कैबिनेट का फैसला: अग्निवीर रोजगार सेल के गठन को दी मंजूरी, उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुलाई में ही घोषणा की थी कि सरकार रिटायर हो रहे अग्निवीरों को रोजगार दिलाने का काम करेगी। मंगलवार को हुई कैबिनेट की मीटिंग में इसके संदर्भ में एक प्रस्ताव पास किया गया, जिसके अनुसार अग्निवीर रोजगार सेल का गठन किया जाएगा। उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है। मुख्यमंत्री ने अग्निवीर रोजगार सेल संबंधी प्रस्ताव पास होने पर खुशी जताई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 1 min · National Desk

ऑपरेशन सिंदूर: क्या किराना हिल्स को बनाया था निशाना? पूर्व सीडीएस ने बताई परमाणु ठिकाने पर हमले की पूरी कहानी

पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के परमाणु केंद्र पर हुए कथित ड्रोन हमले को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि ईंधन कम होने के कारण भारतीय ड्रोन पाकिस्तान के किरना हिल्स स्थित सेना के परमाणु केंद्र से टकरा गया था। नई दिल्ली के विवेकानंद सेंटर में एक कार्यक्रम के दौरान जनरल चौहान ने कहा कि भारत का एक लोइटरिंग म्यूनिशन (ड्रोन) शायद इस्राइल में बना हारोप ड्रोन था। वह हमले के लिए रडार की तलाश कर रहा था लेकिन किराना हिल्स के आसपास उसका ईंधन खत्म हो गया। जनरल चौहान ने कहा, उन हमलों से पहले हमने सरगोधा और किराना हिल्स की तरफ बहुत सारे ड्रोन भेजे थे। ये रडार की तलाश कर रहे थे। ये लगभग दो घंटे तक हवा में मंडराते हैं और अगर इन्हें कोई टारगेट नहीं मिलता तो कहीं न कहीं जाकर टकरा जाते हैं। हो सकता है कि इनमें से कोई उन पहाड़ियों में से किसी एक से टकरा गया हो।जनरल चौहान ने कहा कि किराना पहाड़ियों पर हमले को लेकर सवाल उठने की एक वजह पाकिस्तानी मीडिया में दिखाई गईं कुछ तस्वीरें भी हो सकती हैं। इन तस्वीरों में किराना पहाड़ियों से धुआं निकलता हुआ दिख रहा था। जनरल चौहान ने कहा, वायुसेना प्रमुख ने मुझसे पूछा था कि क्या उन्हें सरगोधा पर हमला करना चाहिए। मैंने कहा, निश्चित तौर पर और साथ ही कहा, कृपया दो और टारगेट चुनिए। उन्होंने जो टारगेट चुने थे, उनमें से एक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) स्कार्दू था। स्कार्दू में मौसम खराब होने के कारण अपनी योजना बदलकर भोलाड़ी जाना पड़ा। भोलाड़ी हैंगर पर वायुसेना का हमला 10 मई के वायु अभियान की सबसे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप के टैरिफ का कनाडा ने दिया जवाब: 700 से ज्यादा उत्पादों पर लगाया 50 फीसदी तक शुल्क, 8 सितंबर से होगा लागू

किन अमेरिकी उत्पादों पर लगाया जवाबी शुल्क? कनाडा बोला- हमने नहीं चुना ये संघर्ष कनाडा-अमेरिका व्यापार विवाद से किसे ज्यादा नुकसान? कनाडा के अधिकारियों के अनुसार, नए शुल्क 8 सितंबर से लागू होंगे। अमेरिकी स्टील, डेयरी उत्पाद, घरेलू उपकरण, कृषि उपकरण, पल्प और पेपर तथा इलेक्ट्रॉनिक्स पर 15, 25 और 50 प्रतिशत की दर से शुल्क लगाया जाएगा। प्रत्येक उत्पाद पर अमेरिका की ओर से लगाए गए संबंधित शुल्क के बराबर दर रखी जाएगी।अधिकारियों ने कहा कि इन शुल्कों का उद्देश्य राजस्व जुटाना नहीं, बल्कि कनाडाई कंपनियों की रक्षा करना और अमेरिकी आयात को कम करना है। 50 प्रतिशत शुल्क के दायरे में कुछ एल्युमिनियम उत्पादों, फर्नीचर, कपड़ों और परिधानों को भी शामिल किया गया है। वहीं, घरेलू उपकरण, पनीर समेत डेयरी उत्पाद, मछली और समुद्री खाद्य पदार्थ तथा कुछ स्टील और एल्युमिनियम उत्पादों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा।अमेरिकी वाहनों पर कनाडा की ओर से पहले से लगाए गए जवाबी शुल्क जारी रहेंगे। कनाडा ने अमेरिकी शुल्कों के बराबर शुल्क लगाने का फैसला किया है। वित्त मंत्री फ्रांस्वा-फिलिप शैंपेन के नेतृत्व में कनाडाई अधिकारियों ने जवाबी शुल्क की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये शुल्क 8 सितंबर से प्रभावी होंगे।शैंपेन ने कहा, ‘‘ट्रंप के शुल्कों का पूरे कनाडा में श्रमिकों, कारोबार और समुदायों पर वास्तविक असर पड़ेगा। कनाडा को जवाब देना होगा और आज हम ऐसा कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने यह संघर्ष नहीं चुना, लेकिन जब हमारे आर्थिक संबंधों को दोनों पक्षों के लिए फायदे वाली साझेदारी की नींव के बजाय हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, तो हमें इसका जवाब देना होगा।‘‘कनाडा ने व्यापार विवाद से प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 2 min · National Desk

दिव्या हत्याकांड: बैंक कर्मी अफसर की हत्या में नया मोड़, हुई तीसरे की एंट्री; बहन प्रज्ञा की पोस्ट से हलचल

‘माता-पिता ने शादी में कितना स्त्री धन दिया होगा’ प्रज्ञा ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि दिव्या की ओर से कितनी रकम के स्त्री धन की मांग की गई थी। अगर यह राशि डेढ़ करोड़ रुपये थी तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिव्या के माता-पिता ने शादी में कितना स्त्री धन दिया होगा। प्रज्ञा का सवाल है कि जिस व्यक्ति के घर पर एक बांस की मजबूत लाठी भी नहीं थी, उसके घर पर दो पिस्तौल और एक तमंचा कहां से आया? जो बाजार से पकाने के लिए एक बार में सारी जरूरी सब्जियां नहीं ला सकता था, उसे असलहे कहां से मिले? कौन से हथियार किसकी हत्या में इस्तेमाल हुए? आखिर किसने उसे इस जघन्य अपराध के लिए तैयार किया? आरोप है कि कोई ऐसा व्यक्ति है जो उसे भड़काता था। व्हाट्सएप स्टेटस में चीट शब्द का इस्तेमाल क्या पुलिस को भटकाने के लिए लिखा गया? …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 1 min · National Desk

बदायूं में बवाल: आंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर पथराव, भीड़ ने पुलिस के कई वाहन तोड़े, 12 से अधिक घायल

करीब आधे घंटे तक हुए पथराव में एसडीएम, सीओ की गाड़ी सहित एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अफसरों ने भागकर खुद को बचाया। पथराव से मौके पर दहशत फैल गई। पथराव में कई नागरिकों के साथ पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों के घायल होने की बात सामने आई है। पुलिस फोर्स ने बलपूर्वक बवालियों को खदेड़ते हुए आंबेडकर प्रतिमा कब्जे में कर ली। पुलिस ने करीब 12 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पथराव में ये वाहन हुए क्षतिग्रस्त पथराव में एक पीएसी का ट्रक, एक फायर ब्रिगेड, एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार की गाड़ी के साथ वजीरगंज, बिसौली, उघैती, फैजगंज बेहटा व बिल्सी के इंस्पेक्टरों की गाड़ियां और दो निजी एंबुलेंस के शीशे क्षतिग्रस्त हुए हैं। अधिवक्ता भी घायल पथराव के दौरान वहां मौजूद आसफपुर के अधिवक्ता प्रदीप कुमार के सिर में पत्थर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके छह टांकें आए हैं। कई पुलिसकर्मियों को आई चोट बवाल के दौरान एसडीएम के पैर पर पत्थर लगा। उनके अर्दली के हाथ में पत्थर लगने से चोट आई है। इसके साथ आधा दर्जन महिला सिपाहियों सहित अन्य पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई हैं। सभी पुलिस कर्मी हेलमेट और दंगा नियंत्रण के दौरान पहनने वाली जैकेट नहीं पहने होते तो सभी को ज्यादा चोटें आतीं। सूचना मिलते ही डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पथराव होने से मौके पर भगदड़ मच गई थी। वहां मौजूद लोग अपने बाइकें छोड़कर भाग खड़े थे। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर आंबेडकर प्रतिमा लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद सुबह से पुलिस बल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप का दावा: होर्मुज में लगी सभी बारूदी सुरंगों को हटाया गया, दोबारा माइन बिछाने पर ईरान को क्या चेतावनी दी?

ट्रंप ने होर्मुज में बारूदी सुरंगों को लेकर क्या कहा? ईरान को ट्रंप ने क्या चेतावनी दी? होर्मुज जलडमरूमध्य इतना अहम क्यों है? अमेरिका निगरानी के लिए क्या कर रहा? ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर कहा कि उन्हें अमेरिकी नौसेना से जानकारी मिली है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र से सभी बारूदी सुरंगें हटा दी गई हैं या उन्हें विस्फोट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ईरान को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। ट्रंप के बयान में यह भी कहा गया कि नई बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज या नाव को निशाना बनाया जाएगा।ट्रंप ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर कोई जहाज या नाव होर्मुज जलडमरूमध्य में नई बारूदी सुरंगें बिछाता है तो उसे तत्काल और व्यवस्थित तरीके से नष्ट कर दिया जाएगा। यानी अमेरिका ने किसी भी नए खनन प्रयास के खिलाफ सीधे सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है। हालांकि, दिए गए इनपुट में ईरान की ओर से इस चेतावनी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है। इसके जरिए बड़ी मात्रा में तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति होती है। ऐसे में इस जलमार्ग में बारूदी सुरंगों की मौजूदगी या उनका खतरा जहाजों की आवाजाही और ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित कर सकता है। इसी वजह से ट्रंप ने इसे लेकर अमेरिकी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया है।ट्रंप ने कहा कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य की निगरानी के लिए स्पेस फोर्स का इस्तेमाल कर रहा है। उनके अनुसार, इस रणनीतिक जलमार्ग पर नजर रखने के लिए अंतरिक्ष आधारित निगरानी क्षमता का इस्तेमाल किया जा रहा है। ट्रंप का दावा ऐसे समय आया है, जब होर्म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 2 min · National Desk

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट: क्या चौथे दिन विकेटकीपिंग करेंगे ऋषभ पंत? चोट पर मोर्ने मोर्कल ने दिया बड़ा अपडेट

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट: क्या चौथे दिन विकेटकीपिंग करेंगे ऋषभ पंत? चोट पर मोर्ने मोर्कल ने दिया बड़ा अपडेट भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की चोट को लेकर चिंता बनी हुई है। भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने मंगलवार को बताया कि पंत के कंधे पर लगी चोट के कारण वह बुरी तरह चोटिल हैं और उनकी मूवमेंट भी प्रभावित हुई है। हालांकि, टीम को उम्मीद है कि पंत टेस्ट के चौथे दिन फिर से विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। तीसरे दिन नहीं की पूरी विकेटकीपिंग पंत ने दूसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान कंधे पर चोट लगने के बाद तीसरे दिन पूरे समय विकेटकीपिंग नहीं की। उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेट के पीछे मोर्चा संभाला। पंत ड्रेसिंग रूम में हाथ पर पट्टी बांधे नजर आए। मोर्ने मोर्कल ने बताया कि पंत ने मंगलवार सुबह जब वार्म-अप करने की कोशिश की तो उनकी मूवमेंट कुछ हद तक सीमित थी। उन्होंने कहा, ‘ऋषभ के कंधे पर चोट लगी है और वह काफी बुरी तरह चोटिल हैं। आज सुबह वार्म-अप के दौरान उनकी मूवमेंट थोड़ी प्रतिबंधित थी। हम रातभर उनकी स्थिति पर नजर रखेंगे और उम्मीद है कि वह कल हमारे लिए विकेट के पीछे मौजूद होंगे।’ टीम के लिए पंत का विकेट के पीछे होना अहम मोर्ने मोर्कल ने पंत की खेल को पढ़ने की क्षमता की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि विकेट के पीछे पंत की मौ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 2 min · National Desk

राखी पर नहीं होगी ट्रेन की टेंशन: नमो भारत का बड़ा तोहफा, हर आठ मिनट में मिलेगी; 27-28 अगस्त को 47 ज्यादा फेरे

निजी वाहनों के मुकाबले बेहतर विकल्प त्योहारों के दौरान सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। नमो भारत जैसी तेज और आरामदायक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था यात्रियों को निजी वाहनों के मुकाबले बेहतर विकल्प उपलब्ध करा सकती है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और भारी सामान के साथ यात्रा करने वाले लोगों के लिए अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं उपयोगी साबित होंगी। ट्रेनों के बीच अंतर कम होने से यात्रियों का प्रतीक्षा समय घटेगा और उन्हें ट्रेन में यात्रा करने के अधिक विकल्प मिलेंगे। इससे त्योहार के दौरान स्टेशन और सड़क दोनों जगहों पर भीड़ के दबाव को कम करने में मदद मिल सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 1 min · National Desk

मॉस्को में क्यों उतरा अमेरिकी सेना का विमान?: क्रेमलिन बोला- कोई जानकारी नहीं, रूस पहुंचने से पहले कई जगह रुका

रूसी समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन एयर ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने सोमवार सुबह मॉस्को में एक अमेरिकी बोइंग सी-17A ग्लोबमास्टर III मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की लैंडिंग दर्ज की गई है। वहीं इस मामले पर क्रेमलिन की ओर से ऐसी किसी जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की है।रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान वॉशिंगटन डीसी के पास स्थित एंड्रयूज एयर फोर्स बेस से रवाना हुआ था। विमान मॉस्को के स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे (07:00 GMT) रूसी राजधानी में उतरा। क्रेमलिन के प्रेस सेक्रेटरी दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि इस हफ़्ते अमेरिकी प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने की कोई योजना नहीं है।उपलब्ध फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, भारी सामान ले जाने वाले इस विमान ने रूसी एयरस्पेस में प्रवेश करने से पहले कई जगहों पर रुककर उड़ान भरी। रूस की ओर बढ़ने से पहले यह चार्ल्सटन इंटरनेशनल एयरपोर्ट/एयर फोर्स बेस और फिर लातविया की राजधानी रीगा में रुका था। यूरोपीय संघ के एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारियों के एक सूत्र ने ताश को बताया कि अमेरिकी मिलिट्री विमान लातविया से रवाना हुआ और सीधे रूसी क्षेत्र की ओर गया।बोइंग सी-17A ग्लोबमास्टर III अमेरिकी वायु सेना का प्रमुख रणनीतिक ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। इसका इस्तेमाल सैनिकों और अलग-अलग तरह के कार्गो को तेजी से पहुंचाने के लिए किया जाता है। पेंटागन या रूसी विदेश मंत्रालय ने विमान के इस मिशन के खास मकसद और इसमें मौजूद कार्गो को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि उड़ान डिप्लोमैटिक लॉजिस्टिक्स, कैदियों की अदला-बदली या किसी अन्य द्विपक्षीय प्रशासनिक मामले से जुड़ी थी।इसस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 2 min · National Desk

जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार को लेकर प्रदर्शन?: दिल्ली पुलिस ने वीडियो को बताया फर्जी, दी कार्रवाई की चेतावनी

नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार के मुद्दे को लेकर 25 अगस्त को विरोध प्रदर्शन के पांचवें दिन से संबंधित प्रसारित हो रहा वीडियो फर्जी और भ्रामक है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी न्यूज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जंतर-मंतर पर ऐसा कोई विरोध प्रदर्शन नहीं चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, जंतर-मंतर पर इस तरह के किसी प्रदर्शन के आयोजन के लिए किसी व्यक्ति या संगठन को अनुमति नहीं दी गई थी। नई दिल्ली जिले में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा पहले से लागू है। यह धारा पूर्व में लागू सीआरपीसी की धारा 144 के समान है।पुलिस ने बताया कि निषेधाज्ञा के तहत पांच या उससे अधिक लोगों के विरोध मार्च, जुलूस, प्रदर्शन और सभा पर सख्त प्रतिबंध है। ऐसे में जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार के मुद्दे पर प्रदर्शन होने का दावा करने वाला वीडियो भ्रामक है।दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अप्रमाणित सामग्री को बढ़ावा न दें और न ही उसे फॉरवर्ड या साझा करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि फर्जी खबर बनाने या उसे प्रसारित करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 1 min · National Desk