98वें ऑस्कर में ‘सिनर्स’ ने इतिहास रच दिया है। ‘सिनर्स’ ने इस बार के ऑस्कर में 16 नॉमिनेशन हासिल किए हैं। जो अब तक ऑस्कर के इतिहास में किसी भी फिल्म को मिले सबसे ज्यादा नॉमिनेशन हैं। ‘सिनर्स’ के अलावा लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को भी 13 नॉमिनेशन मिले हैं। फिल्म जगत के सबसे प्रमुख अवॉर्ड्स में शामिल ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशन आज सामने आ गए हैं। भारत समेत दुनियाभर की नजरें इन नॉमिनेशन पर लगी थीं। हर साल ऑस्कर्स को अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) आयोजित करता है। भारत की तरफ से इस बार ऑस्कर्स में ‘होमबाउंड’ का नाम शामिल था, लेकिन भारत को यहां निराशा मिली है, क्योंकि ‘होमबाउंड’ को ऑस्कर में नॉमिनेशन नहीं मिला है। जबकि ‘सिनर्स’ ने 16 नॉमिनेशन के साथ ऑस्कर में इतिहास रच दिया है। इसके अलावा फ्रेंकस्टीन और वन बैटल आफ्टर अनदर का भी बोलबाला देखने को मिला। ऑस्कर्स अवॉर्ड्स का आयोजन 15 मार्च 2026 को होना है। बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की रेस में थी ‘होमबाउंड’ 98वें ऑस्कर अवॉर्ड में भारत की सारी उम्मीदें ‘होमबाउंड’ पर टिकी थीं। ‘होमबाउंड’ बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की रेस में शामिल थी। लेकिन नॉमिनेशन में ‘होमबाउंड’ को जगह नहीं मिली। इसके अलावा ‘कांतारा चैप्टर 1’, ‘तन्वी द ग्रेट’, ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘टूरिस्ट फैमिली’ जैसी फिल्मों का नाम बेस्ट पिक्चर की रिमाइंडर लिस्ट में शामिल किया गया था। लेकिन इन फिल्मों को भी ऑस्कर में कोई नॉमिनेशन नहीं मिला। इस तरह से एक बार फिर ऑस्कर जीतने की भारत की उम्मीदों को झटका लगा है। इन फिल्मों ने ‘होमबाउंड’ को पछाड़कर बनाई जगह ‘होमबाउंड’ के अलावा बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की रेस में जिन फिल्मों को नॉमिनेशन मिला उनमें ‘ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें