Air India: ईरान ने तनाव के बीच एयरस्पेस किया बंद; एअर इंडिया ने उड़ानों के रूट बदले, जारी की गाइडलाइन

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं विरोध प्रदर्शनों और तनाव के चलते ईरान में एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। जिसके बाद एअर इंडिया ने अपनी उड़ानों के रूट में बदलाव किया है। एअर इंडिया ने एक बयान जारी कर बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एअर इंडिया ने ईरान की बजाय अन्य वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करेगी, जिसके चलते कई उड़ानों के रूट बदले गए हैं। जिन उड़ानों के रूट बदलना संभव नहीं हो पाया है, उन्हें रद्द कर दिया गया है। यही वजह है कि एअर इंडिया ने यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी कर कहा है, ‘यात्री एयरपोर्ट पहुंचने से पहले हमारी वेबसाइट पर अपनी उड़ानों का स्टेटस चेक कर लें, ताकि उन्हें परेशान न होना पड़े।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 1 min · National Desk

Magh Mela: मकर संक्रांति पर्व स्नान आज, श्रद्धालु लगा रहे हैं पवित्र डुबकी; दो से ढाई करोड़ लोग आएंगे संगम

मकर संक्रांति पर्व पर बृहस्पतिवार को श्रद्धालु और कल्पवासी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मेला प्रशासन ने दो से ढाई करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान जताया है। इसके 24 स्नान घाटों पर इंतजाम किया गया है। इसके अलावा हाईटेक रिस्पांस प्लान लागू कर आधुनिक ट्रैफिक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नदी की धारा में परिवर्तन के कारण घाटों में आंशिक संशोधन भी किया गया है। #WATCH | Prayagraj, UP: Magh Mela officer Rishi Raj says, “On the occasion of Makar Sankranti, bathing has been ongoing continuously since late last night. Today, there is fog at the ghats, but our entire team is present on the spot… Our team is monitoring all things and… https://t.co/mbSD37BkX1 pic.twitter.com/UCGGwyHkW6 — ANI (@ANI) January 15, 2026 #WATCH | Prayagraj, UP: A devotee says, “Very good arrangements have been made. Routes have been diverted for all the devotees. The most important role is played by the police administration…” https://t.co/XCzY0u9dnC pic.twitter.com/hbJ4H7OAp9 — ANI (@ANI) January 14, 2026 स्नान घाटों एवं मार्गों पर किसी को भी सोने न देने, पैनिक की स्थिति उत्पन्न न होने देने और संचार के लिए अनिवार्य रूप से वायरलेस सेट के प्रयोग के लिए प्लान तैयार किया गया हैं। वहीं, मकर संक्रांति पर्व से पहले बुधवार को 75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई।श्रद्धालु सिर पर गठरी, हाथों में बैग, झोला लिए पैदल संगम की ओर बढ़ते नजर आए। मेला संतों, साधु-संन्यासियों और कल्पवासियों के विराट समागम का केंद्र बन गया है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल के अनुसार नदी के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

Maharashtra Civic Polls 2026 Live Updates: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों के लिए मतदान आज, BMC पर सबकी निगाहें

07:12 AM, 15-Jan-2026 बीएमसी में एक वोट, बाकी नगर निकायों में तीन से पांच वोट डालेंगे मतदाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका में प्रत्येक वार्ड से केवल एक सदस्य चुना जाना है, इसलिए यहां हर मतदाता को सिर्फ एक वोट डालना होगा। वहीं, राज्य की अन्य 28 नगरपालिकाओं में बहु-सदस्यीय वार्ड प्रणाली लागू है। इन नगर निकायों में प्रत्येक वार्ड में तीन से पांच सीटें हैं, जिसके कारण मतदाताओं को तीन से पांच वोट डालने होंगे। इस व्यवस्था के चलते मतदान प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं को पहले से जागरूक किया गया है, ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। बृहन्मुंबई महानगरपालिका में प्रत्येक वार्ड से केवल एक सदस्य चुना जाना है, इसलिए यहां हर मतदाता को सिर्फ एक वोट डालना होगा। वहीं, राज्य की अन्य 28 नगरपालिकाओं में बहु-सदस्यीय वार्ड प्रणाली लागू है। इन नगर निकायों में प्रत्येक वार्ड में तीन से पांच सीटें हैं, जिसके कारण मतदाताओं को तीन से पांच वोट डालने होंगे। इस व्यवस्था के चलते मतदान प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं को पहले से जागरूक किया गया है, ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। 06:48 AM, 15-Jan-2026 बीएमसी चुनाव: महापौर पद को लेकर महायुति-ठाकरे भाईयों में सियासी वार-पलटवार बीएमसी चुनाव में प्रचार के दौरान और उससे पहले महापौर पद को लेकर सियासी वार-पलटवार का दौर जमकर चला। भाजपा ने दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) की जीत से एक मुस्लिम महापौर बन सकता है। हालांकि, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने मतदाताओं को एक मराठी महापौर का आश्वासन देकर इस दावे का खंडन किया। वहीं, फडणवीस ने आश्वासन दिया कि अगला महापौर हिंदू और मराठी होगा। 06:3 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: महाराष्ट्र निकाय चुनावों के लिए मतदान आज, IMD ने ठंड और कोहरे को लेकर दी चेतावनी; पढ़ें सुर्खियां

महाराष्ट्र में आज 29 नगर निकायों के लिए एक ही चरण में मतदान हो रहा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव पर सबसे ज्यादा निगाहें टिकी हैं, जहां 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति और उद्धव ठाकरे–राज ठाकरे गठबंधन के बीच माना जा रहा है। मौसम के मोर्चे पर उत्तर भारत में ठंड ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आईएमडी ने अगले पांच दिनों के लिए शीतलहर, घने कोहरे और कुछ राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। विज्ञान जगत में बड़ी उपलब्धि के तहत ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने एक नया एआई सिस्टम विकसित किया है, जो ल्यूकेमिया की पहचान डॉक्टरों से भी अधिक सटीकता से कर रहा है। अंतरिक्ष क्षेत्र में पीएसएलवी-सी62 मिशन की नाकामी के बीच स्पेन की कंपनी ने दावा किया है कि उसका किड कैप्सूल सुरक्षित है और उसने डाटा भेजा है। वैश्विक स्तर पर भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग सुधरी है और भारत पांच पायदान चढ़कर 80वें स्थान पर पहुंच गया है। मकर संक्रांति पर संगम में करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप और डेनमार्क के बीच मतभेद बने हुए हैं। अमेरिका में पालक पनीर विवाद में भारतीय छात्रों को बड़ी कानूनी जीत मिली है। वहीं ईरान को लेकर ट्रंप के दावों और तेहरान के संकेतों में विरोधाभास बना हुआ है। शिक्षा क्षेत्र में नीट पीजी-2025 के लिए कटऑफ घटाने से हजारों छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है। पढ़ें देश-विदेश की अहम खबरें… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Protest: 'ईरान में हत्याएं रुक रही हैं, फांसी पर भी लगी रोक', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि ईरान में फांसी की सजा दिए जाने पर रोक के साथ ही हत्याएं भी थम गई हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें ‘विश्वसनीय सूत्रों’ से पता चला है कि ईरान में फांसी की योजनाएं रोक दी गई हैं। हालांकि, इसके उलट तेहरान ने प्रदर्शनकारियों पर अपनी कार्रवाई में त्वरित सुनवाई और फांसी की सजा देने के संकेत दिए हैं। डोनाल्ड ट्रंप का यह दावा ऐसे समय में सामने आया है, जब उन्होंने हाल के दिनों में विरोध प्रदर्शन कर रहे ईरानियों से कहा है कि मदद आ रही है। ट्रंप ने कहा था कि उनका प्रशासन ईरानी सरकार के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगा। हालांकि, बयान को लेकर ट्रंप ने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है कि अमेरिका किस तरह जवाब देगा।राष्ट्रपति ट्रंप के बुधवार को दिए गए बयान से साफ नहीं है कि वे ईरान पर आगे कार्रवाई करेंगे या नहीं। हालांकि, उनकी टिप्पणियों से यह संकेत मिलता है कि वे कार्रवाई को टाल देंगे। उन्होंने कहा, ‘हमें बताया गया है कि ईरान में हत्याएं रुक रही हैं, रुक चुकी हैं। फांसी की कोई योजना नहीं है, न ही किसी को फांसी दी जाएगी, मुझे यह विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है।‘उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अधिकारियों ने ट्रंप के लिए राजनयिक दृष्टिकोण से लेकर सैन्य हमलों तक के विकल्पों पर चर्चा करने के लिए पिछले शुक्रवार को बैठक शुरू की थी। संभावना जताई जा रही है कि ट्रंप का आदेश मिलते ही अमेरिकी सेना ईरान में कार्रवाई कर सकती है।गौरतलब है कि ईरान में जारी प्रदर्शनों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कम से कम 3400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: सहस्र और श्रीकांत वर्मा की कविता- महाराज बधाई हो

