Rahul Gandhi: 'मैदान संभालो...', कांग्रेसियों को 2029 के लिए संदेश दे गए राहुल, नेताओं को ये नसीहत भी दी

Rahul Gandhi: ‘मैदान संभालो…’, कांग्रेसियों को 2029 के लिए संदेश दे गए राहुल, नेताओं को ये नसीहत भी दी विस्तार Follow Us Rahul Gandhi 2029 election preparation: कुरुक्षेत्र में आयोजित कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर को केवल संगठनात्मक बैठक नहीं माना जा सकता है। यह शिविर साल 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारी का राजनीतिक एलान और भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की बदली हुई रणनीति का ट्रेलर रहा है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं राहुल गांधी ने मंच से जिलाध्यक्षों को जो गुर दिए उनका सीधा निशाना भाजपा सरकार, उसकी चुनावी मशीनरी और सत्ता के केंद्रीकरण पर था। राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों से कहा कि भाजपा ने सत्ता के बल पर संस्थाओं को कमजोर किया है। वोटर सूची से लेकर सरकारी तंत्र तक सब पर कब्जा जमाया है। ऐसे में कांग्रेस को अब सिर्फ भाषण नहीं बल्कि हर गली-हर बूथ पर निगरानी और संघर्ष की राजनीति करनी होगी। यह बयान हरियाणा में वोट चोरी और फर्जी मतदाता जैसे मुद्दों को सीधे लोकसभा चुनाव से जोड़ता है। राहुल गांधी ने मंच से जिलाध्यक्षों को जो गुर दिए उनका सीधा निशाना भाजपा सरकार, उसकी चुनावी मशीनरी और सत्ता के केंद्रीकरण पर था। राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों से कहा कि भाजपा ने सत्ता के बल पर संस्थाओं को कमजोर किया है।वोटर सूची से लेकर सरकारी तंत्र तक सब पर कब्जा जमाया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk

US: 'कनाडा को वह रास्ता बनने नहीं दे सकते, जो चीन...', US के वित्त मंत्री की PM कॉर्नी को 100% टैरिफ की धमकी

अमेरिका ने कनाडा को चीन के साथ नए व्यापार समझौते को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने रविवार को कहा कि अगर ओटावा चीन के साथ मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देता है, तो अमेरिका कनाडा से होने वाले आयात पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगा सकता है। उनका यह बयान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक दिन पहले दी गई चेतावनी को और सख्त बनाता है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 1 min · National Desk

US-India Trade Deal: 'ट्रंप, वेंस और नवारो बन रहे भारत के साथ व्यापार समझौते में रोड़ा', अमेरिकी सांसद का दावा

क्रूज ने राष्ट्रपति ट्रंप की व्यापार नीति का मजाक उड़ाया था। उन्होंने कथित तौर पर दानदाताओं को चेतावनी दी कि टैरिफ अमेरिकी अर्थव्यवस्था को तबाह कर सकते हैं और राष्ट्रपति के महाभियोग का कारण बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2025 की शुरुआत में ट्रंप की ओर से टैरिफ लागू करने के बाद उन्होंने और कुछ अन्य सीनेटरों ने राष्ट्रपति से फोन पर बात की और उनसे टैरिफ वापस लेने का आग्रह किया। रिपब्लिकन सांसद टेड क्रूज की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसके बाद ट्रंप प्रशासन के भीतर की दरारें सुर्खियों में आ गई हैं। इस रिकॉर्डिंग में अमेरिकी सांसद ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, व्हाइट हाउस के सलाहकार पीटर नवारो और राष्ट्रपति ट्रंप की आलोचना की है। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रोकने के लिए वेंस, नवारो और राष्ट्रपति ट्रंप को दोषी ठहराया।रिपोर्ट के अनुसार करीब 10 मिनट की ये ऑडियो रिकॉर्डिंग एक रिपब्लिकन सूत्र की ओर से सामने आई। इसे बीते साल 2025 के शुरुआती और मध्य समय में रिकॉर्ड किया गया था। इनमें क्रूज निजी दानदाताओं से बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। इसमें रिपब्लिकन सांसद खुद को एक पारंपरिक मुक्त व्यापार समर्थक और हस्तक्षेपवादी रिपब्लिकन के रूप में पेश करते हैं।उन्होंने दावा किया कि आधी रात के बाद तक चली वह बातचीत जाहिर तौर पर अच्छी नहीं रही। क्रूज ने कहा कि ट्रंप ने उन पर चिल्लाया और अपशब्द कहे। क्रूज ने दानदाताओं से कहा, ‘ट्रंप का मूड खराब था। मैंने उनसे कई बार बात की है, जब वे बहुत खुश थे। लेकिन यह उनमें से एक नहीं था।‘रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रूज ने ट्रंप से कहा, ‘मिस्टर प्रेसिडेंट, अगर हम नवंबर (2026) तक पहुंचते हैं। लोगों के खाते में 30 प्रतिशत की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk

खेलो इंडिया विंटर गेम्स: मैहर की उद्रेका सिंह बनीं भारत की सबसे तेज महिला आइस स्केटर, जीता स्वर्ण पदक

मैहर मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। सतना जिले के मैहर की उभरती हुई खिलाड़ी उद्रेका सिंह ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए आइस स्केटिंग में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। लेह-लद्दाख की बर्फीली वादियों में 20 से 26 जनवरी तक आयोजित इन प्रतिष्ठित खेलों में उद्रेका सिंह ने वूमेन लॉन्ग ट्रैक 500 मीटर आइस स्केटिंग स्पर्धा में 53.94 सेकंड का शानदार समय दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ ही उद्रेका भारत की अब तक की सबसे तेज महिला आइस स्केटर बन गई हैं। लेह-लद्दाख जैसे अत्यंत ठंडे और चुनौतीपूर्ण वातावरण में आइस स्केटिंग करना आसान नहीं होता। माइनस तापमान, फिसलन भरा ट्रैक और तेज हवाएं खिलाड़ियों की परीक्षा लेती हैं। ऐसे हालातों में उद्रेका सिंह ने असाधारण संतुलन, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास के साथ शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले में उन्होंने देश की कई अनुभवी और शीर्ष महिला स्केटर्स को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।छोटे शहर मैहर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना उद्रेका के लिए आसान नहीं रहा। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कठिन मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर या संसाधनों की मोहताज नहीं होतीउद्रेका की इस ऐतिहासिक जीत से मैहर, सतना सहित पूरे मध्यप्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है। खेल प्रेमियों, स्थानीय नागरिकों और युवा खिलाड़ियों ने उनकी सफलता को प्रदेश की बेटियों के लिए नई दिशा देने वाला बताया है।प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk

Gallantry Awards 2026: शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, कर्नल सोफिया को मिला विशिष्ट सेवा पदक; सूची में और भी नाम

जून 2025 में शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन गए थे। शुभांशु अंतरिक्ष यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय और आईएसएस पर कदम रखने वाले पहले भारतीय बने। उनकी 18 दिन की अंतरिक्ष यात्रा, 41 साल बाद किसी भारतीय की अंतरिक्ष उड़ान थी। इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा ने रूसी सोयुज यान से अंतरिक्ष यात्रा की थी। शुभांशु भारतीय वायुसेना के अनुभवी फाइटर पायलट हैं। उनके पास 2,000 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है। उन्होंने एसयू-30 एमकेआई, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डोर्नियर और एएन-32 जैसे कई विमानों को उड़ाया है।दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को 77वें गणतंत्र दिवस पर उत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। वहीं इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के चीफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 77वें गणतंत्र दिवस पर परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा।पश्चिमी नौसेना कमांडर वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, सेना वायु रक्षा महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल सुमेर इवान डी’कुन्हा और सैन्य मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव वाइस एडमिरल अतुल आनंद को 77वें गणतंत्र दिवस पर परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी को 77वें गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 70 सशस्त्र बलों के जवानों को वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी, जिनमें से छह को यह सम्मान मरणोपरांत मिलेगा। इनमें एक अशोक चक्र, तीन कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र (जिसमें एक मरणोपरांत शामिल है), एक बार टू सेना मेडल (वीरता) और 44 सेना मेडल (वीरता) शामिल हैं। कीर्ति चक्र पुरस्कार विजेताओं में मेजर अर्शदीप सिंह, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: देश में गणतंत्र दिवस की धूम; वेनेजुएला में इस्तेमाल हुआ गुप्त अमेरिकी हथियार; शुभांशु को अशोक चक्र

आज देश 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से माना रहा है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज नए भारत की झलक भी देखने को मिलेगी, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी। वहीं लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 35 पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करेंगे और कई अधिकारियों व नागरिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन की सेना अब पूरी तरह राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नियंत्रण में आ गई है और सबसे शक्तिशाली जनरल को किनारे किया गया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गैलेंट्री अवॉर्ड्स 2026 की घोषणा भी हुई, जिसमें शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और कर्नल सोफिया को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया, जबकि अन्य बहादुर कर्मियों के नाम भी सूची में शामिल किए गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 1 min · National Desk

Gallantry Awards 2026: कर्नल सोफिया कुरैशी को विशिष्ट सेवा पदक, ऑपरेशन सिंदूर के समय PAK का झूठ किया था बेनकाब

सोफिया कुरैशी को सेना में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। वर्ष 2006 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक मिशन (UN Peacekeeping Operations) के तहत कांगो में छह वर्ष तक सेवा दी। वहां उन्होंने मल्टीनेशनल आर्मी के साथ मिलकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कार्यों में अहम भूमिका निभाई। 2016 में वह Force 18 नामक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारतीय सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं। इस अभ्यास में 18 देशों ने भाग लिया जिनमें भारत, जापान, चीन, रूस, अमेरिका, कोरिया, ऑस्ट्रेलिया आदि शामिल थे। इस अभ्यास का आयोजन 2 से 8 मार्च 2016 के बीच पुणे में हुआ था और सोफिया उस अभ्यास में भारतीय टुकड़ी की कमांडर बनने वाली एकमात्र महिला थीं। दोनों महिला सैन्य अधिकारियों ने पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के मकसद को दुनिया को जानकारी दी थी।कर्नल सोफिया कुरैशी पहली बार सुर्खियों में तब आईं थीं, जब उन्होंने एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारतीय दल की अगुवाई की थी। तब वह ऐसा करने वाली सेना की पहली महिला अधिकारी बन गई थीं। इस अभ्यास का नाम एक्सरसाइज फोर्स 18 दिया गया था, जो भारत की ओर से आयोजित उस समय का सबसे बड़ा विदेशी सैन्य अभ्यास था। वह इस अभ्यास में भाग लेने वाले 18 दलों में एकमात्र महिला अधिकारी थीं।लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारतीय सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व किया। गुजरात के वडोदरा की रहने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी का जन्म साल 1981 में हुआ था। सोफिया कुरैशी का जन्म और पालन-पोषण गुजरात के वडोदरा शहर में हुआ। उनके पिता का नाम ता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 2 min · National Desk

आज परिंदा भी पर नहीं मार सकता: अभेद सुरक्षा घेरे में दिल्ली, चप्पे-चप्पे पर जवान; एंटी एयरक्राफ्ट गन तैनात

परेड मार्ग पर छह स्तरीय सुरक्षा घेरा कर्तव्य पथ पर जगह-जगह एंटी ड्रोन और एंटी एयरक्राफ्ट गन तैनात हैं। परेड मार्ग पर छह स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। दिल्ली पुलिस, अतिरिक्त रिजर्व पुलिस कंपनियां, क्विक रिस्पांस टीम, स्वात कमांडो, बम निरोधक दस्ता और आखिर में यातायात पुलिस के जवान तैनात हैं। सीमा हो दिल्ली के अंदरूनी हिस्से, समारोह स्थल कड़ी सुरक्षा घेरे में है। समारोह स्थल के पास तीनों सेनाएं, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स के कमांडो और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के विशेष कर्मचारी तैनात रहेंगे। जवान वीवीआईपी अतिथियों की सुरक्षा के साथ उनके आसपास की गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे। सुरक्षा में तैनात सभी जवान सीधा कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 1 min · National Desk

अमेरिका में फिर शटडाउन का खतरा: मिनेसोटा गोलीकांड के बाद ट्रंप सरकार के सामने नई चुनौती, DHS फंडिंग अटकी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका के मिनेसोटा राज्य में आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) की कार्रवाई से गुस्साए डेमोक्रेट्स अब सीधे गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) की फंडिंग रोकने को तैयार हैं। इससे राष्ट्रपति ट्रंप की सरकार के सामने शटडाउन का नया संकट खड़ा हो गया है। यह सिर्फ बजट की लड़ाई नहीं, बल्कि पुलिस और फेडरल एजेंसियों की जवाबदेही को लेकर एक बड़ा राजनीतिक टकराव बन चुका है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 1 min · National Desk

शांति की ओर एक और कदम?: अमेरिका-यूक्रेन सुरक्षा समझौता 100% तैयार, जेलेंस्की बोले- अब बस दस्तखत का इंतजार

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका और यूक्रेन के बीच होने वाला सुरक्षा समझौता अब ‘100% तैयार’ है। यानी दस्तावेज पूरी तरह बन चुका है, बस अब उस पर हस्ताक्षर होना बाकी है। लिथुआनिया की राजधानी विलनियस में पत्रकारों से बात करते हुए जेलेंस्की ने बताया कि इस समझौते पर यूक्रेन, अमेरिका और रूस के प्रतिनिधियों के बीच दो दिन तक बातचीत हुई है। अब यूक्रेन अपने साझेदार देशों से हस्ताक्षर की तारीख तय होने का इंतजार कर रहा है। जैसे ही दस्तखत होंगे, यह समझौता मंजूरी के लिए अमेरिका की संसद (कांग्रेस) और यूक्रेन की संसद में भेजा जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 26, 2026 · 1 min · National Desk