पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के परमाणु केंद्र पर हुए कथित ड्रोन हमले को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि ईंधन कम होने के कारण भारतीय ड्रोन पाकिस्तान के किरना हिल्स स्थित सेना के परमाणु केंद्र से टकरा गया था। नई दिल्ली के विवेकानंद सेंटर में एक कार्यक्रम के दौरान जनरल चौहान ने कहा कि भारत का एक लोइटरिंग म्यूनिशन (ड्रोन) शायद इस्राइल में बना हारोप ड्रोन था। वह हमले के लिए रडार की तलाश कर रहा था लेकिन किराना हिल्स के आसपास उसका ईंधन खत्म हो गया। जनरल चौहान ने कहा, उन हमलों से पहले हमने सरगोधा और किराना हिल्स की तरफ बहुत सारे ड्रोन भेजे थे। ये रडार की तलाश कर रहे थे। ये लगभग दो घंटे तक हवा में मंडराते हैं और अगर इन्हें कोई टारगेट नहीं मिलता तो कहीं न कहीं जाकर टकरा जाते हैं। हो सकता है कि इनमें से कोई उन पहाड़ियों में से किसी एक से टकरा गया हो।जनरल चौहान ने कहा कि किराना पहाड़ियों पर हमले को लेकर सवाल उठने की एक वजह पाकिस्तानी मीडिया में दिखाई गईं कुछ तस्वीरें भी हो सकती हैं। इन तस्वीरों में किराना पहाड़ियों से धुआं निकलता हुआ दिख रहा था। जनरल चौहान ने कहा, वायुसेना प्रमुख ने मुझसे पूछा था कि क्या उन्हें सरगोधा पर हमला करना चाहिए। मैंने कहा, निश्चित तौर पर और साथ ही कहा, कृपया दो और टारगेट चुनिए। उन्होंने जो टारगेट चुने थे, उनमें से एक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) स्कार्दू था। स्कार्दू में मौसम खराब होने के कारण अपनी योजना बदलकर भोलाड़ी जाना पड़ा। भोलाड़ी हैंगर पर वायुसेना का हमला 10 मई के वायु अभियान की सबसे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
ऑपरेशन सिंदूर: क्या किराना हिल्स को बनाया था निशाना? पूर्व सीडीएस ने बताई परमाणु ठिकाने पर हमले की पूरी कहानी
पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के परमाणु केंद्र पर हुए कथित ड्रोन हमले को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि ईंधन कम होने के कारण भारतीय ड्रोन पाकिस्तान के किरना हिल्स स्थित सेना के परमाणु केंद्र से टकरा गया था। नई दिल्ली के विवेकानंद सेंटर में एक कार्यक्रम के दौरान जनरल चौहान ने कहा कि भारत का एक लोइटरिंग म्यूनिशन (ड्रोन) शायद इस्राइल में बना हारोप ड्रोन था। वह हमले के