Amit Shah Haridwar Visit: अखंड ज्योति की शताब्दी पर बोले अमित शाह, आज हिंदुत्व का नारा है गूंज रहा

हरिद्वार दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह यहां बैरागी कैंप में चल रहे शान्तिकुंज के शताब्दी समारोह का दीपप्रज्जवित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग पहले हिंदूत्व की बात करने से डरते थे और आज हिंदुत्व का नारा गूंज रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय परंपरा में विश्व की सभी समस्याओं का समाधान है। कहा कि पंडित राम शर्मा ने हर जाति हर समाज और लिंग भेद के बगैर गायत्री मंत्र के माध्यम से हर आत्मा को कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने का रास्ता दिखाया। ये भी पढ़ें…Uttarakhand: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध हैं यूसीसी सेवाएं, बनी तकनीकी उत्कृटता का मॉडल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज करोड़ों लोगों को गायत्री मंत्र के साथ, गायत्री उपासना के साथ, गायत्री साधना के साथ पंडित राम शर्मा ने जोड़ा उन करोड़ों लोगों की जिम्मेदारी है कि चिनमय भाई के नेतृव में सौ साल में नई ऊर्जा और जोश के साथ हम आगे बढ़ें।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पंडित राम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी ने अपने जीवनकाल में कई युगों का काम किया। उनके आंदोलन के तहत 15 करोड़ से ज़्यादा फॉलोअर्स आध्यात्मिकता के रास्ते पर चल रहे हैं और आज अखंड ज्योति की शताब्दी मनाई जा रही है। 1925-26 राष्ट्रीय पुनर्जागरण का वर्ष था और उसी वर्ष, संघ परिवार की स्थापना हुई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk

छत्तीसगढ़ प्लांट हादसा: क्लिनिकल फर्नेस के दौरान ब्लास्ट में छह मजदूरों की मौत...पांच घायल; मौके पर अफरा-तफरी

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले के बलौदाबाजार में इस्पात संयंत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। क्लिनिकल फर्नेस के दौरान ब्लास्ट होने में छह मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पहले भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं भेजा गया। फिर प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी मच गई। यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाने क्षेत्र के ग्राम बकुलाही स्थित प्लांट की है।पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की सूचना पर बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी समेत पुलिस बल के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर सोनी और एसपी भावना गुप्ता ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है और पांच घायल हुए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 1 min · National Desk

Dhar Bhojshala: 'सूर्योदय से सूर्यास्त तक प्रार्थना कर सकेंगे'; धार भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं जिला प्रशासन को पास जारी करने की सलाह मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने कहा कि कल दोपहर 1 से 3 बजे के बीच नमाज के लिए आने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों की संख्या जिला प्रशासन को बता दी जाए, पीठ ने कहा कि ये संख्या जिला प्रशासन को आज ही बता दी जाए। प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भोजशाला आने वालों के लिए पास जारी कर सकता है या कोई और सही तरीका अपना सकता है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। सुप्रीम कोर्ट क्यों पहुंचा विवाद? हिंदू पक्ष ने 20 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें मांग की गई है कि बसंत पंचमी के पूरे दिन धार भोजशाला में अखंड सरस्वती पूजा की अनुमति दी जाए। बसंत पंचमी इस साल शुक्रवार के दिन पड़ रही है और शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोग धार भोजशाला में जुमे की नमाज पढ़ते हैं। यही वजह है कि ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था। हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ सुनवाई की। हिंदू फॉर जस्टिस की तरफ से वरिष्ठ वकील विष्णु शंकर जैन और हरिशंकर जैन दलील पेश की। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने बाबा कमाल मौलाना वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पक्ष रखा। क्या है विवाद? मध्य प्रदेश के धार में एक एएसआई संरक्षित स्मारक है। हिंदू पक्ष के लोग इसे देवी सरस्वती का मंदिर मानते हैं। साथ ही यहां मौलाना कमालुद्दीन की मस्जिद है, जिसके चलते मुस्लिम पक्ष भी इस स्मारक पर अपना दावा करता है। 18वीं सदी में यहां अंग्रेज सरकार ने खुदाई कराई थी, जिसमें देवी सरस्वती की प्रतिमा भी निकली थी। इस प्रतिमा को अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk

Dhar Bhojshala: बसंत पंचमी और जुमे की नमाज के बीच धार के धैर्य की परीक्षा, इतिहास के कड़वे जख्म बढ़ा रहे चिंता

भोजशाला से जुड़ी भावनाओं का आलम यह है कि दोनों ही समुदाय अपनी-अपनी परंपराओं को अंजाम तक पहुंचाने के लिए कायम हैं। एक तरफ हिंदू समाज की मांग है कि सूर्योदय से सूर्यास्त तक मां सरस्वती की अखंड पूजा और हवन में कोई बाधा न आए, जिसके लिए लगातार यात्राएं निकालकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है। वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समाज का कहना है कि उन्हें कई वर्षों से शुक्रवार की नमाज अदा करने की अनुमति है और वे बिना किसी डर के इबादत करना चाहते हैं, हालांकि समाज ने सांकेतिक पूजा की बात भी कही है। क्या है भोजशाला विवाद, आइए जानते हैं धार में भोजशाला का निर्माण 1010 से 1055 ईसवीं के बीच परमार वंश के राजा भोज ने करवाया था। राजा भोज की मृत्यु के 200 साल तक यहां पठन-पाठन का कार्य होता रहा। राजा भोज ने यहां देवी सरस्वती (वाग्देवी) की मूर्ति स्थापित कराई थी, जो 84 कलात्मक स्तंभों पर खड़ी थी। 1857 में एक ब्रिटिश अधिकारी यह मूर्ति इंग्लैंड ले गए। यह मूर्ति आज वहां मौजूद है। भोजशाला परिसर में कमाल मौला मस्जिद भी है। केंद्रीय पुरातत्व विभाग के अनुसार भोजशाला में मंगलवार को हिंदू पक्ष को पूजा-अर्चना करने की अनुमति है। शुक्रवार को मुस्लिम पक्ष को नमाज पढ़ने के लिए दोपहर 1 से 3 बजे तक प्रवेश दिया जाता है। इसके लिए दोनों पक्षों को नि:शुल्क प्रवेश मिलता है। बाकी दिनों में एक रुपये का टिकट लगता है। इसके अलावा बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा के लिए हिंदू पक्ष को पूरे दिन पूजा और हवन करने की अनुमति है। 2006 में बिगड़ी स्थिति पुरातत्व विभाग के आदेश के बाद 3 फरवरी 2006 को जब बसंत पंचमी शुक्रवार को आई तो उस समय की चुनौतियों और शांति कायम करने के लिए तगड़ा पुलिस बल लगाया गया, लेकिन विवाद हुआ। अफसरों के सामने यह चुनौती …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 2 min · National Desk

Kishtwar Encounter: सिंहपुरा इलाके में फिर मुठभेड़, सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच फायरिंग; सर्च ऑपरेशन तेज

जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों और छिपे हुए आतंकवादियों के बीच एक ताजा मुठभेड़ की खबर है। फिलहाल, मुठभेड़ के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। सुरक्षाबल आतंकवादियों को पकड़ने या उनका सफाया करने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं जिला किश्तवाड़ के उपमंडल छात्रू के सिंहपुरा इलाके में आज लगातार पांचवें दिन चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बार फिर आतंकियों से संपर्क होने की खबर है। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच दोबारा कॉन्टेक्ट स्थापित हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से गोलाबारी शुरू हो गई। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 1 min · National Desk

सुप्रीम कोर्ट में धार भोजशाला मामले पर सुनवाई: बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा-नमाज कैसे? अदालत पर टिकी नजरें

