बुधवार की रात करीब आठ बजे तक गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। प्रशासन की निगरानी में ग्रामीण अलर्ट हैं और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो गुरुवार को सोहगीबरवा से लेकर झुलनीपुर क्षेत्र तक बाढ़ का असर बढ़ने की आशंका है। सोहगीबरवा क्षेत्र के शिकारपुर, कटवासी, दवनहवा, भोथहा, कुंडहवा और मुंजा टोला सहित कई गांव बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्र में हैं। इन गांवों के करीब 2200 परिवारों के प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ी चुनौती परिवार के साथ पशुओं को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की है। पशुपालक परिवारों के एक सदस्य को पशुओं की देखरेख के लिए ऊंचे स्थान पर रुकना पड़ सकता है, जबकि महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की तैयारी की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें