'ऊर्जा का लालच..': वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने ट्रंप पर बोला हमला; रूस और चीन के लिए खोला दरवाजा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिका की ओर से लगाए गए नशीली दवाओं की तस्करी, लोकतंत्र और मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों की आलोचना की और उन्हें झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि इन सभी आरोपों का इस्तेमाल एक ही असली मकसद को छिपाने के लिए किया गया है और वह मकसद है- तेल। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 8, 2026 · 1 min · National Desk

T20 World Cup: बीसीबी ने दूसरी बार आईसीसी को लिखा पत्र, विश्व कप के अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग दोहराई

T20 World Cup: बीसीबी ने दूसरी बार आईसीसी को लिखा पत्र, विश्व कप के अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग दोहराई विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर आईसीसी को दूसरी बार पत्र लिखा है। बीसीबी ने भारत में सुरक्षा पर चिंता जाहिर की और क्रिकेट की वैश्विक संस्था से टी20 विश्व कप में अपने मुकाबले श्रीलंका में कराने की मांग दोहराई। टी20 विश्व कप की शुरुआत सात फरवरी से होनी है और बांग्लादेश को ग्रुप चरण के अपने चार मैच भारत में खेलने हैं। इसमें से तीन कोलकाता में और एक मुंबई में खेला जाना है। मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर करने पर हुआ विवाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को निर्देश दिया था कि वह बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दे। इसके बाद से ही बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप को लेकर राग अलपाना शुरू कर दिया है। बीसीबी ने सुरक्षा को बहाना बनाया है और अपने मैच श्रीलंका में खेलने की मांग की है। बीसीबी ने सुरक्षा चिंताओं से कराया अवगत सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, ‘खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नजरुल से बातचीत के बाद बीसीबी ने एक बार फिर आईसीसी को पत्र भेजा है। आईसीसी सुरक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

India-Bangladesh Tensions: बांग्लादेश ने नई दिल्ली, कोलकाता और अगरतला में वीजा सेवाएं रोकीं'; सुरक्षा का दिया

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने गुरुवार को सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में स्थित अपने प्रमुख मिशनों में वीजा सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया है। इसमें नई दिल्ली, कोलकाता और अगरतला स्थित मिशन शामिल हैं। विदेश मामलों के सलाहकार एम तौहीद हुसैन ने बताया कि उन्होंने भारत में स्थित बांग्लादेश के तीन मिशनों को फिलहाल वीजा सेवाएं बंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, यह एक सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। हुसैन के बयान ऐसे समय आए हैं, जब कोलकाता स्थित बांग्लादेश के उप उच्चायोग ने रातोंरात वीजा सेवाओं को सीमित कर दिया गया था।इससे पहले नई दिल्ली और अगरतला में भी इसी तरह के कदम उठाए गए थे। हालांकि इन प्रतिबंधों के दायरे से बिजनेस और वर्क वीजा को बाहर रखा गया है। बांग्लादेश के मुंबई और चेन्नई स्थित राजनयिक मिशनों में फिलहाल वीजा सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। बता दें कि जुलाई-अगस्त 2024 में छात्र-नेतृत्व वाले हिंसक प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना की आवामी लीग सरकार के हटने के बाद से ढाका-नई दिल्ली संबंधों में तनाव बना हुआ है।इस बीच, हुसैन ने बताया कि बांग्लादेश अमेरिका की ओर से हाल में लागू वीजा बॉन्ड शर्त से छूट के लिए कूटनीतिक प्रयास करेगा। उन्होंने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक बताया, हालांकि कहा कि यह कदम केवल बांग्लादेश तक सीमित नहीं है। एक अन्य सवाल पर उन्होंने पाकिस्तान के जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमान की संभावित खरीद को लेकर कहा कि बातचीत चल रही है और अंतिम निर्णय होने पर जानकारी दी जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

VB-G RAM G: कर्नाटक सरकार ने नए रोजगार कानून वीबी जी-राम-जी को मानने से किया इनकार, हाईकोर्ट में देगी चुनौती

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं कर्नाटक के कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एचके पाटिल ने गुरुवार को कहा कि राज्य कैबिनेट ने हाल ही में लागू किए गए वीबी-जी-राम जी अधिनियम को स्वीकार न करने का फैसला किया है। यह कानून यूपीए सरकार के समय शुरू की गई ग्रामीण रोजगार योजना मनरेगा (मनरेगा) की जगह लाया गया है। कैबिनेट ने इस कानून के खिलाफ कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ने का भी निर्णय लिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 1 min · National Desk

तुर्कमान गेट बवाल में नए खुलासे: घर छोड़कर भागे पत्थरबाज, मीडिया इंफ्लुएंसर मास्टरमाइंड; व्हाट्सएप बना हथियार