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं मध्य प्रदेश के धार में भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। दरअसल हिंदू पक्ष ने 20 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें मांग की गई है कि बसंत पंचमी के पूरे दिन धार भोजशाला में अखंड सरस्वती पूजा की अनुमति दी जाए। बसंत पंचमी इस साल शुक्रवार के दिन पड़ रही है और शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोग धार भोजशाला में जुमे की नमाज पढ़ते हैं। यही वजह है कि ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 1 min · National Desk

1984 सिख विरोधी दंगे: कोर्ट का आया बड़ा फैसला, जनकपुरी विकासपुरी हिंसा केस में पूर्व सांसद सज्जन कुमार बरी

राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े जनकपुरी विकासपुरी हिंसा मामले में पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को बरी कर दिया है। इस मामले में दो लोगों की मौत हुई थी। अपने बचाव में सज्जन कुमार ने कहा था कि वह निर्दोष हैं और इस घटना में कभी शामिल नहीं हुए। उन्होंने तर्क दिया कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। कोर्ट का यह फैसला मामले की सुनवाई के बाद आया है, जिसमें दोनों पक्षों को सुना गया। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह निर्णय लिया है।जनकपुरी का मामला एक नवंबर, 1984 को दो सिखों, सोहन सिंह और उनके दामाद अवतार सिंह की हत्या से संबंधित है। दूसरा मामला विकासपुरी पुलिस स्टेशन में दो नवंबर, 1984 को गुरचरण सिंह को जलाने के मामले में दर्ज हुआ था। सात जुलाई को अपना बयान दर्ज कराते समय पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया था। उन्होंने कोर्ट के सामने कहा था कि वह दंगों की जगह पर मौजूद नहीं थे और उन्हें झूठा फंसाया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 1 min · National Desk

Air India: बंगलूरू हवाई अड्डे पर कोरियाई महिला से छेड़छाड़, एअर इंडिया स्टाफ ने गलत तरीके से छुआ, गले लगाया

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बंगलूरू के केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे से एअर इंडिया एयरलाइंस के ग्राउंड स्टाफ को दक्षिण कोरियाई महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दक्षिण कोरिया की 32 वर्षीय व्यवसायी महिला ने आरोपी पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे तलाशी के नाम पर गलत तरीके से छुआ और गले लगाया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 1 min · National Desk

दिल्ली के स्कूलों में MAMC स्टडी: लड़कियां समय से पहले हो रहीं परिपक्व...ये है अहम कारण; रिसर्च ने बढ़ाई चिंता

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की एक नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि दिल्ली के स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राएं समय से पहले शारीरिक रूप से परिपक्व हो रही हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, असंतुलित खान-पान, जंक फूड और बढ़ता मोटापा लड़कियों के शरीर में हार्मोनल बदलाव जल्दी ला रहा है। यह शोध माता-पिता और समाज दोनों के लिए चेतावनी है कि बच्चों की जीवनशैली पर अब गंभीर ध्यान देने की जरूरत है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अध्ययन में स्कूली लड़कियों पर विस्तृत अध्ययन किया गया। इसमें सामने आया कि बच्चों के बढ़ने और प्यूबर्टी शुरू होने के पैटर्न में पिछले कुछ वर्षों में साफ बदलाव देखने को मिल रहा है। शोध के मुताबिक, मौजूदा समय की लड़कियों में किशोरावस्था पहले शुरू हो रही है और इस दौरान उनकी लंबाई बढ़ने की गति भी ज्यादा देखी जा रही है। विशेषज्ञ इसे पोषण, जीवनशैली और शरीर के वजन में बदलाव से जोड़कर देख रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 1 min · National Desk

Weather: दिल्ली-यूपी में आज से करवट लेगा मौसम, पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चलेंगी तेज हवाएं

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पहले कड़ाके की ठंड और फिर दिन के तापमान में बढ़ोतरी के बाद अब मौसम विभाग का कहना है कि आज से कई राज्यों में मौसम करवट लेगा। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है और कुछ राज्यों में तेज हवाएं चलेंगी और बिजली गरज सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 22, 2026 · 1 min · National Desk