पंजाब में पाकिस्तानी 'आंखें': दुकान के बाहर लगवाए सीसीटीवी, पाकिस्तान को लाइव फीड; जासूसी नेटवर्क का खुलासा

अस्पताल के सामने किराये पर ली थी दुकान पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रासपाल सिंह ने प्लॉट नंबर-1, न्यू सुंदर नगर, फिरोजपुर रोड पर मेडिवे अस्पताल के सामने एक दुकान किराये पर ली थी। दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। आरोप है कि इन कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी पहुंच पाकिस्तान में बैठे खुफिया एजेंटों को दी गई थी। पुलिस का कहना है कि पाकिस्तानी ऑपरेटिव इस लाइव फीड के जरिए लुधियाना जिले में सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न सुरक्षा गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे। इसी जानकारी का इस्तेमाल अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकियां देने के लिए किए जाने की भी जांच की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 30, 2026 · 1 min · National Desk

नेपाल में फिर बाढ़: त्रिशूली नदी के उफान में झूला पुल बहा, 400 परिवारों का पृथ्वी राजमार्ग से संपर्क टूटा

नेपाल में फिर बाढ़: त्रिशूली नदी के उफान में झूला पुल बहा, 400 परिवारों का पृथ्वी राजमार्ग से संपर्क टूटा नेपाल में फिर बाढ़: त्रिशूली नदी के उफान में झूला पुल बहा, 400 परिवारों का पृथ्वी राजमार्ग से संपर्क टूटा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 30 Aug 2026 11:11 PM IST सार नेपाल में त्रिशूली नदी में फिर आई बाढ़ में 130 मीटर लंबा घ्यालचोक-चरौंदी झूला पुल बह गया। इससे करीब 400 परिवारों का मुख्य मार्ग बंद हो गया और किसानों की उपज चरौंदी तक पहुंचाना मुश्किल हो गया। ऐसे में लोगों के सामने अब क्या विकल्प बचा है? पढ़िए रिपोर्ट Link Copied खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 30, 2026 · 1 min · National Desk

एक्सप्लेनर: नेपाल में मुर्दे कैसे बन रहे जिंदा लोगों के लिए खतरा; पीने का पानी हो रहा जहरीला, संकट कितना बढ़ा?

एक्सप्लेनर: नेपाल में मुर्दे कैसे बन रहे जिंदा लोगों के लिए खतरा; पीने का पानी हो रहा जहरीला, संकट कितना बढ़ा? नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा का खतरा अब भले ही कम हो गया है, लेकिन कुछ नए खतरे यहां रहने वाले लोगों के लिए खड़े हो गए हैं। इनमें एक बड़ा खतरा यहां संसाधनों की कमी का पैदा हो गया है। इसके अलावा लगातार बढ़ती मृतकों और उनके शवों की संख्या भी नेपाल सरकार के लिए सिरदर्द बन गई है। दरअसल, नेपाल में जहां बाढ़ आई, उनमें से कई दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब है। इन जगहों पर शव को ठीक ढंग से रखने तक के इंतजाम नहीं है, जिससे खुले रखे शवों के सड़ना इस संवेदनशील क्षेत्र के लिए नया संकट बन गया है। चीन के तिब्बत में हुए हिमस्खलन का असर पूरे हिमालयी क्षेत्र में अभी भी दिख रहा है। स्थिति यह है कि नेपाल की भोटेकोशी नदी में आई तीव्र बाढ़ की चपेट में आने वालों का आंकड़ा अभी भी ठीक-ठीक स्पष्ट नहीं है। बीते चार दिनों से लगातार हादसे का शिकार हुए लोगों की खोज जारी है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 768 शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, करीब ढाई हजार लोग अभी भी लापता हैं। इनमें सैकड़ों भारतीय और भारतीय मूल के लोग शामिल हैं। आइये जानते हैं… पहले जानें- नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बाद अभी कैसे हैं हालात? 26 अगस्त (बुधवार) को नेपाल भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 30, 2026 · 2 min · National Desk

भारत के लिए उज्बेकिस्तान अहम क्यों?: पीएम मोदी ने बताई वजह, दोनों देशों के बीच यूरेनियम सप्लाई पर बनी सहमति

पीएम मोदी और मिर्जियोयेव की बातचीत में व्यापार और निवेश बढ़ाने के साथ-साथ बाजार तक पहुंच, बैंकिंग, भुगतान प्रणाली और कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन मुद्दों का समाधान एक व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा, ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को और बढ़ाया जा सके। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

August 30, 2026 · 1 min · National Desk

नेपाल बाढ़: तबाही के बाद सुरंगों में फंसे 900 मजदूर; त्रिशूली-3ए सुरंग में बना छोटा रास्ता, हवा-खाना भेजा गया

इस प्राकृतिक आपदा में नेपाल में मरने वालों की संख्या बढ़कर 752 हो गई है। नेपाल की आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार करीब 2,502 लोग अभी भी लापता हैं। करीब 20 हजार सुरक्षाकर्मियों को राहत और बचाव अभियान में लगाया गया है। अब तक लगभग 8,730 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। जलविद्युत परियोजनाओं में काम करने वाले बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की खबर है। नेपाल की आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, लापता लोगों में 933 जलविद्युत कर्मचारी भी शामिल हैं।बुधवार को हिमालय में करीब 5,200 मीटर की ऊंचाई पर ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिरा। इससे भारी मात्रा में चट्टान और मलबा जमा हुआ और यह तेज बहाव के साथ लेंदे नदी में जा गिरा। इसके बाद पानी और मलबे का तेज सैलाब नेपाल के रसुवा, नुवाकोट और धादिंग जिलों की ओर बढ़ा। कई इलाकों में भारी तबाही हुई। त्रिशूली नदी का जलस्तर सिर्फ 30 मिनट में करीब 9 मीटर तक बढ़ गया। शुरुआत में अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसे भूकंप से जोड़ने की बात कही थी, लेकिन बाद में जांच में पाया गया कि दर्ज किया गया भूकंपीय संकेत खुद भूस्खलन की वजह से पैदा हुआ था।इस आपदा का असर नेपाल के साथ चीन के तिब्बत क्षेत्र में भी पड़ा है। चीनी अधिकारियों के अनुसार वहां कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है और 546 लोग लापता हैं। इनमें 23 देशों के 261 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। चीन के अनुसार लापता विदेशी नागरिकों में 104 नेपाली, 49 भारतीय, 33 लातवियाई, 18 अमेरिकी और 15 ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं।नेपाल में राहत और बचाव के लिए कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने मदद की पेशकश की है। भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, संयुक्त राष्ट्र और रेड क्रॉस समेत कई संस्थाएं राहत कार्यों में सहयोग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 30, 2026 · 2 min · National Desk

2 सितंबर से इन चार राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी और वाहन खरीदने की इच्छा होगी पूरी

Shukra Rashi Parivartan 2026: शुभ योग के साथ सितंबर प्रारंभ होने जा रहा है। महीने की शुरुआत में ही विलासिता और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। वह 2 सितंबर 2026 को अपनी ही राशि तुला में गोचर करने वाले हैं। अपनी राशि में आते ही सौभाग्य के कारक शुक्र का प्रभाव और भी कई गुना बढ़ जाएगा। साथ ही मालव्य राजयोग का निर्माण भी वह करेंगे। इसका शुभ असर जातकों पर 3 अक्तूबर तक बना रहेगा। वहीं, इस अवधि में इन 4 राशि वालों का भाग्य विशेष रूप से मजबूत रहने वाला है। करियर और कारोबार में तरक्की मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से अधिक मजबूत बनेगी। आइए इनके नाम जानते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 30, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: चुनावी साल में योगी सरकार का बड़ा दांव, आंगनबाड़ी और सहायिकाओं का मानदेय डेढ़ गुना करने की तैयारी

चुनावी साल में आधी आबादी को साधने के लिए प्रदेश सरकार एक और बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 50 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के प्रस्ताव को जल्द कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। इतना हो जाएगा मानदेय इस फैसले से प्रदेश की करीब 1.89 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 1.67 लाख सहायिकाओं को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अप्रैल में ही उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि करने की घोषणा की थी। इसी के क्रम में विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है, जिस पर वित्त, कार्मिक और न्याय विभाग के स्तर पर सहमति मिल चुकी है।मानदेय वृद्धि से प्रदेश सरकार के खजाने पर सालाना 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ने का अनुमान है। खास बात यह है कि प्रस्तावित बढ़ोतरी का पूरा अतिरिक्त भार राज्य सरकार स्वयं वहन करेगी और इसके लिए केंद्र सरकार से कोई वित्तीय सहायता नहीं मिलेगी। वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 8 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। इसमें केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 4500 रुपये और राज्य सरकार की 3500 रुपये है। प्रस्ताव के अनुसार राज्य सरकार अपनी हिस्सेदारी 3500 से बढ़ाकर 5500 रुपये कर देगी, जिससे कुल मानदेय 12 हजार रुपये हो जाएगा। इसी तरह सहायिकाओं के मानदेय में राज्य सरकार अपनी हिस्सेदारी में 2 हजार रुपये की वृद्धि करेगी और उन्हें कुल 6 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। महिला मतदाताओं पर बढ़ा फोकस सरकार के इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 30, 2026 · 2 min · National Desk

नीट पीजी: जयपुर सेंटर पर बिजली खराबी से परीक्षा प्रभावित, इस तारीख को फिर होगा एग्जाम; एनबीईएमएस ने दिया जवाब

जयपुर के दो केंद्रों पर बिजली कटौती से परीक्षा प्रभावित राजस्थान के जयपुर स्थित आईऑन डिजिटल जोन सीतापुरा के दो केंद्रों (TC नंबर 41682 और 41683) पर अंदरूनी बिजली कटौती के कारण परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। NBEMS के अनुसार, इस समस्या के लिए परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी TCS Limited जिम्मेदार थी। परीक्षा के बीच बार-बार आया सर्वर में व्यवधान परीक्षा शुरू होने के बाद सर्वर में बार-बार तकनीकी खराबी आने लगी। करीब एक घंटे में सर्वर तीन बार प्रभावित हुआ। इससे अभ्यर्थियों को पेपर पूरा होने को लेकर चिंता होने लगी। सर्वर में लगातार समस्या आने के बाद कुछ अभ्यर्थी परीक्षा हॉल से बाहर निकल आए और विरोध जताया। उनका कहना था कि इतनी महत्वपूर्ण परीक्षा के दौरान तकनीकी व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। बार-बार सर्वर रुकने से उन्हें परेशानी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर कुछ देर हंगामे की स्थिति भी बनी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 30, 2026 · 1 min · National Desk

एक्सप्लेनर: क्या है इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़ा नया विवाद, समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

पहले कब-कब विवादों में आए समय रैना? समय रैना इससे पहले भी कई बार विवाद में रह चुके हैं। इनमें उनके पुराने सोशल मीडिया बयान से लेकर इंडियाज गॉट लेटेंट के अलग-अलग एपिसोड तक शामिल हैं। गर्भपात पर टिप्पणी साल 2022 में अमेरिका में गर्भपात के अधिकार से जुड़े फैसले के बाद समय रैना की सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था। लोगों ने इसे महिलाओं और गर्भपात जैसे संवेदनशील मुद्दे पर आपत्तिजनक मजाक बताया था। इसके बाद उनकी आलोचना हुई। कुशा कपिला को रोस्ट करना पड़ा भारी दिसंबर 2024 में समय रैना आशीष सोलंकी के कॉमेडी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसमें सोशल मीडिया हस्ती कुशा कपिला को लेकर कई व्यक्तिगत मजाक किए गए थे। इनमें उनके तलाक और निजी जिंदगी से जुड़ी टिप्पणियां भी थीं। कार्यक्रम के बाद कुशा कपिला ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि उन्हें पहले से यह जानकारी नहीं थी कि उनके बारे में किस तरह के मजाक किए जाएंगे और वह इस सामग्री को सार्वजनिक किए जाने से सहमत नहीं थीं। विवाद के बाद उन्होंने समय रैना और आशीष सोलंकी को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था। रणवीर इलाहाबादिया का विवाद समय रैना का सबसे बड़ा विवाद फरवरी 2025 में सामने आया। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक प्रतियोगी से माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर आपत्तिजनक सवाल पूछा। वीडियो का अंश सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और देशभर में विरोध शुरू हो गया। इसके बाद समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कई जगह शिकायतें और प्राथमिकी दर्ज हुईं। विवाद बढ़ने के बाद समय रैना ने शो के पुराने सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए और जांच में सहयोग करने की बात कही। मामला सर्वो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 30, 2026 · 2 min · National Desk

सुर्खियां: 26 राज्यों में बारिश के आसार; नेपाल जलप्रलय में मृतकों का आंकड़ा 675 पार; मोहन भागवत का यूएस दौरा

देशभर में मौसम, नेपाल की बाढ़, स्वास्थ्य, राजनीति, न्यायपालिका और महंगाई से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। हिमाचल प्रदेश में मानसून फिर जोर पकड़ सकता है और चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 54 सड़कें अब भी बंद हैं। पड़ोसी नेपाल में विनाशकारी बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। अब तक 675 मौतों की पुष्टि हुई है और 275 से अधिक भारतीय लापता बताए जा रहे हैं। 108 भारतीयों को बचाया जा चुका है, जबकि चीन में मौजूद करीब 900 भारतीय सुरक्षित हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। इसी बीच अमेरिका में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदुत्व, हिंदू होने के अर्थ और मुस्लिमों को लेकर संदेश दिया है। उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के तीन नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। हरियाणा में पशुपालक भैंस के दूध की कीमत एक सितंबर से 100 रुपये प्रति लीटर करने की तैयारी में हैं और इससे कम कीमत पर बेचने पर 5100 रुपये जुर्माने का प्रस्ताव है। दिल्ली में सीएनजी महंगी होने से ऑटो और कैब चालकों की कमाई पर असर पड़ा है और हड़ताल की चेतावनी दी गई है। राजधानी में 453.65 टन प्याज पहुंचने के बावजूद बाजार में कीमतों से राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से निपटने में न्यायपालिका की सक्रिय भूमिका बताई। वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाने की तैयारी है। वहीं, भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। महाराष्ट्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई है। महिला एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले हैंडशेक का मुद्दा भी चर्चा में है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 30, 2026 · 2 min · National Desk