यूपी: देशव्यापी होगी बिजलीकर्मियों की हड़ताल, 25 करोड़ से अधिक किसान-मजदूर उतरेंगे सड़कों पर

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने बताया कि दस केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा की संयुक्त बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि यदि केंद्र सरकार संसद के आगामी बजट सत्र में इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 को पेश करने अथवा पारित कराने का प्रयास करती है, तो इसके विरोध में देशभर में 25 करोड़ से अधिक किसान, मजदूर, बिजली कर्मचारी और अभियंता सड़कों पर उतरेंगे। साथ ही एक व्यापक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 29, 2026 · 1 min · National Desk

Karnataka Bus Fire: बंगलूरू जा रही निजी बस में अचानक लगी आग, कुछ ही मिनट में हो गई खाक; झुलसे 10 यात्री

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अपने रास्ते पर थी, तभी अचानक इंजन के पास से धुआं निकलने लगा। ड्राइवर ने समय रहते खतरे को भांप लिया और तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। ड्राइवर ने शोर मचाकर सभी यात्रियों को फौरन नीचे उतरने के लिए कहा। यात्रियों के उतरते ही आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। ये भी पढ़ें: Karnataka: राज्यपाल के अपमान के खिलाफ बीजेपी-जेडीएस का प्रदर्शन, कांग्रेस विधायकों को सस्पेंड करने की मांग जांच में जुटी पुलिस स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है और आग लगने के असली कारणों का पता लगा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि अगर ड्राइवर ने फुर्ती न दिखाई होती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस बस मालिक और ड्राइवर से पूछताछ कर रही है ताकि तकनीकी खामियों की जांच की जा सके। अन्य वीडियो- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अपने रास्ते पर थी, तभी अचानक इंजन के पास से धुआं निकलने लगा। ड्राइवर ने समय रहते खतरे को भांप लिया और तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। ड्राइवर ने शोर मचाकर सभी यात्रियों को फौरन नीचे उतरने के लिए कहा। यात्रियों के उतरते ही आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 29, 2026 · 2 min · National Desk

US-Canada Row: 'अमेरिका से टकराव पड़ सकता है भारी', ट्रंप के मंत्री ने कनाडाई पीएम मार्क कार्नी को दी चेतावनी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को चेतावनी दी है कि अमेरिका-कनाडा-मैक्सिको व्यापार समझौते (यूएसएमसीए) की समीक्षा से पहले अमेरिका से ‘टकराव’ लेना उनके लिए नुकसानदेह हो सकता है। यह वही समझौता है जो कनाडा को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारी टैरिफ नीति से काफी हद तक बचाता है। दरअसल, कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने पिछले हफ्ते स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाषण दिया था। उसमें उन्होंने बड़ी ताकतों द्वारा छोटे देशों पर ‘आर्थिक दबाव’ डालने की आलोचना की थी। इसे अमेरिका की व्यापार नीति पर सीधा हमला माना गया। इसके बाद से कार्नी और ट्रंप सरकार के बीच बयानबाजी तेज हो गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 29, 2026 · 1 min · National Desk

UP: कैबिनेट की बैठक आज, आठ लाख शिक्षकों को मिल सकता है कैशलैस चिकित्सा का तोहफा; हो सकते हैं ये फैसले

राज्य कर्मचारियों की तरह प्रदेश सरकार शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा का तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। प्रदेश के करीब 8 लाख से अधिक शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व रसोइयों को इस योजना का लाभ मिलेगा। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 29, 2026 · 1 min · National Desk

TOP News: अजित पवार की अंतिम विदाई आज; कोलंबिया प्लेन क्रैश में 15 की मौत; संसद में पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार आज बारामती में होगा, जहां उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ने की संभावना है। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी, जिससे बजट प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत होगी और एक फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया जाएगा। मौसम की बात करें तो पहाड़ों पर हिमस्खलन और मैदानों में बारिश व ओलावृष्टि से तापमान गिर गया है, जिससे दिल्ली समेत कई इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने वेनेजुएला अभियान का बचाव करते हुए ग्रीनलैंड और NATO को लेकर सफाई दी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 29, 2026 · 1 min · National Desk

US-Weather: अमेरिका में दशकों की सबसे लंबी और कड़ाके की ठंड, बर्फीली सड़कों पर फंसे लोग; 50 से ज्यादा मौतें

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका में भीषण ठंड और बर्फीले तूफान का कहर लगातार जारी है। मिसिसिपी राज्य में कई हाईवे पूरी तरह बर्फ से ढक गए हैं, जिससे सैकड़ों गाड़ियां रास्ते में ही फंस गईं। खासतौर पर इंटरस्टेट-55 हाईवे पर हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। यहां रात भर और बुधवार सुबह तक राहत टीमें फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटी रहीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 29, 2026 · 1 min · National Desk

Beating Retreat: बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी आज, कई मार्ग वाहनों के लिए रहेंगे बंद; यहां देखें ट्रैफिक एडवायजरी

राजधानी में बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी बृहस्पतिवार को होगी। गणतंत्र दिवस समारोह, 2026 के हिस्से के तौर पर हर साल 29 जनवरी को विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी आयोजित होती है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के लिए राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक और संसद भवन की रोशनी के लिए व्यापक व्यवस्था की है। साथ ही यातायात के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। विजय चौक आम ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 29, 2026 · 1 min · National Desk

UP: कैबिनेट की बैठक आज, आठ लाख शिक्षकों को मिल सकता है कैशलेश चिकित्सा का तोहफा; हो सकते हैं ये फैसले

राज्य कर्मचारियों की तरह प्रदेश सरकार शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा का तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। प्रदेश के करीब 8 लाख से अधिक शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व रसोइयों को इस योजना का लाभ मिलेगा। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 29, 2026 · 1 min · National Desk

US-Iran Tension: 'बातचीत नहीं तो हमला तय', ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, बोले- अगली कार्रवाई और भी भयानक होगी

ईरान में पिछले कुछ समय से बड़े पैमाने पर प्रदर्शन चल रहे हैं। पहले जहां लोग महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे, लेकिन अब वहीं विरोध सरकार के खिलाफ राजनीतिक मांगों तक पहुंच गया है। सरकार की सख्ती और दखल के बाद भी ईरान में विरोध प्रदर्शन, मौतों के आंकड़े और हालात को लेकर दुनियाभर में सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर चेतावनी भरे संदेश से वैश्विक ध्यान फिर अपनी ओर खींचा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर ईरान में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की हत्या या हिरासत में लिए गए लोगों की सामूहिक फांसी की घटनाएं हुईं, तो अमेरिका गंभीर कदम उठाएगा। देखा जाए तो ट्रंप की फिर से ईरान को दी गई चेतावनी ने क्षेत्रीय तनाव और परमाणु मुद्दों पर चर्चा को और तेज कर दिया है। ईरान को ट्रंप की सख्त चेतावनी ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर चेतावनी दी कि अगर ईरान ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की हत्या की या हिरासत में लिए गए लोगों को बड़े पैमाने पर फांसी दी, तो अमेरिका सख्त कदम उठा सकता है। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि वह कब और कैसे कार्रवाई करेंगे। अधिकारियों और मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, ईरान में विरोध प्रदर्शनों के दौरान अब तक कम से कम 6,221 लोग मारे जा चुके हैं और कई लोग अभी भी लापता हैं या मारे गए होने की आशंका है। बता दें कि ट्रंप ने ईरान के लिए दो लाल रेखाएं (रेड लाइन) तय की हैं। पहली, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों की हत्या और दूसरी गिरफ्तार लोगों को बड़े पैमाने पर फांसी देना। ट्रंप का कहना है कि अगर ये घटनाएं जारी रहीं, तो अमेरिका चुप नहीं बैठेगा। ये भी पढ़ें:- Israel: इस्राइली प्रधानमंत्री …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 29, 2026 · 2 min · National Desk

Trade: भारत और अमेरिका व्यापार समझौते के करीब पहुंच रहे हैं, सरकार से जुड़े सूत्र का दावा

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि भारत और अमेरिका ने व्यापार समझौते के लिए अपनी बातचीत में “बहुत महत्वपूर्ण” प्रगति की है, और नई दिल्ली यूरोपीय संघ के साथ अपने मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के अंतिम चरण में भी सकारात्मक परिणाम के लिए वाशिंगटन के साथ बातचीत में स्थिर गति बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ भारत के मेगा व्यापार समझौते को अमेरिका के साथ व्यापार संबंधों की वर्तमान स्थिति की भरपाई के लिए एक प्रतिक्रिया के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि अमेरिकी बाजार भारतीय निर्यातकों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है। सूत्रों के अनुसार, अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते के लिए बातचीत में काफी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और दोनों पक्ष इसे साकार होते देखने के ‘बहुत करीब’ हैं।सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्ष संपर्क में हैं और यूरोपीय संघ के व्यापार समझौते पर बातचीत के अंतिम चरण के दौरान भी, भारतीय व्यापार वार्ताकार अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ संपर्क में थे। एक सूत्र ने कहा, “वह काम जारी है। हमें सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है।“सूत्रों ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर बातचीत लगातार जारी है और दोनों पक्ष संपर्क में हैं। इस बीच यह भी जानकारी मिली है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर अगले सप्ताह वॉशिंगटन की यात्रा पर जा रहे हैं। वह वहां महत्वपूर्ण खनिजों पर होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक की मेजबानी अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो करेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया है कि इस बैठक में दुनिया भर के साझेदार देश शामिल होंगे और इसका उद्देश्य अहम खनिजों की आपूर्ति शृंखला को सुरक्षित, मजबूत और भरोसेमंद बनाना है। अमेरिका क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 29, 2026 · 2 min · National Desk