सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर सिंह ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जिन फॉर्मों में जानकारी अधूरी थी या जिनकी 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो पाई थी, केवल उन्हीं को नोटिस जारी किए गए हैं। मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराने पर किसी का नाम नहीं काटा जाएगा। जोड़ एसआईआर..प्रक्रिया के दौरान प्राप्त हुए 8460 फॉर्म जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी के मुताबिक, अभियान जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के 4132 मतदान स्थलों पर बीएलओ ने रविवार को मतदाता सूची पढ़कर सुनाई। इस दौरान कुल 8,460 फॉर्म प्राप्त हुए। जिनमें फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ने) के 1,665 और फॉर्म-8 (संशोधन) के 83 आवेदन शामिल हैं। मृतक, स्थानांतरित, अनुपस्थित या दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं के नाम भी सूची से हटाए गए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें