भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को हुए एतिहासिक व्यापार समझौते के बाद मंगलवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वॉशिंगटन में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। यह मुलाकात महत्वपूर्ण खनिजों पर पहले मंत्री स्तरीय सम्मेलन से पहले हुई। रुबियो ने स्टेट डिपार्टमेंट में जयशंकर का स्वागत किया। बता दें कि इस दौरे और मुलाकात से उम्मीद है कि भारत-अमेरिका के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों में नई गति आएगी और दोनों देशों के बीच साझेदारी मजबूत होगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर 2 फरवरी से 4 फरवरी तक अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान वे क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्ट्रियल में हिस्सा लेंगे, जिसे रुबियो आयोजित कर रहे हैं। इसके अलावा, वे अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इन बैठकों का उद्देश्य भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करना है।अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और जयशंकर की मुलाकात की जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आज भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण खनिजों (जैसे लिथियम, कोबाल्ट आदि) की खोज, खनन और प्रसंस्करण के क्षेत्र में भारत-अमेरिका के बीच सहयोग को औपचारिक रूप देने पर चर्चा की। इन खनिजों का इस्तेमाल नई तकनीक, ऊर्जा और उद्योगों में होता है। दोनों मंत्रियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुए व्यापार समझौते का भी स्वागत किया। बैठक के अंत में, विदेश मंत्री रुबियो और मंत्री जयशंकर ने क्वाड के तहत आपसी और बहुपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
India-US Ties: व्यापार समझौते के बाद जयशंकर-रुबियो की मुलाकात, आर्थिक-रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने पर जोर
भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को हुए एतिहासिक व्यापार समझौते के बाद मंगलवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वॉशिंगटन में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। यह मुलाकात महत्वपूर्ण खनिजों पर पहले मंत्री स्तरीय सम्मेलन से पहले हुई। रुबियो ने स्टेट डिपार्टमेंट में जयशंकर का स्वागत किया। बता दें कि इस दौरे और मुलाकात से उम्मीद है कि भारत-अमेरिका के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों में नई गति आएगी और दोनों देशों के बीच साझेदारी मजबूत होगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर 2 फरवरी से 4 फरवरी तक अम