1 of 9 Delhi Bulldozer Action - फोटो : PTI/Amar Ujala Link Copied दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के निकट अवैध अतिक्रमण पर दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बुधवार की रात एक बड़ा बुलडोजर अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 50 से अधिक अधिकारी, सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद थे। इस कार्रवाई के लिए 32 जेसीबी मशीनें और चार पोकलेन मशीनें लगाई गईं थीं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 9 Delhi Bulldozer Action - फोटो : PTI अतिक्रमण अभियान में बैंक्वेट हॉल और एक डिस्पेंसरी हटाना था मंगलवार और बुधवार की मध्य रात को चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान का मुख्य लक्ष्य एक बैंक्वेट हॉल और एक डिस्पेंसरी को हटाना था, जिन्हें उच्च न्यायालय ने अवैध निर्माण घोषित किया था। 3 of 9 Delhi Bulldozer Action - फोटो : PTI सिटी एसपी जोन (सीएसपीजेड) के उपायुक्त विवेक अग्रवाल ने बताया कि ये संरचनाएं नौ इंच से अधिक मोटी दीवारों वाली थीं, जिससे इन्हें गिराना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। हालांकि, निगम के पास सभी आवश्यक भारी मशीनरी, जैसे न्यूमेटिक हैमर, गैस कटिंग मशीनें और ट्रक उपलब्ध थे। 4 of 9 Delhi Bulldozer Action - फोटो : PTI एमसीडी मेयर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि यह अभियान मध्यरात्रि के आसपास शुरू हुआ और इसे पूरा होने में करीब दो से तीन घंटे लगे। इस दौरान निगम की ओर से 50-60 कर्मचारी तैनात थे। गिराए गए क्षेत्र का रकबा लगभग 36,000 वर्ग फुट था, जिसमें बैंक्वेट हॉल, एक डायग्नोस्टिक सेंटर और एक सामुदायिक हॉल (बारात घर) शामिल था। इसके चारों ओर दो मंजिला दीवारें भी थीं। 5 of 9 Delhi Bulldozer Action - फोटो : PTI …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें