दिल्ली-एनसीआर में अभी नहीं है बारिश के आसार निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने अमर उजाला से बातचीत में कहा, बीते तीन–चार दिनों से दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। आने वाले दिनों में ठंड का असर थोड़ा और बढ़ सकता है, जिससे हवा में ठिठुरन महसूस होगी। हवा में बढ़ती ठंडक के कारण न्यूनतम तापमान थोड़ा गिर सकता है। जबकि अधिकतम तापमान दिन में निचले से मध्य में रहेगा। कोल्ड डे की स्थिति और तेज हो सकती है। इसका दायरा भी बढ़ सकता है। दिल्ली में धुंध के कारण दिन में धूप नहीं निकल पाती, जिससे दिन का तापमान दबा रहता है। राजधानी के सभी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। इसलिए कई हिस्सों में कोल्ड डे जैसी स्थिति दर्ज की जा रही है। कोल्ड डे की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम रहता है। पलावत के मुताबिक,दिल्ली में नवंबर, दिसंबर और जनवरी में सामान्य तौर पर औसत बारिश लगभग 32 मिमी दर्ज होती है। लेकिन इस बार सर्दियों में अब तक एक बूंद बारिश नहीं हुई है। अगले करीब 10 दिनों तक किसी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना नहीं है, इसलिए बारिश के आसार भी नहीं हैं। इस दौरान मौसम शुष्क और ठंडा बना रहेगा। सप्ताह के कुछ दिनों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। लेकिन रात के वक्त आसमान साफ रहने के कारण धरती से गर्मी तेजी से बाहर निकलेगी, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। खासतौर पर 8 से 10 जनवरी 2026 के बीच दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर और बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि पूरे सप्ताह के दौरान कोल्ड वेव जैसी स्थिति बनने की स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
कोहरा-धूप, बर्फीली हवाओं का खेल: दिल्ली समेत उत्तर भारत में सूखी सर्दी का अजीब मिजाज, आगे कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में अभी नहीं है बारिश के आसार निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने अमर उजाला से बातचीत में कहा, बीते तीन–चार दिनों से दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। आने वाले दिनों में ठंड का असर थोड़ा और बढ़ सकता है, जिससे हवा में ठिठुरन महसूस होगी। हवा में बढ़ती ठंडक के कारण न्यूनतम तापमान थोड़ा गिर सकता है। जबकि अधिकतम तापमान दिन में निचले से मध्य में रहेगा। कोल्ड डे की स्थिति और तेज हो सकती है। इसका दायरा भी बढ़ सकता है।