अस्पताल के सामने किराये पर ली थी दुकान पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रासपाल सिंह ने प्लॉट नंबर-1, न्यू सुंदर नगर, फिरोजपुर रोड पर मेडिवे अस्पताल के सामने एक दुकान किराये पर ली थी। दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। आरोप है कि इन कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी पहुंच पाकिस्तान में बैठे खुफिया एजेंटों को दी गई थी। पुलिस का कहना है कि पाकिस्तानी ऑपरेटिव इस लाइव फीड के जरिए लुधियाना जिले में सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न सुरक्षा गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे। इसी जानकारी का इस्तेमाल अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकियां देने के लिए किए जाने की भी जांच की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें