अमेरिका के दक्षिणी राज्यों में राहत की उम्मीद कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आर्कटिक ठंडी हवाओं की एक और लहर जल्द दस्तक देने वाली है। पहले से ही बर्फ, जमाव और बड़े पैमाने पर बिजली कटौती से जूझ रहे इलाकों में हालात और बिगड़ सकते हैं। इस भीषण ठंड और बर्फीले हालात के कारण अब तक कम से कम 35 लोगों की मौत हो चुकी है। टेक्सास में एक निजी तालाब की बर्फ टूटने से 6, 8 और 9 साल के तीन भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। मैसाचुसेट्स और ओहायो में स्नोप्लो से कुचलकर मौत, जबकि अर्कांसस और टेक्सास में स्लेजिंग हादसों में किशोरों की जान चली गई। न्यूयॉर्क सिटी में ही ठंड के चलते आठ लोगों के शव खुले में पाए गए, जिससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।टेनेसी के नैशविल में रहने वाली लीसा पैटरसन ने सोचा था कि वह इस तूफान को अपने घर पर ही झेल लेंगी। लेकिन जब बिजली चली गई, पेड़ गिरकर ड्राइववे पर आ गिरे और लकड़ी का चूल्हा भी भीषण ठंड के आगे बेबस हो गया, तो उन्हें अपने पति और कुत्ते के साथ रेस्क्यू कर वॉर्मिंग शेल्टर ले जाया गया। पैटरसन ने कहा मैं बर्फ में फंसने की आदी हूं, लेकिन ऐसा पहले कभी नहीं देखा।नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, टेक्सास से पेंसिल्वेनिया तक कई इलाकों में खतरनाक ठंड की चेतावनी जारी है। कुछ स्थानों पर विंड चिल -20°F (-29°C) तक गिर सकता है। यहां तक कि उत्तरी फ्लोरिडा में भी तापमान 25°F (-3.9°C) तक गिरने की आशंका है। केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने चेताया कि केवल 10 मिनट बाहर रहना भी फ्रॉस्टबाइट या हाइपोथर्मिया का कारण बन सकता है।मंगलवार सुबह तक अमेरिका में करीब 5.5 लाख घरों में बिजली नहीं थी। सबसे ज्यादा असर दक्षिणी राज्यों में द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें