रूसी समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन एयर ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने सोमवार सुबह मॉस्को में एक अमेरिकी बोइंग सी-17A ग्लोबमास्टर III मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की लैंडिंग दर्ज की गई है। वहीं इस मामले पर क्रेमलिन की ओर से ऐसी किसी जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की है।रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान वॉशिंगटन डीसी के पास स्थित एंड्रयूज एयर फोर्स बेस से रवाना हुआ था। विमान मॉस्को के स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे (07:00 GMT) रूसी राजधानी में उतरा। क्रेमलिन के प्रेस सेक्रेटरी दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि इस हफ़्ते अमेरिकी प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने की कोई योजना नहीं है।उपलब्ध फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, भारी सामान ले जाने वाले इस विमान ने रूसी एयरस्पेस में प्रवेश करने से पहले कई जगहों पर रुककर उड़ान भरी। रूस की ओर बढ़ने से पहले यह चार्ल्सटन इंटरनेशनल एयरपोर्ट/एयर फोर्स बेस और फिर लातविया की राजधानी रीगा में रुका था। यूरोपीय संघ के एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारियों के एक सूत्र ने ताश को बताया कि अमेरिकी मिलिट्री विमान लातविया से रवाना हुआ और सीधे रूसी क्षेत्र की ओर गया।बोइंग सी-17A ग्लोबमास्टर III अमेरिकी वायु सेना का प्रमुख रणनीतिक ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। इसका इस्तेमाल सैनिकों और अलग-अलग तरह के कार्गो को तेजी से पहुंचाने के लिए किया जाता है। पेंटागन या रूसी विदेश मंत्रालय ने विमान के इस मिशन के खास मकसद और इसमें मौजूद कार्गो को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि उड़ान डिप्लोमैटिक लॉजिस्टिक्स, कैदियों की अदला-बदली या किसी अन्य द्विपक्षीय प्रशासनिक मामले से जुड़ी थी।इसस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें