दक्षिण एशिया में एविएशन सेक्टर की लंबी उड़ान: 2044 तक चाहिए 3300 नए विमान, जानिए बोइंग के आउटलुक में क्या?

भारत और दक्षिण एशिया का विमानन क्षेत्र आने वाले दो दशकों में दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ बाजार बनने वाला है। अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने अनुमान लगाया है कि बढ़ते एयर ट्रैफिक को संभालने के लिए 2044 तक भारत और दक्षिण एशिया को करीब 3,300 नए विमानों की जरूरत होगी। इस रिपोर्ट की पांच बड़ी बातें? हैदराबाद में आयोजित चार दिवसीय ‘विंग्स इंडिया 2026’ समिट के दौरान बोइंग ने अपना ‘कमर्शियल मार्केट आउटलुक’ पेश किया। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (यूरेशिया और भारतीय उपमहाद्वीप) अश्विन नायडू ने बताया कि भारत एक ‘ग्रोथ मार्केट’ है और अगले 20 वर्षों में यहां विमानों का बेड़ा चार गुना बढ़ जाएगा। 1. छोटे विमानों की सबसे ज्यादा मांग कुल 3,300 नए विमानों में से करीब 90% हिस्सेदारी यानी 2,875 विमान ‘सिंगल-आइल’ या नैरो-बॉडी जेट्स की होगी। वहीं, 395 विमान वाइड-बॉडी (बड़े आकार) के होंगे। 2. रोजगार की बहारविमानों की संख्या बढ़ने के साथ ही स्किल्ड स्टाफ की भारी मांग होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 20 वर्षों में क्षेत्र को 45,000 पायलट, 45,000 टेक्नीशियन और 51,000 केबिन क्रू सदस्यों की आवश्यकता होगी। 3. ट्रैफिक में 7% की सालाना बढ़ोतरी बढ़ते मिडिल क्लास और मजबूत होती इकोनॉमी के कारण भारत और दक्षिण एशिया में हवाई यात्रियों की संख्या में सालाना औसतन 7% की वृद्धि देखी जाएगी। 4. 195 अरब डॉलर का सर्विस बाज़ार सिर्फ विमान ही नहीं, बल्कि मेंटेनेंस, रिपेयर और ट्रेनिंग जैसी एविएशन सेवाओं में भी 195 बिलियन डॉलर से अधिक के निवेश की जरूरत होगी। 5. कार्गो और ई-कॉमर्स भारत में मैन्युफैक्चरिंग और ई-कॉमर्स के विस्तार से एयर कार्गो (माल ढुलाई) बाज़ार को बढ़ावा मिलेगा। अग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली में कल कई मार्ग रहेंगे बंद: बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के चलते नहीं ले जा सकेंगे वाहन, यहां रहेगा डायवर्जन

तुगलक रोड पर साउथ दिल्ली से आने वाली और कनॉट प्लेस/ सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जाने वाली बसें औरोबिंदो चौक से सफदरजंग रोड-कमल अतातुर्क मार्ग-पंचशील मार्ग-साइमन बोलिवर मार्ग की ओर डायवर्ट की जाएंगी और सीरियल नंबर 1 में बताए गए रूट को फॉलो करेंगी। - मंडी हाउस और फिरोज शाह रोड से आने वाली और बाराखंभा रोड से कनॉट प्लेस जाने वाली बसें शिवाजी स्टेडियम पर खत्म होंगी और कस्तूरबर गांधी मार्ग/बाराखंभा रोड से वापस आएंगी। - शाहजहां रोड से आने वाली कनॉट प्लेस जाने वाली बसें औरोबिंदो चौक-सफदरजंग रोड-कमल अतातुर्क मार्ग-पंचशील मार्ग और उससे आगे शिवाजी स्टेडियम तक जाएंगी। - साउथ साइड से आने वाली पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, लाल किला और आईएसबीटी कश्मीरी गेट जाने वाली बसें एम्स से धौला कुआं की ओर रिंग रोड और फिर रिज रोड, रानी झांसी रोड लेंगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 28, 2026 · 1 min · National Desk

अजित पवार के बाद राकांपा का क्या होगा: शरद गुट से होगी सुलह या नया रास्ता अपनाएगी पार्टी, कौन होगा नया चेहरा?

अजित पवार के बाद राकांपा का क्या होगा: शरद गुट से होगी सुलह या नया रास्ता अपनाएगी पार्टी, कौन होगा नया चेहरा? विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं राकांपा का आगे क्या होगा? क्या अजित पवार के बिना संभल सकती है राकांपा? अजित और शरद पवार के बीच चल रही सुलह की कोशिशों का क्या होगा? राकांपा का नया चेहरा कौन होगा? राकांपा की तरफ से डिप्टी सीएम कौन हो सकता है? आइये जानते हैं… राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मुखिया और महाराष्ट्र के छह बार के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह एक विमान हादसे में निधन हो गया। सियासत में अजित पवार की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे महाराष्ट्र में सबसे लंबे समय तक उपमुख्यमंत्री रहने वाले नेता हैं। हालांकि, उनके निधन के बाद अब उनके नेतृत्व वाली राकांपा के भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। 2. जो राकांपा टूटकर अलग हुई, उसके विलय की क्या संभावना अजित पवार के निधन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों- राकांपा और राकांपा (एसपी) के विलय की अटकलें तेज हो गई हैं। हाल ही में इसके संकेत भी मिले हैं। कुछ दिन पहले ही दोनों गुटों ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ नगर निकाय चुनावों के लिए गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। माना जा रहा है कि शरद पवार अपने पोते (पार्थ और जय) और अजित गुट के नेताओं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 2 min · National Desk

Aadhaar New App: आधार के नए एप का फुल वर्जन हुआ लॉन्च, सरकार ने बताया अब कौन-कौन से काम हो जाएंगे घर बैठे

नए आधार एप से कैसे मोबाइल नंबर बदल सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala Aadhaar New App Launched: आधार कार्ड को अगर आज की जरूरत कहा जाए तो शायद इसमें कोई दो राय न हो, क्योंकि लगभग हर एक सरकारी और गैर-सरकारी काम के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। इसलिए आधार कार्ड होना आज के इस समय में जरूरी हो जाता है। इसी बीच अब सरकार ने आधार के नए एप का फुल वर्जन आज लॉन्च कर दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 1 min · National Desk

UP: बरेली से बाहर भेजे गए अलंकार अग्निहोत्री, सिर पर अंगुली रख किया इशारा; समर्थकों में दिखा आक्रोश

1 of 9 अलंकार अग्निहोत्री के समर्थकों ने गाड़ी रोकने का किया प्रयास - फोटो : अमर उजाला Link Copied बरेली में निलंबित पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री को बुधवार दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच निजी वाहन से शहर से बाहर भेज दिया गया। इस दौरान उनके समर्थकों में जबर्दस्त आक्रोश देखने को मिला। समर्थकों ने अलंकार अग्निहोत्री को बरेली से बाहर न जाने देने के लिए रोकने का भरकस प्रयास किया। लेकिन पुलिस और प्रशासन अलंकार अग्निहोत्री को बरेली से बाहर भेजने में कामयाब रहा। आवास से बाहर आने से पहले अलंकार अग्निहोत्री ने एक इशारा भी किया। इसके बाद उनके समर्थकों ने रामपुर की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू दी। पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की भी की गई। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 9 अलंकार अग्निहोत्री ने किया ये इशारा - फोटो : अमर उजाला अलंकार ने किया ये इशारा सरकारी आवास से निकलने से पहले अलंकार अग्निहोत्री अफसरों के साथ कुर्सी पर बैठे दिखाई दिए। उन्होंने पहले विक्ट्री का चिह्न दिखाया और एक अंगुली अपने सिर पर रखकर समर्थकों की तरफ इशारा किया। 3 of 9 अलंकार अग्निहोत्री के समर्थकों में दिखा आक्रोश - फोटो : अमर उजाला अलंकार अग्निहोत्री का इशारा देख उनके समर्थक और आक्रोशित हो गए। समर्थक तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अलंकार अग्निहोत्री को उनके पारिवारिक मित्र जिनमें एक अधिकारी भी शामिल हैं, अपने साथ ले गए हैं। 4 of 9 अलंकार अग्निहोत्री के समर्थकों में दिखा आक्रोश - फोटो : अमर उजाला हाउस अरेस्ट करने का लगाया था आरोप बुधवार को सुबह अलंकार अग्निहोत्री सरकारी आवास से निकलकर गेट पर आए थे और मीडिया कर्मियों से खुद को हाउस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 2 min · National Desk

बारामती में आखिर हुआ क्या?: लैंडिंग के दूसरे प्रयास में हुआ हादसा, तीन साल में VSR एविएशन का दूसरा प्लेन क्रैश

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन ने न केवल राजनीतिक जगत को झकझोर दिया है, बल्कि विमानन कंपनी वीएसआर वेंचर्स के सुरक्षा के इतिहास पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारामती में लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ विमान इसी कंपनी की ओर से संचालित किया जा रहा था। 1. VSR एविएशन का खराब सेफ्टी रिकॉर्ड कंपनी का सेफ्टी रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। यह तीन साल से भी कम समय में VSR वेंचर्स के लिए दूसरा बड़ा विमान हादसा है। इससे पहले, 2023 में मुंबई एयरपोर्ट पर इसी कंपनी का एक और विमान (VT-DBL) दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। शिवसेना नेता राजू वाघमारे ने बताया कि पिछली घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई थी और अब उसी कंपनी के विमान के साथ दोबारा हादसा होना गहन जांच का विषय है। 2. कैसी कंपनी है वीएसआर एविएशन? मुख्यालय और संचालन: वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का संचालन नई दिल्ली से होता है, लेकिन इसकी सेवाएं मुंबई, भोपाल और हैदराबाद में भी हैं। वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का संचालन नई दिल्ली से होता है, लेकिन इसकी सेवाएं मुंबई, भोपाल और हैदराबाद में भी हैं। मालिक: कंपनी का स्वामित्व विजय कुमार सिंहके पास है। कंपनी का स्वामित्व विजय कुमार सिंहके पास है। क्लाइंट्स : कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, यह पिछले 15 वर्षों से चार्टर्ड सेवा दे रही है। इसके प्रमुख ग्राहकों में हैवेल्स इंडिया, वेलस्पन और एपीएल अपोलो जैसी बड़ी कॉरपोरेट कंपनियां शामिल हैं। : कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, यह पिछले 15 वर्षों से चार्टर्ड सेवा दे रही है। इसके प्रमुख ग्राहकों में हैवेल्स इंडिया, वेलस्पन और एपीएल अपोलो जैसी बड़ी कॉरपोरेट कंपनियां शामिल हैं। सेवाएं: यह कंपनी प्राइवेट जेट चार्टर, एयर एम्ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 2 min · National Desk

कैसे क्रैश हुआ अजित पवार का प्लेन?: सामने आया CCTV फुटेज; यूं चंद सेकंड में धू-धू कर जल उठा विमान

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार को ले जा रहे विमान के क्रैश का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। दिल दहला देने वाले इस वीडियो में प्लेन हादसे की भयावहता साफ तौर पर देखी जा सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कैसे चंद सेकंड में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और आग के गोले में तब्दील हो गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 1 min · National Desk

जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: रनवे छूते ही वापस उड़ा एअर इंडिया का विमान, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी थे सवार

सूत्रों के अनुसार, लैंडिंग के दौरान अस्थिर अप्रोच की स्थिति बन गई थी। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने मानक प्रक्रिया के तहत ‘गो-अराउंड’ का निर्णय लिया। इसके बाद विमान ने एयरपोर्ट के ऊपर कुछ समय तक चक्कर लगाए। हालात सामान्य होने के बाद करीब 10 मिनट बाद दूसरे प्रयास में फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। विमान में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली।इस फ्लाइट में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी सवार थे। घटना के दौरान कुछ देर के लिए यात्रियों में चिंता का माहौल रहा, हालांकि किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इस तरह की स्थिति पूरी तरह सुरक्षा मानकों के दायरे में आती है। यदि पायलट को किसी भी स्तर पर लैंडिंग सुरक्षित नहीं लगती, तो वह विमान को दोबारा हवा में उठाने का फैसला ले सकता है। जयपुर एयरपोर्ट पर इससे पहले भी लैंडिंग फेल होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।आज सुबह ही महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई। पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे। वे मुंबई से सुबह 8.10 बजे रवाना हुए थे। महाराष्ट्र एविएशन डिपार्टमेंट के मुताबिक पायलट ने सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Bomb Threat: द्वारका कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; पुलिस कर रही जांच

राजधानी दिल्ली के द्वारका कोर्ट में आज सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब कोर्ट परिसर में बम रखे होने की धमकी मिली। ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। इस सूचना के मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल कार्रवाई करते हुए, एहतियात के तौर पर पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बम की धमकी मिलने की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। कोर्ट परिसर को तुरंत सील कर दिया गया और सभी को बाहर निकाला गया। इसके बाद, बम निरोधक दस्ते और विशेष टीमों ने कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे पर गहन तलाशी अभियान शुरू किया। फिलहाल कोर्ट परिसर तलाशी अभियान जारी है और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।साइबर सिटी में 13 निजी स्कूलों में बुधवार की सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर स्कूलों में छुट्टी कर दी और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही संबंधित स्कूलों में पुलिस की टीमों ने पहुंचकर सर्च अभियान शुरू कर दिया।स्कूलों में बुधवार सुबह धमकी भरा ईमेल उस समय मिला, जब बच्चे स्कूल पहुंच रहे थे या पहुंच चुके थे। धमकी भरी ईमेल स्कूलों को अलग-अलग समय में मिली हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों के साथ ही बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और एसडीआरएफ की टीमों ने संबंधित स्कूलों में पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। जांच टीमों ने स्कूल परिसरों के साथ-साथ आसपास के संवेदनशील इलाकों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया। स्कूलों के कमरों, शौचालयों, मैदानों, गमलों से लेकर हर संभा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 2 min · National Desk

Prayagraj: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दुखी मन से छोड़ा माघ मेला, बोले- ऐसी कभी कल्पना नहीं की थी

प्रयागराज में चल रहे माघ मेला से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दुखी मन से विदा लेने का ऐलान किया है। बुधवार सुबह आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि वह आस्था और श्रद्धा के साथ माघ मेला में आए थे, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बन गईं कि बिना स्नान किए ही लौटना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज हमेशा से शांति, विश्वास और सनातन परंपराओं की भूमि रही है और यहां से इस तरह लौटना उनके लिए बेहद पीड़ादायक है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं शंकराचार्य ने बताया कि एक ऐसी घटना घटी, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी, जिससे उनका मन व्यथित हो गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि माघ मेला में स्नान करना उनके लिए केवल एक धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि आस्था का विषय था। बावजूद इसके, मौजूदा हालात में उन्होंने मेला छोड़ने का कठिन निर्णय लिया। उनके इस फैसले के बाद संत समाज और श्रद्धालुओं में चर्चा तेज हो गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 28, 2026 · 1 min · National Desk