PCB: 12 फरवरी के बाद अपने फैसले पर यू-टर्न लेंगे नकवी? क्या मैच के बहिष्कार का बांग्लादेश चुनाव से है कनेक्शन विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में ग्रुप चरण का मैच खेलने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है क्योंकि आईसीसी ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमें ग्रुप ए में शामिल हैं, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने इस मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने नहीं बताया कारण पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का कोई कारण नहीं बताया है। यहां तक कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आधिकारिक तौर पर आईसीसी को इस बारे में सूचित भी नहीं किया है। अब ऐसे संकेत भी मिल रहे हैं कि पाकिस्तान इस फैसले पर यू-टर्न भी ले सकता है। क्या पाकिस्तान के इस ड्रामे के पीछे बांग्लादेश में होने वाले आम चुनाव भी एक कारण है? दरअसल, बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव होने हैं। अभी वहां मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी जो पीसीबी के प्रमुख भी हैं, वह यूनुस सरकार की जगह लोकतांत्रिक सरकार बनने के बाद अपना फैसला बदल सकते हैं। विज्ञा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें