पद्म पुस्कारों का एलान: धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, शिबू सोरेन को पद्म भूषण, रोहित को पद्म श्री; देखें सूची

धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) कला (महाराष्ट्र) के. टी. थॉमस- लोक कार्य (केरल) एन. राजम -कला (उत्तर प्रदेश) पी. नारायणन -साहित्य एवं शिक्षा (केरल) वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) लोक कार्य (केरल) अल्का याज्ञनिक- कला (महाराष्ट्र) भगत सिंह कोश्यारी- लोक कार्य (उत्तराखंड) डॉ. कालीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी- चिकित्सा (तमिलनाडु) मम्मूटी- कला (केरल) डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु- चिकित्सा (संयुक्त राज्य अमेरिका) पीयूष पांडे (मरणोपरांत)- कला (महाराष्ट्र) एस. के. एम. माइलानंदन- सामाजिक कार्य (तमिलनाडु) शतावधानी आर. गणेश- कला (कर्नाटक) शिबू सोरेन (मरणोपरांत)- लोक कार्य (झारखंड) उदय कोटक-व्यापार एवं उद्योग (महाराष्ट्र) वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत)- लोक कार्य (दिल्ली) वेल्लापल्ली नटेशन- लोक कार्य (केरल) विजय अमृतराज- खेल (संयुक्त राज्य अमेरिका) कुल 131 पद्म पुरस्कार की सूची में पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं, जबकि इस सूची में विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (NRI), भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) और भारत के प्रवासी नागरिकों (OCI) की श्रेणी में छह लोग भी शामिल हैं, साथ ही 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता वी. एस. अच्युतानंदन व दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को वर्ष 2026 के लिए देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। लोक कार्यों के क्षेत्र में योगदान के लिए पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश के. टी. थॉमस, कला के क्षेत्र में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रख्यात गायिका और वायलिन वादक एन. राजम, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ: महज 10 ओवर में भारत ने जीता मुकाबला, अभिषेक सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय; SKY भी चमके

1 of 8 ईशान किशन-अभिषेक शर्मा-सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 10 ओवरों के शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3-0 से पांच मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। रविवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स की 48 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की नाबाद अर्धशतकीय पारियों की बदौलत महज 10 ओवर में 155 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 8 अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन - फोटो : BCCI सैमसन ने लगातार तीसरे मुकाबले में किया निराश 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत झटके के साथ हुई। लगातार तीसरे मुकाबले में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। वह पहली ही गेंद पर मैट हेनरी का शिकार बन गए और खाता भी नहीं खोल सके। सैमसन इस सीरीज में अब तक सिर्फ 16 रन बना पाए हैं। टी20 विश्व कप से पहले उनका खराब प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए चिंता का सबब बन सकता है। 3 of 8 ईशान किशन - फोटो : PTI ईशान किशन ने मचाई धूम सैमसन के पवेलियन लौटने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ईशान किशन ने ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी निभाई। इस दौरान किशन ने 215.38 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 28 रन ठोके। उनके बल्ले से तीन चौके और दो गगनचुंबी छक्के निकले। 4 of 8 अभिषेक शर्मा-सूर्यक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal: बंगाल में फिर बवाल! टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प, फूंक डाला जनसभा का मंच

इस दौरान एक अस्थायी मंच, जिसे त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने दोपहर में एक जनसभा को संबोधित किया था, उसे भी कथित तौर पर झड़प के दौरान आग लगा दी गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू दमकल की एक गाड़ी से पाया गया। भाजपा समर्थकों पर बदसलूकी का आरोप इधर, बेहाला पुरबा निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी विधायक रत्ना चटर्जी ने दावा किया कि बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान कुछ भाजपा समर्थकों ने क्लब के सदस्यों के साथ बदसलूकी की। क्लब का दौरा करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में यह आरोप लगाया। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने लगाई मंच को आग: भाजपा वहीं स्थानीय भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ गुंडों ने सखेरबाजार में उस अस्थायी मंच में आग लगा दी, जहां से बिप्लब देब ने दिन में पहले रैली को संबोधित किया था। यह मंच बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ के तहत लगाया गया था। ये भी पढ़ें: Bengal: ममता सरकार की मंत्री शशि पांजा को विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मिला नोटिस, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल भाजपा की 11 सदस्यीय ‘संकल्प समिति’ का गठन पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का मुकाबला करने के लिए 11 सदस्यीय संकल्प समिति की घोषणा की है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि समिति चुनाव से पहले पार्टी की चुनावी रणनीति का समन्वय करेगी।बूथ-स्तरीय बैठकों में राज्य सरकार की ध्रुवीकरण और तुष्टीकरण की राजनीति का मुकाबला करेगी। अन्य वीडियो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ: महज 10 ओवर में भारत ने जीता मुकाबला, अभिषेक सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय; SKY भी चमके

1 of 8 ईशान किशन-अभिषेक शर्मा-सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 10 ओवरों के शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3-0 से पांच मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। रविवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स की 48 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की नाबाद अर्धशतकीय पारियों की बदौलत महज 10 ओवर में 155 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 8 अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन - फोटो : BCCI सैमसन ने लगातार तीसरे मुकाबले में किया निराश 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत झटके के साथ हुई। लगातार तीसरे मुकाबले में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। वह पहली ही गेंद पर मैट हेनरी का शिकार बन गए और खाता भी नहीं खोल सके। सैमसन इस सीरीज में अब तक सिर्फ 16 रन बना पाए हैं। टी20 विश्व कप से पहले उनका खराब प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए चिंता का सबब बन सकता है। 3 of 8 ईशान किशन - फोटो : PTI ईशान किशन ने मचाई धूम सैमसन के पवेलियन लौटने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ईशान किशन ने ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी निभाई। इस दौरान किशन ने 215.38 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 28 रन ठोके। उनके बल्ले से तीन चौके और दो गगनचुंबी छक्के निकले। 4 of 8 अभिषेक शर्मा-सूर्यक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk

Gallantry Awards 2026: शुभांशु को अशोक चक्र, कर्नल सोफिया को विशिष्ट सेवा पदक का ऐलान; सूची में और भी नाम

जून 2025 में शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन गए थे। शुभांशु अंतरिक्ष यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय और आईएसएस पर कदम रखने वाले पहले भारतीय बने। उनकी 18 दिन की अंतरिक्ष यात्रा, 41 साल बाद किसी भारतीय की अंतरिक्ष उड़ान थी। इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा ने रूसी सोयुज यान से अंतरिक्ष यात्रा की थी। शुभांशु भारतीय वायुसेना के अनुभवी फाइटर पायलट हैं। उनके पास 2,000 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है। उन्होंने एसयू-30 एमकेआई, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डोर्नियर और एएन-32 जैसे कई विमानों को उड़ाया है।दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को 77वें गणतंत्र दिवस पर उत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। वहीं इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के चीफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 77वें गणतंत्र दिवस पर परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा।पश्चिमी नौसेना कमांडर वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, सेना वायु रक्षा महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल सुमेर इवान डी’कुन्हा और सैन्य मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव वाइस एडमिरल अतुल आनंद को 77वें गणतंत्र दिवस पर परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी को 77वें गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 70 सशस्त्र बलों के जवानों को वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी, जिनमें से छह को यह सम्मान मरणोपरांत मिलेगा। इनमें एक अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र (जिसमें एक मरणोपरांत शामिल है), एक बार टू सेना मेडल (वीरता) और 44 सेना मेडल (वीरता) शामिल हैं। कीर्ति चक्र पुरस्कार विजेताओं में मेजर अर्शदीप सिंह, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk

T20 WC 2026: टीम चयन के बाद मोहसिन नकवी ने अलापा पुराना राग, कहा- विश्वकप में भागीदारी सरकार की सलाह पर निर्भर

रविवार को पाकिस्तान ने सलमान अली आगा की कप्तानी में 15 सदस्यीय टी20 विश्व कप टीम की घोषणा की। बैठक में नकवी ने खिलाड़ियों को बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने के मुद्दे पर पीसीबी की नीति से भी अवगत कराया। बाद में जारी बयान में पीसीबी ने कहा कि खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के समर्थन में बोर्ड के सैद्धांतिक रुख का समर्थन किया है। नकवी ने कहा कि बांग्लादेश का भारत में खेलने से इनकार करना एक सिद्धांतों पर आधारित फैसला था। उन्होंने आईसीसी पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘हम आईसीसी के इस रवैये को सिरे से खारिज करते हैं। क्रिकेट को खेल की भावना और सिद्धांतों के अनुसार चलाया जाना चाहिए।’ नकवी ने खिलाड़ियों को यह भी याद दिलाया कि घरेलू ऑस्ट्रेलिया सीरीज और आगामी विश्व कप को लेकर प्रशंसकों को उनसे काफी उम्मीदें हैं और उनसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: सीएम योगी का बिना नाम लिए अखिलेश पर हमला, कहा- 12 बजे सोकर उठने वालों को नहीं थी बच्चों की चिंता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि 12 बजे तक सोकर उठने वाले बबुआ को गरीबों के बच्चों की पढ़ाई की चिंता कहां थी? पिछली सरकारों में परिवारवाद, भ्रष्टाचार व लापरवाही के कारण छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं गरीबों तक नहीं पहुंच पाती थीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी डीबीटी प्रक्रिया के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश के 18,78,726 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ₹944.55 करोड़ की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का अंतरण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं डीबीटी से खत्म हुआ भ्रष्टाचार का खेल मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व सरकारों ने गरीबों के बच्चों की पढ़ाई पर कभी ध्यान नहीं दिया। 12 बजे तक सोकर उठने वाले बबुआ को गरीबों के बच्चों की चिंता कहां से होगी? जो सूरज निकलने के बाद उठे, उसे सूर्योदय की बात भी फिजूल लगेगी। ऐसे लोग न प्रदेश की चिंता कर सकते हैं और न ही गरीबों की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सरकार की नीयत साफ होती है और नीति स्पष्ट होती है, तब भ्रष्टाचार रूपी दानव पर नियंत्रण संभव होता है। पहले छात्रवृत्ति योजनाएं कई स्तरों पर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थीं। कभी सरकार की नीयत खराब होती थी, कभी परिवारवाद आड़े आता था, कभी विभागीय भ्रष्टाचार के कारण पैसा गरीब छात्रों तक नहीं पहुंचता था। आज डीबीटी के माध्यम से एक क्लिक में सभी वर्गों के करीब 19 लाख छात्रों के खातों में पैसा पहुंचा, बिना किसी भेदभाव के। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk

Padma Awards 2026: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, अल्का याग्निक और ममूटी को पद्म भूषण

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कारों की रविवार को घोषणा की गई है। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। वहीं गायिका अलका याग्निक, अभिनेता ममूटी और पीयूष पांडे को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा एक्टर आर माधवन और प्रोसेनजीत चटर्जी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 1 min · National Desk

UP में बड़ा हादसा: पिकअप से टकराई कार, दंपती समेत तीन की मौत; बर्थडे पार्टी में जा रहा था परिवार; देखें Video

एक कार में ही फंसा टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सवार वाहन में फंस गया, जिसे निकालने के लिए पुलिस और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीन कार सवारों को मृत घोषित कर दिया। एसओ रामदरस राम ने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया है। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्हें कब्जे में लिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 1 min · National Desk

नोएडा इंजीनियर की मौत: युवराज की मौत के बाद टूटा परिवार, भारत छोड़ सकते हैं पिता; अब बस इस बात का इंतजार

1 of 5 राज कुमार मेहता और मृतक युवराज - फोटो : अमर उजाला Link Copied ग्रेटर नोएडा सेक्टर-150 में हुए दर्दनाक हादसे में युवराज की मौत के बाद उसका परिवार पूरी तरह बिखर गया है। बेटे को खोने के बाद उसके पिता राजकुमार मेहता भारत में अकेले पड़ गए हैं। पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि बेटी और दामाद यूनाइटेड किंगडम (यूके) में रहते हैं। ऐसे में अब यह संभावना जताई जा रही है कि वह भारत छोड़कर बेटी के साथ यूके शिफ्ट हो सकते हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 Noida Engineer Yuvraj Death Case - फोटो : अमर उजाला बहन और जीजा को मिला भारत का वीजा हादसे के बाद से ही परिवार गहरे सदमे में है। युवराज की बहन अपने भाई को अंतिम विदाई देने के लिए भारत आना चाहती थी, लेकिन वीजा संबंधी औपचारिकताओं के कारण वह समय पर नहीं पहुंच सकी थी। अब बहन और जीजा को भारत आने का वीजा मिल गया है और दोनों के इस सप्ताह भारत पहुंचने की संभावना है। 3 of 5 युवराज को श्रद्धांजलि देते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी जीवन हुआ कठिन परिजनों के अनुसार, बेटे की असमय मौत ने राजकुमार मेहता को भीतर से तोड़ दिया है। घर में अब कोई नहीं बचा है और रोजमर्रा की जिंदगी भी उनके लिए कठिन होती जा रही है। इसी वजह से रिश्तेदारों और खुद बेटी ने उन्हें यूके बुलाने का प्रस्ताव दिया है, ताकि वह परिवार के साथ रह सकें और अकेलेपन से बाहर आ सकें। 4 of 5 युवराज को श्रद्धांजलि देते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी भारत में बेटे की यादें हालांकि, राजकुमार मेहता ने अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। उनका कहना है कि भारत में युवराज की यादें, रिश्तेदार और सामाजिक जुड़ाव उन्हें रोक रहे हैं। वहीं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 25, 2026 · 2 min · National Desk