08:55 PM, 28-Jan-2026 अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की पहली ही गेंद पर मैट हेनरी की गेंद पर अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हो गए और पवेलियन लौट गए। उनके जल्दी आउट होने से टीम इंडिया को मुकाबले की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा। 08:45 PM, 28-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 216 रन का लक्ष्य न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 216 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने टिम सीफर्ट की 62 रनों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने एक-एक सफलता अपने नाम की। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 216 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने टिम सीफर्ट की 62 रनों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने एक-एक सफलता अपने नाम की। 08:24 PM, 28-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: पांचवां और छठा झटका लगा टीम को पांचवां झटका रवि बिश्नोई ने दिया। उन्होंने मार्क चैपमैन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। इसके बाद मिचेल सेंटनर रनआउट हो गए। वह सिर्फ 11 रन बना पाए। फिलहाल क्रीज पर डेरिल मिचेल और जैक फोल्क्स मौजूद हैं। 17 ओवर के बाद स्कोर छह विकेट पर 168 रन है। टीम को पांचवां झटका रवि बिश्नोई ने दिया। उन्होंने मार्क चैपमैन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। इसके बाद मिचेल सेंटनर रनआउट हो गए। वह सिर्फ 11 रन बना पा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें