घट गई पवार पावर: सुनेत्रा डिप्टी सीएम, पर 'दादा' जितनी ताकत नहीं; इस मंत्रालय को फडणवीस ने रख लिया अपने पास

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है और वह राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम बन गई हैं। हालांकि मंत्रालयों के बंटवारे के बाद यह साफ हो गया है कि उन्हें उतनी ताकत नहीं मिली, जितनी पहले अजित पवार के पास थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वित्त और योजना जैसे अहम विभाग अपने पास रख लिए हैं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मुंबई में आयोजित समारोह में सुनेत्रा पवार को पद की शपथ दिलाई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। शपथ के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर रही कि सुनेत्रा को कौन-कौन से विभाग मिलेंगे। सरकार की ओर से मंत्रालयों का बंटवारा पूरा कर राज्यपाल को इसकी जानकारी भेज दी गई है।मंत्रालयों के आवंटन के मुताबिक वित्त विभाग, जो पहले स्वर्गीय अजित पवार के पास था, अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस संभालेंगे। इसके साथ ही योजना विभाग भी उनके पास रहेगा। इसका मतलब है कि 2026 का राज्य बजट फडणवीस ही पेश करेंगे। गौरतलब है कि वह 2023 में भी वित्त विभाग संभाल चुके हैं। वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग का मुख्यमंत्री के पास रहना राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।सरकारी पत्र के अनुसार, सुनेत्रा पवार को राज्य उत्पाद शुल्क, खेल एवं युवा कल्याण और अल्पसंख्यक विकास व वक्फ विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि ये विभाग प्रशासनिक रूप से महत्वपूर्ण तो हैं, लेकिन वित्त मंत्रालय जितने प्रभावशाली नहीं माने जाते। इससे साफ संकेत मिलता है कि सरकार ने आर्थिक फैसलों की कमान मुख्यमंत्री के हाथों में ही रखी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनेत्रा पवार को बधाई देते हुए कहा कि राज्य की पहली महिला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ Live Score: भारत की पारी शुरू, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर; सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस

07:01 PM, 31-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: भारत की पारी शुरू भारत की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं। 06:36 PM, 31-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी। 06:32 PM, 31-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले चुनी बल्लेबाजी भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अक्षर पटेल और ईशान किशन की वापसी हुई है। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती भी खेलते नजर आएंगे। वहीं, न्यूजीलैंड ने आखिरी मुकाबले में चार बदलाव किए हैं। डेवोन कॉनवे की जगह फिन एलन आए हैं। मार्क चैपमैन की जगह जैकब डफी और मैट हेनरी के स्थान पर लॉकी फर्ग्यूसन आए हैं। काइल जैमीसन भी इस मैच में खेलते नजर आएंगे। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 2 min · National Desk

क्या है भारत में सोने का इतिहास: देश में कहां हैं खदानें, कितना होता है उत्पादन; आयात की जरूरत क्यों? जानें

क्या है भारत में सोने का इतिहास: देश में कहां हैं खदानें, कितना होता है उत्पादन; आयात की जरूरत क्यों? जानें विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर भारत में सोने का क्या इतिहास है? जब दुनिया में ‘सोना’ चलन में आया, तब भारत में इस अमूल्य धातु का क्या किया जा रहा था? देश में सोने के उत्पादन के क्या आंकड़े हैं? भारत में कहां-कहां सोना निकलता है? अगर भारत इस धातु का उत्पादक है तो आयात कि जरूरत क्यों पड़ती है और यह आयात कितना है? आइये जानते हैं… बीते कुछ महीनों से सोने और चांदी की कीमतें आसमान पर हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत में गुरुवार को सोना 1.71 लाख प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी सोने की कीमतों में यह इजाफा जारी रहेगा। सोना आमतौर पर दुनिया में रिजर्व के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। यानी भौतिक मुद्रा में आने वाली गिरावट के दौर में सोना एक सुरक्षित ठिकाना रहा है। भारत में सोना सिर्फ व्यापारिक लिहाज से नहीं, बल्कि पारंपरिक और ऐतिहासिक रूप से भी जुटाया जाता रहा है। जब दुनिया में बढ़ा सोने का चलन, तब भारत कहां था? दुनिया में सोना मिलने और इसका इस्तेमाल बढ़ने का पहला सबूत करीब 6500 साल पहले मिलता है। दुनिया में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 2 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: विलय की चर्चा के बीच सुनेत्रा के डिप्टी सीएम बनने की बात क्यों आई? विश्लेषकों से जानें

अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की सियासत में हलचल जारी है। एनसीपी के दोनों धड़ों के विलय से लेकर महाराष्ट्र सरकार में सुनेत्रा पवार के शामिल होने की बात जारी है। दोनों धड़ों के विलय के पीछे की क्या सियासत है? विलय से पहले सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाने का दांव क्यों चला गया? इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में इसी पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार रामकृपाल सिंह, विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी, समीर चौगांवकर और राकेश शुक्ल मौजूद रहे। समीर चौगांवकर: दोनों धड़ों के बीच विलय की तैयारी हो गई थी। सुनेत्रा पवार जो शपथ लेने जा रही हैं, उसकी जानकारी शरद पवार को नहीं है। इससे लगता है कि अब इस विलय को कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है। ये भी तय था कि सुनेत्रा पवार राज्य की राजनीति में लौटेंगी। वित्त मंत्रालय सुनेत्रा पवार को मिलता है या नहीं ये देखना होगा। संभावना ये है कि सुनेत्रा पवार अजित पवार की सीट से चुनाव लड़ेंगी और उनके बेटे पार्थ राज्यसभा जाएंगे। पार्टी में जो टूट की संभावना नजर आ रही उसे सुनेत्रा पवार कैसे रोक पाएंगी। ये देखना होगा। ये जरूर तय है कि एसीपी महायुति के साथ बनी रहेगी। राकेश शुक्ल: 90 के दशक में कांग्रेस इसी तरह के संटक से गुजर चुकी है। आज एनसीपी भी उसी से गुजर रही है। एनसीपी को बचाना इसलिए जरूरी है क्योंकि महाराष्ट्र का मराठा समुदाय नेतृत्व विहीन हो गया है। इसलिए सुनेत्रा पवार को आगे किया गया। पार्टी का अध्यक्ष कोई भी हो सकता है, लेकिन कमान सुनेत्रा पवार के हाथ में रहेगी। कोशिश ये भी हो रही है कि मराठा वोटर एकनाथ शिंदे की तरफ न शिफ्ट हो जाए। पूर्णिमा त्रिपाठी: मुझे लगता है कि इसमें भाजपा की अपनी राजनीति है और देवेंद्र फडणवीस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Bandar Abbas Explosion: ईरान के बंदर अब्बास में विस्फोट, दक्षिणी बंदरगाह शहर में धमाके की खबर से हड़कंप

अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम ने कहा कि सोशल मीडिया पर यह अटकल कि रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) को एक नौसेना कमांडर को विस्फोट में निशाना बनाया गया ‘पूरी तरह से झूठी’ है।ईरानी मीडिया ने कहा कि विस्फोट की जांच की जा रही है। लेकिन उसने कोई और जानकारी नहीं दी। तुरंत टिप्पणी के लिए ईरानी अधिकारियों से संपर्क नहीं किया जा सका।बंदर अब्बास होरमुज की खाड़ी पर स्थित है, जो ईरान और ओमान के बीच एक अहम जलमार्ग है। दुनिया में जो तेल समुद्र के जरिए भेजा जाता है, उसका लगभग 20 फीसदी इसी बंदरगाह से होकर गुजरता है।यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ है, जब हाल के विरोध प्रदर्शनों पर सख्ती कार्रवाई के बाद तेहरान और वाशिंगटन के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इसके अलावा, ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी पश्चिमी देश चिंतित हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 1 min · National Desk

Budget 2026: रविवार की छुट्टी कैंसिल! कल बजट के साथ खुलेगा शेयर बाजार; नोट कर लें कब से कब तक होगा कारोबार

1 फरवरी को देश का आम बजट पेश होने जा रहा है। यह रविवार का दिन है। आमतौर पर शेयर बाजार में शनिवार और रविवार को छुट्टी होती है, लेकिन कल का रविवार निवेशकों के लिए सामान्य छुट्टी के दिनों से अलग है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट भाषण को देखते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने एलान किया है कि इस दौरान शेयर बाजार खुले रहेंगे और सामान्य दिनों की तरह कारोबार होगा। ऐसे में अगर आप भ्री वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट भाषण के दौरान कल ट्रेडिंग करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। विशेष लाइव ट्रेडिंग सत्र का होगा आयोजन एनएसई और बीएसई की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, बजट की अहमियत को देखते हुए 1 फरवरी को ‘विशेष लाइव ट्रेडिंग सत्र’ आयोजित किया जा रहा है। एक्सचेंजों का कहना है कि बजट में होने वाली बड़ी नीतिगत घोषणाओं पर बाजार को तत्काल प्रतिक्रिया देने का मौका मिलना चाहिए, इसलिए रविवार होने के बावजूद बाजार बंद नहीं रहेगा। आजाद भारत के इतिहास में इससे पहले केवल एक बार रविवार को भी शेयर बाजार में कारोबार हुआ था। 28 फरवरी 1999 को जब देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे, उस समय रविवार के दिन भी घरेलू शेयर बाजार में कारोबार हुआ था। ट्रेडिंग का समय: सुबह 9:15 से 3:30 बजे तक निवेशकों के मन में टाइमिंग को लेकर कोई कन्फ्यूजन न रहे, इसके लिए एक्सचेंजों ने स्थिति साफ कर दी है। कल बाजार की समय सारिणी सामान्य कारोबारी दिनों जैसी ही रहेगी: क्यों लिया गया यह फैसला? सुबह 9:00 बजे शुरू होकर 9:08 बजे तक चलेगा।सुबह 9:15 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:30 बजे तक नियमित कारोबार होगा।इसका मतलब है कि आपको बजट भाषण के दौरान और उसके बाद अपनी र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 2 min · National Desk

Kishtwar Encounter: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, तीन जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के डोलगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ के दौरान सूत्रों के अनुसार तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए उधमपुर के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। : जम्मू-कश्मीर: डोलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक हफ्ते से छिपे हैं जैश के आतंकी जानकारी के अनुसार इस ऑपरेशन में भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स शामिल है और इसे ऑपरेशन त्राशी-I नाम दिया गया है। शनिवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर संपर्क स्थापित हुआ, जिसके बाद इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया।सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश में अभियान जारी है। सुरक्षाबल हालात पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 1 min · National Desk

कौन हैं सुनेत्रा पवार?: इस सियासी परिवार की बेटी को संकट ने सियासत में धकेला, अब संभालेंगी 'दादा' की विरासत

कौन हैं सुनेत्रा पवार?: इस सियासी परिवार की बेटी को संकट ने सियासत में धकेला, अब संभालेंगी ‘दादा’ की विरासत विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि सुनेत्रा पवार कौन हैं? बारामती के ‘दादा’ अजित पवार से इतर उनकी अपनी क्या पहचान रही है? उनका पारिवारिक इतिहास क्या रहा है? अजित पवार से उनकी शादी कैसे हुई? सुनेत्रा की राजनीति में कब एंट्री हुई? आइये जानते हैं… महाराष्ट्र में अजित पवार के निधन के बाद से सियासी हलचल तेज है। अजित की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया। कई हलकों में यह दावा किया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले अजित पवार की जगह अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम पद संभाल सकती हैं। इस पर फिलहाल महायुति की ओर से कोई बयान नहीं जारी किया गया है, लेकिन अटकलें हैं कि सुनेत्रा आज शाम तक ही डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकती हैं। महाराष्ट्र के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब राज्य में कोई महिला डिप्टी सीएम पद संभालेगी। कौन हैं सुनेत्रा पवार? सुनेत्रा पवार का जन्म 1963 में उस्मानाबाद (अब धाराशिव) में एक मराठी परिवार में हुआ था। सुनेत्रा ने औरंगाबाद (अब छत्रपति संभाजीनगर) के एसबी कॉलेज से बी.कॉम की डिग्री हासिल की। एक राजनीतिक परिवार से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Riot Case: आगजनी और दंगे के आरोपी फैजान बरी...दंगाई भीड़ का था हिस्सा; अदालत ने बताई ये बड़ी वजह

28 जनवरी को जारी आदेश में अदालत ने कहा कि इन तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए, मैं यह पाता हूं कि अभियोजन पक्ष के गवाह (पीडब्ल्यू2 कांस्टेबल पीयूष) की एकमात्र गवाही पर भरोसा करना अत्यंत असुरक्षित होगा। इसलिए, यह निष्कर्ष निकाला है कि अभियोजन पक्ष संदेह से परे अपना मामला साबित करने में विफल रहा है और आरोपी संदेह के लाभ का हकदार है। फैजान पर आरोप था कि वह 25 फरवरी 2020 को कथित रूप से स्कूल में तोड़फोड़ करने और आग लगाने वाली दंगाई भीड़ का हिस्सा था, जिससे एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। अभियोजन पक्ष का दावा था कि करीब 200 लोगों ने जबरन परिसर में प्रवेश किया, संपत्ति और वाहनों को नुकसान पहुंचाया और इमारत में आग लगा दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 1 min · National Desk

कौन हैं सुनेत्रा पवार?: इस सियासी परिवार की बेटी को संकट ने सियासत में धकेला, अब होंगी महाराष्ट्र की नई 'दादा'

कौन हैं सुनेत्रा पवार?: इस सियासी परिवार की बेटी को संकट ने सियासत में धकेला, अब होंगी महाराष्ट्र की नई ‘दादा’ विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि सुनेत्रा पवार कौन हैं? अजित पवार से इतर उनकी अपनी क्या पहचान रही है? उनका पारिवारिक इतिहास क्या रहा है? अजित पवार से उनकी शादी कैसे हुई? सुनेत्रा की राजनीति में कब एंट्री हुई? आइये जानते हैं… महाराष्ट्र में अजित पवार के निधन के बाद से सियासी हलचल तेज है। अजित की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया। कई हलकों में यह दावा किया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले अजित पवार की जगह अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम पद संभाल सकती हैं। इस पर फिलहाल महायुति की ओर से कोई बयान नहीं जारी किया गया है, लेकिन अटकलें हैं कि सुनेत्रा आज शाम तक ही डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकती हैं। महाराष्ट्र के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब राज्य में कोई महिला डिप्टी सीएम पद संभालेगी। कौन हैं सुनेत्रा पवार? सुनेत्रा पवार का जन्म 1963 में उस्मानाबाद (अब धाराशिव) में एक मराठी परिवार में हुआ था। सुनेत्रा ने औरंगाबाद (अब छत्रपति संभाजीनगर) के एसबी कॉलेज से बी.कॉम की डिग्री हासिल की। एक राजनीतिक परिवार से आने के बावजूद स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 2 min · National Desk