जून 2025 में शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन गए थे। शुभांशु अंतरिक्ष यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय और आईएसएस पर कदम रखने वाले पहले भारतीय बने। उनकी 18 दिन की अंतरिक्ष यात्रा, 41 साल बाद किसी भारतीय की अंतरिक्ष उड़ान थी। इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा ने रूसी सोयुज यान से अंतरिक्ष यात्रा की थी। शुभांशु भारतीय वायुसेना के अनुभवी फाइटर पायलट हैं। उनके पास 2,000 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है। उन्होंने एसयू-30 एमकेआई, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डोर्नियर और एएन-32 जैसे कई विमानों को उड़ाया है।दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को 77वें गणतंत्र दिवस पर उत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। वहीं इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के चीफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 77वें गणतंत्र दिवस पर परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा।पश्चिमी नौसेना कमांडर वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, सेना वायु रक्षा महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल सुमेर इवान डी’कुन्हा और सैन्य मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव वाइस एडमिरल अतुल आनंद को 77वें गणतंत्र दिवस पर परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी को 77वें गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 70 सशस्त्र बलों के जवानों को वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी, जिनमें से छह को यह सम्मान मरणोपरांत मिलेगा। इनमें एक अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र (जिसमें एक मरणोपरांत शामिल है), एक बार टू सेना मेडल (वीरता) और 44 सेना मेडल (वीरता) शामिल हैं। कीर्ति चक्र पुरस्कार विजेताओं में मेजर अर्शदीप सिंह, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें