PCB: 12 फरवरी के बाद अपने फैसले पर यू-टर्न लेंगे नकवी? क्या मैच के बहिष्कार का बांग्लादेश चुनाव से है कनेक्शन

PCB: 12 फरवरी के बाद अपने फैसले पर यू-टर्न लेंगे नकवी? क्या मैच के बहिष्कार का बांग्लादेश चुनाव से है कनेक्शन विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में ग्रुप चरण का मैच खेलने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है क्योंकि आईसीसी ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमें ग्रुप ए में शामिल हैं, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने इस मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने नहीं बताया कारण पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का कोई कारण नहीं बताया है। यहां तक कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आधिकारिक तौर पर आईसीसी को इस बारे में सूचित भी नहीं किया है। अब ऐसे संकेत भी मिल रहे हैं कि पाकिस्तान इस फैसले पर यू-टर्न भी ले सकता है। क्या पाकिस्तान के इस ड्रामे के पीछे बांग्लादेश में होने वाले आम चुनाव भी एक कारण है? दरअसल, बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव होने हैं। अभी वहां मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी जो पीसीबी के प्रमुख भी हैं, वह यूनुस सरकार की जगह लोकतांत्रिक सरकार बनने के बाद अपना फैसला बदल सकते हैं। विज्ञा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: आज अदालत में खुद मौजूद रहेंगी CM ममता बनर्जी, बंगाल में SIR के मुद्दे पर होगी जिरह; जानिए मामला

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं (ये खबर अपडेट की जा रही है) सुप्रीम कोर्ट में आज पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सुनवाई होगी। लेकिन इस दौरान सबसे खास बात यह होगी कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद जिरह करती नजर आएंगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 4, 2026 · 1 min · National Desk

Ghaziabad Triple Suicide: ऑनलाइन गेमिंग की लत, तीन सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर अपने माता-पिता द्वारा ऑनलाइन गेमिंग पर आपत्ति जताए जाने के बाद 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। तीन बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि ये तीनों बहनें पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन गेम खेलने की आदी हो चुकी थीं और कोरोना महामारी के बाद से इनका स्कूल भी रेगुलर नहीं था। चेतन कुमार, जो ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं और तीन साल से भारत सिटी सोसायटी में किराये पर रह रहे हैं, उनकी तीन बेटियों की उम्र 16, 14 और 12 वर्ष थी।जानकारी के मुताबिक, चेतन कुमार की तीनों बेटियों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। मामला मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे का है। चेतन कुमार पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। तीनों बहनों ने अपने कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी। पुलिस के अनुसार तीनों बहनें पिछले कुछ माह से ऑनलाइन गेम खेल रही थीं। कोरोना के बाद से तीनों पढ़ाई भी छोड़ चुकी थीं।एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चेतन कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग का करते हैं और तीन वर्ष से भारत सिटी सोसायटी में किराये पर रह रहे हैं, मूल रूप से दिल्ली निवासी हैं। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिए हैं। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk

Weather Report: पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में बारिश-बिजली जारी, शीत लहर भी तारी; दिल्ली में कोहरे का अलर्ट

उत्तर से दक्षिण तक देश का मौसम इन दिनों कई रंग दिखा रहा है। कहीं बारिश और बर्फबारी से ठंड का असर तेज हो गया, तो कहीं शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को थाम लिया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्तर भारत में मौसम लगातार अस्थिर बना हुआ है, जबकि दक्षिणी समुद्री क्षेत्रों में तेज हवाओं ने मछुआरों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक यह बदलाव फिलहाल कुछ दिनों तक बना रह सकता है। अगले 7 दिनों के दौरान तीन पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार तीन फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और हरियाणा के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इसके साथ ही ऊपरी वायुमंडल में एक ट्रफ भी प्रभावी बना हुआ है। पांच फरवरी की रात से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है। इन मौसमी प्रणालियों के संयुक्त असर से उत्तर भारत में कहीं हल्की बारिश, कहीं बर्फबारी, तो कहीं घना कोहरा देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में तीन फरवरी से मौसम फिर करवट लेता दिख रहा है। 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। गंगोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ में ताजी बर्फ गिरने के आसार हैं।मैदानी राज्यों में गरज-चमक और तेज हवाएं : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वज्रपात की भी आशंका है।दिल्ली और आसपास के इलाकों में घने कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय दृश्यता काफी कम ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: वॉशिंगटन में जयशंकर-रुबियो की बैठक; पहाड़ों पर बर्फ-मैदानों में बारिश; ग्रीस नाव हादसे में 14 की मौत

भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को हुए एतिहासिक व्यापार समझौते के बाद मंगलवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वॉशिंगटन में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। यह मुलाकात महत्वपूर्ण खनिजों पर पहले मंत्री स्तरीय सम्मेलन से पहले हुई। वहीं उत्तर से दक्षिण तक देश का मौसम इन दिनों कई रंग दिखा रहा है। कहीं बारिश और बर्फबारी से ठंड का असर तेज हो गया, तो कहीं शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को थाम लिया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्तर भारत में मौसम लगातार अस्थिर बना हुआ है, जबकि दक्षिणी समुद्री क्षेत्रों में तेज हवाओं ने मछुआरों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रीस के पूर्वी एजियन द्वीप चियोस के पास एक स्पीडबोट और ग्रीक कोस्ट गार्ड की नाव की टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। ग्रीक कोस्ट गार्ड ने मंगलवार को बताया कि 24 लोगों को बचाया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसमें दो कोस्ट गार्ड अधिकारी भी घायल हुए हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि स्पीडबोट में कुल कितने लोग थे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 1 min · National Desk

India-US Ties: व्यापार समझौते के बाद जयशंकर-रुबियो की मुलाकात, आर्थिक-रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने पर जोर

भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को हुए एतिहासिक व्यापार समझौते के बाद मंगलवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वॉशिंगटन में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। यह मुलाकात महत्वपूर्ण खनिजों पर पहले मंत्री स्तरीय सम्मेलन से पहले हुई। रुबियो ने स्टेट डिपार्टमेंट में जयशंकर का स्वागत किया। बता दें कि इस दौरे और मुलाकात से उम्मीद है कि भारत-अमेरिका के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों में नई गति आएगी और दोनों देशों के बीच साझेदारी मजबूत होगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर 2 फरवरी से 4 फरवरी तक अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान वे क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्ट्रियल में हिस्सा लेंगे, जिसे रुबियो आयोजित कर रहे हैं। इसके अलावा, वे अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इन बैठकों का उद्देश्य भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करना है।अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और जयशंकर की मुलाकात की जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आज भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण खनिजों (जैसे लिथियम, कोबाल्ट आदि) की खोज, खनन और प्रसंस्करण के क्षेत्र में भारत-अमेरिका के बीच सहयोग को औपचारिक रूप देने पर चर्चा की। इन खनिजों का इस्तेमाल नई तकनीक, ऊर्जा और उद्योगों में होता है। दोनों मंत्रियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुए व्यापार समझौते का भी स्वागत किया। बैठक के अंत में, विदेश मंत्री रुबियो और मंत्री जयशंकर ने क्वाड के तहत आपसी और बहुपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk

Maharashtra: मंत्री पंकजा मुंडे को ले जाने वाले हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, डीजीसीए ने शुरू की जांच

महाराष्ट्र की पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री और भाजपा नेता पंकजा मुंडे को चुनाव प्रचार के लिए ले जाने वाले एक हेलीकॉप्टर में उड़ान से कुछ घंटे पहले तकनीकी खराबी पाए जाने का मामला सामने आया है। यह जानकारी मंगलवार को एक एयरपोर्ट अधिकारी ने दी। अधिकारी के अनुसार, सोमवार रात को उस समय खराबी का पता चला, जब हेलीकॉप्टर को अगले दिन पंकजा मुंडे को लातूर ले जाने के लिए तैयार किया जा रहा था। बताया गया कि पंकजा मुंडे सोमवार को एक चार्टर्ड विमान से छत्रपति संभाजीनगर पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने दिन में उसी हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार भी किया। लेकिन रात में जब एविएशन कंपनी ने रूटीन जांच की, तो हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी दिक्कतें पाई गईं। इसके बाद इसकी जानकारी चिकलठाणा एयरपोर्ट प्रशासन को दी गई।हेलीकॉप्टर को मंगलवार सुबह करीब 11 बजे लातूर के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण पंकजा मुंडे की यात्रा करीब दो घंटे देर से हो सकी। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में पंकजा मुंडे ने कहा कि हेलीकॉप्टर पुराना था, लेकिन उन्होंने इस पर कोई सवाल नहीं उठाया और यात्रा जारी रखी।उन्होंने यह भी कहा कि 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे, जिसमें एनसीपी नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गई थी, उसके बाद से पार्टी नेताओं में हवाई यात्रा को लेकर डर और चिंता का माहौल है। पंकजा मुंडे इन दिनों 7 फरवरी को होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं। उन्होंने मराठवाड़ा के कई इलाकों में जनसभाएं की हैं।वहीं मंगलवार देर रात नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस हेलीकॉप्टर को एहतियातन ग्राउंड करने का आदेश जारी किया। डीजीसीए के मुताबिक 2 फरवरी को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk

ग्रीस में बड़ा हादसा: ग्रीक कोस्ट गार्ड के जहाज से टकराई अप्रवासियों की नौका, 14 की मौत; कई लापता

ग्रीस के पूर्वी एजियन द्वीप चियोस के पास एक स्पीडबोट और ग्रीक कोस्ट गार्ड की नाव की टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। ग्रीक कोस्ट गार्ड ने मंगलवार को बताया कि 24 लोगों को बचाया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसमें दो कोस्ट गार्ड अधिकारी भी घायल हुए हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि स्पीडबोट में कुल कितने लोग थे। हालांकि अभी बचाव अभियान जारी है, जिसमें चार गश्ती जहाज, एक हेलीकॉप्टर और डाइवर्स वाली एक निजी नाव शामिल हैं। स्थानीय मीडिया के वीडियो में देखा गया कि एक व्यक्ति को कंबल में लपेटकर कोस्ट गार्ड की नाव से लेकर एंबुलेंस में डाला जा रहा था, और दो बच्चों को भी वहां ले जाया गया। कोस्ट गार्ड ने यह भी बताया कि अभी टक्कर कैसे हुई और मरने वालों की पहचान कौन है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ये भी पढ़ें:- India-US Ties: व्यापार समझौते के बाद जयशंकर-रुबियो की मुलाकात, आर्थिक-रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने पर जोर बता दें कि ग्रीस यूरोपीय संघ में प्रवेश का मुख्य रास्ता है, खासकर उन लोगों के लिए जो युद्ध और गरीबी से भागकर आते हैं। इस रास्ते पर सुरक्षा की कमी और तेज समुद्र के कारण कई बार हादसे होते रहते हैं।पिछले कुछ वर्षों में ग्रीस और यूरोपीय संघ की कई देश माइग्रेशन नियम कड़े कर चुके हैं।इसमें डिपोर्टेशन तेज करना और हिरासत बढ़ाना शामिल है। इतना ही नहीं यूरोपीय देशों में माइग्रेशन पर लगातार बहस होती रहती है। कुछ देशों में दक्षिणपंथी पार्टियों का दबदबा बढ़ा है, और नियम सख्त हो गए हैं। इसके चलते आसाइलम लेने वालों की संख्या अब पहले जैसी नहीं रही। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: सरसी और अज्ञेय की कविता- नहीं बाँध कर रक्खा जाता

आज का शब्द: सरसी और अज्ञेय की कविता- नहीं बाँध कर रक्खा जाता ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- सरसी, जिसका अर्थ है- छोटा सरोवर या जलाशय, बावली। प्रस्तुत है अज्ञेय की कविता- नहीं बाँध कर रक्खा जाता ना, ना; फेर नहीं आतीं ये सुन्दर रातें, ना ये सुन्दर दिन! नहीं बाँध कर रक्खा जाता, छोटा-सा पल-छिन। चढ़ डोले पर चली जा रही, काल की दुलहिन। साथी, उसी गैल में तुम स्वेच्छा से अपना घोड़ा डाल दो, यह जो अप्रतिहत संगीत है तुम भी उस पर ताल दो। यह सुन्दर है, यह शिव है, यह मेरा हो, पर बँधा नहीं है मुझसे, निजी धर्म के मर्त्य है। जीवन नि:संग समर्पण है, जीवन का एक यही तो सत्य है। जो होता है जब होता है तब एक बार ही सदा के लिए हो जाता है : यही एक अमरत्व है। क्षण-क्षण जो मरता दिखता है अविरल अन्त:सत्त्व है। जीवन की गति धारा है यह एक लड़ी है-क्रम तो अनवच्छिन्न है, हर क्षण आगे-पीछे बँधा हुआ है, इसी लिए पर अद्वितीय है, भिन्न है। पर मनुष्य से नहीं कहीं कुछ : इसी तर्क से जीवन स्वत: प्रमाण है। दो, दो, खुले हाथ से दो : कि अस्मिता विलय एक मात्र कल्याण है। ना, कुछ फेर नहीं आने का, साथी, ना ये दिन, ना रात, फेर नहीं खिलने वाले हैं एक अकेली सरसी के ये अद्वितीय जलजात। इसे मान लो : तदनन्तर यदि रुकना चाहो रुक लो, विलमाने में रस लो। या फिर हँसने का ही मन हो तो वह हँसी दिव्य है : हँस लो। हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 5 घंटे पहले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk

US: अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में भारत ने किसान हितों से नहीं किया समझौता, अधिकारियों ने बताई अंदर की बात

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी कृषि मंत्री के बयान के बाद लगाए गए कयास अधिकारियों का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब ऐसी चर्चाएं हैं कि भारत ने टैरिफ में छूट के लिए अपने कृषि सेक्टर में अमेरिका के लिए कुछ रियायत दी हैं। अमेरिका की कृषि मंत्री ब्रूक रोलिंस के बयान से इन चर्चाओं को ज्यादा बल मिला। दरअसल ब्रूक रोलिंस ने कहा है कि व्यापार समझौते से भारत के बाजार में अमेरिका के कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि साल 2024 में भारत के साथ अमेरिका का कृषि व्यापार घाटा 1.3 अरब डॉलर था। अब व्यापार समझौते से इसमें कमी आएगी और इसका फायदा अमेरिका के किसानों को होगा। भारतीय अधिकारियों ने बताया भारत को मिलेगा बड़ा फायदा भारतीय अधिकारियों का कहना है कि व्यापार समझौते में सरकार ने संवेदनशील कृषि उत्पादों को संरक्षण देना सुनिश्चित किया है और सिर्फ गैर संवेदनशील उत्पादों को ही भारत के बाजार में एंट्री की इजाजत दी गई है। भारत द्वारा हर साल अमेरिका को करीब 34 अरब डॉलर के कृषि उत्पाद निर्यात किए जाते हैं। वहीं भारत अमेरिका से सिर्फ 2.1 अरब डॉलर के कृषि उत्पाद ही खरीदता है। एक अधिकारी ने कहा कि व्यापार समझौते के तहत भारत के कृषि निर्यात को और मजबूती मिलेगी। व्यापार समझौते के तहत भारत के टेक्सटाइल और अपेरल उद्योग को भी बड़ा फायदा मिलेगा। ये सेक्टर अमेरिका को हर साल करीब 10 अरब डॉलर का सामान निर्यात करते हैं और अब टैरिफ घटकर 18 प्रतिशत होने के बाद इन सेक्टर्स को बड़ा फायदा मिलेगा। साथ ही चमड़ा, जूते, जलीय उत्पाद, रसायन, प्लास्टिक, रबर, घरेलू सजावट, कारपेट, मशीनरी जैसे सेक्टर्स को भी फायदा मिलेगा। ये सेक्टर श्रम आधारित …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 4, 2026 · 2 min · National Desk