भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को हुए एतिहासिक व्यापार समझौते के बाद मंगलवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वॉशिंगटन में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। यह मुलाकात महत्वपूर्ण खनिजों पर पहले मंत्री स्तरीय सम्मेलन से पहले हुई। वहीं उत्तर से दक्षिण तक देश का मौसम इन दिनों कई रंग दिखा रहा है। कहीं बारिश और बर्फबारी से ठंड का असर तेज हो गया, तो कहीं शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को थाम लिया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्तर भारत में मौसम लगातार अस्थिर बना हुआ है, जबकि दक्षिणी समुद्री क्षेत्रों में तेज हवाओं ने मछुआरों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रीस के पूर्वी एजियन द्वीप चियोस के पास एक स्पीडबोट और ग्रीक कोस्ट गार्ड की नाव की टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। ग्रीक कोस्ट गार्ड ने मंगलवार को बताया कि 24 लोगों को बचाया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसमें दो कोस्ट गार्ड अधिकारी भी घायल हुए हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि स्पीडबोट में कुल कितने लोग थे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें