Ayodhya: भदरसा दुष्कर्म कांड के आरोपी सपा नेता मोईद खान बरी, नौकर राजू खान दोषी करार, जानें मामला

अधिवक्ता के इन तर्कों से बरी हुए मोईद न्यायालय में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से 13 गवाह परीक्षित कराए गए। लंबी बहस के दौरान मोईद की ओर से पेश अधिवक्ताओं ने जब अदालत में तर्क रखना शुरू किया तो अभियोजन पक्ष कोई जवाब नहीं दे सका। अधिवक्ताओं ने तर्क दिया कि प्रथम सूचना रिपोर्ट में घटनास्थल बेकरी बताया गया है, जबकि विवेचना के दौरान घटनास्थल बेकरी से काफी दूर है। सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो जिस मोबाइल से बनाया जाना कहा गया, उसकी फॉरेंसिक जांच में पुष्टि नहीं हुई। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में राजू खान के साथ मोहित का नाम लिया है। पुलिस के दवाब में पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने फिर से कराया गया, जिसमें मोईद खान का नाम बताया गया। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को दिए पहले बयान में जिस मोहित का नाम लिया था, वह पीड़िता की बहन का देवर है और पड़ोस में रहता है। बचाव पक्ष से मोहित के निवास का प्रमाण व मतदाता पहचान पत्र अदालत में पेश किया गया। पीड़िता के डीएनए की जांच में भी मोईद के विरुद्ध कोई अपराध नहीं पाया गया। मोईद की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ताओं ने उन्हें निर्दोष बताते हुए राजनीति के तहत फर्जी फंसाने का तर्क दिया और दोषमुक्त करने की मांग की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 29, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran tension: 'बातचीत नहीं तो हमला तय', ट्रंप की ईरान को दी खुली धमकी, बोले- अगली कार्रवाई होगी और भी भयानक

ईरान में पिछले कुछ समय से बड़े पैमाने पर प्रदर्शन चल रहे हैं। पहले जहां लोग महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे, लेकिन अब वहीं विरोध सरकार के खिलाफ राजनीतिक मांगों तक पहुंच गया है। सरकार की सख्ती और दखल के बाद भी ईरान में विरोध प्रदर्शन, मौतों के आंकड़े और हालात को लेकर दुनियाभर में सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर चेतावनी भरे संदेश से वैश्विक ध्यान फिर अपनी ओर खींचा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर ईरान में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की हत्या या हिरासत में लिए गए लोगों की सामूहिक फांसी की घटनाएं हुईं, तो अमेरिका गंभीर कदम उठाएगा। देखा जाए तो ट्रंप की फिर से ईरान को दी गई चेतावनी ने क्षेत्रीय तनाव और परमाणु मुद्दों पर चर्चा को और तेज कर दिया है। ईरान को ट्रंप की सख्त चेतावनी ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर चेतावनी दी कि अगर ईरान ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की हत्या की या हिरासत में लिए गए लोगों को बड़े पैमाने पर फांसी दी, तो अमेरिका सख्त कदम उठा सकता है। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि वह कब और कैसे कार्रवाई करेंगे। अधिकारियों और मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, ईरान में विरोध प्रदर्शनों के दौरान अब तक कम से कम 6,221 लोग मारे जा चुके हैं और कई लोग अभी भी लापता हैं या मारे गए होने की आशंका है। बता दें कि ट्रंप ने ईरान के लिए दो लाल रेखाएं (रेड लाइन) तय की हैं। पहली, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों की हत्या और दूसरी गिरफ्तार लोगों को बड़े पैमाने पर फांसी देना। ट्रंप का कहना है कि अगर ये घटनाएं जारी रहीं, तो अमेरिका चुप नहीं बैठेगा। ये भी पढ़ें:- Israel: इस्राइली प्रधानमंत्री …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 29, 2026 · 2 min · National Desk

Trade: भारत और अमेरिका व्यापार समझौते के करीब पहुंच रहे हैं, सरकार से जुड़े सूत्र का दावा

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि भारत और अमेरिका ने व्यापार समझौते के लिए अपनी बातचीत में “बहुत महत्वपूर्ण” प्रगति की है, और नई दिल्ली यूरोपीय संघ के साथ अपने मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के अंतिम चरण में भी सकारात्मक परिणाम के लिए वाशिंगटन के साथ बातचीत में स्थिर गति बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ भारत के मेगा व्यापार समझौते को अमेरिका के साथ व्यापार संबंधों की वर्तमान स्थिति की भरपाई के लिए एक प्रतिक्रिया के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि अमेरिकी बाजार भारतीय निर्यातकों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है। सूत्रों के अनुसार, अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते के लिए बातचीत में काफी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और दोनों पक्ष इसे साकार होते देखने के ‘बहुत करीब’ हैं।सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्ष संपर्क में हैं और यूरोपीय संघ के व्यापार समझौते पर बातचीत के अंतिम चरण के दौरान भी, भारतीय व्यापार वार्ताकार अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ संपर्क में थे। एक सूत्र ने कहा, “वह काम जारी है। हमें सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है।“सूत्रों ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर बातचीत लगातार जारी है और दोनों पक्ष संपर्क में हैं। इस बीच यह भी जानकारी मिली है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर अगले सप्ताह वॉशिंगटन की यात्रा पर जा रहे हैं। वह वहां महत्वपूर्ण खनिजों पर होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक की मेजबानी अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो करेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया है कि इस बैठक में दुनिया भर के साझेदार देश शामिल होंगे और इसका उद्देश्य अहम खनिजों की आपूर्ति शृंखला को सुरक्षित, मजबूत और भरोसेमंद बनाना है। अमेरिका क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 2 min · National Desk

Ayodhya: भदरसा दुष्कर्म कांड के आरोपी सपा नेता मोईद खान बरी, नौकर राजू खान दोषी करार, जानें मामला

अधिवक्ता के इन तर्कों से बरी हुए मोईद न्यायालय में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से 13 गवाह परीक्षित कराए गए। लंबी बहस के दौरान मोईद की ओर से पेश अधिवक्ताओं ने जब अदालत में तर्क रखना शुरू किया तो अभियोजन पक्ष कोई जवाब नहीं दे सका। अधिवक्ताओं ने तर्क दिया कि प्रथम सूचना रिपोर्ट में घटनास्थल बेकरी बताया गया है, जबकि विवेचना के दौरान घटनास्थल बेकरी से काफी दूर है। सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो जिस मोबाइल से बनाया जाना कहा गया, उसकी फॉरेंसिक जांच में पुष्टि नहीं हुई। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में राजू खान के साथ मोहित का नाम लिया है। पुलिस के दवाब में पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने फिर से कराया गया, जिसमें मोईद खान का नाम बताया गया। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को दिए पहले बयान में जिस मोहित का नाम लिया था, वह पीड़िता की बहन का देवर है और पड़ोस में रहता है। बचाव पक्ष से मोहित के निवास का प्रमाण व मतदाता पहचान पत्र अदालत में पेश किया गया। पीड़िता के डीएनए की जांच में भी मोईद के विरुद्ध कोई अपराध नहीं पाया गया। मोईद की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ताओं ने उन्हें निर्दोष बताते हुए राजनीति के तहत फर्जी फंसाने का तर्क दिया और दोषमुक्त करने की मांग की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran tension: 'बातचीत नहीं तो हमला तय', ट्रंप की ईरान को दी खुली धमकी, बोले- अगली कार्रवाई होगी और भी भयानक

ईरान में पिछले कुछ समय से बड़े पैमाने पर प्रदर्शन चल रहे हैं। पहले जहां लोग महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे, लेकिन अब वहीं विरोध सरकार के खिलाफ राजनीतिक मांगों तक पहुंच गया है। सरकार की सख्ती और दखल के बाद भी ईरान में विरोध प्रदर्शन, मौतों के आंकड़े और हालात को लेकर दुनियाभर में सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर चेतावनी भरे संदेश से वैश्विक ध्यान फिर अपनी ओर खींचा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर ईरान में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की हत्या या हिरासत में लिए गए लोगों की सामूहिक फांसी की घटनाएं हुईं, तो अमेरिका गंभीर कदम उठाएगा। देखा जाए तो ट्रंप की फिर से ईरान को दी गई चेतावनी ने क्षेत्रीय तनाव और परमाणु मुद्दों पर चर्चा को और तेज कर दिया है। ईरान को ट्रंप की सख्त चेतावनी ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर चेतावनी दी कि अगर ईरान ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की हत्या की या हिरासत में लिए गए लोगों को बड़े पैमाने पर फांसी दी, तो अमेरिका सख्त कदम उठा सकता है। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि वह कब और कैसे कार्रवाई करेंगे। अधिकारियों और मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, ईरान में विरोध प्रदर्शनों के दौरान अब तक कम से कम 6,221 लोग मारे जा चुके हैं और कई लोग अभी भी लापता हैं या मारे गए होने की आशंका है। बता दें कि ट्रंप ने ईरान के लिए दो लाल रेखाएं (रेड लाइन) तय की हैं। पहली, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों की हत्या और दूसरी गिरफ्तार लोगों को बड़े पैमाने पर फांसी देना। ट्रंप का कहना है कि अगर ये घटनाएं जारी रहीं, तो अमेरिका चुप नहीं बैठेगा। ये भी पढ़ें:- Israel: इस्राइली प्रधानमंत्री …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली में अभी और होगी बारिश: सर्द हवा ने सिहरन कराई महसूस; मौसम विभाग ने इस तारीख के लिए जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 12, आया नगर में 12.7, लोधी रोड में 12.6 और पालम में 11.5 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है। दिन में आंशिक रूप से बादल नजर आ सकते हैं। इस दौरान सर्द हवाएं भी चलेंगी। हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा देखी जा सकती है। साथ ही, न्यूनतम तापमान के 6 से 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs NZ Live Score: शिवम दुबे ने 15 गेंदों में जड़ा पचासा, भारत का स्कोर 130 के पार; हर्षित भी क्रीज पर

10:06 PM, 28-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: शिवम दुबे ने 15 गेंदों में जड़ा पचासा शिवम दुबे ने महज 15 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां अर्धशतक जड़ा। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर पांच विकेट पर 134 रन हो गया है। शिवम दुबे ने महज 15 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां अर्धशतक जड़ा। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर पांच विकेट पर 134 रन हो गया है। 09:54 PM, 28-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: रिंकू सिंह 39 रन बनाकर आउट रिंकू सिंह 39 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। अब शिवम दुबे का साथ देने हर्षित राणा आए हैं। रिंकू सिंह 39 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। अब शिवम दुबे का साथ देने हर्षित राणा आए हैं। 09:37 PM, 28-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: 63 पर भारत को चौथा झटका भारत को चौथा झटका सैंटनर ने दिया। उन्होंने हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। रिंकू सिंह और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को चौथा झटका सैंटनर ने दिया। उन्होंने हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। रिंकू सिंह और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं। 09:28 PM, 28-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: संजू सैमसन 24 रन बनाकर आउट भारत को तीसरा झटका 55 के स्कोर पर मिचेल सैंटनर ने दिया। उन्होंने संजू सैमसन को बोल्ड किया। वह 15 गेंदों में 24 रन बना सके। अब रिंकू सिंह का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं। भारत को तीसरा झटका 55 के स्कोर पर मिचेल सैंटनर ने दिया। उन्होंने संजू सैमसन को बोल्ड किया। वह 15 गेंदों में 24 रन बना सके। अब रिंकू सिंह का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं। 09:05 PM, 28-Jan-202 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ Live: भारतीय टीम को शुरुआती झटके, नौ रन पर लगा दूसरा झटका; सूर्यकुमार यादव भी लौटे पवेलियन

08:55 PM, 28-Jan-2026 अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की पहली ही गेंद पर मैट हेनरी की गेंद पर अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हो गए और पवेलियन लौट गए। उनके जल्दी आउट होने से टीम इंडिया को मुकाबले की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा। 08:45 PM, 28-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 216 रन का लक्ष्य न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 216 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने टिम सीफर्ट की 62 रनों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने एक-एक सफलता अपने नाम की। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 216 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने टिम सीफर्ट की 62 रनों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने एक-एक सफलता अपने नाम की। 08:24 PM, 28-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: पांचवां और छठा झटका लगा टीम को पांचवां झटका रवि बिश्नोई ने दिया। उन्होंने मार्क चैपमैन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। इसके बाद मिचेल सेंटनर रनआउट हो गए। वह सिर्फ 11 रन बना पाए। फिलहाल क्रीज पर डेरिल मिचेल और जैक फोल्क्स मौजूद हैं। 17 ओवर के बाद स्कोर छह विकेट पर 168 रन है। टीम को पांचवां झटका रवि बिश्नोई ने दिया। उन्होंने मार्क चैपमैन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। इसके बाद मिचेल सेंटनर रनआउट हो गए। वह सिर्फ 11 रन बना पा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar: यूजीसी बिल पर पीएम मोदी के साथ नहीं CM नीतीश की पार्टी, भाजपा में गतिरोध; जानिए क्या चल रहा बिहार में?

पीएम नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से लाई जा रही यूजीसी बिल पर बिहार में सियासी घमासान जारी है। कई जिलों में भारतीय जनता पार्टी के कोर वोटर्स माने जाने वाले सवर्ण समाज के युवा सड़क पर उतर गए हैं। वह लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। आज पटना, पूर्णिया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हुआ। एक दिन पहले पटना के बाढ़ अनुमंडल में तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं अपने ही सरकार के विरोध में उतर आए। सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं पार्टी छोड़ने तक की धमकी तक दे दी। मंगलवार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। ‘अमर उजाला’ की टीम ने भाजपा कार्यालय में मौजूद पदाधिकारी और प्रवक्ताओं से यूजीसी बिल पर सवाल पूछने की कोशिश की लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हुए। एक प्रवक्ता ने तो साफ कह दिया कि आप दिल्ली में बैठे अधिकारियों से सवाल पूछ लीजिए। हमें इस मुद्दे पर कुछ भी बयान देने से मना किया गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा गा कि इस पर अभी कुछ भी नहीं बोल सकता है। लेकिन, फिलहाल इतना ही कह सकता हूं कि यह बिल सारी बातों और सबके हितों को ख्याल में रखते हुए लाया गया है। इसमें किसी के साथ गलत नहीं किया गया है। इस बिल में किसी का नुकसान नहीं किया जाएगा। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ Live Score: भारत को पहली सफलता, डेवोन कॉनवे 44 रन बनाकर आउट; टिम सीफर्ट का अर्धशतक

07:39 PM, 28-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: भारत को पहली सफलता भारत को पहली सफलता मिली है। कुलदीप यादव ने नौवें ओवर में डेवोन कॉनवे को अपना शिकार बनाया। वह 23 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए। अब टिम सीफर्ट (55) का साथ देने रचिन रवींद्र आए हैं। भारत को पहली सफलता मिली है। कुलदीप यादव ने नौवें ओवर में डेवोन कॉनवे को अपना शिकार बनाया। वह 23 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए। अब टिम सीफर्ट (55) का साथ देने रचिन रवींद्र आए हैं। 07:25 PM, 28-Jan-2026 IND vs NZ Live: पॉवरप्ले समाप्त हुआ डेवोन कॉनवे (24) और टिम सीफर्ट (46) ने न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। शुरुआती छह ओवर के बाद स्कोर 71/0 है। डेवोन कॉनवे (24) और टिम सीफर्ट (46) ने न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। शुरुआती छह ओवर के बाद स्कोर 71/0 है। 06:59 PM, 28-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। टिम सीफर्ट और डेवोन कॉनवे क्रीज पर मौजूद हैं। पहला ओवर अर्शदीप सिंह को सौंपा गया है। न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। टिम सीफर्ट और डेवोन कॉनवे क्रीज पर मौजूद हैं। पहला ओवर अर्शदीप सिंह को सौंपा गया है। 06:36 PM, 28-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 2 min · National Desk