Supreme Court: 'कल कोई सोसाइटी में भैंस ले आया, तो क्या करेंगे', आवारा कुत्तों के मामले पर अदालत की टिप्पणी

आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान एक वकील के बयान पर बड़ी टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट ने अधिवक्ता वंदना जैन की एक दलील पर टिप्पणी की, ‘जब हम पशु प्रेमियों की बात करते हैं, तो इसमें सभी जानवर शामिल होते हैं। मैं अपने घर में कोई जानवर रखना चाहता हूं या नहीं, यह मेरा विवेक है।’ सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा, ‘यही बात गेटेड कम्युनिटी पर भी लागू होती है। गेटेड कम्युनिटी में कुत्ते को घूमने देना चाहिए या नहीं, यह समुदाय को तय करना होगा। मान लीजिए, 90 प्रतिशत निवासियों को लगता है कि यह बच्चों के लिए खतरनाक होगा, लेकिन 10 फीसदी कुत्ते रखने पर जोर देते हैं। कोई कल भैंस ला सकता है। वे कह सकते हैं कि मुझे भैंस का दूध चाहिए।‘सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा कोई प्रावधान होना चाहिए जिसके तहत गेटेड कम्युनिटी मतदान के जरिए फैसला ले सके। वकील वंदना जैन ने कहा, ‘हम कुत्तों के खिलाफ नहीं हैं। हमें कुत्तों के खतरे और सार्वजनिक सुरक्षा को देखना होगा। 6.2 करोड़ कुत्तों की आबादी है और स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है।‘18 दिसंबर 2025 को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया। दिल्ली नगर निगम की ओर से बनाए गए कुछ नियमों को ‘अमानवीय’ बताने वाली आपत्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए अदालत ने कहा था कि अगली सुनवाई में एक वीडियो चलाया जाएगा और पूछा जाएगा कि ‘मानवता आखिर है क्या’। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 2 min · National Desk

Chhattisgarh: सुकमा में 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 13 माओवादियों पर था 65 लाख का इनाम, सात महिलाएं भी शामिल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लखमा 2020 के मिनपा हमले में शामिल था, जिसमें 17 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई थी। आत्मसमर्पण करने वाले अन्य कैडरों में से तीन पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था, एक कैडर पर तीन लाख रुपये, एक कैडर पर दो लाख रुपये और तीन कैडरों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को 50,000 रुपये की सहायता दी गई है और उन्हें सरकार की नीति के अनुसार आगे पुनर्वासित किया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 1 min · National Desk

Water Contamination: MP के बाद अब तेलंगाना में जहरीला पानी, हैदराबाद के जेबी कॉलोनी के घरों में आ रहा दूषित जल

देश में पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में इंदौर में सामने आए दूषित जल संकट के बाद अब तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से भी ऐसा ही एक गंभीर मामला सामने आया है। हैदराबाद की जेबी कॉलोनी में लोगों के घरों में नलों से काला और बदबूदार पानी आ रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। #WATCH | Hyderabad, Telangana: Drinking water gets contaminated in Hyderabad’s JB Colony. A local resident says, “… We have been complaining over the contaminated water issue for the last few days. Officials came, identified and fixed it, but the issue remains. Complete black… pic.twitter.com/56HFOFRIbB — ANI (@ANI) January 7, 2026 #WATCH | Khordha, Odisha | District Public Health Officer Dr Ranjan Mitra said, “Today, the chief medical officer from my district also came with me. An epidemiologist is also here. Along with them, there are microbiologists, technicians, and programme managers, making up a team… pic.twitter.com/qpN9vwZaUI — ANI (@ANI) January 7, 2026 स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से वे इस समस्या को लेकर संबंधित विभागों से शिकायत कर रहे हैं। एक निवासी ने बताया हम लगातार दूषित पानी की शिकायत कर रहे हैं। अधिकारी आए, जांच की और कहा कि समस्या ठीक कर दी गई है, लेकिन आज भी कई घरों में पूरी तरह काला पानी आ रहा है।यह स्थिति हाल ही में इंदौर में सामने आए जल प्रदूषण मामले की याद दिलाती है, जहां गंदे और सीवेज मिले पानी की सप्लाई से कई लोगों की मौत तक हो गई थी। दोनों ही मामलों में नागरिकों ने समय रहते शिकायत की, लेकिन स्थायी स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 2 min · National Desk

Gold Silver Prices: चांदी नया रिकॉर्ड बनाकर मुनाफावसूली के कारण ऊपरी स्तरों से फिसली; सोने में दिखा यह बदलाव

बुलियन मार्केट में बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। चांदी की कीमतों ने वायदा बाजार में 2,59,692 रुपये प्रति किलोग्राम का अब तक का सर्वोच्च स्तर छू लिया, लेकिन इसके बाद गिरावट दिखी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता और प्रमुख आर्थिक आंकड़ों के जारी होने से पहले व्यापारियों की ओर से की गई भारी मुनाफावसूली के चलते चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर चांदी की चाल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी का अनुबंध चार दिनों की लगातार तेजी को थामते हुए 4,161 रुपये या 1.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,54,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। इससे पहले, बुधवार को शुरुआती कारोबार में चांदी 881 रुपये या 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,59,692 रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को चांदी की कीमतों में अभूतपूर्व उछाल आया था, जब यह 13,167 रुपये (5.35 प्रतिशत) बढ़कर 2,59,322 रुपये के स्तर पर पहुंची थी और 2,58,811 रुपये पर बंद हुई थी। सोने की कीमतों में भी दबाव चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी सीमित दायरे में कारोबार और हल्का दबाव देखने को मिला। फरवरी डिलीवरी वाला सोना 633 रुपये या 0.46 प्रतिशत गिरकर 1,38,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली का संकेत है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसी तरह का रुझान दिखा। कॉमेक्स पर चांदी वायदा 1.41 डॉलर (1.74 प्रतिशत) गिरकर 79.63 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी, जबकि दिन में यह 82.58 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गई थी। वहीं, सोना 21 डॉलर (0.47 प्रतिशत) गिरकर 4,475.10 डॉलर प्रति औंस पर आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Turkman Gate Violence: पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई, 10 लोग हिरासत में, उपद्रवियों की पहचान का काम जारी

राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के अभियान ने हिंसक रूप ले लिया। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत देर रात यह कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि, स्थानीय लोगों ने इस अभियान का विरोध किया, जिसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई। विरोध कर रहे लोगों की भीड़ ने पुलिस और एमसीडी की टीम पर पथराव कर दिया। इस हिंसक घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया। #WATCH | Delhi | Security heightened in the area near the Faiz-e-Elahi Masjid, Turkman Gate, where a demolition drive was carried out by the MCD last night. Stone pelting was also reported. pic.twitter.com/7dayXeAG9s — ANI (@ANI) January 7, 2026 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पथराव की इस घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और उपद्रवियों की पहचान का काम तेजी से जारी है। प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी लोग इस घटना में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की जा रही थी, लेकिन कुछ लोगों ने इसे हिंसक रूप देकर कानून व्यवस्था को चुनौती दी।दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पत्थर फेंकने वालों की पहचान की जा रही है। एफआईआर फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ है, हालांकि पुलिस ने चार से पांच संदिग्धों की पहचान कर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 2 min · National Desk

Municipal Election: भाजपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन ने चौंकाया, इस सियासी खेल से एकनाथ शिंदे चारों खाने चित्त

एक सियासी कहावत है कि राजनीति में कुछ भी स्थायी नहीं होता है, चाहे वह दोस्ती हो या दुश्मनी। महाराष्ट्र में ये कहावत भाजपा और कांग्रेस ने चरितार्थ कर दी है। महाराष्ट्र के अंबरनाथ नगर परिषद चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने हाथ मिलाकर सियासी उथल-पुथल मचा दी है। कांग्रेस से गठबंधन कर भाजपा ने अंबरनाथ नगर परिषद में सत्ता हासिल कर ली। भाजपा-कांग्रेस के इस सियासी खेल ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को अंबरनाथ में हाशिए पर धकेल दिया है। चौंकाने वाली बात है कि भाजपा ने शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को अंबरनाथ नगर परिषद में सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस का समर्थन लिया है।अंबरनाथ के निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच बना सियासी तालमेल इसलिए भी चौंकाने वाला है कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा कांग्रेस-मुक्त भारत की समर्थक है। वहीं, अंबरनाथ में इस गठबंधन से भाजपा की तेजश्री करंजुले को महापौर पद पर जीत हासिल हुई। गठबंधन को 32 पार्षदों का समर्थन मिला। इनमें भाजपा के 16, कांग्रेस के 12 और एनसीपी (अजित पवार गुट) के चार पार्षद शामिल थे।भाजपा की ओर से मिले इस झटके के बाद शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में काफी रोष नजर आ रहा है। इस मामले पर शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा कि अंबरनाथ में भाजपा और कांग्रेस का गठबंधन हुआ है, तो इसका जवाब भी उनके ही नेताओं को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह फैसला शिवसेना का नहीं है और न ही इस पर शिवसेना को सफाई देने की जरूरत है।महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार में भाजपा के साथ एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल है। हालांकि, महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 2 min · National Desk

Karnataka: कर्नाटक में महिला भाजपा कार्यकर्ता के साथ पुलिस की झड़प, हिरासत के दौरान कपड़े फाड़े जाने का आरोप

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला कार्यकर्ता एक बस के अंदर मौजूद है और उसे पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों ने चारों ओर से घेर रखा है। वीडियो में महिला आपत्ति जताते और विरोध करते हुए दिखाई देती है। इसी दौरान कथित तौर पर उसके साथ धक्का-मुक्की की गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला कार्यकर्ता को कांग्रेस पार्षद सुवर्णा कल्लाकुंटला की शिकायत के आधार पर हिरासत में लिया गया था। यह शिकायत राज्य में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान से जुड़ी है। आरोप है कि महिला ने अधिकारियों के साथ मिलकर कुछ मतदाताओं के नाम सूची से हटवाने में मदद की, हालांकि महिला ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कर्नाटक में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला की मर्यादा भंग की जाए, उसके कपड़े फाड़े जाएं और पुलिस द्वारा इस तरह से मारपीट की जाए, तो यह साफ दिखाता है कि कांग्रेस शासन में महिलाओं की सुरक्षा की क्या हालत है। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, “क्या यही है ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’?” क्या यही राजनीतिक असहमति का अधिकार है कि एक भाजपा की महिला कार्यकर्ता के साथ ऐसा व्यवहार किया जाए? शहजाद पूनावाला ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासन में महिलाएं अब सुरक्षित नहीं हैं और इस तरह की घटनाएं बेहद निंदनीय हैं।बताया जा रहा है कि महिला पहले कांग्रेस से जुड़ी हुई थीं और हाल ही में भाजपा में शामिल हुई थीं। इसी को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पहले भी विवाद हुआ था, जो मंगलवार को खुले टकराव में बदल गया। अब तक पुलिस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 2 min · National Desk

खबरों के खिलाड़ी: इंदौर के सिस्टम में लीकेज, जब नल से आने वाले पानी से ही भरोसा टूट गया; तो फिर बचा ही क्या?

इस झकझोर देने वाली घटना के पीछे असली वजह क्या है, जिम्मेदारों से कहां चूक हुई, क्या इस घटना से बचा जा सकता था और इंदौर जैसा समृद्ध इतिहास वाला शहर इससे क्या सबक ले सकता है? अमर उजाला ने ‘खबरों के खिलाड़ी’ के जरिए इन्हीं सवालों के जवाब जानने की कोशिश की। इस चर्चा में उन वरिष्ठ पत्रकारों ने बतौर विश्लेषक हिस्सा लिया, जो बरसों तक शहर की नब्ज को परखते रहे हैं और शहर की तासीर और तंत्र को बखूबी समझते हैं। जानिए, इंदौर की घटना पर वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश हिंदुस्तानी, सतीश जोशी, अरविंद तिवारी, मुकेश तिवारी, राजेश राठौर और राजेश ज्वेल की राय।पहले शहर का आकार छोटा था। आबादी कम थी। एक नियोजित विस्तार होता है। एक अनियोजित विस्तार होता है। जहां अनियोजित विस्तार हुआ, वहां पानी और ड्रेनेज की लाइनें पुरानी थीं। उन्हें बदलने की व्यवस्था में लापरवाही हुई। कैग की रिपोर्ट भी यही कह रही थी। इसके बावजूद लापरवाही हुई। जनप्रतिनिधि अपने दायित्वों से दूर होते जा रहे हैं। प्रशासन पर नेताओं की पकड़ नहीं है। भ्रष्टाचार चरम पर है।महापौर खुद स्वीकार कर चुके हैं कि अधिकारी उनकी सुनते नहीं हैं। पुष्यमित्र भार्गव को बेहद कम उम्र में इंदौर का महापौर बनने का मौका मिला। चार आयुक्त उनके कार्यकाल में बदल गए। हर अधिकारी से उनका तालमेल नहीं बैठा। आखिर महापौर, नगर निगम आयुक्तों और नगर निगम के अफसरों के बीच तालमेल क्यों नहीं बैठ पा रहा? यह तो जांच का विषय हो गया। आप नौकरशाही से ऐसा क्या चाहते थे, जो वो नहीं कर पा रही थी? या नौकरशाही ऐसा क्या चाहती थी, जिसे आप नहीं करने देना चाहते थे? जनप्रतिनिधियों को तो स्थानीय व्यवस्था में तालमेल बैठाकर चलना ही पड़ता है। भागीरथपुरा ने तो हमारी आंखें खोल दी हैं। अब त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 2 min · National Desk

Bangladesh Violence: चोरी के शक में भीड़ ने दौड़ाया, जान बचाने को नहर में कूदा हिंदू युवक; डूबकर मौत

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की हालिया घटना नौगांव जिले के महादेवपुर इलाके में हुई। चोरी के शक में पीछा कर रही भीड़ से बचने के लिए हिंदू शख्स ने नहर में छलांग लगा दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। पीड़ित की पहचान भंडारपुर गांव के मिथुन सरकार के तौर पर हुई है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर को उसका शव बरामद किया। बांग्लादेश में बीते 48 घंटों में ये तीसरे हिंदू शख्स की हत्या है। वहीं, 18 दिनों 7 हिंदुओं को निशाना बनाकर मौत के घाट उतार दिया गया है।स्थानीय खबरों के मुताबिक उन्मादी भीड़ ने चोरी के शक में मिथुन सरकार का पीछा किया। भीड़ से बचने की कोशिश में वह नहर में कूद गया और डूब गया। कुछ समय बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका शव बरामद किया। अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है कि मिथुन किसी चोरी में शामिल था या नहीं।इससे पहले सोमवार को बांग्लादेश के नरसिंगदी में एक किराने की दुकान चलाने वाले शरत चक्रवर्ती मणि की उन्मादी भीड़ ने हत्या कर दी थी। सोमवार को ही जशोर के मनीरामपुर में एक हिंदू पत्रकार राणा प्रताप बैरागी की गोली मारने के बाद गला काट कर नृशंस हत्या कर दी गई थी।राजधानी ढाका के बाहरी इलाके नरसिंगदी में 40 वर्षीय हिंदू युवक शरत चक्रवर्ती मणि की चरमपंथियों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चरमपंथियों ने उनसे हिंदू होने के चलते जजिया टैक्स की मांग की थी। शरत चक्रवर्ती मणि पहले दक्षिण कोरिया में काम करते थे और कुछ साल पहले बांग्लादेश लौट आए थे।बांग्लादेश के मनीरामपुर के जशोर में एक हिंदू पत्रकार राणा प्रताप बैरागी की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 2 min · National Desk

छावनी बना दिल्ली का तुर्कमान गेट: मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन, भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव; आंसू गैस का प्रयोग

1 of 16 दिल्ली में बुलडोजर एक्शन - फोटो : एएनआई देश की राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण पर एमसीडी की बुलडोजर कार्रवाई की। MCD ने दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। देर रात हुई कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। देखते ही देखते भीड़ आक्रोशित हो गई। भीड़ ने पुलिस और कार्रवाई कर रही टीम पर पथराव कर दिया। पथराव के बाद इलाके में तनाव का माहौल हो गया। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के कार्रवाई के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पत्थराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालात काबू किए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। फिलहाल स्थिति सामान्य है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 16 दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन - फोटो : एएनआई जानकारी के अनुसार, दिल्ली के रामलीला मैदान इलाके में सैयद फैज इलाही मस्जिद और पास के कब्रिस्तान से सटी ज़मीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हिंसक रूप ले ली। दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) के अधिकारी जब तोड़फोड़ करने पहुंचे, तो स्थानीय लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर पत्थरबाजी की, जिसमें कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। 3 of 16 दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन - फोटो : एएनआई उपद्रवियों ने पत्थरबाजी कर अशांति फैलाने का किया प्रयास सेंट्रल रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, एमसीडी ने सात जनवरी को तड़के दिल्ली के रामल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 2 min · National Desk