1 of 9 Delhi Turkman Gate - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा मामले में पुलिस ने छह और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि 50 से ज्यादा की पहचान पुलिस ने कर ली है। गिरफ्तार लोगों में अफान, आदिल, शाहनवाज, हमजा, अतहर और उबैद शामिल हैं। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 9 Delhi Turkman Gate - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स व्हाट्सएप ऑडियो संदेशों से फैली मस्जिद तोड़ने की अफवाह : पुलिस फैज-ए-इलाही मस्जिद तोड़ने की अफवाह फैलाने और हिंसा भड़काने में कई व्हाट्सएप समूहों में प्रसारित भ्रामक ऑडियो संदेशों की अहम भूमिका सामने आई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने गलत सूचनाओं को रोकने के लिए काफी कदम उठाए थे। कई ग्रुपों पर इन अफवाह का खंडन भी किया गया। इससे भीड़ के आकार को सीमित करने और व्यापक स्तर पर लोगों के जुटने से रोकने में कुछ हद तक मदद भी मिली। 3 of 9 दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन के बाद बवाल के बाद मलबा और तैनात सुरक्षाबल - फोटो : एएनआई चार से पांच व्हाट्सएप ग्रुप पर नजर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब चार से पांच व्हाट्सएप ग्रुप को कड़ी निगरानी में रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि घटना से ठीक पहले किसी नए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाने के संकेत नहीं मिले हैं, हालांकि यह जांच का विषय है कि अफवाहें पूर्व नियोजित थीं या नहीं। अधिकारी ने बताया कि मस्जिद तोड़ने की भ्रामक सूचना जारी होने का पता चलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। एसीपी और एसएचओ ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

बजट 1 या 2 फरवरी को: 1 को रविवार होने से बढ़ी आशंका, संसदीय समिति के प्रस्ताव के बाद अंतिम फैसले पर सबकी नजर

केंद्रीय बजट 2026 की तारीख को लेकर अटकलें जारी हैं। इस वर्ष 1 फरवरी को रविवार पड़ रहा है, जिसके चलते यह चर्चा जोरों पर थी कि क्या सरकार बजट पेश करने की तारीख में कोई बदलाव करेगी। हालांकि, संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीपीए) की हालिया बैठक से मिले संकेतों के अनुसार, सरकार रविवार को ही बजट पेश करने की परंपरा कायम रख सकती है। बुधवार को हुई कैबिनेट समिति की बैठक में संसद के बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी से करने और 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करने का प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि, इन तारीखों पर अंतिम निर्णय लिया जाना अभी बाकी है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है। रविवार के बावजूद तारीख बदलने की संभावना कम बजट की तारीख को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच यह स्पष्ट होता दिख रहा है कि सरकार वित्तीय अनुशासन और निश्चितता को प्राथमिकता दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस बात की पूरी संभावना है कि सरकार वित्तीय प्रक्रियाओं में निश्चितता बनाए रखने के लिए केंद्रीय बजट पेश करने की तारीख नहीं बदलेगी, भले ही उस दिन रविवार हो। इससे पहले की बात करें तो मोदी सरकार ने साल 2017 में दशकों पुरानी परंपरा को बदलते हुए बजट पेश करने की तारीख 28 फरवरी से बदलकर 1 फरवरी कर दी थी। तब से यह सिलसिला लगातार जारी है। सरकार का मानना है कि बजट को पहले पेश करने से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से ही धन का आवंटन और व्यय सुचारू रूप से शुरू हो सकता है। केद्रीय बजट पेश करने का समय कब बदला गया? पहले देश का केंद्रीय बजट सदन में शाम पांच बजे से पेश किया जाता था। शाम पांच बजे बजट पेश करने का कारण यह था कि उस समय ब्रिटेन में 11.30 बज रहे होते थे। ब्रिटिश सरकार की तरफ से शुरू की गई परंपरा को आजादी के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

Karnataka: 'VB-G RAM G अधिनियम को कोर्ट में चुनौती देगी कर्नाटक सरकार...', मंत्री एचके पाटिल का बयान

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं कर्नाटक के कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एचके पाटिल ने गुरुवार को कहा कि राज्य कैबिनेट ने हाल ही में लागू किए गए वीबी-जी-राम जी अधिनियम को स्वीकार न करने का फैसला किया है। यह कानून यूपीए सरकार के समय शुरू की गई ग्रामीण रोजगार योजना मनरेगा (मनरेगा) की जगह लाया गया है। कैबिनेट ने इस कानून के खिलाफ कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ने का भी निर्णय लिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 1 min · National Desk

Water Contamination: भारत के इन शहरों में पानी हुआ जहरीला; सबसे साफ शहर से लेकर 'सिलिकॉन वैली' तक शिकार

