वाल्मीकि निगम विवाद: मंत्री बी नागेंद्र ने दिया इस्तीफा, बोले- पार्टी को शर्मिंदगी से बचाने के लिए हट रहा हूं

यह मामला इसलिए अहम है क्योंकि जिस निगम में कथित गड़बड़ी के आरोप लगे हैं, वह अनुसूचित जनजातियों के विकास से जुड़ा है। जांच एजेंसियों के अनुसार, निगम के धन को अलग-अलग खातों में भेजे जाने के आरोपों की जांच हुई है। हालांकि इन आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत में होना बाकी है।बी नागेंद्र ने कहा कि वह भाजपा की ओर से दी जा रही ‘झूठी धमकियों’ से नहीं डरते और मुख्यमंत्री से मिलने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे पर बात करेंगे। नागेंद्र ने कहा, ‘मैं भाजपा की झूठी धमकियों से नहीं डरूंगा। मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा। मैं मुख्यमंत्री से मिलने जा रहा हूं। मेरी वजह से पार्टी को शर्मिंदा नहीं होना चाहिए। मैं मुख्यमंत्री के साथ इस मामले पर विस्तार से चर्चा करूंगा।‘महार्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम का विवाद मई 2024 में सामने आया था। निगम के लेखा अधिकारी पी. चंद्रशेखरन की मृत्यु के बाद मिले एक नोट में धन के अनधिकृत हस्तांतरण का आरोप लगाया गया था। इसके बाद जांच शुरू हुई। जांच में निगम के बैंक खाते से बड़ी रकम अलग-अलग खातों में भेजे जाने के आरोप सामने आए। उपलब्ध जांच संबंधी जानकारी के अनुसार, करीब 89.63 करोड़ रुपये के कथित अवैध हस्तांतरण की बात कही गई। कुछ रिपोर्टों में कुल कथित धन हेरफेर करीब 187 करोड़ रुपये बताया गया है। ये आरोप जांच एजेंसियों के हैं और इन पर अंतिम न्यायिक फैसला नहीं हुआ है।जब यह विवाद 2024 में सामने आया था, उस समय बी नागेंद्र जनजातीय कल्याण विभाग संभाल रहे थे। बढ़ते राजनीतिक विवाद के बीच उन्होंने जून 2024 में मंत्री पद छोड़ दिया था। बाद में उन्हें तीन अगस्त 2026 को फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। इसके बाद भाजपा ने एक बार फिर उनके ख …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 28, 2026 · 2 min · National Desk

नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया; अध्ययन का बड़ा अवसर

वर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। ज्योतिषियों और खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए त्योहार पर इसका नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। खगोलविदों के अनुसार चंद्रग्रहण केवल एक दृश्य नहीं है, बल्कि यह चंद्रमा के वायुमंडल और थर्मल व्यवहार के अध्ययन का बड़ा अवसर होता है। ग्रहण में जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तो वहां के तापमान में गिरावट आती है। इस बदलाव से चंद्रमा पर मौजूद धूल व चट्टानों की प्रकृति को समझने में वैज्ञानिकों को मदद मिलती है।भारत में यह चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को सुबह 6:53 बजे शुरू होकर दोपहर 12:31 बजे समाप्त होगा। चंद्रग्रहण भारत में अदृश्य है, इसलिए यहां सूतक काल के नियम लागू ने होंगे, बहनें पूरे दिन भाइयों को राखी बांध सकेंगी।यह ग्रहण मुख्य रूप से साउथ अमेरिकन रीजन में दिखेगा। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों व शोधकर्ताओं के लिए संस्थान व्यवस्था कर रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 28, 2026 · 1 min · National Desk

Chandra Grahan 2026 Live: रक्षाबंधन पर आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल और भारत पर असर

06:28 AM, 28-Aug-2026 Chandra Grahan 2026 Live: सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का योग आज सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण के साथ-साथ भद्रा का भी संयोग बना। लेकिन इसका रक्षाबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दरअसल, इस साल सावन पूर्णिमा तिथि 27 और 28 अगस्त दोनों दिन है, जबकि रक्षाबंधन का त्योहार आज यानी 28 अगस्त को मनाया जा रहा है। वहीं भद्रा काल की बात करें तो यह 27 अगस्त को प्रातः 8 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 54 मिनट तक ही सक्रिय रही। यानी भद्रा का पूरा प्रभाव 27 अगस्त तक ही सीमित रहा और आज 28 अगस्त को, जिस दिन रक्षाबंधन मनाया जा रहा है, भद्रा का साया बिल्कुल नहीं है। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण किन राशि वालों को देगा कष्ट और किसे लाभ, पढ़ें सभी का हाल 06:18 AM, 28-Aug-2026 Chandra Grahan 2026 Live: कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, प्रशांत महासागर के पूर्वी हिस्सों और अटलांटिक महासागर क्षेत्र से देखा जा सकेगा। दुनिया के कई प्रमुख शहर इस खगोलीय घटना के गवाह बनेंगे, जिनमें वियना, पेरिस, रोम, बर्लिन, प्राग, ब्रुसेल्स, मैड्रिड और लंदन जैसे यूरोपीय शहर शामिल हैं। इसके अलावा न्यूयॉर्क में भी यह ग्रहण साफ नजर आएगा, वहीं दक्षिण अमेरिका के रियो डी जेनेरियो और ब्यूनस आयर्स से भी इसे बखूबी देखा जा सकेगा। अफ्रीकी महाद्वीप में जोहान्सबर्ग भी उन जगहों में शामिल है जहां से यह चंद्र ग्रहण स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। 28 अगस्त को रक्षा बंधन पर ग्रहण का साया, सुबह या शाम कब बांध सकेंगे राखी ? यह चंद्र ग्रहण मुख्य रूप सेसे देखा जा सकेगा। दुनिया के कई प्रमुख शहर इस खगोलीय घटना के गवाह बनेंगे, जिनमेंशामिल हैं। इसके अलावामें भी यह ग्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 28, 2026 · 2 min · National Desk

टॉप न्यूज: आज रक्षाबंधन का पर्व; ट्रंप ने बदला ओंटारियो झील का नाम; दुबई में शुरू होगा महिला टी20 एशिया कप

आज रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन राखी बांधने के शुभ समय और राहुकाल को लेकर भी लोगों की नजर रहेगी। चंद्र ग्रहण का राखी बांधने के समय पर क्या असर होगा, यह भी जानना अहम होगा। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओंटारियो झील का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ कर दिया है। कनाडा के साथ तनाव के बीच उनके इस फैसले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। दुबई में आज से महिला टी20 एशिया कप भी शुरू होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 5 सितंबर को होगा। नेपाल में बाढ़ और तबाही की तस्वीरें भी विचलित कर रही हैं। महाराष्ट्र के पीड़ितों के लिए मदद के हाथ बढ़ाए गए हैं। वहीं, नरेला में रक्षाबंधन पर डीडीए 1287 फ्लैट्स की ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने जा रहा है। सुभाष चंद्रा के 22 हजार करोड़ रुपये के दावे और 6.5 करोड़ रुपये में कर्ज निपटाने का मामला भी चर्चा में है। इसके अलावा लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, फार्मा क्षेत्र में शोध और नवाचार, श्रीनगर के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और भाजपा की नई टीम की रणनीति पर भी नजर रहेगी। ईरान युद्ध के बीच यूरोप में अमेरिकी पैट्रियट मिसाइलों के संकट और रूस के खतरे को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। महाराष्ट्र में ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी सीखने के फैसले और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे से जुड़े विवाद पर भी आज नजर रहेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 28, 2026 · 2 min · National Desk

रक्षाबंधन से पहले भाई-बहन की मौत: लाचार मां विदेश से नहीं आ सकी पंजाब, वीडियो पर देखा बच्चों का अंतिम संस्कार

बिजली चले जाने से आंगन में सो रहे दो मासूम भाई-बहन के लिए जहरीले सांप का डंक मौत का पैगाम बन गया। गांव बस्सियां की उप्पल पत्ती में मंगलवार रात सांप के डसने से गंभीर रूप से घायल सात वर्षीय जसप्रीत कौर की मौत के करीब 18 घंटे बाद उसके आठ वर्षीय भाई जोबनप्रीत सिंह ने भी बुधवार रात लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में दम तोड़ दिया। गुरुवार बाद दोपहर बस्सियां के श्मशानघाट में दोनों भाई-बहन का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले दो मासूमों की एक साथ जलती चिताओं का दृश्य देखकर श्मशानघाट में मौजूद हर आंख नम हो गई।परिजनों के मुताबिक, रात करीब तीन बजे जोबनप्रीत की नींद खुली। उसने पास सो रही दादी को जगाकर बताया कि उसके हाथ में कुछ हुआ है। परिवार के लोगों ने उठकर देखा तो बिस्तर के नीचे सांप बैठा था। पड़ोसियों की मदद से जोबनप्रीत को तत्काल रायकोट के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे लुधियाना के सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी दौरान पास ही सो रही सात वर्षीय जसप्रीत कौर को सांप के डसने का पता परिवार को रात में नहीं चल सका। सुबह करीब पांच बजे उसने सांस लेने में परेशानी की शिकायत की। कुछ ही देर में उसके मुंह से झाग निकलने लगा। परिजन उसे रायकोट सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।बेटी की मौत के सदमे से परिवार उबर भी नहीं पाया था कि करीब 18 घंटे बाद जोबनप्रीत की हालत भी बिगड़ गई। लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही परिवार की दोनों उम्मीदें एक ही दिन में खत्म हो गईं। बुधवार रात बच्चे की मौत की खबर गांव पहुंचते ही बस्सियां में मातम पसर गया।इस दर्दनाक हादस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 27, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: इस जिले में बनी देश की पहली 'शेर' राइफल, वजन कम, दोगुनी रेंज, ज्यादा घातक; 1 मिनट में करती इतनी फायरिंग

भारतीय सेना की दशकों पुरानी इंसास राइफल की जगह लेने वाली एके-203 अब पूरी तरह भारतीय बन गई है। अमेठी के कोरवा स्थित संयंत्र में तैयार ‘शेर’ नाम की पहली एके-203 में एक भी विदेशी पुर्जा या कच्चा माल इस्तेमाल नहीं हुआ है। भारत-रूस के सहयोग से शुरू हुई यह परियोजना अब उस मुकाम पर पहुंच गई है, जहां राइफल का डिजाइन भले ही रूसी मूल का हो, लेकिन उसका पूरा उत्पादन तंत्र भारतीय उद्योग पर निर्भर है। सेना को ऐसी करीब 6.01 लाख राइफलों की आपूर्ति की जानी है। पूरी तरह स्वदेशी संस्करण का परीक्षण सेना सितंबर में करेगी।एके-203 को भारतीय सेना की पुरानी 5.56 मिलीमीटर इंसास के स्थान पर शामिल किया जा रहा है। सरकार ने 2021 में ही स्पष्ट किया था कि 7.62×39 मिलीमीटर क्षमता वाली एके-203 इंसास की जगह लेगी। रक्षा मंत्रालय और इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच 6,01,427 राइफलों का अनुबंध हुआ था। इसकी कीमत करीब 5,200 करोड़ रुपये है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 27, 2026 · 1 min · National Desk

भागवत का अमेरिका दौरा: आरएसएस प्रमुख के कार्यक्रम से पहले विवाद, आयोजक समूह का एक्स अकाउंट क्यों हुआ निलंबित?

अमेरिका के न्यूयॉर्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विवाद और बढ़ गया है। कार्यक्रम के आयोजक अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग (एहेड) का सोशल मीडिया मंच एक्स अकाउंट निलंबित कर दिया गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी कार्यक्रम और आरएसएस के प्रति अपना विरोध जता चुके हैं। वहीं, अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने भी भागवत का वीजा रद्द करने की मांग की है। एक्स अकाउंट अचानक क्यों निलंबित हुआ? एक्स पर एहेड का अकाउंट अब उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं है। संगठन ने कहा है कि यह निलंबन गलती से हुआ हो सकता है। संगठन के अनुसार, उसके संचार में शांति, एकता, सद्भाव और अलग-अलग धर्मों व संस्कृतियों के बीच संवाद को बढ़ावा दिया गया है और उसने एक्स की नीतियों का पालन किया है। न्यूयॉर्क में भागवत का कार्यक्रम कब? मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन स्थित इंफोसिस थिएटर में ‘यूनिवर्सल ऑननेस सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम में मुख्य वक्ता होंगे। भागवत इस समय अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन की तीन देशों की यात्रा पर हैं। इसी कार्यक्रम को लेकर न्यूयॉर्क में राजनीतिक विवाद भी सामने आया है। ममदानी ने कार्यक्रम को लेकर क्या कहा? न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि वह आरएसएस या प्रस्तावित कार्यक्रम का समर्थन नहीं करते। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि निजी कार्यक्रम को रद्द करने का अधिकार शहर प्रशासन के पास है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। ममदानी ने आरएसएस की विचारधारा का भी विरोध किया और इसे देश की समावेशी सोच के लिए चिंताजनक बताया। उनके बयान पर भारत में भी राजन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 27, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी में हरियाणवी सिंगर की हत्या: जिम में फोन पर बहस, बाहर निकलते ही गोलियों से भूना; अंकित हत्याकांड की कहानी

1 of 20 Haryanvi singer Ankit - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अंकित बालियान पिछले कुछ समय से हरियाणा के सोनीपत में रहे थे। पिछले करीब छह माह से वह शामली के अपने गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। वह जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वार्ड तीन से संभावित प्रत्याशी के पोस्टर भी लगा दिए थे। शामली शहर के बीच आर्यपुरी नाला पटरी पर कोतवाली के नजदीक बुधवार की देर शाम करीब 6:45 बजे बाइक से आए चार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके हरियाणवी सिंगर व एक्टर अंकित बालियान (35) की हत्या कर दी। बावरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी अंकित के जिम से बाहर निकलते के बाद गाड़ी में बैठते ही हमला किया गया। अंकित के सिर, छाती और पेट में पांच गोलियां लगने के निशान मिले हैं। 2 of 20 हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी जिम में आई कॉल पर हुई बहस, बाहर निकलते ही मार दी गोली बुधवार की शाम को अंकित अपनी स्कार्पियो से गांव से नाला पटरी आर्यपुरी स्थित जिम गए थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिम में अंकित को किसी ने फोन किया था। कॉल करने वाले से अंकित की तीखी बहस हुई थी। 3 of 20 हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गाड़ी के शीशे में लगी गोली के निशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी इसके …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 27, 2026 · 2 min · National Desk

रक्षाबंधन पर फ्री बस: 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त सफर, बहनों के साथ एक यात्री का भी नहीं लगेगा टिकट

रक्षाबंधन पर फ्री बस: 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त सफर, बहनों के साथ एक यात्री का भी नहीं लगेगा टिकट इलेक्ट्रिक बस डिपो के एआरएम सतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस अवधि के लिए मशीनों में शून्य मूल्य के वैधानिक टिकट जारी करने की व्यवस्था की गई है। साथ ही मुफ्त यात्रा से संबंधित पूरा डाटा तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है। इलेक्ट्रिक बस डिपो के एआरएम सतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस अवधि के लिए मशीनों में शून्य मूल्य के वैधानिक टिकट जारी करने की व्यवस्था की गई है। साथ ही मुफ्त यात्रा से संबंधित पूरा डाटा तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों के लिए खुशखबरी है। उन्हें नगरीय इलेक्ट्रिक बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी, साथ ही एक सहयात्री भी निशुल्क यात्रा कर सकेगा। आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एएमसीटीएसएल) ने शासन के निर्देश पर इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार सुबह 6:00 बजे से 29 अगस्त की रात 12:00 बजे तक महिलाएं और उनके साथ यात्रा करने वाला एक सहयात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। महिला सम्मान और संवेदनशीलता की मिसाल है मुफ्त बस यात्रा रक्षाबंधन पर महिलाओं को 66 घंटे की निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। वह अपने साथ एक सहयात्री को भी निशुल्क यात्रा करा सकेंगी।इसी के साथ बुधवार को लोकमाता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 27, 2026 · 2 min · National Desk

राजधानी में मनमानी: रक्षाबंधन पर घर जाना हुआ महंगा, त्योहार के कारण यात्रियों की बेरहमी से काटी जा रही है जेब

रक्षा बंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने और परिवार के साथ त्योहार मनाने की खुशी इस बार महंगे सफर के बोझ तले दबती नजर आ रही है। दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों को ट्रेन, निजी बस और फ्लाइट तीनों के लिए सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ रही है। जयपुर - 2,899 रुपये लखनऊ - 4,690 रुपये पटना - 8,791 रुपये रांची - 6,998 रुपये भोपाल - 6,900 रुपये इंदौर - 6,424 रुपये तक ट्रेनों में कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल है तो यात्रियों का रुख ट्रैवल एजेंटों की ओर हो रहा है। आरोप है कि एजेंट टिकट उपलब्ध कराने के नाम पर वास्तविक किराये से अधिक रकम मांग रहे हैं। दूसरी ओर, ट्रेन में टिकट न मिलने पर निजी बसों का सहारा लेने वाले यात्रियों को भी बढ़ा हुआ किराया चुकाना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म पर सीटें कम होते ही कई रूटों पर किराया बढ़ा दिया है। फ्लाइट का किराया भी बढ़ा दिख रहा है।कई ट्रेनों में वेटिंग लंबी होने के कारण यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में लोग ट्रैवल एजेंटों से संपर्क कर रहे हैं। यात्रियों का आरोप है कि कुछ एजेंट कन्फर्म टिकट दिलाने का दावा कर टिकट की वास्तविक कीमत के अलावा अतिरिक्त रकम मांग रहे हैं। दिल्ली से मथुरा जाने की तैयारी कर रहे विशाल ने बताया कि सामान्य दिनों में जिस यात्रा पर 250 से 300 रुपये तक खर्च होता है, त्योहार के समय टिकट और अन्य खर्च मिलाकर कहीं अधिक रकम देनी पड़ रही है।27 अगस्त की यात्रा के लिए दिल्ली से कई प्रमुख शहरों का हवाई किराया हजारों रुपये में पहुंच गया है। खासकर बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के श …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 27, 2026 · 2 min · National Desk