आज का शब्द: सहस्र और श्रीकांत वर्मा की कविता- महाराज बधाई हो ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- सहस्र, जिसका अर्थ है- दस सौ, हजार। प्रस्तुत है श्रीकांत वर्मा की कविता- महाराज बधाई हो महाराज बधाई हो; महाराज की जय हो ! युद्ध नहीं हुआ – लौट गये शत्रु । वैसे हमारी तैयारी पूरी थी ! चार अक्षौहिणी थीं सेनाएं दस सहस्र अश्व लगभग इतने ही हाथी । कोई कसर न थी । युद्ध होता भी तो नतीजा यही होता । न उनके पास अस्त्र थे न अश्व न हाथी युद्ध हो भी कैसे सकता था ! निहत्थे थे वे । उनमें से हरेक अकेला था और हरेक यह कहता था प्रत्येक अकेला होता है ! जो भी हो जय यह आपकी है । बधाई हो ! राजसूय पूरा हुआ आप चक्रवर्ती हुए – वे सिर्फ़ कुछ प्रश्न छोड़ गये हैं जैसे कि यह – कोसल अधिक दिन नहीं टिक सकता कोसल में विचारों की कमी है । हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 5 घंटे पहले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 1 min · National Desk

Greenland: 'ग्रीनलैंड पर ट्रंप के साथ...', रुबियो-वेंस संग बैठक के बाद डेनमार्क के विदेश मंत्री का बड़ा बयान

ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों के बीच डेनमार्क और ग्रीनलैंड के अधिकारियों अमेरिका के दो शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद शीर्ष डेनिश अधिकारी ने बुधवार को कहा कि वॉशिंगटन में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ हुई बातचीत के बाद भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ग्रीनलैंड को लेकर ‘मौलिक असहमति’ बनी हुई है। हालांकि, दोनों पक्ष मतभेदों को दूर करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए एक कार्य समूह बनाने पर सहमत हुए, क्योंकि ट्रंप लगातार डेनमार्क के आर्कटिक क्षेत्र ग्रीनलैंड पर अमेरिका के कब्जे की मांग कर रहे हैं।डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने एक बहुप्रतीक्षित बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ‘हमारे विचार में समूह को अमेरिकी सुरक्षा चिंताओं को दूर करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, साथ ही डेनमार्क साम्राज्य की सीमा रेखाओं का भी सम्मान करना चाहिए।’ इस बैठक में ग्रीनलैंड के विदेश मंत्री ने भी हिस्सा लिया था।अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप यह तर्क देने की कोशिश कर रहे हैं कि नाटो को दुनिया के सबसे बड़े द्वीप को हासिल करने में अमेरिका की मदद करनी चाहिए और उनका कहना है कि अमेरिकी नियंत्रण के अलावा कुछ भी अस्वीकार्य है।वहीं, डेनमार्क ने आर्कटिक और उत्तरी अटलांटिक में देश की सैन्य उपस्थिति बढ़ाने की योजना की घोषणा की है, क्योंकि ट्रंप बार-बार यह दावा करके विशाल क्षेत्र पर अमेरिकी कब्जे के अपने आह्वान को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं कि चीन और रूस की ग्रीनलैंड पर अपनी नजरें हैं।वेंस और रुबियो ने नाटो सहयोगी डेनमार्क के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड पर चर्चा करने के लिए लोके रासमुसेन और ग्रीनलैंड क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Unrest: तनाव के बीच ईरान को आई भारत की याद, ईरानी विदेश मंत्री ने लगाया जयशंकर को फोन; क्या हुई बात?

Received a call from Iranian Foreign Minister Seyed Abbas Araghchi. @araghchi We discussed the evolving situation in and around Iran. — Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) January 14, 2026 ईरान में दो हफ्तों से अधिक समय से हिंसा और आगजनी के जरिए विरोध प्रदर्शन चरम पर है। सड़कों पर जनता सुप्रीम लीडर खामेनेई के खिलाफ नारेबाजी कर रही है। बढ़ते तनाव के मद्देनजर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने एस जयशंकर को फोन किया और संभावित अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच ईरान की स्थिति पर चर्चा की।अपने एक्स पोस्ट में विदेश जयशंकर ने बताया कि ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का फोन आया। हमने ईरान और उसके आसपास की बदलती स्थिति पर चर्चा की। हालांकि उन्होंने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की, लेकिन यह फोन कॉल कहीं ना कही ईरान की बिगड़ते स्थिति का संकेत माना जा रहा है।विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नई दिल्ली में हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) के महासचिव संजीव रंजन से मुलाकात की। इस दौरान आईओआरए के सदस्य देशों के बीच सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों की समीक्षा की गई। बातचीत में सरकारों, कारोबार जगत और शैक्षणिक संस्थानों के बीच आपसी जुड़ाव को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया।जयशंकर ने सोशल मीडिया पर लिखा, आईओआरए के महासचिव संजीव रंजन से मुलाकात हुई। इस दौरान सदस्य देशों के साथ प्राथमिक सहयोग जैसे क्षेत्रों पर चर्चा हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन के ढांचे के भीतर सहयोग को आगे बढ़ाना और हिंद महासागर क्षेत्र में टिकाऊ व समावेशी विकास को प्रोत्साहित करना है। यह बैठक ऐसे समय में हुई, जब क्षेत्रीय सहयोग को नई प्राथमिकता दी जा रही है। ताकि साझा आर्थिक, विकासात्मक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

लाल किला बम धमाका: डॉ. शाहीन सईद समेत पांच अन्य दोबारा NIA की हिरासत में, विदेशी कनेक्शन की जांच जारी

आरोपियों में डॉ. शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान अहमद, जसिर बिलाल वानी (उर्फ दानिश), डॉ. अदील अहमद और डॉ. मुजम्मिल शकील शामिल हैं। इन सभी को 16 जनवरी 2026 को दोबारा कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। इससे पहले, डॉ. शाहीन सईद को पिछले महीने न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। एनआईए ने कोर्ट को बताया कि जांच में कई कड़ियां अभी सुलझानी बाकी हैं। धमाके की पूरी साजिश, फंडिंग के स्रोत, विदेशी हैंडलरों के संपर्क और तकनीकी सहायता से जुड़े राज खुलने बाकी हैं। एजेंसी ने इन आरोपियों से गहन पूछताछ की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs NZ: न्यूजीलैंड का भारत में वनडे का सबसे सफल रन चेज, भारतीय गेंदबाजों पर भारी पड़ी मिचेल-यंग की साझेदारी

1 of 4 भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : PTI Link Copied डेरिल मिचेल के नाबाद शतकीय पारी और विल यंग तथा ग्लेन फिलिप्स की शानदार पारियों से न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में भारत को सात विकेट से हराया। भारत ने केएल राहुल के शतक की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट पर 284 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने मिचेल के 117 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 131 रन की पारी के सहारे 47.3 ओवर में तीन विकेट पर 286 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई। यह जीत न्यूजीलैंड के लिए कई मायनों में खास रही। यह 2023 के बाद भारत के खिलाफ वनडे में उनकी पहली जीत है, इससे पहले उन्हें लगातार आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं भारत में भी न्यूजीलैंड ने 2017 के बाद पहली बार वनडे मुकाबले में भारत को हराया है, जहां उसे लगातार आठ मैचों में शिकस्त मिली थी। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 4 भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : PTI न्यूजीलैंड का वनडे में सबसे सफल रन चेज लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने दो विकेट जल्दी गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद डेरिल मिचेल और विल यंग ने तीसरे विकेट के लिए 162 रनों की अहम साझेदारी कर मैच का रुख पलट दिया। यंग शतक से चूक गए और 98 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ पारी को संभाला और टीम को जीत तक पहुंचाया। फिलिप्स ने 25 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। भारत की ओर से हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला। रिकॉर्ड्स की बात करें तो, यह भारत में वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड द्वारा किया गया अब त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk