यूपी: सड़क पर पहुंची ‘चवन्नी से रुपया’ की सियासत, बागपत में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर बागपत में सियासी बयानबाजी के बीच पोस्टर वार सामने आया है। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के पास सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे पोस्टर और बैनर लगाए जाने की जानकारी मिलते ही सपा नेताओं में आक्रोश फैल गया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान समेत अन्य नेताओं ने मौके पर पहुंचकर बैनर फाड़ दिए। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत करने की तैयारी है। आपत्तिजनक पोस्टर-बैनर देख भड़के सपा नेता हाईवे के पास अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। जानकारी मिलने के बाद सपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। बिल्लू प्रधान समेत अन्य नेताओं ने पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। हाईवे के पास अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। जानकारी मिलने के बाद सपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। बिल्लू प्रधान समेत अन्य नेताओं ने पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। रालोद जिलाध्यक्ष बोले- लगाने वाले का पता लगाकर हो कार्रवाई रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि जिसने भी ये बैनर लगाए हैं, उसका पता लगाकर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रालोद इस तरह की राजनीति नहीं करती है और संगठन की ओर से इस तरह के पोस्टर-बैनर लगाने का कोई सवाल नहीं है। वि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें