ग्रैमी अवॉर्ड के मंच पर डोनाल्ड ट्रंप की इमीग्रेशन नीति का खूब विरोध किया गया। साथ ही होस्ट ट्रेवर नोआ ने अमेरिकी राष्ट्रपति का मजाक भी उड़ाया। इस मंच पर हुई ट्रोलिंग से डोनाल्ड ट्रंप खफा हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए ग्रैमी अवॉर्ड्स के होस्ट ट्रेवर नोआ पर तंज कसा है। साथ ही उन पर मुकदमा करने की चेतावनी दी है। जानिए, ग्रैमी के मंच पर होस्ट ट्रेवर नोआ ने डोनाल्ड ट्रंप के बारे में क्या कहा और जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या जवाब दिया। इस साल के ग्रैमी अवार्ड्स को कॉमेडियन ट्रेवर नोआ होस्ट कर रहे थे। उन्होंने इस अवॉर्ड नाइट में डोनाल्ड ट्रंप का मजाक बनाया। उन पर कुछ आपत्तिजनक बातें भी कहीं। इस बात से खफा होकर डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रेवर नोआ को लूजर कह दिया। डोनाल्ड ट्रंप अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए लिखते हैं, ‘ट्रेवर नोआ ने मेरे बारे में गलत कहा है। उसने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप और बिल क्लिंटन ने एपस्टीन आईलैंड पर वक्त बिताया। यह बिल्कुल गलत है। मैं बिल के लिए नहीं बोल सकता लेकिन मैं कभी एपस्टीन आईलैंड पर नहीं गया।’ ट्रंप ने मुकदमा करने की धमकी दी वह आगे ट्वीट में लिखते हैं, ‘ऐसे झूठे और मानहानिकारक बयान मुझ पर फेक न्यूज मीडिया तक ने नहीं लगाए हैं। लेकिन ट्रेवर नोआ एक टोटल लूजर। बेहतर होगा कि वह अपने फैक्ट्स ठीक कर ले। ऐसा लगता है कि मैं इस टैलेंटलेस, बेवकूफ पर मुकदमा करने के लिए अपने वकीलों को भेजूंगा। उस पर कई डॉलर का मुकदमा करूंगा। तैयार हो जाओ नोआ, मैं तुम्हारे साथ थोड़ा मजा करने वाला हूं।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
ग्रैमी के मंच पर हुई ट्रोलिंग से डोनाल्ड ट्रंप खफा, होस्ट ट्रेवर नोआ को कहा लूजर; मुकदमा करने की दी चेतावनी
ग्रैमी अवॉर्ड के मंच पर डोनाल्ड ट्रंप की इमीग्रेशन नीति का खूब विरोध किया गया। साथ ही होस्ट ट्रेवर नोआ ने अमेरिकी राष्ट्रपति का मजाक भी उड़ाया। इस मंच पर हुई ट्रोलिंग से डोनाल्ड ट्रंप खफा हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए ग्रैमी अवॉर्ड्स के होस्ट ट्रेवर नोआ पर तंज कसा है। साथ ही उन पर मुकदमा करने की चेतावनी दी है। जानिए, ग्रैमी के मंच पर होस्ट ट्रेवर नोआ ने डोनाल्ड ट्रंप के बारे में क्या कहा और जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या जवाब दिया। इस साल के ग्रैमी अवार्ड्स को कॉमेडियन ट्रेवर नोआ होस्ट कर रह