पहले कब-कब विवादों में आए समय रैना? समय रैना इससे पहले भी कई बार विवाद में रह चुके हैं। इनमें उनके पुराने सोशल मीडिया बयान से लेकर इंडियाज गॉट लेटेंट के अलग-अलग एपिसोड तक शामिल हैं। गर्भपात पर टिप्पणी साल 2022 में अमेरिका में गर्भपात के अधिकार से जुड़े फैसले के बाद समय रैना की सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था। लोगों ने इसे महिलाओं और गर्भपात जैसे संवेदनशील मुद्दे पर आपत्तिजनक मजाक बताया था। इसके बाद उनकी आलोचना हुई। कुशा कपिला को रोस्ट करना पड़ा भारी दिसंबर 2024 में समय रैना आशीष सोलंकी के कॉमेडी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसमें सोशल मीडिया हस्ती कुशा कपिला को लेकर कई व्यक्तिगत मजाक किए गए थे। इनमें उनके तलाक और निजी जिंदगी से जुड़ी टिप्पणियां भी थीं। कार्यक्रम के बाद कुशा कपिला ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि उन्हें पहले से यह जानकारी नहीं थी कि उनके बारे में किस तरह के मजाक किए जाएंगे और वह इस सामग्री को सार्वजनिक किए जाने से सहमत नहीं थीं। विवाद के बाद उन्होंने समय रैना और आशीष सोलंकी को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था। रणवीर इलाहाबादिया का विवाद समय रैना का सबसे बड़ा विवाद फरवरी 2025 में सामने आया। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक प्रतियोगी से माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर आपत्तिजनक सवाल पूछा। वीडियो का अंश सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और देशभर में विरोध शुरू हो गया। इसके बाद समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कई जगह शिकायतें और प्राथमिकी दर्ज हुईं। विवाद बढ़ने के बाद समय रैना ने शो के पुराने सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए और जांच में सहयोग करने की बात कही। मामला सर्वो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें