Mohammed Shami: क्या टीम इंडिया में फिर लौटेंगे शमी? घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद BCCI की बदली सोच

Mohammed Shami: क्या टीम इंडिया में फिर लौटेंगे शमी? घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद BCCI की बदली सोच विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चयनकर्ता मोहम्मद शमी को लेकर बड़ा यू-टर्न ले सकते हैं। लंबे समय से फिटनेस, फॉर्म और भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच 35 वर्षीय तेज गेंदबाज एक बार फिर चयनकर्ताओं के रडार पर हैं। 2027 वनडे वर्ल्ड कप अब उनकी संभावित वापसी के लिए एक अहम संदर्भ बिंदु बनता दिख रहा है। चयनकर्ताओं की सोच में बदलाव एनडीटीवी से बातचीत में बीसीसीआई के एक सूत्र ने संकेत दिया कि शमी की घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन पर करीबी नजर रखी जा रही है। सूत्र के मुताबिक, शमी अब चयन की दौड़ से बाहर नहीं हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में उनका नाम चौंकाने वाला नहीं होगा। चयनकर्ता मानते हैं कि इस स्तर के गेंदबाज को विकेट लेना आता है, असली चिंता केवल फिटनेस को लेकर है। आंकड़े जो चर्चा जिंदा रखते हैं शमी का मामला इसलिए भी खत्म नहीं हुआ क्योंकि उनके आंकड़े लगातार पक्ष में बोलते रहे हैं। हाल के छह घरेलू मैचों में उन्होंने 17 विकेट लिए हैं, जिनमें विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी शामिल हैं। रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में भी उन्होंने सिर्फ चार मैचों में 20 विकेट झटककर साबित किया कि उनकी धार अब भी कायम है। फिटनेस: सब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk

Year Ender 2025: कहीं चूहों ने ली जान तो कहीं कफ सिरप ने बरपाया कहर, प्रदेश की इन घटनाओं ने देश को चौंकाया

1 of 8 मध्य प्रदेश की ये घटनाएं हमेशा याद रहेंगी। - फोटो : अमर उजाला Link Copied साल 2025 अब समाप्ति की ओर है। यह साल मध्य प्रदेश के लिए कई तरह की खुशियां लेकर आया है, तो कुछ ऐसी घटनाएं लेकर आया जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। बड़ी बात यह रही कि 2025 में घटी अहम घटनाएं काफी सुर्खियों में रही हैं। हम आपको मध्य प्रदेश की उन बड़ी चर्चित घटनाओं के बारे में बताते हैं, जिन्होंने हर किसी को हिलाकर रख दिया था। आइए इनके बारे में जानते हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 8 ईयर एंडर मध्य प्रदेश : साल की शुरुआत में भोपाल गैस कांड का कचरा पीथमपुर पहुंचाया गया। - फोटो : अमर उजाला भोपाल गैस त्रासदी का कचरा पीथमपुर में जला साल की शुरुआत में भोपाल गैस त्रासदी से जुड़ा ज़हरीला कचरा एक बार फिर चर्चा में आया, जब उसे मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में जलाए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। यह कचरा करीब चार दशक से भोपाल के यूनियन कार्बाइड कारखाने परिसर में पड़ा हुआ था, जिसे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में टन के हिसाब से रासायनिक अपशिष्ट (हैजर्डस वेस्ट) जमा रह गया था। इसमें कीटनाशक बनाने में इस्तेमाल हुए रसायन, जहरीले अवशेष और दूषित सामग्री शामिल थी। लंबे समय से यह सवाल उठता रहा कि इस कचरे का वैज्ञानिक और सुरक्षित तरीके से निपटान कब होगा। राज्य सरकार और केंद्र सरकार की अनुमति के बाद इस कचरे को पीथमपुर स्थित ट्रीटमेंट, स्टोरेज एंड डिस्पोजल फैसिलिटी में भेजा गया। यहां इसे उच्च तापमान वाले इंसीनरेटर में जलाकर नष्ट करने की व्यवस्था है, ताकि जहरीले तत्व पूरी तरह खत्म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk

31st Today Bank Holiday: आज साल का आखिरी दिन, क्या आज 31st को बैंक खुले हैं या बंद हैं? यहां जानें

Bank Holiday Today 31st December 2025: समय के साथ चीजें बदलती रहती हैं और पिछले कुछ वर्षों में तो तकनीक इतनी तेजी से बदली है कि समय का भी कुछ पता नहीं चलता। लगभग हर एक क्षेत्र में चीजें बदली हैं। जैसे, बैंकिंग क्षेत्र को ही ले लीजिए। दरअसल, बैंक से जुड़े अब अधिकतर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। जैसे, किसी को पैसे ट्रांसफर करने हो, किसी से पैसे प्राप्त करने हो, एटीएम से पैसे निकालने से लेकर लोन लेने क जैसे कई काम घर बैठे आसानी से हो जाते हैं। हालांकि, कुछ काम ऐसे भी हैं जिनके लिए बैंक जाना ही पड़ता है। ऐसे में आज साल का आखिरी दिन है और अगर आप किसी काम से आज बैंक जाने वाले हैं, तो पहले ये चेक कर लें कि कहीं आज बैंक बंद तो नहीं हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 1 min · National Desk

आज होगा रामलला का अभिषेक: अनुष्ठान में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी के साथ करेंगे ध्वजारोहण

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर बुधवार को रामलला का भव्य अभिषेक होगा। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। रक्षा मंत्री सुबह 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और मंदिर परिसर में लगभग चार घंटे तक रहकर विविध अनुष्ठानों में शामिल होंगे। वह परकोटा में बने अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण भी करेंगे। भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर चल रहे पाटोत्सव के अंतर्गत यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 1 min · National Desk

Delhi-NCR Weather: घने कोहरे के आगोश में दिल्ली-एनसीआर; नए साल पर और कंपाएगी सर्दी, बारिश भी बढ़ाएगी मुश्किल

नए साल के जश्न की तैयारी में जुटे लोग सर्दी से बचने का भी पर्याप्त इंतजाम कर लें। क्योंकि मौसम विभाग ने 31 दिसंबर और एक जनवरी के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान जताया है उसके हिसाब से ये दोनों दिन कड़ाके की ठंड और घना कोहरा पड़ेगा। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं एक जनवरी को राजधानी में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने कोहरे का यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 और 08 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ठंडक और कोहरे के कारण सुबह के समय यात्रा करते हुए या ड्राइव करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं मंगलवार सुबह दिल्ली घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। सुबह के समय कुछ स्थानों पर घने कोहरे के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। दोपहर आते-आते धूप निकली, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिली। दिन के समय भी पहाड़ों से आई बर्फीली हवाओं ने खासा परेशान किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 1 min · National Desk

TOP News: अयोध्या में रामलला का अभिषेक आज; यूपी में फिर बढ़ी SIR की तारीख, नए साल से पहले फूड डिलीवरी पर संकट

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर रामलला का अभिषेक आज पूरे विधि-विधान से किया जाएगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ध्वजारोहण भी करेंगे। वहीं महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति की तस्वीर एक-सी नहीं दिख रही है, कहीं गठबंधन साथ चुनाव लड़ रहा है तो कहीं अलग-अलग, खासकर पुणे, लातूर और जालना में हालात अलग नजर आ रहे हैं। यूपी में एसआईआर की समय-सीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है और अब इसकी पहली कच्ची सूची 6 जनवरी को जारी होगी। दूसरी ओर, गिग वर्कर्स की हड़ताल के चलते आज यानी 31 दिसंबर को फूड डिलीवरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिससे ग्राहकों और रेस्तरां दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच उत्तराखंड के चमोली में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में दो लोको ट्रेन आपस में टकरा गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों में चीख-पुकार सुनाई दी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 1 min · National Desk

इन तस्वीरों के लिए याद किया जाएगा 2025: पहलगाम में पति के शव के पास बैठी पत्नी से पुतिन-मोदी की कार यात्रा तक

24 मई को तेज प्रताप यादव के ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट ने बवाल मचा दिया था। पोस्ट में तेज प्रताप एक लड़की के साथ दिख रहे थे। इसमें कुछ तस्वीरों के साथ लिखा गया था कि हम दोनों पिछले 12 साल से एक दूसरे को जानते हैं। प्यार भी करते हैं। इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं! पोस्ट को लेकर बवाल हुआ तो यह सोशल मीडिया से गायब कर दिया गया। तेज प्रताप यादव के अकाउंट से ही इसे डिलीट कर दिया गया। हालांकि, तब तक इसके स्क्रीनशॉट लोगों ने सुरक्षित कर लिए। देखते ही देखते पोस्ट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। मीडिया में भी इसक खूब चर्चा हुई। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बेटे तेजप्रताप को पार्टी से निकालने का एलान कर दिया। तेजप्रताप ने बाद में अपनी अलग पार्टी जन शक्ति दल का गठन किया और विधानसभा चुनाव में भी उतरे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 1 min · National Desk

Maharashtra Civic Polls: निकाय चुनाव में कहीं साथ तो कहीं अलग-थलग महायुति; पुणे-लातूर और जालना ऐसे हैं हालात

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले महायुति (भाजपा-शिवसेना-एनसीपी) की एकता जगह-जगह अलग-अलग रंग दिखा रही है। पुणे में जहां गठबंधन बनाए रखने के दावे हो रहे हैं, वहीं लातूर और जालना में सहयोगी दल अलग राह पकड़ते नजर आ रहे हैं। राज्य में निकाय चुनाव के लिए 2 जनवरी तक नाम वापसी का समय है। तब तक कुछ शहरों में समझौते की गुंजाइश बाकी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 1 min · National Desk

यूपी: योगी कैबिनेट का जल्द होगा विस्तार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम आवास पर की मैराथन बैठक; दिल्ली रवाना

प्रदेश में भाजपा के नए अध्यक्ष की तैनाती के बाद अब सरकार और संगठन में बदलाव की कवाययद तेज हो गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में उनके आवास पर कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही संगठन में बदलाव पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक करीब एक सवा घंटे से अधिक देर चली बैठक में प्रस्तावित विस्तार के स्वरूप की रूपरेखा पर चर्चा हुई और लगभग कोर कमेटी की सहमति भी बन गई है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं माना जा रहा है कि दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही कभी भी विस्तार पर अमल किया जा सकता है। इसके बाद संगठन के पुर्नगठन का काम शुरू होगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पूरे दिन लखनऊ में थे और उनका पूरा समय आरक्षित था। देर शाम को उनके आवास पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा संघ से क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार व अन्य संघ के पदाधिकारी पहुंचे। सभी लोग करीब सीएम आवास पर सवा घंटे अधिक समय तक रहे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 1 min · National Desk

Kaamya Karthikeyan: –30 डिग्री, 115 किमी और अटूट हौसला; 18 साल की काम्या ने साउथ पोल फतह कर रच दिया इतिहास

1 of 6 18 साल की काम्या ने साउथ पोल किया फतह - फोटो : X @indiannavy Link Copied The #IndianNavy congratulates Ms Kaamya Karthikeyan @KaamyaSahas, 18-year-old daughter of a naval officer and alumna of the Navy Children School #NCS, who scripted history yet again by becoming the youngest Indian and the second-youngest female in the world to ski to the… https://t.co/m8RgAVni52 pic.twitter.com/Dfrn2YljAe — SpokespersonNavy (@indiannavy) December 30, 2025 भारतीय नौसेना अधिकारी की बेटी और नेवी चिल्ड्रन स्कूल की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो साहस, अनुशासन और संकल्प की मिसाल बन गया है। महज 18 वर्ष की उम्र में काम्या ने दक्षिणी ध्रुव (साउथ पोल) तक स्की कर पहुंचकर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय और दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला बन गई हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 18 साल की काम्या ने रचा इतिहास - फोटो : X @indiannavy –30 डिग्री तापमान में 115 किमी का कठिन सफर भारतीय नौसेना के अनुसार, काम्या ने अंटार्कटिका की जानलेवा ठंड और तूफानी हवाओं का सामना किया। तापमान माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था और तेज बर्फीली हवाएं चल रही थीं। इसके बावजूद काम्या ने करीब 115 किलोमीटर का सफर पैदल तय किया। इस दौरान वह एक स्लेज (स्लेज गाड़ी) खींच रही थीं, जिसमें उनके पूरे अभियान का सामान लदा था। 27 दिसंबर 2025 को उन्होंने सफलतापूर्वक दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचकर तिरंगा लहराया। The #IndianNavy congratulates Ms Kaamya Karthikeyan @KaamyaSahas, 18-year-old daughter of a naval officer and alumna of the Navy Children …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 31, 2025 · 2 min · National Desk