ED Raids on IPAC Office: CM ममता का आरोप- मतदाता सूची-चुनाव रणनीति और डाटा उठा ले गई ईडी; भाजपा ने किया पलटवार

04:01 PM, 08-Jan-2026 दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों समेत अहम सबूत अपने साथ ले गईं मुख्यमंत्री: ईडी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रतीक जैन के आवास में दाखिल हुईं और भौतिक दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों समेत अहम सबूत अपने साथ ले गईं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचने तक कार्यवाही शांतिपूर्ण और पेशेवर ढंग से चल रही थी: ईडी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रतीक जैन के आवास में दाखिल हुईं और भौतिक दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों समेत अहम सबूत अपने साथ ले गईं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचने तक कार्यवाही शांतिपूर्ण और पेशेवर ढंग से चल रही थी: ईडी 03:51 PM, 08-Jan-2026 साक्ष्यों के आधार पर ली जा रही तलाशी: ईडी प्रवर्तन निदेशालय की ओर से भी बयान जारी किया गया है। ईडी ने कहा, तलाशी साक्ष्यों के आधार पर है और किसी भी राजनीतिक दल को लक्षित नहीं करती है। तलाशी 10 स्थानों (पश्चिम बंगाल में छह और दिल्ली में चार) पर की जा रही है। मामला अवैध कोयला तस्करी से जुड़ा है। इसका संबंध नकद लेन-देन, हवाला के जरिये पैसे के ट्रांसफर और ऐसे ही अन्य वित्तीय गतिविधियों से है। किसी भी पार्टी कार्यालय की तलाशी नहीं ली गई है। तलाशी किसी भी चुनाव से जुड़ी नहीं है और धनशोधन के खिलाफ नियमित कार्रवाई का हिस्सा है। स्थापित कानून सुरक्षा उपायों के अनुसार सख्ती से तलाशी की जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से भी बयान जारी किया गया है। ईडी ने कहा, तलाशी साक्ष्यों के आधार पर है और किसी भी राजनीतिक दल को लक्षित नहीं करती है। तलाशी 10 स्थानों (पश्चिम बंगाल में छह और दिल्ली में चार) पर की जा रही है। माम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

बाजार में घबराहट क्यों?: सेंसेक्स चार दिन में 1600 अंक टूटा, ₹7 लाख करोड़ स्वाहा; जानें क्या है कारण

भारतीय शेयर बाजार में पिछले चार दिनों से जारी भारी बिकवाली ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया है। बीएसई सेंसेक्स पिछले चार सत्रों में 1,580 अंक से अधिक टूट गया है, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 1.7% की गिरावट के साथ 25,900 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है। इस गिरावट के चलते बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 7.19 लाख करोड़ रुपये घटकर 474 लाख करोड़ रुपये रह गया है। गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 780.18 अंक या 0.92 प्रतिशत गिरकर 84,180.96 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 263.90 अंक या 1.01 प्रतिशत गिरकर 25,876.85 पर बंद हुआ। भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी टैरिफ का डर और घरेलू विकास दर को लेकर चिंताओं ने बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना दिया है। आइए सबसे पहले अमर उजाला पर जानते हैं गिरावट के छह बड़े कारणों के बारे में।बाजार में घबराहट का एक मुख्य कारण अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक तनाव है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूसी तेल आयात को लेकर भारत पर दबाव बढ़ा दिया है। अमेरिका एक ऐसे विधेयक पर विचार कर रहा है जो रूसी आयात पर 500% तक शुल्क लगा सकता है, और इसका इस्तेमाल भारत जैसे देशों के खिलाफ भी किया जा सकता है जो रियायती रूसी तेल खरीद रहे हैं। ट्रंप ने स्पष्ट संकेत दिया है कि यदि भारत ने रूसी तेल आयात पर अमेरिकी चिंताओं को दूर नहीं किया, तो भारतीय सामानों पर उच्च टैरिफ लगाए जा सकते हैं। गौरतलब है कि अमेरिका पहले ही भारतीय उत्पादों पर 50% तक का टैरिफ लगा चुका है।बाजार की इस गिरावट की अगुवाई हेवीवेट स्टॉक्स कर रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गजों में भारी बिकवाली देखी गई है, जो इस सप्ताह 4% तक टूट चुके हैं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली तुर्कमान गेट में बवाल: पुलिस ने छह और किए गिरफ्तार, अब तक 11 लोग पकड़े; अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी

1 of 5 दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन के बाद बवाल के बाद मलबा और तैनात सुरक्षाबल - फोटो : एएनआई अब तक छह और लोगों को किया गिरफ्तार तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में पुलिस ने अफान पुत्र इकबाल, आदिल पुत्र आमिल, शाहनवाज पुत्र मोह वाली, हमजा पुत्र मोह कामिल, अतहर पुत्र नदीम और उबेद पुत्र अब्दुल सुभान को गिरफ्तार किया है। तुर्कमान गेट पर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने छह और लोगों को गिरफ्तार किया, अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बवाल की पृष्ठभूमि और कार्रवाई यह घटना दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई। एमसीडी ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में हाल ही में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 6 और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी बचे लोगों की तलाश जारी है। यह घटना तब हुई जब दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की टीम सात जनवरी को तड़के अवैध निर्माणों को हटाने के लिए पहुंची थी। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन - फोटो : पीटीआई इस दौरान, स्थानीय लोगों के एक समूह ने कार्रवाई का विरोध किया, जिसके परिणामस्वरूप बवाल की स्थिति उत्पन्न हो गई। विरोध कर रही भीड़ ने एमसीडी अमले और पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया, जिसमें एसएचओ सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा था। 3 of 5 Delhi Bulldozer action - फोटो : …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 780 अंक टूटा, निफ्टी 25900 के नीचे

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं (यह खबर अपडेट की जा रही है) (यह खबर अपडेट की जा रही है) भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 780.18 अंक या 0.92 प्रतिशत गिरकर 84,180.96 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 263.90 अंक या 1.01 प्रतिशत गिरकर 25,876.85 पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे गिरकर 89.95 (अस्थायी) पर बंद हुआ। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 1 min · National Desk

ED Raids on Prateek Jain: ईडी की रेड पर भड़कीं CM ममता, पूछा- क्या ये तलाशी गृह मंत्री का काम?; लगाए ये आरोप

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के आईटी सेल प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतीक जैन के घर पर ईडी की छापेमारी को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान सीएम ममता प्रतीक जैन के आवास पर पहुंचीं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ईडी ने टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर छापा मारा।’ ममता बनर्जी ने टीएमसी के आईटी सेल प्रमुख के घर पर ईडी की छापेमारी पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘क्या राजनीतिक दलों के आईटी प्रमुखों के घरों पर छापा मारना केंद्रीय गृह मंत्री का काम है?’ जानकारी के मुताबिक वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रतीक जैन के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि ईडी के अधिकारी आईपीएसी प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर तलाशी अभियान के दौरान टीएमसी की हार्ड डिस्क, आंतरिक दस्तावेज और संवेदनशील संगठनात्मक डेटा जब्त करने का कोशिश कर रहे थे। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर ईडी की छापेमारी राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित और असांविधानिक है, यह गृह मंत्री का सबसे घिनौना काम है।ममता बनर्जी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘उन्होंने हमारे आईटी सेल प्रमुख के आवास पर छापा मारा था। वे मेरी पार्टी के दस्तावेज और हार्ड डिस्क जब्त कर रहे थे, जिनमें विधानसभा चुनावों के लिए हमारे उम्मीदवारों का विवरण था। मैंने उन्हें वापस ले लिया है।’ उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी ये सारे दस्तावेज जब्त कर भाजपा को देने जा रही थी।पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली के तुर्कमान गेट में बवाल: सीसीटीवी और वीडियो से 30 पत्थरबाजों की पहचान... आज फिर हटाया जा रहा अतिक्रमण

1 of 18 Delhi Turkman Gate - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स पुलिस के मुताबिक, पत्थरबाजी की घटना के सिलसिले में 30 लोगों की पहचान की गई है। उन्होंने CCTV फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से उनकी पहचान की है। पुलिस टीमें उन्हें हिरासत में लेने के लिए छापेमारी कर रही हैं। #WATCH दिल्ली | फ़ैज़-ए-इलाही मस्जिद, तुर्कमान गेट के पास अतिक्रमण हटाने का अभियान फिर से शुरू हो गया है। 6 जनवरी को MCD ने यहां अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था। 6 जनवरी को अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान हुई पत्थरबाज़ी की घटना के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया… pic.twitter.com/lPsYrdL7ec — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2026 पुलिस के मुताबिक, पत्थरबाजी की घटना के सिलसिले में 30 लोगों की पहचान की गई है। उन्होंने CCTV फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से उनकी पहचान की है। पुलिस टीमें उन्हें हिरासत में लेने के लिए छापेमारी कर रही हैं। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के तुर्कमान गेट में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास दिल्ली नगर निगम (MCD) के अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना से जुड़े 30 लोगों की पहचान कर ली है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। उधर, गुरुवार को फिर से तुर्कमान गेट के पास अतिक्रमण हटाने का अभियान फिर से शुरू हो गया है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 18 Delhi Bulldozer action - फोटो : अमर उजाला संबंधित घटनाक्रम में दिल्ली पुलिस समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को जांच में शामिल होने के लिए समन भेजेगी। हिंसा से पहले मोहिबुल्लाह नदवी मौके पर मौजूद थे। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बार-बार अनुरोध के बावजूद, व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

Stray Dogs Case: सुप्रीम कोर्ट का सवाल- आप क्या चाहते हैं, अस्पतालों के गलियारों में कितने आवारा कुत्ते दिखें?

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के मुद्दे पर गुरुवार को फिर से सुनवाई शुरू की। सुप्रीम कोर्ट ने आवारा जानवरों से होने वाले खतरों और उन्हें नियंत्रित करने में नागरिक अधिकारियों की कथित कमियों को उजागर करने वाली याचिकाओं पर ध्यान केंद्रित किया। लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील सीयू सिंह ने दलील देते हुए कहा, ‘दिल्ली में चूहे और बंदरों का भी खतरा है। कुत्तों को अचानक हटाने से क्या होता है? चूहों की आबादी बढ़ जाती है। कुत्ते संतुलन बनाए रखते हैं।‘उनकी इस दलील पर न्यायमूर्ति संदीप मेहता ने टिप्पणी की, ‘क्या इसका आपस में कोई संबंध है? हमें बिल्लियों को बढ़ावा देना चाहिए, क्योंकि वे चूहों की दुश्मन हैं।’ इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि हमने गली के हर कुत्ते को हटाने का निर्देश नहीं दिया है। उनके साथ नियमानुसार व्यवहार किया जाना चाहिए।आवारा कुत्तों के मामले पर न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एनवी अंजारिया की पीठ में सुनवाई शुक्रवार के लिए स्थगित कर दी गई। इस बीच पीठ ने अपने पहले के निर्देशों को स्पष्ट करते हुए इस बात पर जोर दिया कि सड़कों से हर आवारा कुत्ते को हटाने का आदेश नहीं दिया गया था। नियमों के तहत उन्हें केवल संस्थागत इलाकों से हटाए जाने के निर्देश दिए गए थे।कल भी सुनवाईसुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलील देते हुए कहा था कि सभी कुत्तों को पकड़ना समाधान नहीं है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि रोकथाम हमेशा इलाज से बेहतर होती है। सिब्बल ने दलील देते हुए कहा कि सभी कुत्तों को शेल्टर में रखना संभव नहीं है। आर्थिक रूप से भी व्यवहार्य नहीं है। इसे वैज्ञानिक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

ED Raids on Prateek Jain: प्रतीक के घर ईडी की रेड से बिफरीं CM ममता, पूछा- क्या ये तलाशी गृह मंत्री का काम?

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ममता बनर्जी ने टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर ईडी की छापेमारी पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘क्या राजनीतिक दलों के आईटी प्रमुखों के घरों पर छापा मारना केंद्रीय गृह मंत्री का काम है?’ जानकारी के मुताबिक वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रतीक जैन के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर ईडी की छापेमारी राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है, यह गृह मंत्री का सबसे घिनौना काम है। (खबर अपडेट की जा रही है) अन्य वीडियो ममता बनर्जी ने टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर ईडी की छापेमारी पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘क्या राजनीतिक दलों के आईटी प्रमुखों के घरों पर छापा मारना केंद्रीय गृह मंत्री का काम है?’ जानकारी के मुताबिक वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रतीक जैन के घर पर ईडी ने छापेमारी की है।बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर ईडी की छापेमारी राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है, यह गृह मंत्री का सबसे घिनौना काम है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के आईटी प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतीक जैन के घर पर ईडी की छापेमारी को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान सीएम ममता प्रतीक जैन के आवास पर पहुंचीं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ईडी ने टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर छापा मारा।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

Stray Dogs: आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट का सवाल- बिल्ली चूहों की दुश्मन तो क्या उन्हें ले आएं?

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के मुद्दे पर गुरुवार को फिर से सुनवाई शुरू की। सुप्रीम कोर्ट ने आवारा जानवरों से होने वाले खतरों और उन्हें नियंत्रित करने में नागरिक अधिकारियों की कथित कमियों को उजागर करने वाली याचिकाओं पर ध्यान केंद्रित किया। लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील सीयू सिंह ने दलील देते हुए कहा, ‘दिल्ली में चूहे और बंदरों का भी खतरा है। कुत्तों को अचानक हटाने से क्या होता है? चूहों की आबादी बढ़ जाती है। कुत्ते संतुलन बनाए रखते हैं।‘उनकी इस दलील पर न्यायमूर्ति संदीप मेहता ने टिप्पणी की, ‘क्या इसका आपस में कोई संबंध है? हमें बिल्लियों को बढ़ावा देना चाहिए, क्योंकि वे चूहों की दुश्मन हैं।’ इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि हमने गली के हर कुत्ते को हटाने का निर्देश नहीं दिया है। उनके साथ नियमानुसार व्यवहार किया जाना चाहिए।आवारा कुत्तों के मामले पर न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एनवी अंजारिया की पीठ में सुनवाई जारी है। इस बीच पीठ ने अपने पहले के निर्देशों को स्पष्ट करते हुए इस बात पर जोर दिया कि सड़कों से हर आवारा कुत्ते को हटाने का आदेश नहीं दिया गया था। नियमों के तहत उन्हें केवल संस्थागत इलाकों से हटाए जाने के निर्देश दिए गए थे।कल भी सुनवाईसुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलील देते हुए कहा था कि सभी कुत्तों को पकड़ना समाधान नहीं है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि रोकथाम हमेशा इलाज से बेहतर होती है। सिब्बल ने दलील देते हुए कहा कि सभी कुत्तों को शेल्टर में रखना संभव नहीं है। आर्थिक रूप से भी व्यवहार्य नहीं है। इसे वैज्ञानिक तरीके से करना होगा। समस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

दूषित पानी की सप्लाई: ग्रेटर नोएडा में अस्पताल पहुंच रहे मरीज...35 साल पुरानी व्यवस्था पर टिकी है जलापूर्ति

निवासियों ने बताया कि सीवर के ओवरफ्लो होने पर ड्रेनेज में दूषित पानी डाला जा रहा है। ड्रेनेज में गंदे पानी के आने के कारण घरों में दिनभर बदबू आती है। उन्होंने बताया कि सप्लाई के पानी का दबाव कम आने पर लीकेज होने के कारण घरों में सीवर का पानी आने लगता है। हर दूसरे दिन किसी न किसी सेक्टर में यह समस्या बनी रहती है। सेक्टर अल्फा-2 के महासचिव एनपी सिंह ने बताया कि छह महीने से अधिक समय हो गया है। सेक्टर में हर घर के सामने सीवर का दूषित पानी भरा हुआ है। ड्रेनेज की सफाई नहीं होने के कारण भी लोगों को परेशानी होती है। डेल्टा-1 निवासी दीपक भाटी ने बताया कि सेक्टर की सीवर लाइन खराब होने पर प्राधिकरण ने लाइन को ड्रेन वाली लाइन में जोड़ दिया। ड्रेन वाली लाइन बिना प्लास्टर की है, जिससे मलमूत्र युक्त पानी लीकेज लाइन के माध्यम से घरों में सप्लाई हो रहा है। जलविभाग के अधिकारी फोटो खींच कर इतिश्री कर लेते हैं लेकिन समस्या जमीन स्तर पर बनी हुई है। ज्वाइंट में लगा रहे एमसील निवासियों ने बताया कि लीकेज पर प्राधिकरण के कर्मचारियों की ओर से एमसील के माध्यम से रोका जा रहा है। पानी का दबाव अधिक आने पर एमसील खुल जाती है। जिसके कारण आए दिन हजारों लीटर पानी सेक्टरों में बर्बाद होता है। स्थायी समाधान नहीं होने पर इन्हीं लीकेज से दूषित पानी की सप्लाई सेक्टरों में की जाती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk