महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है और वह राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम बन गई हैं। हालांकि मंत्रालयों के बंटवारे के बाद यह साफ हो गया है कि उन्हें उतनी ताकत नहीं मिली, जितनी पहले अजित पवार के पास थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वित्त और योजना जैसे अहम विभाग अपने पास रख लिए हैं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मुंबई में आयोजित समारोह में सुनेत्रा पवार को पद की शपथ दिलाई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। शपथ के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर रही कि सुनेत्रा को कौन-कौन से विभाग मिलेंगे। सरकार की ओर से मंत्रालयों का बंटवारा पूरा कर राज्यपाल को इसकी जानकारी भेज दी गई है।मंत्रालयों के आवंटन के मुताबिक वित्त विभाग, जो पहले स्वर्गीय अजित पवार के पास था, अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस संभालेंगे। इसके साथ ही योजना विभाग भी उनके पास रहेगा। इसका मतलब है कि 2026 का राज्य बजट फडणवीस ही पेश करेंगे। गौरतलब है कि वह 2023 में भी वित्त विभाग संभाल चुके हैं। वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग का मुख्यमंत्री के पास रहना राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।सरकारी पत्र के अनुसार, सुनेत्रा पवार को राज्य उत्पाद शुल्क, खेल एवं युवा कल्याण और अल्पसंख्यक विकास व वक्फ विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि ये विभाग प्रशासनिक रूप से महत्वपूर्ण तो हैं, लेकिन वित्त मंत्रालय जितने प्रभावशाली नहीं माने जाते। इससे साफ संकेत मिलता है कि सरकार ने आर्थिक फैसलों की कमान मुख्यमंत्री के हाथों में ही रखी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनेत्रा पवार को बधाई देते हुए कहा कि राज्य की पहली महिला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
घट गई पवार पावर: सुनेत्रा डिप्टी सीएम, पर 'दादा' जितनी ताकत नहीं; इस मंत्रालय को फडणवीस ने रख लिया अपने पास
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है और वह राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम बन गई हैं। हालांकि मंत्रालयों के बंटवारे के बाद यह साफ हो गया है कि उन्हें उतनी ताकत नहीं मिली, जितनी पहले अजित पवार के पास थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वित्त और योजना जैसे अहम विभाग अपने पास रख लिए हैं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मुंबई में आयोजित समारोह में सुनेत्रा पवार को पद की शपथ दिलाई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद