ICC Rankings: रोहित से छिना ताज, चार साल बाद फिर शीर्ष पर कोहली; इस खास सूची में शामिल होने वाले पहले भारतीय विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे में शीर्ष बल्लेबाज बन गए हैं। आईसीसी की जारी ताजा रैंकिंग में कोहली ने रोहित को पीछे छोड़ दिया है और वह नंबर एक स्थान पर आ गए हैं। रोहित तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल हैं। दिलचस्प बात यह है कि कोहली और मिचेल के बीच महज एक रैटिंग अंक का फासला है। कोहली 785 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं, मिचेल के 784 अंक हैं। 𝗡𝘂𝗺𝗯𝗲𝗿 𝗢𝗡𝗘 👑 Congratulations to Virat Kohli - the Number One Batter in ICC Men’s ODI Rankings 👏👏#TeamIndia | @imVkohli pic.twitter.com/yTWjSQlNb7 — BCCI (@BCCI) January 14, 2026 53 महीने बाद फिर नंबर एक बने विराट कोहली 53 महीने बाद वनडे में फिर नंबर एक बल्लेबाज बने। 37 वर्षीय कोहली जुलाई 2021 के बाद रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं। कोहली पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी वनडे में नाबाद 74 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने पिछली चार पारियों में 135, 102, 65 और 93 रन बनाए हैं। कोहली की यह पारी न्यूजीलैंड के 300 रन के लक्ष्य को वडोदरा में सफलतापूर्वक पार करने में अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें