कैलिफोर्निया के ऑकलैंड में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सोशल मीडिया की लत से जुड़े एक ऐतिहासिक मुकदमे को खत्म करने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने 17 अरब डॉलर का भारी-भरकम भुगतान करने पर सहमति जताई है। इसके साथ ही कंपनी को बच्चों की सुरक्षा के लिए अपने प्लेटफॉर्म्स पर कड़े सेफ्टी फीचर्स भी जोड़ने होंगे। यह अमेरिकी इतिहास में उपभोक्ता सुरक्षा का अब तक का सबसे बड़ा समझौता है। 47 राज्यों के अटॉर्नी जनरल ने बुधवार को इसकी घोषणा की, जिससे सोशल मीडिया जवाबदेही का नया दौर शुरू होगा। क्या है यह ऐतिहासिक समझौता और इसके लिए मेटा को कितनी कीमत चुकानी होगी? इस समझौते के तहत मेटा 47 राज्यों के दावों को निपटाने के लिए 17 अरब डॉलर चुकाएगा। अकेले वर्जीनिया को इससे 353 मिलियन डॉलर मिलेंगे, जो उसके इतिहास का सबसे बड़ा समझौता है। हालांकि यह राशि मेटा के साल 2025 के 201 अरब डॉलर के कुल राजस्व का छोटा हिस्सा है, लेकिन इससे बच्चों की सुरक्षा बढ़ाने की कानूनी बाध्यता लागू हो गई है। सोशल मीडिया की लत को लेकर मेटा पर क्या आरोप थे? साल 2023 में कैलिफोर्निया सहित 29 राज्यों ने मेटा पर मुकदमा किया था। आरोप था कि उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जानबूझकर ऐसे एडिक्टिव फीचर्स बनाए, जिन्होंने बच्चों को सोशल मीडिया का आदी बनाकर उनकी मानसिक सेहत को भारी नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा, मेटा पर बिना अभिभावक की सहमति के 13 साल से कम उम्र के बच्चों का डेटा इकट्ठा करने का भी आरोप था। इस समझौते के बाद बच्चों की सुरक्षा के लिए कौन से नए नियम लागू होंगे? प्रस्तावित समझौते के तहत मेटा को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कई कड़े सेफ्टी फीचर्स को अनिवार्य रूप से लागू करना होगा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
मेटा पर कार्रवाई: बच्चों की मानसिक सेहत से खिलवाड़ मामले में चुकाने पड़ेंगे 17 अरब डॉलर, जानें कहां होगा खर्च
कैलिफोर्निया के ऑकलैंड में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सोशल मीडिया की लत से जुड़े एक ऐतिहासिक मुकदमे को खत्म करने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने 17 अरब डॉलर का भारी-भरकम भुगतान करने पर सहमति जताई है। इसके साथ ही कंपनी को बच्चों की सुरक्षा के लिए अपने प्लेटफॉर्म्स पर कड़े सेफ्टी फीचर्स भी जोड़ने होंगे। यह अमेरिकी इतिहास में उपभोक्ता सुरक्षा का अब तक का सबसे बड़ा समझौता है। 47 राज्यों के अटॉर्नी जनरल ने बुधवार को इसकी घोषणा की, जिससे सोशल मीडिया जवाबदेही का नया दौर शुरू होग