1 of 8 ईशान किशन-अभिषेक शर्मा-सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 10 ओवरों के शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3-0 से पांच मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। रविवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स की 48 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की नाबाद अर्धशतकीय पारियों की बदौलत महज 10 ओवर में 155 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 8 अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन - फोटो : BCCI सैमसन ने लगातार तीसरे मुकाबले में किया निराश 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत झटके के साथ हुई। लगातार तीसरे मुकाबले में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। वह पहली ही गेंद पर मैट हेनरी का शिकार बन गए और खाता भी नहीं खोल सके। सैमसन इस सीरीज में अब तक सिर्फ 16 रन बना पाए हैं। टी20 विश्व कप से पहले उनका खराब प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए चिंता का सबब बन सकता है। 3 of 8 ईशान किशन - फोटो : PTI ईशान किशन ने मचाई धूम सैमसन के पवेलियन लौटने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ईशान किशन ने ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी निभाई। इस दौरान किशन ने 215.38 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 28 रन ठोके। उनके बल्ले से तीन चौके और दो गगनचुंबी छक्के निकले। 4 of 8 अभिषेक शर्मा-सूर्यक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
IND vs NZ: महज 10 ओवर में भारत ने जीता मुकाबला, अभिषेक सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय; SKY भी चमके
1 of 8 ईशान किशन-अभिषेक शर्मा-सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 10 ओवरों के शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3-0 से पांच मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। रविवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स की 48 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की नाबाद अर्धशतकीय