पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर: अमेरिका ने कतर समेत कई सैन्य बेस से हटाए सैनिक, क्या ईरान में कुछ बड़ा होगा?

ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। एक तरफ अमेरिका की तरफ से प्रदर्शनकारियों को खुला समर्थन और फिर ईरान पर सैन्य कार्रवाई की धमकी। तो दूसरी तरफ ईरान की ओर से कतर, सऊदी और यूएई जैसे देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमले की चेतावनी ने वैश्विक चिंताओं को और बढ़ा दिया है। इसी बीच ट्रंप प्रशासन ने कतर के अल उदैद एयर बेस समेत पश्चिम एशिया के कुछ प्रमुख बेसों से अपने सैनिकों को निकालने का फैसला किया है। यह कदम क्षेत्र में बढ़ते तनाव और ईरान से खतरे के चलते उठाया गया है। वहीं इस कदम के बाद कतर ने कहा कि यह कदम क्षेत्रीय तनाव के मद्देनजर उठाया गया है और वह अपने नागरिकों और महत्वपूर्ण ढांचों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है।एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है। हालांकि अधिकारी ने सुरक्षा कारणों से यह नहीं बताया कि यह निकासी अनिवार्य है या स्वैच्छिक। यह भी साफ नहीं किया गया कि इसमें सैनिक शामिल हैं या नागरिक कर्मचारी और कितने लोगों को वहां से जाने के लिए कहा गया है।बता दें कि अमेरिका की ओर से यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब ईरान ने उसके क्षेत्रिए देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमले की चेतावनी दी। दूसरी ओर अमेरिका के चौकन्ने होने का बड़ा कारण यह भी है कि ईरान ने इससे पहले भी कतर में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला किया था। बीते महीने जून में अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद ईरान ने इस बेस पर मिसाइल से हमला किया था।इस पूरे मामले को ऐसे समझा जा सकता है कि, ईरान में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शन को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का खुला समर्थन मिल रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ: न्यूजीलैंड का भारत में वनडे का सबसे सफल रन चेज, भारतीय गेंदबाजों पर भारी पड़ी मिचेल-यंग की साझेदारी

1 of 4 भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : PTI Link Copied डेरिल मिचेल के नाबाद शतकीय पारी और विल यंग तथा ग्लेन फिलिप्स की शानदार पारियों से न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में भारत को सात विकेट से हराया। भारत ने केएल राहुल के शतक की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट पर 284 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने मिचेल के 117 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 131 रन की पारी के सहारे 47.3 ओवर में तीन विकेट पर 286 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई। यह जीत न्यूजीलैंड के लिए कई मायनों में खास रही। यह 2023 के बाद भारत के खिलाफ वनडे में उनकी पहली जीत है, इससे पहले उन्हें लगातार आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं भारत में भी न्यूजीलैंड ने 2017 के बाद पहली बार वनडे मुकाबले में भारत को हराया है, जहां उसे लगातार आठ मैचों में शिकस्त मिली थी। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 4 भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : PTI न्यूजीलैंड का वनडे में सबसे सफल रन चेज लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने दो विकेट जल्दी गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद डेरिल मिचेल और विल यंग ने तीसरे विकेट के लिए 162 रनों की अहम साझेदारी कर मैच का रुख पलट दिया। यंग शतक से चूक गए और 98 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ पारी को संभाला और टीम को जीत तक पहुंचाया। फिलिप्स ने 25 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। भारत की ओर से हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला। रिकॉर्ड्स की बात करें तो, यह भारत में वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड द्वारा किया गया अब त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Unrest: तनाव के बीच ईरान को आई भारत की याद, ईरानी विदेश मंत्री ने लगाया जयशंकर को फोन; क्या हुई बात?

Received a call from Iranian Foreign Minister Seyed Abbas Araghchi. @araghchi We discussed the evolving situation in and around Iran.— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) January 14, 2026 ईरान में दो हफ्तों से अधिक समय से हिंसा और आगजनी के जरिए विरोध प्रदर्शन चरम पर है। सड़कों पर जनता सुप्रीम लीडर खामेनेई के खिलाफ नारेबाजी कर रही है। बढ़ते तनाव के मद्देनजर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने एस जयशंकर को फोन किया और मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।अपने एक्स पोस्ट में विदेश जयशंकर ने बताया कि ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का फोन आया। हमने ईरान और उसके आसपास की बदलती स्थिति पर चर्चा की। हालांकि उन्होंने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की, लेकिन यह फोन कॉल कहीं ना कही ईरान की बिगड़ते स्थिति का संकेत माना जा रहा है।दोनों देश के नेताओं के बीच यह फोन पर बात ऐसे वक्त भी हुई, जब ईरान में अंदर बिगड़ती स्थिति के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारतीयों को तुरंत देश छोड़ने की एडवाइजरी जारी है। भारत की ओर से जारी सलाह में कहा गया कि ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों (छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों) को वाणिज्यिक उड़ानों सहित उपलब्ध किसी भी परिवहन साधनों का उपयोग करके ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है। इसी के साथ सतर्क रहने और संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की भी अपील की गई।गौरतलब है कि दो हफ्तों से ज्यादा समय से ईरान में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शन में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में अब तक कम से कम 2,571 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा बीते कई दशकों में ईरान के किसी भी आंदोलन से कहीं अधिक है और 1979 की इस्लामी क्रांति के समय की स्थिति की याद दिलाता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ Highlights: न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से हराया, मिचेल का शतक; सीरीज 1-1 की बराबरी पर

09:27 PM, 14-Jan-2026 IND vs NZ Match Live: न्यूजीलैंड की जीत डेरिल मिचेल के नाबाद शतकीय पारी और विल यंग तथा ग्लेन फिलिप्स की शानदार पारियों से न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में भारत को सात विकेट से हराया। भारत ने केएल राहुल के शतक की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट पर 284 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने मिचेल के 117 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 131 रन की मदद से 47.3 ओवर में तीन विकेट पर 286 रन बनाकर मैच जीता। फिलहाल दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने दो विकेट जल्द गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद मिचेल और विल यंग ने तीसरे विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी कर मैच का रुख पलट दिया। यंग शतक लगाने से चूक गए और 98 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ पारी आगे बढ़ाई और मैच समाप्त किया। फिलिप्स 25 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिले। डेरिल मिचेल के नाबाद शतकीय पारी और विल यंग तथा ग्लेन फिलिप्स की शानदार पारियों से न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में भारत को सात विकेट से हराया। भारत ने केएल राहुल के शतक की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट पर 284 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने मिचेल के 117 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 131 रन की मदद से 47.3 ओवर में तीन विकेट पर 286 रन बनाकर मैच जीता। फिलहाल दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है।लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने दो विकेट जल्द गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद मिचेल और विल यंग ने तीसरे विकेट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान में बिगड़े हालात: MEA ने भारतीयों को तुरंत देश छोड़ने की सरकार ने दी सलाह, नई एडवाइजरी जारी

ईरान में पिछले दो सप्ताह के अधिक समय से जारी हिंसा और विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारत सरकार ने ईरान में बदलती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है। ईरान में ये विरोध प्रदर्शन पिछले महीने के आखिर में तब शुरू हुए थे, जब ईरानी मुद्रा रियाल रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई थी। इसके बाद ये आंदोलन धीरे-धीरे देश के सभी 31 प्रांतों में फैल गया। शुरुआत में आर्थिक मुद्दों को लेकर शुरू हुए ये प्रदर्शन अब राजनीतिक बदलाव की मांग में बदल चुके हैं। दूतावास ने सोशल मीडिया पर जारी एक सलाह में कहा, ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों (छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों) को वाणिज्यिक उड़ानों सहित उपलब्ध किसी भी परिवहन साधनों का उपयोग करके ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है।सरकार ने दोहराया है कि ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिक और पीआईओ पूरी सतर्कता बरतें। उन्हें किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन या अशांत क्षेत्रों से दूर रहने, स्थानीय हालात पर नजर बनाए रखने और ईरान स्थित भारतीय दूतावास के नियमित संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि वे अपने यात्रा और इमिग्रेशन से जुड़े दस्तावेज, जैसे पासपोर्ट और पहचान पत्र, हर समय अपने पास सुरक्षित और तैयार रखें।विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की सहायता या जानकारी के लिए भारतीय नागरिक तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिकों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले 5 जनवरी को जारी एडवाइजरी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान की चेतावनी पर चौकन्ने हुए ट्रंप: कतर में अलर्ट पर अमेरिकी सैन्य अड्डा, कुछ कर्मियों को खाली करने की सलाह

ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। दूसरी ओर अमेरिका की तरफ से प्रदर्शनकारियों को खुला समर्थन और फिर ईरान पर सैन्य कार्रवाई की धमकी ने वैश्विक चिंताओं को और बढ़ा दिया है। इसी बीच कतर में मौजूद अमेरिका के एक प्रमुख सैन्य अड्डे पर सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि वहां तैनात कुछ कर्मियों को बुधवार शाम तक अड्डा खाली करने की सलाह दी गई है। यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 1 min · National Desk

Maharashtra: फडणवीस का दावा- 29 में से इतने निगमों पर होगा महायुति का कब्जा, बताया BMC में अगला मेयर कौन

