AUS vs IRE Live Score: रेनशॉ-स्टोइनिस के बीच 40+ रन की साझेदारी, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 130 के पार

04:18 PM, 11-Feb-2026 AUS vs IRE Live Score: रेनशॉ-स्टोइनिस के बीच 40+ रन की साझेदारी मैट रेनशॉ और मार्कस स्टोइनिस के बीच पांचवें विकेट के लिए 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 130 से ज्यादा रन बना लिए हैं। मैट रेनशॉ और मार्कस स्टोइनिस के बीच पांचवें विकेट के लिए 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 130 से ज्यादा रन बना लिए हैं। 03:53 PM, 11-Feb-2026 AUS vs IRE Live Score: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका टेक्टर ने दिया। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। अब क्रीज पर मैट रेनशॉ और मार्कस स्टोइनिस मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका टेक्टर ने दिया। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। अब क्रीज पर मैट रेनशॉ और मार्कस स्टोइनिस मौजूद हैं। 03:36 PM, 11-Feb-2026 AUS vs IRE Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट पर 60 के पार ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत हुई है। ट्रेविस हेड के बाद जोश इंग्लिश (37) और कैमरन ग्रीन (21) पवेलियन लौट गए। अब मैट रेनशॉ का साथ देने ग्लेन मैक्सवेल आए हैं। सात ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 69 रन है। ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत हुई है। ट्रेविस हेड के बाद जोश इंग्लिश (37) और कैमरन ग्रीन (21) पवेलियन लौट गए। अब मैट रेनशॉ का साथ देने ग्लेन मैक्सवेल आए हैं। सात ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 69 रन है। 03:21 PM, 11-Feb-2026 AUS vs IRE Live Score: ऑस्ट्रेलिया की झटके से शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की इस मैच में झटके से शुरुआत हुई है। ट्रेविस हेड सात रन बनाकर रनआउट हो गए। फिलहाल क्रीज पर जोश इंग्लिश और कैमरन ग्रीन मौजूद हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार; जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को सपाट बंद हुआ। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 40.28 अंक या 0.05% गिरकर 84,233.64 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 18.70 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 25,953.85 अंक पर आ गया। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 11, 2026 · 1 min · National Desk

Parliament Budget Session LIVE: बजट पर चर्चा जारी, राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी सरकार

03:35 PM, 11-Feb-2026 राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी सरकार केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “हम सदन को गुमराह करने और निराधार बयान देने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस दाखिल करने जा रहे हैं। लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही और प्रक्रिया के स्पष्ट नियम हैं। जब कोई सदस्य किसी अन्य सदस्य पर गंभीर आरोप लगाना चाहता है, तो उसे नोटिस देना होता है और आरोप को प्रमाणित भी करना होता है। मैंने राहुल गांधी को सदन में बुलाकर उनके द्वारा उठाए गए बिंदुओं को प्रमाणित करने का अनुरोध किया है। राहुल गांधी ने सरकार और प्रधानमंत्री पर निराधार और झूठे आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि प्रधानमंत्री ने भारत और भारतीय हितों को बेच दिया है। किस आधार पर? उन्होंने बिना नोटिस दिए हरदीप सिंह पुरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।” केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “हम सदन को गुमराह करने और निराधार बयान देने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस दाखिल करने जा रहे हैं। लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही और प्रक्रिया के स्पष्ट नियम हैं। जब कोई सदस्य किसी अन्य सदस्य पर गंभीर आरोप लगाना चाहता है, तो उसे नोटिस देना होता है और आरोप को प्रमाणित भी करना होता है। मैंने राहुल गांधी को सदन में बुलाकर उनके द्वारा उठाए गए बिंदुओं को प्रमाणित करने का अनुरोध किया है। राहुल गांधी ने सरकार और प्रधानमंत्री पर निराधार और झूठे आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि प्रधानमंत्री ने भारत और भारतीय हितों को बेच दिया है। किस आधार पर? उन्होंने बिना नोटिस दिए हरदीप सिंह पुरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।” 03:18 PM, 11-Feb-2026 बजट पर चर्चा के लिए इन सासंदों ने लिया हिस्सा केरल के कोट्टा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

UP: 'मेरे पति को मार डाल वरना शक्ल न दिखाना', जगभान बच्चों की पढ़ाई के लिए देता था रुपये, बीवी खरीद लाई तमंचा

1 of 9 Jhansi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स छोटी सी नौकरी के सहारे ही जगभान ने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर बड़ा आदमी बनाने का सपना बुन डाला था। घर से दूर रहकर भी हर महीने परिवार के पालन पोषण और बच्चों की पढ़ाई के लिए आमदनी का एक चौथाई हिस्सा घर भेजता था। झांसी में जगभान एक प्राइवेट कंपनी में रेल वेंडर की छोटी सी नौकरी करता था। महीने की आमदनी बेहद कम थी। परिवार में पत्नी किरण समेत दो बेटे राज (17) अवियांश (6) और बेटी शिवानी (14) हैं। मां प्रेमबाई भी साथ में रहती हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 9 जगभान कुशवाहा की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी उसकी हत्या के बाद पत्नी किरण ने पुलिस को बताया था कि जगभान को हर महीने तीस हजार रुपये मिलते थे। हर महीने बच्चों की पढ़ाई और राशन के लिए वह बीस हजार रुपये भेजते थे। जगभान बच्चों की पढ़ाई में पैसों की कमी न आने देने की बात कहता था लेकिन, पत्नी किरण अलग ही राह पर चल निकली थी। 3 of 9 जगभान कुशवाहा की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी पूछताछ में पुलिस को मालूम चला कि हत्या के लिए तमंचा के इंतजाम के लिए किरण ने ही शिवकुमार को नौ हजार रुपये दिए थे। दो सप्ताह पहले ही यह रुपये जगभान ने किरण के खाते में भेजे थे। उसे इसका कतई अहसास नहीं था कि जिस पैसे को वह घर के राशन और बच्चों की पढ़ाई के लिए भेज रहा है, उससे उसकी ही मौत का सामान खरीदा जाएगा। 4 of 9 जगभान कुशवाहा की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी पूछताछ में किरण ने बताया कि नौ हजार रुपये उसने शिवकुमार को तमंचा खरीदने के लिए दिया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

Parliament: 'कांग्रेस के 20-25 सांसद ओम बिरला के कक्ष में गए और उन्हें गालियां दीं', रिजिजू का विपक्ष पर आरोप

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई सांसद स्पीकर के कक्ष में गए और उनके साथ गाली गलौज की। रिजिजू के अनुसार, इस घटना से स्पीकर ओम बिरला बहुत आहत हैं। पत्रकारों से बात करते हुए रिजिजू ने कहा कि उन्होंने खुद इस विषय पर लोकसभा अध्यक्ष से बातचीत की है। उन्होंने बताया कि करीब 20-25 कांग्रेस सांसद स्पीकर के कक्ष में पहुंचे और उनके साथ गाली गलौज की। रिजिजू ने यह भी दावा किया कि जब यह हो रहा था कि उस समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल भी वहां मौजूद थे और इसका विरोध करने के जगह अपने सांसदों को और उकसा रहे थे।रिजिजू ने सदन में बोलने को लेकर हुए विवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्पीकर ने एक फैसला दिया था, लेकिन उसका पालन नहीं किया गया। उनके मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें बोलने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है और वे अपनी इच्छा से बोलेंगे। इस पर रिजिजू ने कहा कि संसद में नियम बहुत साफ हैं, बिना अध्यक्ष की अनुमति कोई भी सदस्य नहीं बोल सकता।उन्होंने यह भी कहा कि यहां तक कि प्रधानमंत्री भी तभी बोलते हैं जब अध्यक्ष अनुमति देते हैं। हर सदस्य को नियमों का पालन करना होता है। उन्होंने कहा कि स्पीकर का स्वभाव बहुत शांत है, वरना इस तरह की घटना पर सख्त कार्रवाई हो सकती थी।बता दें कि यह पूरा विवाद उस समय सामने आया है जब कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव पर चर्चा बजट सत्र के दूसरे चर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रिपल मर्डर का खुलासा: रुपयों के लालच में दिया जहर, लोनी में चलाता था तांत्रिक केंद्र; कमरुद्दीन ने खोले राज