भारत सरकार के जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। अक्टूबर 2025 तक करीब 15.72 करोड़ परिवारों तक नल से जल पहुंचाया जा चुका है। इन सबके बीच देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी के कारण हुईं 20 मौतों के मामले ने सबको हिलाकर रख दिया है। चौंकाने वाली बात ये है कि दूषित पानी का ये मामला सिर्फ इंदौर तक सीमित नहीं है। देश के कई शहरों में दूषित पानी के मामले सामने आ रहे हैं। भ्रष्टाचार से लेकर प्रशासनिक लापरवाही के चरम ने इन मामलों को सुर्खियों में ला दिया है। आइए ऐसे ही मामलों पर डालते हैं एक नजर…इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी ने 20 जिंदगियां छीन ली। राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में प्रस्तुत रिपोर्ट में केवल चार मौतों की जानकारी दी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने 6 मौतों की जानकारी अपनी रिपोर्ट में दी है। भागीरथपुरा में दूषित पेयजल की आपूर्ति से हजारों लोग प्रभावित हुए। भागीरथपुरा पुलिस चौकी के पास बने एक सार्वजनिक शौचालय के नीचे मुख्य पेयजल पाइपलाइन में लीकेज था। शौचालय का गंदा पानी (सीवेज) सीधे पाइपलाइन में मिल रहा था।उज्जैन के वार्ड क्रमांक 34 स्थित जयसिंहपुरा इलाके के भगत सिंह मार्ग की एक कॉलोनी के रहवासी बीते दो महीने से नलों से आ रहे नाली जैसे काले और दूषित पानी को पीने को मजबूर हैं। इससे करीब 265 परिवारों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक मूकदर्शक बने हुए हैं।भोपाल नगर निगम की ताजा जांच में शहर के चार पानी के सैंपल फेल पाए गए हैं। इनमें से तीन स्थानों पर खतरनाक ई-कोलाई बैक्टीरिया मिला है। रिपोर्ट सामने आते ही नगर निगम हरकत में आया और प्रभावित इलाकों में भूगर्भ जल के उपयोग पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

I-PAC Raid: प्रतीक जैन के परिवार का ED पर दस्तावेज चोरी का आरोप, दर्ज कराई शिकायत; हाईकोर्ट पहुंची एजेंसी

राजनीतिक परामर्श फर्म I-PAC के प्रमुख प्रतीक जैन के परिवार ने गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें घर पर छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी का आरोप लगाया गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 6 बजे प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी शुरू हुई, जो करीब 9 घंटे तक चली। दोपहर करीब 3 बजे जब ईडी की टीम वहां से रवाना हुई, उसके कुछ ही देर बाद प्रतीक जैन की पत्नी ने शेक्सपियर सरणी थाने में शिकायत दर्ज कराई। आगे ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि छापेमारी के दौरान घर से जरूरी दस्तावेज गायब हो गए। उन्होंने कहा कि ईडी के खिलाफ चोरी का औपचारिक आरोप मिला है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अचानक दक्षिण कोलकाता में प्रतीक जैन के घर और सॉल्ट लेक में उनके ऑफिस पहुंचीं, जहां ईडी की छापेमारी चल रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसी टीएमसी के अंदरूनी दस्तावेज, हार्ड डिस्क और चुनाव रणनीति से जुड़े संवेदनशील डेटा को जब्त करने की कोशिश कर रही है। बता दें कि टीएमसी के लिए राजनीतिक परामर्श के अलावा I-PAC पार्टी के आईटी और मीडिया सेल का भी काम देखती है।ईडी ने गुरुवार को कथित करोड़ों रुपये के कोयला चोरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में I-PAC के सॉल्ट लेक स्थित कार्यालय और प्रतीक जैन के आवास समेत करीब 10 ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें दिल्ली के चार ठिकाने भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी में की गई।इस बीच प्रवर्तन नि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

6,4,6,4,6,4: टीम इंडिया में नहीं चुने गए सरफराज ने दिखाया दम, अभिषेक के ओवर में 30 रन बटोरे; सूर्यकुमार फ्लॉप

6,4,6,4,6,4: टीम इंडिया में नहीं चुने गए सरफराज ने दिखाया दम, अभिषेक के ओवर में 30 रन बटोरे; सूर्यकुमार फ्लॉप विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं विजय हजारे ट्रॉफी के राउंड-सात में पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सरफराज खान ने अभिषेक शर्मा के एक ही ओवर में 30 रन बटोरे, लेकिन इसके बावजूद मुंबई को एक रन से हार झेलनी पड़ी। वहीं, भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव घरेलू टूर्नामेंट में भी फ्लॉप साबित हुए। शिवम दुबे का भी बल्ला नहीं चला। सरफराज ने अभिषेक की पिटाई की विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में चल रहे सरफराज को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम चयन में अनदेखा किया गया था। हालांकि, उन्होंने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया। सरफराज ने पंजाब के कप्तान अभिषेक के एक ओवर में 6,4,6,4,6,4 लगाकर बाउंड्रीज की बरसात कर दी और 30 रन बटोरे। सरफराज के नाम सबसे तेज अर्धशतक सरफराज ने साथ ही 15 गेंद में अर्धशतक भी जड़ा और 20 गेंद में सात चौके और पांच छक्के की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए। सरफराज के नाम विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। मुंबई के इस बल्लेबाज ने बड़ौदा के अतित शेठ का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2020-21 में छत्तीसगढ़ के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। विज्ञ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk