कांग्रेस सांसद शशि थरूर मंगलवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर पर हुई पार्टी मीटिंग में शामिल नहीं हुए। उन्होंने पहले से तय यात्रा का हवाला दिया है। बैठक में मौजूद वरिष्ठ पार्टी नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पी चिदंबरम, जयराम रमेश, प्रमोद तिवारी और मनीष तिवारी जैसे नेता शामिल थे। कांग्रेस में पिछले चार दिनों में यह दूसरी उच्च स्तरीय नेताओं की बैठक थी, जिसमें थरूर शामिल नहीं हुए। पिछले हफ्ते वह आने वाले केरल विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई बैठक में भी मौजूद नहीं थे। बैठक में शामिल न होने के लेकर शशि थरूर की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है।कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, मुझे जो भी मुद्दे उठाने हैं, मैं उन्हें सीधे पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाऊंगा। इसमें कोई शक नहीं कि मुझे वह मौका मिलेगा, खासकर जब संसद के सत्र के दौरान सब साथ होंगे। आज की बैठक में शामिल न होने की बात करें तो, निमंत्रण कल या परसों ही आया था, तब तक मेरे ट्रैवल प्लान पहले ही तय हो चुके थे। सत्र चल रहा था, इसलिए मैंने दुबई से दिल्ली के लिए सीधे टिकट बुक कर लिया था।पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, शशि थरूर दुबई से वापस आ रहे थे और उन्होंने नेतृत्व को अपनी गैरमौजूदगी के बारे में पहले ही बता दिया था। संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा। सत्र का पहला हिस्सा 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा।कांग्रेस की बैठक से गायब रहने के बाद ऐसी खबरें सामने आई थीं कि शशि थरूर मापका में शामिल हो सकते हैं। जिस पर कांग्रेस नेता ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने दुबई की यात्रा के दौरान ऐसी ख …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Congress: 'शीर्ष नेतृत्व तक ले जाउंगा अपनी बात', कांग्रेस बैठक में शामिल नहीं होने पर ऐसा क्यों बोले थरूर?
कांग्रेस सांसद शशि थरूर मंगलवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर पर हुई पार्टी मीटिंग में शामिल नहीं हुए। उन्होंने पहले से तय यात्रा का हवाला दिया है। बैठक में मौजूद वरिष्ठ पार्टी नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पी चिदंबरम, जयराम रमेश, प्रमोद तिवारी और मनीष तिवारी जैसे नेता शामिल थे। कांग्रेस में पिछले चार दिनों में यह दूसरी उच्च स्तरीय नेताओं की बैठक थी, जिसमें थरूर शामिल नहीं हुए। पिछले हफ्ते वह आने वाले केरल विधानसभा चुनावों के लिए पार्ट