Immigration: ट्रंप प्रशासन की प्रवासन नीति को लगा झटका, मिनेसोटा में पिता-पुत्र के निर्वासन पर जज ने लगाई रोक

अमेरिका में एक फेडरल जज ने एक बहुत ही अहम आदेश दिया है जिसमें एक पांच साल के इक्वेडोर बच्चे और उसके पिता को निर्वासित करने से रोक दिया गया है। यह फैसला अमेरिका के दक्षिणी टेक्सास के सत्र न्यायालय में सुनाया गया। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 28, 2026 · 1 min · National Desk

Musk Vs Khosla: विनोद खोसला के नस्लवाद के आरोप पर एलन मस्क का करारा पलटवार, कहा- तुम घमंडी हो

White people are a rapidly diminishing minority of global population https://t.co/34ZWgTQ96q September 7, 2025 .@elonmusk doesn’t want MAGA, he wants WAGA or “white America great again” as a racism is great and desirable" paradigm. All non-whites in @tesla, @SpaceX @X etc and all decent whites should quit and join our portfolio. Email us your linkedin! https://t.co/NmbM19AnnC — Vinod Khosla (@vkhosla) January 27, 2026 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 28, 2026 · 1 min · National Desk

Avalanche: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग पर्यटन स्थल पर हिमस्खलन, कोई हताहत नहीं; उत्तराखंड में जारी की गई चेतावनी

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग पर्यटक स्थल पर मंगलवार देर रात हिमस्खलन हुआ, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन मंगलवार रात 10:12 बजे मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित सोनमर्ग रिसॉर्ट में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि हिमस्खलन सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें बर्फ इमारतों को अपनी चपेट में लेती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि किसी के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने सोमवार को जिले में उच्च तीव्रता या उच्च खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी दी थी। सोनमर्ग और घाटी के अधिकांश अन्य हिस्सों में पिछले 24 घंटों में मध्यम से भारी हिमस्खलन हुआ है।ताजा हिमपात के बाद मंगलवार को बद्रीनाथ और केदारनाथ समेत उत्तराखंड के कई ऊंचे पहाड़ी इलाकों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई। राज्य में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बार हिमपात हुआ है। इससे पहले, 23 जनवरी को भारी हिमपात ने ऊंचे पहाड़ी इलाकों को बर्फ की चादर से ढक दिया था।हिमपात और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन की संभावना को देखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों को सतर्क कर दिया है। चंडीगढ़ स्थित रक्षा भू-सूचना अनुसंधान संस्थान (डीजीआरई) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 27 जनवरी शाम 5 बजे से 28 जनवरी शाम 5 बजे तक विभिन्न ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हिमपात और हिमस्खलन की संभावना है।चमोली जिले के बद्रीनाथ और रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ और आसपास की चोटियों तथा उत्तरकाशी जिले के ऊंचे इलाकों में सोमवार रात से रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है। शाम को चकराता में भी हिमपात हुआ, जिससे बड़ी संख्या में पर्यटक आकर्षित हुए, जबकि औली …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका में सर्दी का कहर: दक्षिणी राज्यों में बर्फीले तूफान से अंधेरे में जिंदगी, हालात और बिगड़ने की आशंका

अमेरिका के दक्षिणी राज्यों में राहत की उम्मीद कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आर्कटिक ठंडी हवाओं की एक और लहर जल्द दस्तक देने वाली है। पहले से ही बर्फ, जमाव और बड़े पैमाने पर बिजली कटौती से जूझ रहे इलाकों में हालात और बिगड़ सकते हैं। इस भीषण ठंड और बर्फीले हालात के कारण अब तक कम से कम 35 लोगों की मौत हो चुकी है। टेक्सास में एक निजी तालाब की बर्फ टूटने से 6, 8 और 9 साल के तीन भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। मैसाचुसेट्स और ओहायो में स्नोप्लो से कुचलकर मौत, जबकि अर्कांसस और टेक्सास में स्लेजिंग हादसों में किशोरों की जान चली गई। न्यूयॉर्क सिटी में ही ठंड के चलते आठ लोगों के शव खुले में पाए गए, जिससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।टेनेसी के नैशविल में रहने वाली लीसा पैटरसन ने सोचा था कि वह इस तूफान को अपने घर पर ही झेल लेंगी। लेकिन जब बिजली चली गई, पेड़ गिरकर ड्राइववे पर आ गिरे और लकड़ी का चूल्हा भी भीषण ठंड के आगे बेबस हो गया, तो उन्हें अपने पति और कुत्ते के साथ रेस्क्यू कर वॉर्मिंग शेल्टर ले जाया गया। पैटरसन ने कहा मैं बर्फ में फंसने की आदी हूं, लेकिन ऐसा पहले कभी नहीं देखा।नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, टेक्सास से पेंसिल्वेनिया तक कई इलाकों में खतरनाक ठंड की चेतावनी जारी है। कुछ स्थानों पर विंड चिल -20°F (-29°C) तक गिर सकता है। यहां तक कि उत्तरी फ्लोरिडा में भी तापमान 25°F (-3.9°C) तक गिरने की आशंका है। केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने चेताया कि केवल 10 मिनट बाहर रहना भी फ्रॉस्टबाइट या हाइपोथर्मिया का कारण बन सकता है।मंगलवार सुबह तक अमेरिका में करीब 5.5 लाख घरों में बिजली नहीं थी। सबसे ज्यादा असर दक्षिणी राज्यों में द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 2 min · National Desk

US-Canada Row: दावोस वाले बयान पर अड़े PM कार्नी; अमेरिकी वित्त मंत्री पर कसा तंज, बोले- जो कहा था वही मतलब था

मंगलवार को कैबिनेट बैठक में पहुंचते वक्त पत्रकारों से बात करते हुए कार्नी ने आंखें घुमाते हुए कहा मैं बिल्कुल स्पष्ट करना चाहता हूं और यह बात मैंने राष्ट्रपति ट्रंप से भी कही कि दावोस में मैंने जो कहा, उसका वही मतलब था। कार्नी ने बताया कि कनाडा अमेरिका की बदलती व्यापार नीतियों को सबसे पहले समझने वाला देश रहा है और अब वह उसी के मुताबिक प्रतिक्रिया दे रहा है। उन्होंने खुलासा किया कि कनाडा अगले छह महीनों में चार महाद्वीपों पर 12 नए व्यापार समझौते करने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि अमेरिका पर निर्भरता कम की जा सके।पिछले हफ्ते वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस में कार्नी ने बिना ट्रंप का नाम लिए बड़ी शक्तियों द्वारा छोटे देशों पर आर्थिक दबाव डालने की आलोचना की थी। इस भाषण को वैश्विक स्तर पर सराहना मिली और कई लोगों ने इसे ट्रंप पर अप्रत्यक्ष लेकिन तीखा हमला माना।कार्नी ने बताया कि ट्रंप ने खुद उन्हें फोन किया था। कार्नी ने कहा मैंने उन्हें चीन के साथ हमारे सीमित समझौते के बारे में बताया और यह भी समझाया कि हम क्या कर रहे हैं। वह काफी प्रभावित लगे। हालांकि ट्रंप ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि अगर कनाडा बीजिंग के साथ बड़ा व्यापार समझौता करता है, तो कनाडाई सामानों पर 100% टैरिफ लगाया जा सकता है। कार्नी ने दोहराया कि कनाडा का चीन के साथ कोई व्यापक व्यापार समझौता करने का इरादा नहीं है।फिलहाल कनाडा के 75% से अधिक निर्यात अमेरिका जाते हैं। इसी निर्भरता को कम करने के लिए कार्नी भारत, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों की यात्रा की योजना बना रहे हैं। उनका लक्ष्य अगले दस वर्षों में गैर-अमेरिकी निर्यात को दोगुना करना है। इस बीच, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने दावा किया कि कार्नी अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 2 min · National Desk

Congress: 'शीर्ष नेतृत्व तक ले जाउंगा अपनी बात', कांग्रेस बैठक में शामिल नहीं होने पर ऐसा क्यों बोले थरूर?

कांग्रेस सांसद शशि थरूर मंगलवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर पर हुई पार्टी मीटिंग में शामिल नहीं हुए। उन्होंने पहले से तय यात्रा का हवाला दिया है। बैठक में मौजूद वरिष्ठ पार्टी नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पी चिदंबरम, जयराम रमेश, प्रमोद तिवारी और मनीष तिवारी जैसे नेता शामिल थे। कांग्रेस में पिछले चार दिनों में यह दूसरी उच्च स्तरीय नेताओं की बैठक थी, जिसमें थरूर शामिल नहीं हुए। पिछले हफ्ते वह आने वाले केरल विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई बैठक में भी मौजूद नहीं थे। बैठक में शामिल न होने के लेकर शशि थरूर की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है।कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, मुझे जो भी मुद्दे उठाने हैं, मैं उन्हें सीधे पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाऊंगा। इसमें कोई शक नहीं कि मुझे वह मौका मिलेगा, खासकर जब संसद के सत्र के दौरान सब साथ होंगे। आज की बैठक में शामिल न होने की बात करें तो, निमंत्रण कल या परसों ही आया था, तब तक मेरे ट्रैवल प्लान पहले ही तय हो चुके थे। सत्र चल रहा था, इसलिए मैंने दुबई से दिल्ली के लिए सीधे टिकट बुक कर लिया था।पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, शशि थरूर दुबई से वापस आ रहे थे और उन्होंने नेतृत्व को अपनी गैरमौजूदगी के बारे में पहले ही बता दिया था। संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा। सत्र का पहला हिस्सा 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा।कांग्रेस की बैठक से गायब रहने के बाद ऐसी खबरें सामने आई थीं कि शशि थरूर मापका में शामिल हो सकते हैं। जिस पर कांग्रेस नेता ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने दुबई की यात्रा के दौरान ऐसी ख …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 2 min · National Desk

पहाड़ से लेकर मैदान तक कंपकंपी: बरसात-बर्फबारी की चपेट में उत्तर भारत, हिमस्खलन से लेकर बारिश तक का अलर्ट

तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री नीचे मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री नीचे और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने के कारण ठंडे दिन की शर्तें पूरी हुईं, लेकिन तापमान के अगले दिन बढ़ने की संभावना को देखते हुए इसे ठंडा दिन घोषित नहीं किया जा सकता। यह पहली बार है जब ऐसी स्थिति बनी है। सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे के बीच कुछ स्टेशनों पर बारिश तेज रही। पालम में 10.6 मिमी, रिज में 10.2 मिमी, सफदरजंग में 4.2 मिमी, लोधी रोड पर 3.4 मिमी और आया नगर में 3.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच बारिश की तीव्रता कम हो गई। पालम में 0.6 मिमी, रिज में 1.2 मिमी, आया नगर में 0.1 मिमी और मयूर विहार में 1.0 मिमी बारिश हुई, जबकि अधिकांश स्टेशनों पर बारिश नहीं दर्ज की गई। राजस्थान में भी हुई बारिश राजस्थान में भी सुबह के समय हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान अलवर में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे जारी शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 2 min · National Desk

Canada PM: दावोस बयान पर अड़े पीएम मार्क कार्नी, अमेरिकी वित्त मंत्री पर कसा तंज, बोले- जो कहा था वही मतलब था

मंगलवार को कैबिनेट बैठक में पहुंचते वक्त पत्रकारों से बात करते हुए कार्नी ने आंखें घुमाते हुए कहा मैं बिल्कुल स्पष्ट करना चाहता हूं और यह बात मैंने राष्ट्रपति ट्रंप से भी कही कि दावोस में मैंने जो कहा, उसका वही मतलब था। कार्नी ने बताया कि कनाडा अमेरिका की बदलती व्यापार नीतियों को सबसे पहले समझने वाला देश रहा है और अब वह उसी के मुताबिक प्रतिक्रिया दे रहा है। उन्होंने खुलासा किया कि कनाडा अगले छह महीनों में चार महाद्वीपों पर 12 नए व्यापार समझौते करने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि अमेरिका पर निर्भरता कम की जा सके।पिछले हफ्ते वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस में कार्नी ने बिना ट्रंप का नाम लिए बड़ी शक्तियों द्वारा छोटे देशों पर आर्थिक दबाव डालने की आलोचना की थी। इस भाषण को वैश्विक स्तर पर सराहना मिली और कई लोगों ने इसे ट्रंप पर अप्रत्यक्ष लेकिन तीखा हमला माना।कार्नी ने बताया कि ट्रंप ने खुद उन्हें फोन किया था। कार्नी ने कहा मैंने उन्हें चीन के साथ हमारे सीमित समझौते के बारे में बताया और यह भी समझाया कि हम क्या कर रहे हैं। वह काफी प्रभावित लगे। हालांकि ट्रंप ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि अगर कनाडा बीजिंग के साथ बड़ा व्यापार समझौता करता है, तो कनाडाई सामानों पर 100% टैरिफ लगाया जा सकता है। कार्नी ने दोहराया कि कनाडा का चीन के साथ कोई व्यापक व्यापार समझौता करने का इरादा नहीं है।फिलहाल कनाडा के 75% से अधिक निर्यात अमेरिका जाते हैं। इसी निर्भरता को कम करने के लिए कार्नी भारत, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों की यात्रा की योजना बना रहे हैं। उनका लक्ष्य अगले दस वर्षों में गैर-अमेरिकी निर्यात को दोगुना करना है। इस बीच, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने दावा किया कि कार्नी अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 2 min · National Desk

पहाड़ से लेकर मैदान तक कंपकंपी: बरसात-बर्फबारी की चपेट में उत्तर भारत, हिमस्खलन से लेकर बारिश तक का अलर्ट

तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री नीचे मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री नीचे और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने के कारण ठंडे दिन की शर्तें पूरी हुईं, लेकिन तापमान के अगले दिन बढ़ने की संभावना को देखते हुए इसे ठंडा दिन घोषित नहीं किया जा सकता। यह पहली बार है जब ऐसी स्थिति बनी है। सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे के बीच कुछ स्टेशनों पर बारिश तेज रही। पालम में 10.6 मिमी, रिज में 10.2 मिमी, सफदरजंग में 4.2 मिमी, लोधी रोड पर 3.4 मिमी और आया नगर में 3.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच बारिश की तीव्रता कम हो गई। पालम में 0.6 मिमी, रिज में 1.2 मिमी, आया नगर में 0.1 मिमी और मयूर विहार में 1.0 मिमी बारिश हुई, जबकि अधिकांश स्टेशनों पर बारिश नहीं दर्ज की गई। राजस्थान में भी हुई बारिश राजस्थान में भी सुबह के समय हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान अलवर में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे जारी शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk

T20 World Cup: पीसीबी को उसके ही पूर्व अधिकारियों ने दिखाया आइना, विश्व कप का बहिष्कार करने की बात पर चेताया

T20 World Cup: पीसीबी को उसके ही पूर्व अधिकारियों ने दिखाया आइना, विश्व कप का बहिष्कार करने की बात पर चेताया विस्तार Follow Us पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा आगामी टी20 विश्व कप में भागीदारी को लेकर फैसला टालने के बाद पूर्व खिलाड़ियों और बोर्ड के पूर्व अधिकारियों ने एक सुर में कहा है कि बांग्लादेश का समर्थन करना ठीक है, लेकिन यह राष्ट्रीय क्रिकेट की कीमत पर नहीं होना चाहिए। पाकिस्तान बेवजह बांग्लादेश मामले पर कूदा था और उसने आईसीसी को भी निशाने पर लिया था। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बांग्लादेश विवाद पर बेवजह बीच में कूदा पाकिस्तान इतना ही नहीं पाकिस्तान ने अप्रत्यक्ष तौर पर विश्व कप का बहिष्कार करने की धमकी भी दी थी। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान मोहम्मद हफीज का मानना है कि पीसीबी को पाकिस्तान टीम को विश्व कप में भेजना चाहिए, जबकि पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष खालिद महमूद और पूर्व सचिव आरिफ अली अब्बासी को टीम को नहीं भेजने में कोई तर्क नजर नहीं आता। पूर्व अधिकारी विश्व कप खेलने के पक्ष में अब्बासी ने कहा, मैं समझ सकता हूं कि पाकिस्तान बांग्लादेश का समर्थन कर रहा है लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 27, 2026 · 2 min · National Desk