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ये अभियान बुधवार शाम से शुरू कर दिया गया है। साथ ही खाटू श्याम दिल्ली धाम मंदिर में एकादशी और नववर्ष के उपलक्ष्य में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (एनएच-44) और इससे सटी हुई सड़कों पर यातायात धीमा और अस्त-व्यस्त रहने की आशंका है। श्रद्धालुओं और यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए आज और कल दिल्ली यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 1 min · National Desk

Russia: 'सोच-समझकर योजना बनाई गई..', रूस ने जारी किया राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर कथित हमले का वीडियो

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं रूस के रक्षा मंत्रालय ने रात में रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो जारी किया है। इसके बारे में उसका दावा कि यह उत्तर-पश्चिम रूस में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास के पास मार गिराए गए यूक्रेनी ड्रोन का मलबा है। इस दावे से यूक्रेन युद्ध को लेकर जारी शांति वार्ताओं के तनाव फिर बढ़ गया है। मॉस्को ने इस घटना को ‘आतंकी हमला’ करार दिया और इसे पुतिन पर निजी हमला बताया। वहीं, कीव ने इस दावे को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 1 min · National Desk

कब नसीब होगी चैन की सांस: 373 रहा AQI, NCR में नोएडा सबसे प्रदूषित, नए साल पर भी जहरीली फिजा का रहेगा प्रकोप

इसलिए बिगड़ रही हवा… पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार बनी हुई गंभीर वायु गुणवत्ता का मुख्य कारण मौसम का मिजाज है। तापमान में कमी के कारण प्रदूषण के स्तर में भारी वृद्धि हुई है और पश्चिमी विक्षोभ के चलते वायु गुणवत्ता जो नीचे फंसी हुई ठंडी हवा को ऊपर उठने नहीं देती है। इसी ठंडी हवा में गाड़ियों का धुआं और निर्माण की धूल जैसे प्रदूषक जमा हो जाते हैं। प्रदूषकों को ऊपर जाने का रास्ता नहीं मिलता, इसलिए वे जमीन के बहुत करीब फंसे रहते हैं। साथ ही, जब बारिश नहीं होती और हवा भी धीरे चलती है, तो यह फंसा हुआ प्रदूषण बाहर नहीं निकल पाता, जिससे स्थिति कई गुना खराब हो जाती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 1 min · National Desk

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के ओडेसा शहर में किए ड्रोन हमले; बच्चों सहित छह घायल

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं रूस के ड्रोन ने रात के समय दक्षिणी यूक्रेन के शहर ओडेसा में आवासीय इमारतों और बिजली ग्रिड पर हमला किया। इस हमले में बच्चों सहित कुल छह लोग घायल हुए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

December 31, 2025 · 1 min · National Desk

New Year 2026 Live: नए साल का जश्न शुरू, न्यूजीलैंड में आतिशबाजी के साथ हुआ 2026 का स्वागत

04:51 PM, 31-Dec-2025 असम में साल 2025 का आखिरी सूरज डूबा, गुवाहाटी से दिखा सुनहरा नजारा असम के गुवाहाटी में साल 2025 के आखिरी दिन सूर्यास्त के मनमोहक दृश्य सामने आए। ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे आसमान सुनहरे, नारंगी और लाल रंगों में रंगा नजर आया, जिसने शहरवासियों को थमकर इस पल को देखने पर मजबूर कर दिया। नदी किनारे और ऊंची जगहों से लोगों ने मोबाइल कैमरों में इस दृश्य को कैद किया। साल के अंतिम सूर्यास्त ने बीते समय की यादों और नए साल की उम्मीदों के साथ 2025 को विदा किया। #WATCH | Assam: Visuals of the last sunset of the year 2025 from Guwahati. pic.twitter.com/Erpmy7CZWN — ANI (@ANI) December 31, 2025 असम के गुवाहाटी में साल 2025 के आखिरी दिन सूर्यास्त के मनमोहक दृश्य सामने आए। ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे आसमान सुनहरे, नारंगी और लाल रंगों में रंगा नजर आया, जिसने शहरवासियों को थमकर इस पल को देखने पर मजबूर कर दिया। नदी किनारे और ऊंची जगहों से लोगों ने मोबाइल कैमरों में इस दृश्य को कैद किया। साल के अंतिम सूर्यास्त ने बीते समय की यादों और नए साल की उम्मीदों के साथ 2025 को विदा किया। 04:41 PM, 31-Dec-2025 न्यूजीलैंड में आतिशबाजी के साथ साल 2026 का स्वागत न्यूजीलैंड की राजधानी ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया। बारिश से भीगे मौसम के बीच 2026 का स्वागत हुआ। डाउनटाउन में देश की सबसे ऊंची इमारत स्काई टावर से शानदार आतिशबाजी की गई। साउथ पैसिफिक के देश दुनिया में सबसे पहले 2025 को विदा करते हैं और इसी क्रम में ऑकलैंड में घड़ी की सुइयों ने आधी रात का समय बताया, जो टाइम्स स्क्वायर में होने वाले प्रसिद्ध बॉल ड्रॉप से करीब 18 घंटे पहले है। 17 लाख की आबादी वाले शहर में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk

ED: प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी में सोने-हीरे के गहनों से भरा सूटकेस जब्त, करीब पांच करोड़ की नकदी भी बरामद

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को दिल्ली के सर्वप्रिय विहार स्थित एक परिसर में छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी, गहने और दस्तावेज जब्त किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान 5.12 करोड़ रुपये नकद, सोने और हीरे के गहनों से भरा एक सूटकेस बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 8.80 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा, चेक बुक से भरा एक बैग और करीब 35 करोड़ रुपये की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। ईडी ने बताया कि यह कार्रवाई अभी जारी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 1 min · National Desk

Jharkhand: हाई सिक्योरिटी मानी जाने वाली हजारीबाग केंद्रीय जेल से तीन अपराधी फरार, जेल प्रशासन में हड़कंप

झारखंड के हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से तीन कैदियों के फरार होने की घटना सामने आई है। फरार तीनों कैदी धनबाद जिले के वासेपुर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। इस घटना की पुष्टि जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने की है। कैदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, तीनों कैदी गंभीर आपराधिक मामलों में सजा काट रहे थे। हाई सिक्योरिटी मानी जाने वाली केंद्रीय कारा से कैदियों का इस तरह फरार होना जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। घटना के बाद से ही जेल प्रशासन द्वारा आंतरिक स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर किस चूक के कारण कैदी जेल से बाहर निकलने में सफल हुए। कैदियों के फरार होने के बाद हजारीबाग के साथ-साथ धनबाद जिले में भी पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और सीमावर्ती इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फरार कैदियों की तलाश में विशेष टीमों का गठन किया गया है। जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद राज्य के अन्य केंद्रीय और मंडल कारागारों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा किए जाने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन का दावा है कि फरार कैदियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk

New Year 2026 Live: नए साल का जश्न शुरू, न्यूजीलैंड में आतिशबाजी के साथ हुआ साल 2026 का स्वागत

04:41 PM, 31-Dec-2025 न्यूजीलैंड में आतिशबाजी के साथ साल 2026 का स्वागत न्यूजीलैंड की राजधानी ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया। #WATCH | New Zealand’s Auckland welcomes the #NewYear2026 with fireworks. (Source: TVNZ via Reuters) pic.twitter.com/vybFTrAjeR — ANI (@ANI) December 31, 2025 न्यूजीलैंड की राजधानी ऑकलैंड में आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया। 04:18 PM, 31-Dec-2025 दुनिया में सबसे पहले इस देश ने किया नए साल का स्वागत दुनिया में नए साल की शुरुआत हो चुकी है। सबसे पहले 2026 का आगाज किरिबाती के किरीटीमाटी द्वीप से हुआ। यह दुनिया का पहला देश है जिसने नए साल का स्वागत शानदार किया. किरिबाती को किरिबास भी कहा जाता है। यह कई एटोल से बना द्वीप समूह है। इसकी लंबाई लगभग 4,000 किलोमीटर है। यहां भारत से 8 घंटे 30 मिनट पहले नया साल शुरू होता है। दुनिया में नए साल की शुरुआत हो चुकी है। सबसे पहले 2026 का आगाज किरिबाती के किरीटीमाटी द्वीप से हुआ। यह दुनिया का पहला देश है जिसने नए साल का स्वागत शानदार किया. किरिबाती को किरिबास भी कहा जाता है। यह कई एटोल से बना द्वीप समूह है। इसकी लंबाई लगभग 4,000 किलोमीटर है। यहां भारत से 8 घंटे 30 मिनट पहले नया साल शुरू होता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk

Indore Diarrhea Outbreak: सफाई में अव्वल, पर 'प्यास' जहरीली! देश के सबसे साफ शहर के घरों तक कैसे पहुंची मौत?

इंदौर देश का सबसे साफ शहर है। यहां की आबो हवा ठीक है, लेकिन पानी? वो तो जहरीला हो रहा है। भागीरथपुरा बस्ती में नलों में जहरीला पानी बहा और आठ लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ी। गंदे पानी की समस्या शहर के कई हिस्सों में है, लेकिन निगम के अफसरों को जागने के लिए लोगों की मौत का इंतजार रहता है। हैरानी की बात है कि नर्मदा पाइप लाइन पर शौचालय बन गया और उसका पानी पेयजल लाइन में मिलता है। मौत ने अभी भागीरथपुरा का पता देखा है, लेकिन शहर के और भी इलाके हैं, जहां बरसों पुरानी लाइनों में धीरे-धीरे ये जहरीला पानी बह रहा है। आखिर पाइप लाइन पर कैसे शौचालय बन गया? जिम्मेदार अफसरों ने तब क्यों ध्यान नहीं दिया? पुरानी शिकायतों पर सुनवाई क्यों नहीं हुई? जिम्मेदार कौन है? पेश है ये खास रिपोर्ट… और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भागीरथपुरा शहर की अवैध बस्तियों में शुमार है। 50 साल पहले यहां संतराम और सुखराम के भट्ठे होते थे। भट्ठे बंद हुए और भूमाफिया ने प्लॉट बेचना शुरू कर दिए। 1975 के आसपास यहां बसाहट शुरू हुई। न ड्रेनेज लाइन बिछी थी न पानी का पता। घनी बसाहट हो गई और लोग ‘वोटबैंक’ बन गए तो चुनाव जीतने वालों ने काम शुरू किए, लेकिन कोई प्लानिंग नहीं की। बेकलेन थी नहीं तो सड़क के आसपास ही नर्मदा और ड्रेनेज लाइन डाल दी गई। एक सप्ताह से होने लगी थीं मौतें भागीरथपुरा में गंदे पानी की समस्या सालभर से है। यहां की लाइनें 30 साल से ज्यादा पुरानी हैं और कमजोर हो चुकी हैं। भागीरपुरा से जुड़ा नगर निगम का जोन शिकायतों में शहर में दूसरे स्थान पर है। दो माह में सबसे ज्यादा गंदे पानी की शिकायतें मिलीं, लेकिन अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। महापौर परिषद ने भागीरथपुरा बस्त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk