जम्मू-कश्मीर के डोडा में हादसा: सेना का वाहन 400 फीट गहरी खाई में गिरा, दस जवानों की जान गई; 11 घायल

इससे वह बेहद दुखी हैं। हम उनके उत्कृष्ट सेवा भाव और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उपराज्यपाल ने आगे कहा कि इस गहरे दुख की घड़ी में पूरा देश शोकाकुल परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है। मृत जवानों के नाम जोबन जीत, सुधेर नरवाल, मोनू, मोहित, एचआर कंवर, सिमरन, पी लोरा, सुलिंदर, अजय लोफरा और स्वर्ण नाग पाल। घायल जवानों के नाम साहिल, जेपी सिंह, नीरज, अनूप, नागिस, अमन, शंकर, संदीप, जोबनप्रीत, राकेश और अभिमन्यु के रूप में हुई है। सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया है और वरिष्ठ अधिकारियों को उनके सर्वोत्तम इलाज के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 1 min · National Desk

Air India: एक हादसे ने सब खत्म कर दिया? ₹15,000 करोड़ का 'महासंकट' और एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला

टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के स्वामित्व वाली एयर इंडिया एक बार फिर गहरे वित्तीय संकट में घिरती नजर आ रही है। पिछले साल अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे और भू-राजनीतिक तनावों के चलते एयरलाइन 31 मार्च, 2026 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 1.6 अरब डॉलर (करीब 15,000 करोड़ रुपये) का घाटा दर्ज कर सकती है। मुनाफे की उम्मीदों पर फिरा पानी एअर इंडिया की इस हालत का सबसे बड़ा जिम्मेदार अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे को माना जा रहा है। जून में हुए उस दिल दहला देने वाले ड्रीमलाइनर क्रैश ने न सिर्फ 240 जिंदगियों को खत्म किया, बल्कि एयरलाइन की बरसों की साख को भी मटियामेट कर दिया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस एक हादसे ने एयरलाइन के ‘टर्नअराउंड प्लान’ की कमर तोड़ दी है। यह अनुमानित घाटा एअर इंडिया के लिए एक बड़ा यू-टर्न है क्योंकि जून में हुए ड्रीमलाइनर हादसे से पहले एयरलाइन मुनाफे की ओर बढ़ रही थी। एयरलाइन ने इस वित्त वर्ष में परिचालन ब्रेक-इवन हासिल करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब मुनाफा हासिल करना दूर की कौड़ी नजर आ रही है। दोहरी मार: विमान हादसा और एयरस्पेस प्रतिबंध ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, एअर इंडिया, जो टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड का एक संयुक्त उद्यम है, के लिए यह साल बेहद उथल-पुथल भरा रहा है। पिछले तीन वर्षों में एयरलाइन को कुल 32,210 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, और पिछले साल ही इसने 10,000 करोड़ रुपये की नई वित्तीय सहायता मांगी थी। एयरलाइन की बैलेंस शीट पर सबसे गहरी चोट जून में हुए ड्रीमलाइनर क्रैश ने पहुंचाई, जिसमें 240 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे ने एयरलाइन की उस प्रगति को मटियामेट कर दिया जो उसने वर्षों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk

इंजीनियर युवराज का आखिरी Video: 'ऐसे ही रह बेटा.. गाड़ी बुलवाई है', सीढ़ी पर बैठ रेस्क्यू टीम देती रही निर्देश

युवराज की मौत का कौन है आखिर जिम्मेदार? सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल के कर्मियों ने पहले रस्सी फेंककर बचाने का प्रयास किया, मगर रस्सी उस तक नहीं पहुंची। जो क्रेन बुलाई गई, वह भी उस तक नहीं पहुंच पाई, जिस कारण राहत बचाव कार्य में देरी हुई। मौके पर कोई गोताखोर भी नहीं पहुंचा। इस कारण वे अपनी आंखों के सामने ही बेटे को कार सहित डूबते हुए देख रहे थे। सफलता न मिलने पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवानों को बुलाया गया। युवराज की मौत से पहले भी हो चुका था हादसा कई घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद युवराज को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां पहले भी एक ट्रक कोहरे के कारण फंस चुका था, बावजूद इसके सबक नहीं लिया गया। जिस बेसमेंट में हादसा हुआ, वहां हमेशा पानी भरा रहता है। इस घटना से पहले ट्रक हादसे के बाद भी कोई प्रयास नहीं किया गया। घटना स्थल के पास नाला भी खुला हुआ है, वहां कोई रिफ्लेक्टर और बैरिकेड भी नहीं था। ये भी पढ़ें: इंजीनियर मौत मामला: NGT ने लिया स्वत: संज्ञान… पांच अधिकारियों को नोटिस; दो और बिल्डर भी गिरफ्तार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 1 min · National Desk

WEF 2026: ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस पर किए हस्ताक्षर, पुतिन ने सदस्यता के लिए पेश किया ये अनोखा प्रस्ताव

विश्व आर्थिक मंच 2026 के मंच से वैश्विक राजनीति में एक नई पहल सामने आई। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने दावोस में बोर्ड ऑफ पीस के चार्टर पर हस्ताक्षर कर इस संस्था की औपचारिक शुरुआत की। ट्रंप ने इसे दुनिया में चल रहे युद्धों और टकराव को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि अब दुनिया को शांति की जरूरत है और यह मंच उसी मकसद से बनाया गया है। दावोस में अपने संबोधन में ट्रंप ने इस दिन को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि एक साल पहले दुनिया आग में झुलस रही थी, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। ट्रंप ने दावा किया कि उनकी सरकार आठ युद्धों को सुलझाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर काफी प्रगति हुई है। ट्रंप के मुताबिक बोर्ड ऑफ पीस दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित मंच बन सकता है और इसमें ताकतवर देशों की भूमिका अहम होगी।बोर्ड ऑफ पीस की शुरुआत ट्रंप की 20-सूत्रीय गाजा युद्धविराम योजना से हुई थी। इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का समर्थन मिला था। बाद में इस पहल का दायरा बढ़ा दिया गया। ट्रंप ने संकेत दिया कि भविष्य में यह बोर्ड संयुक्त राष्ट्र की कुछ भूमिकाएं भी निभा सकता है। प्रशासन के मुताबिक करीब 35 देशों ने इसमें शामिल होने की सहमति जताई है और 60 देशों को न्योता भेजा गया है। स्थायी सदस्यता के लिए एक अरब डॉलर का योगदान तय किया गया है। चार्टर में यह भी प्रावधान है कि ट्रंप पद छोड़ने के बाद भी इसके स्थायी अध्यक्ष रहेंगे।रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने बोर्ड ऑफ पीस को लेकर चौंकाने वाला प्रस्ताव रखा है। पुतिन ने कहा कि रूस अमेरिका में जमी अपनी संपत्तियों से एक अरब डॉलर देने को तैयार है। उन्होंने साफ किया कि इस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk

Vrindavan: 501 रुपये में VIP दर्शन? सच जानकर चौंक जाएंगे बांके बिहारी के भक्त; इस खबर को जरूर पढ़ लें

Vrindavan: 501 रुपये में VIP दर्शन? सच जानकर चौंक जाएंगे बांके बिहारी के भक्त; इस खबर को जरूर पढ़ लें और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं एक चैनल की वेबसाइट पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कराने के लिए पैसे लेकर ऑनलाइन बुकिंग के दावे को श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य ने भ्रामक ठहराया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया कि मंदिर में वीआईपी दर्शन निशुल्क है। इसके लिए मंदिर की कोई आधिकारिक वेबसाइट नहीं है। उन्होंने बेवसाइट पर कार्रवाई की बात कही है। एक खबरिया चैनल की वेबसाइट पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए एक आधिकारिक पोर्टल दर्शाते हुए ऑनलाइन बुकिंग करने और बुकिंग चार्ज 501 रुपये लिये जाने का दावा किया जा रहा है। इस वेबसाइट के सामने आने पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य एवं मंदिर सेवायत दिनेश गोस्वामी ने इसे गलत करार दिया। उन्होंने वीडियो जारी कर बताया कि मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। न ही इसके लिए मंदिर की कोई आधिकारिक वेबसाइट बनी है। वीआईपी दर्शन निशुल्क हैं। वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग एवं शुल्क की भ्रामक जानकारी को लेकर उन्होंने हाई पावर्ड कमेटी को रिपोर्ट भेज दी है, कमेटी द्वारा जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दिनेश गोस्वामी ने बताया कि मंदिर की हाई पावर्ड कमेटी ने गोस्वामियों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk

खरगे ने पीएम मोदी से पूछा: क्या कभी चाय बनाकर लोगों के बीच बांटा? मनरेगा वाली मजदूरी करने की दी नसीहत

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मनरेगा योजना को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मनरेगा को खत्म करना महात्मा गांधी का नाम और ग्राम स्वराज की सोच मिटाने की कोशिश है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के ‘चायवाले’ दावे पर भी जमकर निशाना साधा। जो कि खूब सुर्खियों में भी है। खरगे ने सरकार पर गरीब लोगों का हक छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चार दिन आप भी मजदूरी कीजिए। मनरेगा का काम कीजिए तब पता चलेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 1 min · National Desk

बीएमसी मेयर महिला ही होगी: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव पर बड़ा अपडेट, भाजपा-शिवसेना मिलकर तय करेंगे नाम

अ.क्र. महानगरपालिका का नाम आरक्षित श्रेणी (Reservation Category) 1 बृहन्मुंबई (BMC) ओपन (महिला) 2 ठाणे अनुसूचित जाति (एससी) 3 कल्याण-डोंबिवली अनुसूचित जनजाति (एसटी) 4 नवी मुंबई ओपन (महिला) 5 वसई-विरार ओपन 6 भिवंडी-निजामपुर सर्वसाधारण (महिला) 7 मीरा-भाईंदर ओपन (महिला) 8 उल्हासनगर ओबीसी 9 पुणे ओपन 10 पिंपरी-चिंचवड ओपन 11 नागपुर ओपन (महिला) 12 अहिल्यानगर ओबीसी (महिला) 13 नाशिक ओपन 14 छत्रपति संभाजीनगर ओपन 15 अकोला ओबीसी (महिला) 16 अमरावती ओपन 17 लातूर अनुसूचित जाति (एससी) 18 नांदेड़-वाघाला ओपन (महिला) 19 चंद्रपुर ओबीसी (महिला) 20 धुले ओपन (महिला) 21 जलगांव ओबीसी (महिला) 22 मालेगांव ओपन 23 कोल्हापुर ओबीसी 24 सांगली-मीरज-कुपवाड़ ओपन 25 सोलापुर ओपन 26 इचलकरंजी ओबीसी ओपन कैटेगरी में भाजपा के पास 31 पार्षद हैं, जबकि शिवसेना यूबीटी के 20 पार्षद ओपन कैटेगरी के हैं। वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना में इनका आंकड़ा 11 है। महिलाओं की बात करें तो भाजपा की 25 महिला पार्षद हैं। शिवसेना यूबीटी में 18 और शिंदे शिवसेना की 9 महिला पार्षद हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग में भाजपा के पास 17 पार्षद हैं। शिवसेना यूबीटी में 11 और शिवसेना में तीन पार्षद अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं। ओबीसी वर्ग में महिला पार्षदों की बात करें तो भाजपा में 13, शिवसेना यूबीटी में सात और शिंदे शिवसेना में 3 महिला ओबीसी पार्षद हैं। अनुसूचित जाति वर्ग की बात करें तो भाजपा के दो, शिंदे शिवसेना के एक और शिवसेना यूबीटी के तीन पार्षद अनुसूचित जाति के हैं। अनुसूचित जाति महिला वर्ग में शिवसेना यूबीटी की चार पार्षद, शिंदे शिवसेना की दो और भाजपा की एक पार्षद हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग में शिवसेना यूबीटी का ही एक पार्षद है, जबकि भ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk

नोएडा इंजीनियर मौत मामला: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान...एसआईटी कर रही जांच, नजीर बनेगी सरकार की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि नोएडा में हुई इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में एसआईटी की टीम जांच कर रही है। इस मामले में दोषी अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। मामले में कुछ अधिकारियों के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई भी की है। इस मामले में सरकार की कार्रवाई एक बड़ी नजीर बनेगी। प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में इंजीनियर की मौत मामले में पूछे गए सवाल के मामले में उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार पूरी तरह से गंभीर है और एसआईटी का गठन कर दिया गया है। घटना के जिम्मेदार लोगाें के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी जारी है।वहीं एसआईआर पर मंत्री ने कहा कि नियम खिलाफ बनी कोई वोट मतदाता सूची में नहीं रहनी चाहिए। कार्यकर्ता घर-घर जाकर अधिक से अधिक नई वोट बनवाएं। पार्टी के प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर बुधवार की देर शाम उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि एसआईआर का कार्य अभी चल रहा है, इसमें फर्जी मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाने का कार्य चल रहा है, इसमें जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई है या फिर फर्जी कागजात दर्शाकर मतदाता बन गए हैं, ऐसे सभी मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हटाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में जनपद अव्वल दर्जे के डवलपमेंट के रूप में जाना जाए, इसलिए हमारी सरकार लगातार बड़े कार्य करा रही है। जनपद से अब कई हाईवे गुजर रहे हैं। गंगा एक्सप्रेसवे भी जिले से गुजर रहा है। यह भी जल्द शुरू होगा। कार्यकर्ताओं को सिर्फ केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाकर उन्हें लाभ देना है। उन्होंने सरकार के जी-राम-जी कार्यक्रम पर बोलते हुए कहा कि इस योजना के नाम पर विपक्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul Gandhi: MGNREGA को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- गरीबों से काम का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा है। मनरेगा बचाओ मोर्चा अभियान में उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत गरीब लोगों को काम करने का अधिकार मिला था, लेकिन अब भाजपा इस योजना को खत्म करना चाहती है। राहुल गांधी ने मनरेगा के मुद्दे पर सरकार की तुलना कृषि कानूनों से की। दिल्ली की केंद्र सरकार निर्णय लेगी कि किस राज्य को कितना पैसा भेजा जाएगा। भाजपा शासित राज्य में ज्यादा पैसा जाएगा और विपक्ष शासित राज्य में कम पैसा जाएगा। केंद्र सरकार ही तय करेगी कि कब कहां काम होगा, किसको कितनी मजदूरी मिलेगी। जो अधिकार मजदूरों को मिलते थे, अब वह ठेकेदारों को मिलेंगे। भाजपा की विचारधारा है कि देश का धन, संपत्ति चुने हुए हाथों में हो और वही लोग इस देश को चलाएं। भाजपा चाहती है कि देश का पूरा धन अमीरों के हाथ में चला जाए, ताकि गरीब, दलित और आदिवासी लोग उनपर निर्भर हो जाएं और उनकी बात मानें। उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों के साथ वही करना चाहती है, जो उसने ‘तीन काले कृषि कानूनों’ के जरिए किसानों के साथ किया था। उन्होंने कहा कुछ साल पहले भाजपा ने किसानों पर आक्रमण किया था, लेकिन किसानों और हम सबने नरेंद्र मोदी पर दबाव डाल कर उसे रोक दिया। अब उसी तरह का हमला मजदूरों पर करने की कोशिश हो रही है। राहुल ने कहा भाजपा एक ऐसा भारत बनाना चाहती है, जहां सिर्फ एक राजा ही सब कुछ तय करे। राहुल बोले भाजपा डरपोक कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा कि भाजपा चाहती है कि देश से लोकतंत्र, संविधान और एक व्यक्ति-एक वोट का अवधारणा खत्म हो जाए। ये लोग आजादी से पहले वाला हिंदुस्तान फिर से लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा भाजपा वाले डरपोक लोग हैं, इन्हें रोकने के लिए हम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk

UP: रामलला को भेंट किया गया भव्य 'स्वर्ण कोदंड', कारगिल युद्ध शहीदों के नाम अंकित; 48 महिलाओं ने तैयार किया

रामनगरी अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर में विराजमान रामलला को भव्य ‘स्वर्ण कोदंड’ भेंट किया गया है। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को दो वर्ष पूरे हो गए हैं। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से राम मंदिर में देशभर से श्रद्धालुओं की ओर से अनुपम उपहार भेंट किए जा रहे हैं। तीसरे वर्ष की शुरुआत में बृहस्पतिवार को रामलला के लिए एक और ऐतिहासिक और अद्वितीय भेंट ‘स्वर्ण कोदंड’ रामनगरी लाई गई है। पंचधातु से बना यह कोदंड भव्य धनुष ‘स्वर्ण कोदंड’ पहले कारसेवकपुरम में रखा गया, फिर राम मंदिर ट्रस्ट को सौंप दिया गया। यह अनमोल भेंट पंचधातु से बना है। इसका वजन 286 किलोग्राम है। ओडिशा के राउरकेला से तीन जनवरी 2026 को इस कोदंड की भव्य शोभायात्रा अयोध्या के लिए रवाना हुई थी। शोभायात्रा सनातन जागरण मंच की ओर से आयोजित की गई। यह शोभायात्रा ओडिशा के सभी 30 जिलों से होकर गुजरी। 19 जनवरी को पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन-पूजन के बाद आगे बढ़ी। 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा की तिथि के पावन संयोग पर यह कोदंड अयोध्या पहुंचा। यहां रामलला को समर्पित किया गया। पंचधातु से बने इस कोदंड में सोना, चांदी, तांबा, जस्ता और लोहे का प्रयोग हुआ है। 48 महिला कारीगरों ने आठ महीने में तैयार किया तमिलनाडु के कांचीपुरम की 48 महिला कारीगरों ने आठ महीने की मेहनत से इसे तैयार किया है। लगभग आठ फीट लंबे इस कोदंड पर ऑपरेशन सिंदूर की सैन्य वीरता और कारगिल युद्ध शहीदों के नाम अंकित हैं। इसकी अनुमानित लागत करीब सवा करोड़ रुपये बताई जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk