35 रुपये प्रति किलो मिलेगा प्याज: कांदा एक्सप्रेस के जरिये रियायती दरों पर आपूर्ति करने की कोशिश, योजना क्या?

प्याज की ढुलाई के लिए कांदा एक्सप्रेस से महाराष्ट्र के नासिक से बफर स्टॉक से प्याज की आपूर्ति की जा रही है। बाजार में अनियंत्रित कीमतों को नियंत्रित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। देश भर में प्याज का औसत खुदरा मूल्य 43 से 45 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो एक साल पहले करीब 27 रुपये था। थोक मूल्य एक साल पहले 21.23 रुपये के मुकाबले 35.58 रुपये हो गया है।देश में 4500 खुदरा विक्रय केंद्र…देश में राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ के करीब 4500 खुदरा विक्रय केंद्र हैं। जबकि नैफेड के दिल्ली एनसीआर में 12 स्टोर हैं। बाकी मोबाइल वैन और ट्रक से प्याज की बिक्री होगी। केंद्रीय भंडार के देश भर में 114 स्टोर हैं। इससे पहले 2024-25 में भी प्याज के लिए कांदा एक्सप्रेस चलाई गई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk

न्यूयार्क में तिलक से स्वागत: मैडिसन स्क्वायर गार्डन में संबोधन; मोहन भागवत के तीन देशों के दौरे पर टिकी नजरें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को न्यूयॉर्क पहुंचे। यह उनके तीन देशों अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम के ग्लोबल आउटरीच दौरे का पहला चरण है। संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत स्थानीय संगठनों के निमंत्रण पर हो रहे इस दौरे के दौरान भागवत भारतीय समुदाय के लोगों के साथ-साथ स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे। न्यूयॉर्क पहुंचने पर उनका पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk

अमर उजाला जीवांजलि: जया किशोरी ने बताया बेहतर इंसान बनने का मंत्र, कहा- संस्कार, संयम और संवेदनशीलता रखें

1 of 8 अमर उजाला के जीवांजलि कार्यक्रम में जया किशोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied अमर उजाला की पहल जीवांजलि : विचारों से बदलाव तक के तहत सोमवार को ग्राफिए एरा के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आध्यात्मिक कथावाचक जया किशोरी ने जीवन, संस्कार, परिवार, युवाओं, सफलता और अध्यात्म से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि संस्कार, संयम, संवेदनशीलता, भक्ति और अध्यात्म बुढ़ापे के लिए नहीं हैं। हमारे यहां संस्कार बचपन में सिखाए जाते हैं। कल क्या होगा, हमें नहीं पता, लेकिन हम अपनी जिंदगी के महत्वपूर्ण काम भविष्य के लिए छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि हमने अपने काम को ही अपनी दुनिया बना लिया है। युवाओं को लगता है कि अच्छे नंबर नहीं आए तो जिंदगी खत्म हो गई। जबकि नंबर पढ़कर आते हैं, किसी भी तरह के जाेड़ तोड़ से नहीं आते। नंबर के साथ हमें चरित्र, व्यक्तित्व और संवाद कौशल को बेहतर बनाने पर काम करना होगा। जया किशोरी ने परिवार में घटते संवाद पर चिंता जताते हुए कहा कि परिवार का मूल्यवान समय अब एक साथ फोन देखने या रील देखने तक सीमित हो गया है। हर घर का यह नियम होना चाहिए कि सप्ताह में एक बार दो-तीन घंटे के लिए सभी साथ बैठें और किसी एक विषय पर बात करें। उस दो-तीन घंटे की बातचीत में भूल जाना चाहिए कि आपका रिश्ता क्या है। लेकिन अब हम किसी विषय पर बात ही नहीं करते। उन्होंने कहा कि आजकल लोग कहते है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी मौसम: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी; यहां बना रिकॉर्ड

राजधानी में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश हुई। सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद कुछ देर के लिए धूप खिली, लेकिन फिर से बादलों की सक्रियता बढ़ी और दोपहर में महानगर, गोमतीनगर समेत शहर के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हुई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और लखनऊ में बारिश होने की संभावना है। बृहस्पतिवार से यहां बारिश के कमजोर पड़ने और साथ ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बारिश के असर से दिन भर माैसम सुहाना बना रहा। अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और यह 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 1 डिग्री की बढ़त के साथ 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk

Top News: दिल्ली-NCR में स्वाइन फ्लू संक्रमण बढ़ा; 800 मीट्रिक टन की पहली खेप से सस्ता होगा प्याज; सुर्खियां

प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच 800 मीट्रिक टन की पहली खेप दिल्ली पहुंच रही है। इसे 35 रुपये किलो की रियायती दर पर बेचने की तैयारी है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। नोएडा में एक दिन में 105 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र के पालघर में तेज बुखार से बच्चे की मौत और 30 छात्रों के अस्पताल में भर्ती होने से चांदीपुरा वायरस को लेकर चिंता बढ़ गई है। उधर, रेलवे ने तीन साप्ताहिक विशेष ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। चीनी की थोक कीमत 55 रुपये किलो होने का दावा किया गया है। भारत-श्रीलंका टेस्ट में बारिश का साया बना हुआ है। अमेरिका में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम को लेकर न्यूयॉर्क के मेयर के बयान से भी चर्चा तेज है। आईआईटी और आईआईएम में छात्रों की आत्महत्या का मामला भी चिंता बढ़ा रहा है। मनोरंजन में यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर उत्साह है। बीसीसीआई की वार्षिक बैठक में आईपीएल के नए चेयरमैन के चुनाव पर नजर रहेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk

गुजरात में वंदे भारत पर पथराव: यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कर रही थीं सफर, पूछताछ में क्या बोला आरोपी?

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के सवार होने वाली मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर मंगलवार शाम सूरत के पास कथित तौर पर पथराव किया गया। घटना सूरत जिले के उतराण पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के पुलिस अधीक्षक अभय सोनी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ की गश्ती टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ट्रेन में कहां से सवार हुई थीं? राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दमन में केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापी स्टेशन पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने वापी से मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा शुरू की। इसी दौरान सूरत के पास ट्रेन पर पत्थर फेंके जाने की घटना हुई। अधिकारी के अनुसार, जिस डिब्बे पर पत्थर लगा, वह उस कोच से काफी दूर था, जिसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बैठी थीं। पत्थर फेंकने वाले व्यक्ति ने पूछताछ में क्या बताया? पश्चिम रेलवे के अधिकारी के अनुसार, आरोपी के बैग से पत्थर मिले हैं। आरपीएफ की पूछताछ में उसने बताया कि वह एक कुत्ते पर पत्थर फेंक रहा था। अधिकारी ने यह भी बताया कि इससे पहले गुजरने वाली एक मालगाड़ी पर भी उसने कथित तौर पर पत्थर फेंके थे। आरोपी को घटना के तुरंत बाद आरपीएफ की फुट पेट्रोलिंग टीम ने पकड़ लिया था। पुलिस और रेलवे अधिकारियों की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। क्या राज्यपाल या किसी यात्री को चोट लगी? अधिकारी के मुताबिक, घटना में किसी को चोट नहीं लगी। जिस कोच पर पत्थर लगा, उसमें कांच पर केवल मामूली खरोंच आई है। राज्यपाल जिस कोच में यात्रा कर रही थीं, वह प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

NSS कॉन्फ्रेंस: शाह की दो-टूक- देश धर्मशाला नहीं, घुसपैठिए देश की सुरक्षा-अर्थतंत्र के लिए घातक; और क्या बोले?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली में आसूचना ब्यूरो के ‘राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन’ (NSS Conference) के समापन सत्र में कहा, ये देश धर्मशाला नहीं है। यहां देश के नागरिकों को ही रहने का अधिकार है। घुसपैठिए देश की सुरक्षा, अर्थतंत्र और जनसांख्यिकी परिवर्तन तीनों के लिए खतरा हैं। गृह मंत्री शाह ने कहा, पहले की सरकारों ने नारकोटिक्स, नक्सलवाद और नॉर्थ ईस्ट की समस्याओं को विकराल होने से पहले ही संभाल लिया होता तो देश को दशकों तक इनका दंश न झेलना पड़ता। मौजूदा सरकार ने आंतरिक सुरक्षा के इन तीनों हॉटस्पॉट में खड़ी चुनौती को समाप्त किया है। इसका संपूर्ण यश हर राज्य की पुलिस फोर्स, केंद्रीय एजेंसियों और सीएपीएफ को जाता है। शाह ने कहा, पीएम मोदी ने 2047 में विकसित भारत का लक्ष्य रखा है। विकसित भारत की पहली शर्त है मजबूत आंतरिक सुरक्षा। हर क्षेत्र में सर्वप्रथम बनना है तो आंतरिक सुरक्षा और सुदृढ़ करनी ही पड़ेगी। ‘राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन’, का यह फोरम आने वाले 15-20 वर्षों के ट्रेंड्स देखकर तय करे कि कौन-सी समस्या उठ सकती है और उसे रोकने की रणनीति क्या हो। अगले एक वर्ष में तीनों न्याय संहिताओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन होगा, जिससे तीन साल के अंदर क्रिमिनल केसों का सुप्रीम कोर्ट तक निपटारा हो सके। इसके चलते केसों की दोष सिद्धि दर में 25 फीसदी की वृद्धि होगी।गृह मंत्री ने कहा, पिछले आठ माह में सभी भूमि-सीमा राज्यों का दौरा कर एक चतुष्कोणीय सीमा सुरक्षा दृष्टिकोण का दस्तावेज, राज्यों के साथ साझा किया गया है। बहुत कम समय में देश को घुसपैठिया मुक्त बनाना, केंद्र सरकार का लक्ष्य है। पीएफआई पर एक ही रात में स्ट्राइक कर उसे बैन कर दि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली में ढही पुरानी इमारत: कश्मीरी गेट में हवा में लटकी थी 'मौत', दूसरी मंजिल से पुलिस ने तीन लोगों को बचाया

फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने किया रेस्क्यू समय की नजाकत को देखते हुए, फायर ब्रिगेड या एमसीडी की टीमों के पहुंचने का इंतजार किए बिना ही पुलिस टीम ने मोर्चा संभाल लिया। एसएचओ प्रशांत कुमार की देखरेख में एचसी अंकुर, एचसी अनुज कुमार और कांस्टेबल प्रवीण कुमार तुरंत बगल वाली इमारत में दाखिल हुए। वहां से वे क्षतिग्रस्त इमारत की छत पर पहुंचे और लकड़ी की सीढ़ियों व तख्तों की मदद से फंसे हुए लोगों तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk

कैबिनेट का फैसला: अग्निवीर रोजगार सेल के गठन को दी मंजूरी, उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुलाई में ही घोषणा की थी कि सरकार रिटायर हो रहे अग्निवीरों को रोजगार दिलाने का काम करेगी। मंगलवार को हुई कैबिनेट की मीटिंग में इसके संदर्भ में एक प्रस्ताव पास किया गया, जिसके अनुसार अग्निवीर रोजगार सेल का गठन किया जाएगा। उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है। मुख्यमंत्री ने अग्निवीर रोजगार सेल संबंधी प्रस्ताव पास होने पर खुशी जताई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 1 min · National Desk

ऑपरेशन सिंदूर: क्या किराना हिल्स को बनाया था निशाना? पूर्व सीडीएस ने बताई परमाणु ठिकाने पर हमले की पूरी कहानी

पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के परमाणु केंद्र पर हुए कथित ड्रोन हमले को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि ईंधन कम होने के कारण भारतीय ड्रोन पाकिस्तान के किरना हिल्स स्थित सेना के परमाणु केंद्र से टकरा गया था। नई दिल्ली के विवेकानंद सेंटर में एक कार्यक्रम के दौरान जनरल चौहान ने कहा कि भारत का एक लोइटरिंग म्यूनिशन (ड्रोन) शायद इस्राइल में बना हारोप ड्रोन था। वह हमले के लिए रडार की तलाश कर रहा था लेकिन किराना हिल्स के आसपास उसका ईंधन खत्म हो गया। जनरल चौहान ने कहा, उन हमलों से पहले हमने सरगोधा और किराना हिल्स की तरफ बहुत सारे ड्रोन भेजे थे। ये रडार की तलाश कर रहे थे। ये लगभग दो घंटे तक हवा में मंडराते हैं और अगर इन्हें कोई टारगेट नहीं मिलता तो कहीं न कहीं जाकर टकरा जाते हैं। हो सकता है कि इनमें से कोई उन पहाड़ियों में से किसी एक से टकरा गया हो।जनरल चौहान ने कहा कि किराना पहाड़ियों पर हमले को लेकर सवाल उठने की एक वजह पाकिस्तानी मीडिया में दिखाई गईं कुछ तस्वीरें भी हो सकती हैं। इन तस्वीरों में किराना पहाड़ियों से धुआं निकलता हुआ दिख रहा था। जनरल चौहान ने कहा, वायुसेना प्रमुख ने मुझसे पूछा था कि क्या उन्हें सरगोधा पर हमला करना चाहिए। मैंने कहा, निश्चित तौर पर और साथ ही कहा, कृपया दो और टारगेट चुनिए। उन्होंने जो टारगेट चुने थे, उनमें से एक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) स्कार्दू था। स्कार्दू में मौसम खराब होने के कारण अपनी योजना बदलकर भोलाड़ी जाना पड़ा। भोलाड़ी हैंगर पर वायुसेना का हमला 10 मई के वायु अभियान की सबसे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 26, 2026 · 2 min · National Desk