महाराष्ट्र में कल यानी गुरुवार को 29 नगर निगमों पर चुनाव होने है, जिसको लेकर राज्य की सियासत में गर्माहट तेज है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी सातवें आसमान पर है। इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कई राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर अपना रुख साफ किया। इस दौरान उन्होंने मुंबई और महाराष्ट्र की राजनीति, मराठी जनता को लेकर बातें की। इसके साथ ही शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर जोरदार निशाना साधा। सबसे पहले उन्होंने नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। सीएम फडणवीस ने कहा कि राज्य के 29 में से 26 या 27 नगर निगमों पर भाजपा, एनसीपी और शिवसेना का कब्जा होगा। दूसरी ओर उन्होंने मुंबई में मराठी महापौर को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। मुंबई में मराठी महापौर को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जैसे पंजाब में पंजाबी, राजस्थान में राजस्थानी और तमिलनाडु में तमिल महापौर होते हैं, तो मुंबई में भी मराठी महापौर भी होना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह केवल मराठी जनता के लिए नहीं, बल्कि मराठी संस्कृति और पहचान के लिए जरूरी है।इस दौरान फडणवीस ने महाराष्ट्र में होने वाले नगर निकाय चुनाव में मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा। सीएम ने कहा कि मुंबई में लड़ाई सिर्फ मराठी जनता की नहीं, बल्कि यह इन दो पार्टी नेताओं के अस्तित्व की भी लड़ाई है। उनका कहना है कि इस चुनाव में राज ठाकरे सबसे बड़े हारने वाले होंगे, जबकि उद्धव ठाकरे को इसका फायदा मिलेगा।उन्होंने उद्धव पर आरोप लगाया कि यदि उद्धव मुंबई में वापस आए तो मस्जिदों में लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे। साथ ही कहा कि उद्धव मुस्लिम समुदाय के सामने झुकते हैं और उनकी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

BMC कितनी पुरानी?: छोटे अपराधों की सुनवाई के लिए 218 साल पहले बनी, कभी सिर्फ टैक्स देने वाले ही देते थे वोट

1990: बीएमसी का चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष कर दिया गया। इसके साथ ही कुल सीटों में से तीस प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी गईं। 1991: एकल सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 221 निर्धारित की गई थी। वहीं, वडाला स्थित एकवर्थ कुष्ठ रोग अस्पताल को बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने अधीन ले लिया गया। 1994: महिलाओं (अनुसूचित जाति/जनजाति आदि सहित) के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित की गईं। वहीं, कुल सीटों में से 27 प्रतिशत सीटें पिछड़े वर्ग के सदस्यों के लिए आरक्षित हुईं। 1996: महापौर के पद में पिछड़े वर्ग के नागरिकों के लिए आरक्षण के प्रावधान के तहत, पहली बार महापौर की नियुक्ति की गई। इसके साथ ही महाराष्ट्र अधिनियम संख्या 25, 1996 के अनुसार, ‘बॉम्बे’ के स्थान पर ‘मुंबई’ नाम को पुनर्स्थापित किया गया। 1999: 1999 में महापौर-परिषद को समाप्त कर दिया गया। महाराष्ट्र अधिनियम 27वीं, 1999 के तहत नगर निगम की पुरानी व्यवस्था को पुनर्जीवित किया गया। इसके साथ ही उप महापौर और विपक्ष के नेता के पद की शुरुआत की गई। इसके साथ ही महापौर को कुछ शक्तियां प्रदान की गईं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 1 min · National Desk

Iran Unrest: 'ईरान को तुरंत छोड़ दें, जरूरी कागजात साथ रखें'; MEA की भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी

ईरान में पिछले दो सप्ताह के अधिक समय से जारी हिंसा और विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारत सरकार ने ईरान में बदलती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है। ईरान में ये विरोध प्रदर्शन पिछले महीने के आखिर में तब शुरू हुए थे, जब ईरानी मुद्रा रियाल रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई थी। इसके बाद ये आंदोलन धीरे-धीरे देश के सभी 31 प्रांतों में फैल गया। शुरुआत में आर्थिक मुद्दों को लेकर शुरू हुए ये प्रदर्शन अब राजनीतिक बदलाव की मांग में बदल चुके हैं। दूतावास ने सोशल मीडिया पर जारी एक सलाह में कहा, ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों (छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों) को वाणिज्यिक उड़ानों सहित उपलब्ध किसी भी परिवहन साधनों का उपयोग करके ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है।सरकार ने दोहराया है कि ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिक और पीआईओ पूरी सतर्कता बरतें। उन्हें किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन या अशांत क्षेत्रों से दूर रहने, स्थानीय हालात पर नजर बनाए रखने और ईरान स्थित भारतीय दूतावास के नियमित संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि वे अपने यात्रा और इमिग्रेशन से जुड़े दस्तावेज, जैसे पासपोर्ट और पहचान पत्र, हर समय अपने पास सुरक्षित और तैयार रखें।विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की सहायता या जानकारी के लिए भारतीय नागरिक तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिकों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले 5 जनवरी को जारी एडवाइजरी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

UPW vs DC WPL Live Score: दिल्ली ने जीता टॉस, यूपी के खिलाफ पहले चुनी गेंदबाजी; दोनों टीमों की प्लेइंग 11

UPW vs DC WPL Live Score: दिल्ली ने जीता टॉस, यूपी के खिलाफ पहले चुनी गेंदबाजी; दोनों टीमों की प्लेइंग 11 New Zealand need 211 runs in 32.3 remaining overs विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं महिला प्रीमियर लीग का सातवां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जा रहा है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के जरिए दोनों टीमें जीत की लय हासिल करने का लक्ष्य लेकर उतरी हैं। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने बताया कि इस मुकाबले के लिए उन्होंने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, यूपी की कप्तान मेग लैनिंग ने डिएंड्रा डॉटिन की जगह क्लो ट्रायन को मौका मिला है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 1 min · National Desk