US Embassy: 'आपको देश से निकाला जा सकता है..', नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय छात्रों को अमेरिका की चेतावनी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को लेकर अमेरिकी दूतावास ने बुधवार को चेतावनी जारी की। दूतावास ने कहा कि किसी भी तरह के नियम उल्लंघन पर छात्रों को उनके देश से निकाला जा सकता है। अमेरिकी दूतावास ने स्पष्ट कहा कि अमेरिकी वीजा कोई अधिकार नहीं, बल्कि एक विशेष सुविधा है और वहां रहते हुए कानून तोड़ने पर गंभीर नतीजे हो सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 1 min · National Desk

कोहरा-धूप, बर्फीली हवाओं का खेल: दिल्ली समेत उत्तर भारत में सूखी सर्दी का अजीब मिजाज, आगे कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में अभी नहीं है बारिश के आसार निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने अमर उजाला से बातचीत में कहा, बीते तीन–चार दिनों से दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। आने वाले दिनों में ठंड का असर थोड़ा और बढ़ सकता है, जिससे हवा में ठिठुरन महसूस होगी। हवा में बढ़ती ठंडक के कारण न्यूनतम तापमान थोड़ा गिर सकता है। जबकि अधिकतम तापमान दिन में निचले से मध्य में रहेगा। कोल्ड डे की स्थिति और तेज हो सकती है। इसका दायरा भी बढ़ सकता है। दिल्ली में धुंध के कारण दिन में धूप नहीं निकल पाती, जिससे दिन का तापमान दबा रहता है। राजधानी के सभी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। इसलिए कई हिस्सों में कोल्ड डे जैसी स्थिति दर्ज की जा रही है। कोल्ड डे की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम रहता है। पलावत के मुताबिक,दिल्ली में नवंबर, दिसंबर और जनवरी में सामान्य तौर पर औसत बारिश लगभग 32 मिमी दर्ज होती है। लेकिन इस बार सर्दियों में अब तक एक बूंद बारिश नहीं हुई है। अगले करीब 10 दिनों तक किसी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना नहीं है, इसलिए बारिश के आसार भी नहीं हैं। इस दौरान मौसम शुष्क और ठंडा बना रहेगा। सप्ताह के कुछ दिनों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। लेकिन रात के वक्त आसमान साफ रहने के कारण धरती से गर्मी तेजी से बाहर निकलेगी, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। खासतौर पर 8 से 10 जनवरी 2026 के बीच दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर और बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि पूरे सप्ताह के दौरान कोल्ड वेव जैसी स्थिति बनने की स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 2 min · National Desk

UP News: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा को निरस्त करने का दिया आदेश

उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में होने वाली समस्त भर्तियों/चयन प्रक्रियाओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण बनाए रखने के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इसी प्रतिबद्धता के अनुरूप नकल माफियाओं के विरुद्ध अभिसूचना संकलन करते हुए एसटीएफ उत्तर प्रदेश को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा संख्या-51 के अंतर्गत सहायक आचार्य पद हेतु अप्रैल 2025 में आयोजित परीक्षा के संबंध में अनियमितताओं/धांधली एवं अवैध धन वसूली से जुड़ी सूचनाएं प्राप्त हुईं। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश द्वारा मामले की गोपनीय जांच के आदेश दिए गए। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 20-04-2025 को यूपी एसटीएफ को उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा दिनांक 16-04-2025 व 17-04-2025 को आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र बनाकर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गैंग के तीन अभियुक्तों- महबूब अली, बैजनाथ पाल एवं विनय पाल-को परीक्षा में धांधली एवं अवैध धन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 1 min · National Desk

Delhi Bulldozer Action: 32 JCB... चार पोकलेन मशीनें और 50 से अधिक अधिकारी अभियान में लगे, 300 ट्रक निकला मलबा

1 of 9 Delhi Bulldozer Action - फोटो : PTI/Amar Ujala Link Copied दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के निकट अवैध अतिक्रमण पर दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बुधवार की रात एक बड़ा बुलडोजर अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 50 से अधिक अधिकारी, सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद थे। इस कार्रवाई के लिए 32 जेसीबी मशीनें और चार पोकलेन मशीनें लगाई गईं थीं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 9 Delhi Bulldozer Action - फोटो : PTI अतिक्रमण अभियान में बैंक्वेट हॉल और एक डिस्पेंसरी हटाना था मंगलवार और बुधवार की मध्य रात को चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान का मुख्य लक्ष्य एक बैंक्वेट हॉल और एक डिस्पेंसरी को हटाना था, जिन्हें उच्च न्यायालय ने अवैध निर्माण घोषित किया था। 3 of 9 Delhi Bulldozer Action - फोटो : PTI सिटी एसपी जोन (सीएसपीजेड) के उपायुक्त विवेक अग्रवाल ने बताया कि ये संरचनाएं नौ इंच से अधिक मोटी दीवारों वाली थीं, जिससे इन्हें गिराना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। हालांकि, निगम के पास सभी आवश्यक भारी मशीनरी, जैसे न्यूमेटिक हैमर, गैस कटिंग मशीनें और ट्रक उपलब्ध थे। 4 of 9 Delhi Bulldozer Action - फोटो : PTI एमसीडी मेयर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि यह अभियान मध्यरात्रि के आसपास शुरू हुआ और इसे पूरा होने में करीब दो से तीन घंटे लगे। इस दौरान निगम की ओर से 50-60 कर्मचारी तैनात थे। गिराए गए क्षेत्र का रकबा लगभग 36,000 वर्ग फुट था, जिसमें बैंक्वेट हॉल, एक डायग्नोस्टिक सेंटर और एक सामुदायिक हॉल (बारात घर) शामिल था। इसके चारों ओर दो मंजिला दीवारें भी थीं। 5 of 9 Delhi Bulldozer Action - फोटो : PTI …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 2 min · National Desk

GDP: सरकार ने चालू वित्त वर्ष के जीडीपी अनुमानों में किया इजाफा, 7.4 प्रतिशत रह सकती है वृद्धि दर

सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी के अनुमानों को बढ़ा दिया है। अग्रिम अनुमानों के अनुसार 2025-26 में जीडीपी में 7.4 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। यह 2024-25 के 6.5 प्रतिशत से अधिक है। सरकार की ओर से बुधवार को जारी आंकड़े देश की आर्थिक गतिविधियों में तेजी का स्पष्ट संकेत देते हैं। मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर का दम सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी राष्ट्रीय आय के पहले अग्रिम अनुमानों के मुताबिक, इस वृद्धि को मुख्य रूप से विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से बल मिलेगा। आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण और निर्माण क्षेत्रों में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल करने का अनुमान जताया गया है। कृषि क्षेत्र और नॉमिनल जीडीपी के आंकड़े मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में साफ किया है कि सेवा क्षेत्र में जोरदार तेजी वित्त वर्ष 2025-26 में 7.3 प्रतिशत की अनुमानित वास्तविक जीवीए (ग्रॉस वॅल्यू एडेड) वृद्धि दर का एक प्रमुख चालक रही है। जहां एक तरफ उद्योग और सेवा क्षेत्र में तेजी का रुख है, वहीं दूसरी तरफ कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के साथ-साथ ‘बिजली, गैस, जलापूर्ति और अन्य उपयोगिता सेवाओं’ में 31 मार्च को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष के दौरान मध्यम वृद्धि रहने का अनुमान है। इसके अलावा, व्यापक आर्थिक तस्वीर को देखें तो मंत्रालय ने बताया है कि मौजूदा कीमतों पर जीडीपी के 2025-26 के दौरान 8 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। बजट के लिए अहम होंगे आंकड़े ये आंकड़े नीतिगत दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन अग्रिम अनुमानों का उपयोग आगामी केंद्रीय बजट की तैयारी में किया जाता है, जिसे संभवतः 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। कुल मिलाकर, 7.4 प्रति …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 2 min · National Desk

'फर्क समझो सरजी...': ट्रंप के टैरिफ को लेकर राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, इंदिरा गांधी का जिक्र किया

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। राहुल गांधी ने उन पर दबाव के आगे झुकने का आरोप लगाया और उनकी तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व से की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 7, 2026 · 1 min · National Desk

निकाय चुनाव: कांग्रेस-ओवैसी से भाजपा के गठबंधन पर भड़के फडणवीस, कहा- किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं

सीएम फडणवीस ने स्थानीय भाजपा इकाई के इस कार्य को संगठन विरोधी बताया है। साथ ही कड़ी नाराजगी जताते हुए ऐसे गठबंधन को तुरंत खत्म करने के बाद पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।गठबंधन को खारिज करते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस तरह के किसी भी तरह के गठबंधनों को पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व की मंजूरी नहीं है। यह संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन है। अपने बयान में सीएम ने कहा कि भाजपा कभी भी कांग्रेस या एआईएमआईएम के साथ गठबंधन नहीं कर सकती। ऐसे गठबंधन अस्वीकार्य हैं और इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मुख्यमत्री फडणवीस ने अपने बयान में कहा कि ऐसे गठबंधन को को रद्द करने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं और यह भी कहा कि इसमें शामिल नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘यदि भाजपा के किसी भी स्थानीय नेता ने बिना अनुमति के इन पार्टियों (एआईएमआईएम, कांग्रेस) के साथ गठबंधन किया है, तो यह पार्टी अनुशासन का गंभीर उल्लंघन है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।‘कांग्रेस ने बुधवार को अंबरनाथ नगर परिषद में पिछले महीने हुए नगर निकाय चुनावों के बाद भाजपा के साथ गठबंधन कर जीतने वाले 12 नए पार्षदों और अपने ब्लॉक अध्यक्ष को पार्टी से निलंबित कर दिया। ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर में भाजपा ने कांग्रेस और अजीत पवार की एनसीपी के साथ गठबंधन किया था, जिससे उसे 31 सीटें मिली थीं, जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 27 सदस्यों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। प्रतिद्वंद्वी पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर विवाद के बाद कांग्रेस ने पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की। कांग्रेस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 2 min · National Desk

Magh Mela 2026: बाबाओं को गनर पसंद ... अब तक करीब 90 साधु-संतों को प्रदान की जा चुकी है सुरक्षा

माघ मेले में प्रवास कर रहे करीब 150 साधु-संतों ने खुद को असुरक्षित बताते हुए मेला पुलिस से व्यक्तिगत सुरक्षा मांगी है। मेला पुलिस के अनुसार, आवेदनों में बताए गए कारणों का सत्यापन गोपनीय तरीके से कराया जा रहा है। यह जिम्मेदारी स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) को दी गई है। इकाई यह जांच कर रही है कि किन साधु-संतों को वास्तव में जान का खतरा है। एलआईयू की रिपोर्ट के आधार पर अब तक करीब 90 साधु-संतों को सुरक्षा प्रदान की जा चुकी है, जबकि शेष आवेदनों पर रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, मेला क्षेत्र में लगे 65 से अधिक शिविरों की सामान्य सुरक्षा के लिए पहले से ही होमगार्ड की तैनाती की गई है।सात अपर पुलिस अधीक्षक, 14 सीओ, 29 इंस्पेक्टर, 221 दरोगा, 15 महिला दरोगा, 1593 सिपाही, 136 महिला सिपाही, पीएसी की पांच बाढ़ राहत कंपनियां, सात कानून-व्यवस्था के लिए पीएसी कंपनियां, दो एनडीआरएफ टीमें, एक एसडीआरएफ, दो आरएएफ कंपनियां, संपूर्ण मेला अवधि के लिए चार आरएएफ कंपनियां, आंतरिक सुरक्षा के लिए छह बीडीडीएस टीमें, दो एटीएस चेक टीमें, 78 एलआईयू कर्मी और यातायात के लिए चार इंस्पेक्टर, 38 दरोगा, 381 यातायात मुख्य आरक्षी, 1088 होमगार्ड, 304 पीआरडी कर्मियों की तैनाती की गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 1 min · National Desk

Delhi Turkman Gate Violence: पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई, पांच गिरफ्तार, उपद्रवियों की पहचान का काम जारी

राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के अभियान ने हिंसक रूप ले लिया। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत देर रात यह कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि, स्थानीय लोगों ने इस अभियान का विरोध किया, जिसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई। विरोध कर रहे लोगों की भीड़ ने पुलिस और एमसीडी की टीम पर पथराव कर दिया। इस हिंसक घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया। WATCH | Delhi | On anti-encroachment demolition drive carried out by MCD near Faiz-e-Elahi Masjid, Turkman Gate, Joint Commissioner of Police (Central Range), Madhur Verma says, “The stone peltors were chased away within two-three minutes, five people have been arrested…” pic.twitter.com/dIjf3HCzAl — ANI (@ANI) January 7, 2026 #WATCH | Delhi | Security heightened in the area near the Faiz-e-Elahi Masjid, Turkman Gate, where a demolition drive was carried out by the MCD last night. Stone pelting was also reported. pic.twitter.com/7dayXeAG9s — ANI (@ANI) January 7, 2026 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पथराव की इस घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और उपद्रवियों की पहचान का काम तेजी से जारी है। प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी लोग इस घटना में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 2 min · National Desk

Stray Dogs: आवारा कुत्तों से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट- कैसे पता चलेगा, कुत्ता काटने के मूड में है या नहीं?

आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान एक वकील के बयान पर बड़ी टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट ने अधिवक्ता वंदना जैन की एक दलील पर टिप्पणी की, ‘जब हम पशु प्रेमियों की बात करते हैं, तो इसमें सभी जानवर शामिल होते हैं। मैं अपने घर में कोई जानवर रखना चाहता हूं या नहीं, यह मेरा विवेक है।’ सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा, ‘यही बात गेटेड कम्युनिटी पर भी लागू होती है। गेटेड कम्युनिटी में कुत्ते को घूमने देना चाहिए या नहीं, यह समुदाय को तय करना होगा। मान लीजिए, 90 प्रतिशत निवासियों को लगता है कि यह बच्चों के लिए खतरनाक होगा, लेकिन 10 फीसदी कुत्ते रखने पर जोर देते हैं। कोई कल भैंस ला सकता है। वे कह सकते हैं कि मुझे भैंस का दूध चाहिए।‘सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा कोई प्रावधान होना चाहिए जिसके तहत गेटेड कम्युनिटी मतदान के जरिए फैसला ले सके। वकील वंदना जैन ने कहा, ‘हम कुत्तों के खिलाफ नहीं हैं। हमें कुत्तों के खतरे और सार्वजनिक सुरक्षा को देखना होगा। 6.2 करोड़ कुत्तों की आबादी है और स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है।’ मामले की सुनवाई कल भी जारी रहेगी।सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं की दलीलों पर सवाल करते हुए कहा, ‘क्या कुत्तों को यह सिखाया जा सकता है कि वे किसी को न काटें? किसी को कैसे पता चलेगा कि कौन सा कुत्ता काटने के मूड में है या नहीं?’ सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पशुप्रेमियों को शेल्टर में मौजूद कुत्तों को खाना खिलाना चाहिए।18 दिसंबर 2025 को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया। दिल्ली नगर निगम की ओर से बनाए गए कुछ नियमों को ‘अमानवीय’ बताने वाली आपत्ति पर प्रतिक्रिया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 2 min · National Desk