घटना में मृत मिली महिला भी पुलिस के लिए पहेली बन चुकी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला एक तांत्रिक के जरिए शिव नरेश के संपर्क में आई। उसके बाद रणधीर भी उसके संपर्क में आए। महिला मूलरूप से बिहार की रहने वाली है वह दिल्ली में जहांगीरपुरी में रहती है। बताया जा रहा है कि उसने दो शादियां की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में मृत महिला ही तांत्रिकों से शिव नरेश और रणधीर का संपर्क कराने में अहम रही है।पुलिस को शक है कि तांत्रिक लंबे समय से तीनों मृतकों को तंत्र-मंत्र और विशेष क्रियाओं के जरिए असाधारण रूप से अमीर बनाने का भरोसा आदि दिला रहा। फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि तीनों की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। शक यह जाहिर किया जा रहा है कि तंत्र क्रियाओं के दौरान तीनों की मौत हुई है। हालांकि बाहरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 1 min · National Desk

बंगाल में बाबरी मस्जिद पर रार: 'विरोध कर रहे लोग पीछे हट जाएं'; निर्माण शुरू होने पर बोले हुमायूं कबीर

हुमायूं कबीर ने कहा कि जो लोग इस मस्जिद के निर्माण का विरोध कर रहे हैं, उन्हें पीछे हट जाना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि हर इंसान को अपना धर्म मानने और मंदिर, मस्जिद या चर्च बनाने की आजादी है। वह किसी का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि अल्लाह की इबादत के लिए यह काम कर रहे हैं। उन्होंने मस्जिद के निर्माण में साथ देने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया। कबीर ने कहा कि कुछ लोग काम रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अल्लाह की मदद से काम सुरक्षित तरीके से शुरू हुआ।छह दिसंबर 1992 की घटना को याद करते हुए कबीर ने बताया कि वह अक्सर सोचते थे कि बाबरी मस्जिद का ढांचा क्यों गिराया गया। एक मुसलमान होने के नाते वह इस मस्जिद को बनाकर अपना छोटा सा योगदान देना चाहते हैं। निर्माण वाली जगह पर उनके समर्थक काफी उत्साहित दिखे। लोग अपने सिर पर ईंटें ढोकर काम में मदद कर रहे हैं। कबीर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर इस मस्जिद का डिजाइन भी साझा किया है।हुमायूं कबीर पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएणसी) में थे। जब उन्होंने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नकल बनाने का ऐलान किया, तो पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी ‘जनता उन्नयन पार्टी’ बनाई। कबीर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी खुलकर आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनेंगी और न ही शपथ लेंगी।इस मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि बाबरी ढांचा कभी दोबारा नहीं बनेगा। योगी ने यह भी कहा कि कयामत कभी नहीं आएगी, इसलिए मस्जिद दोबारा बनने का सवाल ही नहीं उठता। दूसरी तरफ, हुमायूं कबीर ने गुरुवार से बाबरी यात्रा शुरू करने की घ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

'VSR कंपनी के विमान असुरक्षित': रोहित पवार ने सुरक्षा में लापरवाही का लगाया आरोप, DGCA की भूमिका पर भी सवाल

देशभर में विमान सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच एनसीपी-एससीपी नेता रोहित पवार का बड़ा बयान सामे आया है। उन्होंने वीएसआर नाम की विमानन कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह कंपनी विमान सुरक्षा से जुड़े जरूरी नियमों का सही तरीके से पालन नहीं करती, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। रोहित पवार ने कहा कि नियम के मुताबिक पायलट की ड्यूटी के बाद 12 घंटे का आराम जरूरी होता है, लेकिन कंपनी इस नियम का पालन नहीं करती। रोहित पवार ने दावा किया कि कई विमानों में कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर बंद रहता है। इसके अलावा, उड़ान से पहले विमान की पूरी जांच (चेकलिस्ट और टेकलॉग) ठीक से नहीं रखी जाती। उन्होंने बताया कि हर विमान और उसके इंजन की एक तय उम्र होती है। एक निश्चित समय के बाद इंजन और कई जरूरी उपकरण बदलने होते हैं। लेकिन कंपनी ने इन नियमों का पालन नहीं किया।पवार ने आरोप लगाया कि कुछ विमानों को 100 घंटे उड़ाया गया, लेकिन रिकॉर्ड में सिर्फ 50 घंटे ही दिखाए गए। रोहित पवार ने यह भी कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के कुछ अधिकारी वीएसआर कंपनी के मालिक सिंह के करीबी हैं, जिससे कंपनी को फायदा मिला।उन्होंने दावा किया कि 2023 में मुंबई में हुआ विमान हादसा और अजित पवार से जुड़ा हादसा भी इसी लापरवाही का नतीजा था। उन्होंने अपील की कि मुख्यमंत्री, मंत्री, नेता या कोई भी व्यक्ति, चाहे कितनी भी आपात स्थिति हो, वीएसआर के विमान का इस्तेमाल न करे। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले सचिन तेंदुलकर ने भी दिल्ली यात्रा के लिए वीएसआर का विमान इस्तेमाल किया था।रोहित पवार ने आगे बताया कि यूरोप की विमानन सुरक्षा एजेंसी ईएएसए ने 2023 के हादसे को लेकर वीएसआर से जानकारी मां …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar Vidhan Parishad: नीतीश-लालू के एमएलसी विवाद पर फैसला आज, सुनील सिंह पर क्या कार्रवाई करेंगे सभापति?

पिछले दो दिन से विधान परिषद् पूरे देश में सुर्खियों में है। सोमवार को सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के बीच नोंकझोंक हो गई थी। राष्ट्रीय जनता दल ने सीएम नीतीश कुमार पर खराब बर्तात्व करने का आरोप लगाया और उनसे माफी मांगने की अपील करने लगे। मंगलवार को भी यही हुआ। राजद एमएलसी ने नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की। सदन के अंदर और बाहर प्रदर्शन किया। दोपहर तक बात इतनी बढ़ती चली गई कि राजद और जदयू के एमएलसी सदन में आमने सामने आ गए। राजद नेताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। वेल में आकर हंगामा करने लगे। सभापति ने शांत करवाने की कोशिश की नहीं मानें। देखते ही देखते मंत्री अशोक चौधरी और एमएलसी सुनील सिंह जुबानी जंग लड़ने लगे। चंद मिनट में चिल्लाने की आवाज प्रेस दीर्घा तक आने लगी। सत्ता पक्ष के नेताओं ने कार्रवाई की मांग की। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 1 min · National Desk

अमर उजाला शब्द सम्मान 2025: ममता कालिया और अरमबम ओंगबी मेमचौबी को 'आकाशदीप', इन्हें मिलेगा श्रेष्ठ कृति सम्मान

अमर उजाला शब्द सम्मान 2025: ममता कालिया और अरमबम ओंगबी मेमचौबी को ‘आकाशदीप’, इन्हें मिलेगा श्रेष्ठ कृति सम्मान 1 of 7 आज अमर उजाला शब्द सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स शब्दों की महान परंपरा के सतत सम्मान और श्रेष्ठतम सृजन को रेखांकित करते हुए इस बार शब्द सम्मान का सर्वोच्च अलंकरण ‘आकाशदीप’ हिंदी में ममता कालिया और मणिपुरी में अरमबम ओंगबी मेमचौबी को दिया जा रहा है। इसके साथ ही श्रेष्ठ कृति सम्मान सविता सिंह (कविता), नाइश हसन (कथेतर), शहादत (कथा), सुजाता शिवेन (भाषाबंधु) और श्रेष्ठ पहली कृति के लिए मनीष यादव को दिया जा रहा है। यह अलंकरण समारोह आज यानी 11 फरवरी, 2026 को दिल्ली में प्रख्यात सितार वादक उस्ताद शुजात हुसैन खान के मुख्य आतिथ्य में हो रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 11, 2026 · 1 min · National Desk