T20 World Cup: पीसीबी को उसके ही पूर्व अधिकारियों ने दिखाया आइना, विश्व कप का बहिष्कार करने की बात पर चेताया विस्तार Follow Us पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा आगामी टी20 विश्व कप में भागीदारी को लेकर फैसला टालने के बाद पूर्व खिलाड़ियों और बोर्ड के पूर्व अधिकारियों ने एक सुर में कहा है कि बांग्लादेश का समर्थन करना ठीक है, लेकिन यह राष्ट्रीय क्रिकेट की कीमत पर नहीं होना चाहिए। पाकिस्तान बेवजह बांग्लादेश मामले पर कूदा था और उसने आईसीसी को भी निशाने पर लिया था। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बांग्लादेश विवाद पर बेवजह बीच में कूदा पाकिस्तान इतना ही नहीं पाकिस्तान ने अप्रत्यक्ष तौर पर विश्व कप का बहिष्कार करने की धमकी भी दी थी। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान मोहम्मद हफीज का मानना है कि पीसीबी को पाकिस्तान टीम को विश्व कप में भेजना चाहिए, जबकि पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष खालिद महमूद और पूर्व सचिव आरिफ अली अब्बासी को टीम को नहीं भेजने में कोई तर्क नजर नहीं आता। पूर्व अधिकारी विश्व कप खेलने के पक्ष में अब्बासी ने कहा, मैं समझ सकता हूं कि पाकिस्तान बांग्लादेश का समर्थन कर रहा है लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें